Category: Entertainment
-

मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के तहत बददी स्कूल के बच्चों ने रोपी हरियाली
बददी/सचिन बैंसल :राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बददी में पौधारोपण मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान प्रधानाचार्य रामलाल अध्यक्षता में मनाया गया। इसमें स्कूल के सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स ने भी हिस्सा लिया । पौधारोपण वार्ड नंबर 1 के डेवलपिंग पार्क में एम.सी , कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार तथा नगर परिषद वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के एस.एम.सी प्रधान तथा प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे। इस पौधारोपण में विशेष रूप से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक रिटायर्ड सूबेदार विजय कुमार तथा रिटायर्ड हवलदार श्याम लाल भी उपस्थित रहे और जिन्होने एनएसएस वॉलिंटियर्स के साथ पौधारोपण किया ।अंत में सभी एन.एस.एस स्वयंसेवकों ने शपथ भी ग्रहण की पंच प्राण शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण में कैसे हम अपने पर्यावरण को बचाएंगे और इन पौधों की रक्षा करेंगे यह थीम रही। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी रजत ठाकुर तथा एनएसएस प्रभारी सरोज पटियाल तथा उनके साथ ममता ठाकुर , डी.पी जसवंत राय मौजूद रहे । इस मौके पर प्रधानाचार्य रामलाल जी ने सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स को संबोधित किया और इन पौधों की रक्षा के बारे में बताया और कैसे हम अपने पर्यावरण की रक्षा कर सकेंगे। तथा प्रधानाचार्य जी ने मुख्य रूप से उपस्थित एमसी ईओ ललित कुमार जी तथा नगर पालिका वाईस चेयरमैन मान सिंह मैहता साथ में एसएमसी प्रधान रामू कुमार एवं मुख्य रूप से उपस्थित एक्स सर्विसमैन विजय कुमार रिटायर्ड सूबेदार और श्यामलाल रिटायर्ड हवलदार का धन्यवाद किया । अंत में प्रधानाचार्य रामलाल ने फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का भी धन्यवाद किया जिन्होंने हमें सही समय पर पौधे उपलब्ध करवाए धन्यवाद। -

गोदरेज कंपनी में लगाया रक्तदान शिविर
शिविर में 110 कामगारों ने किया रक्तदान
सुखविंद्र सिंह ने 100वीं किया रक्तदान
सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव पहुंचे विशेष मुख्यअतिथि
बददी/सचिन बैंसल : बद्दी के काठा स्थित गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 110 कामगारों ने रक्तदान किया। 55 वर्षीय सुखविंद्र सिंह ने 100वीं बार रक्तदान करके शतक बनाया। इसके अलावा अनिश ने 18वीं बार रक्तदान किया। शिविर में सुनील, अजय, राकेश, अनिल, हिमांशु, अंकुश, सुशील, संजीव, पंकज, दर्शन, विक्रम, संदीप, प्यारे दास,सुनील सेठ, लवप्रीत,अखंड प्रताप सिंह, जोगिंद्र सिंह, पवन कुमार, दिनेश कुमार, शेखर शर्मा व वृंदा शर्मा एक से अधिक बार रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के डीजीएम अजय पसरीजा ने बतौर मुख्य अतिथि 100वीं बार रक्तदान देने वाले सुखविंद्र सिंह को फूल देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा क रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है। एक स्वस्थ्य मनुष्य तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है। गोदरेज ग्रुप पूरे देश में एक साथ अपनी अपनी कंपनियों में रक्तदान कर रही है। यह रक्तदान जरूरतमंदों को दिया जाएगा।
समारोह के विशेष अतिथि पहुंचे सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कंपनी से इस पुनीत कार्य के लिए अभार जताया। उन्होंने 100वीं बार रक्तदान करने वाले सुखविंद्र सिंह को बधाई दी और अन्य कामगारों को उनसे सीख लेने को कहा गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है यह ऐसा दान है जो मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है।मेडिकल कालेज 32 से ड़ॉ. सिमरनजीत, डॉ. विश्वजीत, डॉ. जन्नत, प्रयोगशाली तकनीशियन सुमीत, गुरप्रीत कौर, ईएसआई फार्मासिस्ट स्टाफ यूनियन के प्रधान सन्नी, शिवांगी राजपुत अरिहंत जोशी ने भी रक्त एकत्रित करने में सहयोग किया। इस मौके पर सहायक प्रबंधक जोगिंद्र सिंह, पुनीत चौधरी, अमन कुमार, संदीप चौधरी, राकेश चौधरी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
-

