KKR vs RR : रिंकू सिहं की तूफान बल्लेबाजी ने KKR को दिलाई पहली जीत, राजस्थान को इतने विकेट से हराया

Written by

in

KKR vs RR : आईपीएल 2026 में आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों के बाद अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब रही, जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत की। छठे ओवर तक दोनों ने टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। 9वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 28 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाए। यशस्वी जायसवाल 11वें ओवर में आउट हुए। ध्रुव जुरेल ने केवल 5 रन बनाए। राजस्थान पूरी टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना पाई। वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान के 3 विकेट लिए।    

केकेआर की शुरुआत कमजोर, लेकिन रिंकू सिंह ने कमाल किया 156 रन का लक्ष्य पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। ओपनर टिम सीफर्ट और अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले आउट हो गए। कैमरून ग्रीन ने 27 रन बनाए और आउट हुए। अंगकृष रघुवंशी 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पॉवेल ने 23 रन बनाए और आउट हुए।

लेकिन रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने टीम को जीत दिलाई।

  • रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में 53 रन नाबाद बनाए (5 चौके और 2 छक्के)।
  • अनुकूल रॉय ने 16 गेंद में 29 रन नाबाद बनाए।
  • दोनों की साझेदारी ने केकेआर को आखिरी ओवर में जीत दिलाई।
 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *