भारत की बल्लेबाजी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने उन्हें पवेलियन भेजा। हालांकि इसके बाद टीम ने संभलकर खेला और पावरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए। ईशान किशन की शानदार पारी भारतीय पारी के हीरो रहे ईशान किशन।Innings Break!
Ishan Kishan’s half-century and contribution from the middle order help #TeamIndia finish with 1️⃣7️⃣5️⃣ Time for the bowlers now! Updates ▶️ https://t.co/IgYYH0TeR9 #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/as8NDjIG8M — BCCI (@BCCI) February 15, 2026
- उन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
- 40 गेंदों में 77 रन बनाए।
- अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए।
- तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में 25 रन बनाए।
- हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में कैच आउट हो गए।
- मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद थे।
- दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं।
- भारत ने 7 मैच जीते हैं।
- पाकिस्तान को सिर्फ 1 जीत मिली है (2021 में 10 विकेट से)।
- पिछले विश्व कप में भारत ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान को 6 रन से हराया था।


परिवार बच्चों के फैसलों का करता है सम्मान
ईशान के दादा ने बताया कि उनका परिवार हमेशा बच्चों की पसंद का सम्मान करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ईशान के बड़े भाई ने भी अपनी पसंद से पल्लवी से शादी की थी और परिवार ने खुशी-खुशी उस फैसले को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि परिवार की यही परंपरा आगे भी जारी रहेगी और ईशान अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
कौन हैं अदिति हुंडिया
अदिति हुंडिया जयपुर के एक बड़े कारोबारी परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने फैशन और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई है।
कैसे शुरू हुई रिश्ते की चर्चा
ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा सबसे पहले 2019 में Indian Premier League (आईपीएल) के दौरान शुरू हुई थी। उस समय मैच के दौरान स्टैंड में अदिति की मौजूदगी को लेकर उन्हें “मिस्ट्री गर्ल” कहा गया था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में सोशल मीडिया पर लाइक्स, कमेंट्स और हल्के-फुल्के इंटरैक्शन से इन खबरों को और बल मिला। अब परिवार की ओर से मिले संकेतों के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।






वहीं इस जीत में वेभव सूर्यावंशी ने भी रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है। 14 साल के वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 15 चौके और 15 छक्के जमाए, यानी 150 रन तो केवल बाउंड्री से ही बना लिए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 411 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।
भारत ने मुकाबला 100 रन से जीतकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। वैभव यूथ वनडे (अंडर-19 स्टेज) में भारत के लिए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने कुल 30 छक्के भी लगाए, जो सबसे ज्यादा है। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने महज 25 मैचों में 1412 रन बनाकर विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 36 मैचों में 1404 रन बनाए थे।