मेरी माटी मेरा देश थीम को सार्थक करने हेतू किया श्रम दान
रामशहर महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बददी/सचिन बैंसल : राजकीय महाविद्यालय रामशहर में भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी मिट्टी मेरा देश थीम को सार्थक करने हेतू रामशहर महाविद्यालय की एन. एस. एस. यूनिट के 44 स्वयंसेवियों ने श्रम दान किया । स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशि किरन पालनाटा की अगुवाई में रामशहर-चमदार सडक़ के किनारे व महाविद्यालय के लिए आबन्टित भूमि के चारों ओर लगभग 80 खड्डे खोदे ताकि 9 अगस्त को उपरोक्त थीम के मद्देनजऱ कम से कम 75 पौधे रोपे जा सकें ।महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सतविंद्र सिंह ने भी स्वयंसेवियों के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर श्रम दान किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा के किसी भी काम की सफलता उसी समय तय हो जाती है जब नेतृत्व खुद आगे बढ़ कर काम करे और आप काम करते हुए कभी शर्म महसूस न करें । देश के युवा द्वारा किया गया हर छोटे से छोटा सामाजिक काम ही देश की सेवा करना है । प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. शशि ने बताया की कल के पौधारोपण कार्यक्रम के लिए स्थानीय पंचायत प्रधान, सदस्यों, पूर्व प्रधान, पी. टी. ए. के वर्तमान व पूर्व प्रधानों के अलावा वन विभाग के रेंज ऑफिसर व महा विद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे । आज की इस गतिविधि में प्रो. दुर्गा चंद नेगी भी मौजूद रहे। कैपशन-रामशहर महाविद्यालय के स्वंयसेवी श्रमदान करने के पश्चात। -

सिपैट संस्थान झाड़माजरी में सिविल सोसाईटी बारे बताया
अधिकार के साथ साथ कर्तव्य व जिम्मेदारियां भी जरुरी: किशोर
संस्थान के छात्रों से हिमालया एनजीओ के सदस्यों ने किया संवाद
बददी/सचिन बैंसल : सिपैट शैक्षणिक संस्थान झाड़माजरी के छात्रों के साथ संवाद करते हुए आज हिमालया जनकल्याण समिति के सदस्यों ने उनको सिविल सोसाईटी के बारे में बताया। जनकल्याण समिति के संरक्षक रुप किशोर ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल सोसाईटी का अर्थ होता है कि गैर सरकारी, निजी , स्वैच्छिक रुप से संगठित संघ या लोगों की संस्थाए जिनके माध्यम से वे अपनी आवश्यकताओं , इच्छाओं और उदेश्यों को सुरक्षित करते हैं। सिविल सोसाईटी भी सरकार की गलत राजनीति, फैसलों और परियोजनाओं का विरोध करती है। उन्होने कहा कि सरकार का काम देश का काम चलाना है जिसमें नीतियां व योजनाएं बनाकर देश का विकास करना होता है। लेकिन हम सब कुछ सरकार पर नहीं छोड सकते और सिविल सोसाईटी के माध्यम से लोगों को अधिकारों व कर्तव्यों के माध्यम से जागरुक करते हैं। संगठन बनाकर हमें देश समाज व राष्ट्र के प्रति सेवा करनी चाहिए। हम एनजीओ व सोसाईटी बनाकर अपने मोहल्ले, गांव, शहर व कालोनी का विकास कर सकते हैं। राज्य के नागरिकों की सेवा करने की क्षमता का अर्थ ही सुशासन है।
सुशासन के अंतर्गत वे सभी नियम व कानून प्रक्रियाएं, संसाधन एवं व्यवहार शामिल हैं, जिनके द्वारा नागरिकों के मसले व्यक्त किए जाते हैं, संसाधनों का प्रबंधन किया जाता है और शक्ति का प्रयोग किया जाता है। अर्थात राज्य द्वारा संसाधन एवं शक्ति का प्रयोग समाज के विकास एवं कल्याण के लिए किया जाता है। सुशासन को प्रभावी ढंग से लागू करने करने में राज्य / सरकार, बाजार एवं नागर समाज (सिविल सोसाइटी) की महत्वपूर्ण भूमिका है। नागर समाज के अंतर्गत गैर-सरकारी संगठन, नागरिक समाज के संगठन, मीडिया संगठन, एसोसिएशन, ट्रेड-यूनियन व धार्मिक संगठन आते हैं। किशोर ठाकुर ने कहा कि सुशासन को अमल में लाने के लिए नागरिक समाज का अहम स्थान है, क्योंकि यही समाज की क्षमता में वृद्धि करते हैं और उसे जागरूक बनाते हैं। यही सरकार या राज्य को आगाह करते हैं कि कैसे नागरिकों की भागीदारी से उनका संपूर्ण विकास किया जाए। नागरिक समाज सामूहिकता को बढ़ावा देकर सहभागिता को सामाजिक जीवन का अंग बनाता है। एनजीओ वे संस्थाएं होती हैं, जिनकी गतिविधि सरकारी या विदेशी संस्थाओं के सहयोग से चलती हैं। इन संस्थाओं को बढ़ावा देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सामान्यत: वे होते हैं, जिनका समाज से सरोकार होता है और वे अपने प्रारंभिक ‘करियर’ में सामाजिक कार्यकर्ता ही रहे। कार्यक्रम में हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने भी अपने विचार रखे।
-

रेडू मे 12 अगस्त से शुरू होगा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
32 टीमें लेगी हिस्सा
विजेता टीम को मिलेगा 21 हजार का नकद इनाम
बद्दी/सचिन बैंसल : औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत निकटवर्ती ग्राम रेडू में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 12 अगस्त को होगा। स्थानीय क्रिकेट मैदान मे इसका आयोजन किया जा रहा है। शिवा स्पोर्ट्स क्लब रेडू के प्रधान राम सिंह व वार्ड पंच कृष्ण लाल ने बताया यह टूर्नामेंट गांवों में छुपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए किया जा रहा है इसलिए इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही पंचायत या एक कंपनी की टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी को आधार कार्ड देना होगा। टूर्नामेंट में 6- 6 ओवर का एक मैच होगा और सिर्फ 32 टीमें ही हिस्सा ले सकेंगी। जिसकी इंट्री फीस 1500 रुपये निर्धारित की गई है।दो दिवसीय इस नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम विजेता टीम को ट्राफी व 21हजार, द्वितीय विजेता टीम को ट्रॉफी व 11हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा साथ ही मैन ऑफ द सीरीज़ को ट्रॉफी दी जाएगी। ओपनिंग मैच 12 अगस्त शाम 6 बजे से शुरू होगा जबकि फ़ाइनल मैच 14 अगस्त को रात मे खेला जाएगा। उन्होने बताया कि टूर्नामेंट कि तैयारियां ज़ोरो शोरो पर है। आयोजको द्वारा ग्राउंड और पिच तैयार करवाने का काम तेजी से किया जा रहा है। नाइट टूर्नामेंट के कारण विधुत का खास इंतजाम किया जा रहा है और साथ मे रात में होने वाले मैचों में खिलाड़ियो के आराम व खाने का प्रबन्ध खास तौर पर किया जा रहा है। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए रेडु के कई युवा साथी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग सहयोग कर रहे है। रेडू में इस नाईट टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों में खासी उत्सुकता है। -

चंडीगढ़ से ट्रेन में रवाना होगा प्रदेश के पत्रकारों का जत्था जयपुर के लिए
एन.यू.जे (इंडिया) का राष्ट्रीय महाधिवेशन 26-27 अगस्त को पिंक सिटी में
मीडिया जगत की समस्याओं को लेकर बनेगी संघर्ष की रणनीति
हिमाचल के पत्रकारों का जयपुर जाने के लिए ट्रेन का विशेष डिब्बा बुक
बददी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रणेश राणा व रुप किशोर ने दी जानकारी
बददी/सचिन बैंसल : नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस ( इंडिया) का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26-27 अगस्त को राजस्थान की राजधानी जयपुर में रखा गया है। इसमें संपूर्ण भारत से एक हजार से ज्यादा पत्रकार भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश से इस सम्मेलन में पचास से ज्यादा सदस्य जयपुर सम्मेलन के लिए शिरकत करने जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा ट्रेन का एक डिब्बा विशेष तौर पर बुक कराया गया है। चंडीगढ़ स्टेशन से चलने वाली ट्रेन के इस विशेष डिब्बे को फूल मालाओं से दुल्हन व बैनरों से सजाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट (पंजीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा मुसाफरु व महासचिव रुप किशोर ठाकुर ने झाड़माजरी के शिवालिक एनक्लेव में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हिमाचल से 51 सदस्य पहली बार इतनी बडी संख्या में राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने जा रहे हैं। इसको लेकर सभी के टिकट बुक हो गए हैं ओर मीडीया जगत के साथियो में पिंक सिटी अधिवेशन को लेकर भारी उत्साह है।दोनो दिन हिमाचल के लिए विशेष ड्रैस कोड भी रखा गया है जिसमें हिमाचली टोपी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की मेजबाजी में निम्स यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित सम्मेलन में देशभर के 1500 से ज्यादा पत्रकार हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने, मीडिया काउंसिल और मीडिया कमीशन के गठन को मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पत्रकारों के उत्पीडऩ, अखबारों और चैनलों से अवैध छंटनी तथा मीडिया जगत के सभी मुद्दों पर चर्चा करके आंदोलन छेडऩे की रणनीति बनाई जाएगी। एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रदीप तिवारी, उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, एनयूजे कार्यकारिणी सदस्य अध्यक्ष राकेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य संजय सैनी, जार के महासचिव भाग सिंह, जार जयपुर ग्रामीण के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजन स्थल दौरा करने के बाद एक पत्रकार सम्मेलन में बताया कि यह राष्ट्रीय महाधिवेशन 2018 के बाद आयोजित किया जा रहा है। एनयूजेआई के अखिल भारतीय महासचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि 2018 में रांची में आयोजित राष्ट्रीय महाधिवेशन के बाद इस सम्मेलन में 28 राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महाधिवेशन के 26 अगस्त 2023 को आयोजित उद्घाटन सत्र में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रमुख मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है -

अजय कोहली बने युवा इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
बद्दी/सचिन बैंसल : दून क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सोढ़ी के गांव ततोहा के अजय कोहली को युवा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(युवा इंटक) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के बबलू पंडित के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद अब अजय कोहली को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलनी बड़ी बात है। इंटक के राष्ट्रीय सचिव बबलू पंडित ने कहा कि कहा कि दून क्षेत्र से तालुक रहने वाले अजय कोहली जोकि कोली समाज से सबन्ध रखते है। अजय कोहली को कार्यकारिणी के जगह मिलना कोली समाज और दून के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। अजय की नियुक्ति से दून क्षेत्र के इंटक से जुड़े लोगों व मजदूरों में खुशी की लहर है। बबलू पंडित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो मजदूरों, गरीबों,अनसूचित जनजाति व अनसूचित जाती के लोगों के विकास के लिए अनेकों कार्य करती है। इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकांर्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे व यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय का आभार प्रकट किया है। वही अजय कोहली ने कहा कि वह पहले भी बबलू पंडित के नैतृत्व में दून युवा इंटक में बतौर अध्यक्ष पद पर काम कर चुके है और उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, वो उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हुए संगठन के बैनर तले आदेशानुसार काम करेंगे। -

मानपुरा पुलिस ने हांडाखुंडी में सरसा नदी से अवैध खनन करते धर दबोचे 2 टिप्पर ओर जेसीबी
मशीनें व टिप्पर घेरने को पानी में उतर गई पुलिस, भाग रहे खनन माफिया को नदी में घेराबददी/सचिन बैंसल : बीबीएन में अवैध खनन का मुद्दा गूंजने के बाद हरकत में आई जिला पुलिस बद्दी ने बीती रात हांडाखुंडी में बड़ी कारवाई करते हुए माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल ओर मानपुरा पुलिस ने 1 जेसीबी ओर 2 टिप्परों को रात को सरसा नदी में अवैध खनन करते हुए धर दबोचा। पुलिस टीमों को मौके पर देखकर खनन माफिया जब मशीनें व टिप्पर भगाने लगे तो पुलिस ने काफी दूर तक इनका पीछा किया। पुलिस ने सरसा नदी में आये पानी की भी प्रवाह नहीं कि ओर भाग रही मशीनों व टिप्परों को घेरने के लिए पानी में उतर गई।बीती रात करीबन 11 बजे माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल की टीम हांडाखुंडी पहुंची और अवैध खनन पर छापेमारी की गई। टीम ने मानपुरा पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस टीमों को मौके पर देखकर खनन माफिया ने मौके से मशीनें व टिप्पर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने सरसा नहीं में पानी की भी प्रवाह नहीं कि ओर मशीनों व टिप्परों को दबोचने के लिए पुलिस जवान पानी में उतर गए। मौके से पुलिस ने जेसीबी मशीन नम्बर HP64-4762 व टिप्पर नम्बर HP-12P-5294 व HP-93A-4381 को धर दबोचा। मानपुरा पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 34 व माइनिंग अधिनियम 21 के तहत मामला दर्ज करके मशीन व टिप्परों को जब्त कर लिया है। जेसीबी चालक की पहचान मनिंदर सिंह पुत्र हरबंस सिंह निवासी घनोला, रोपड़ व टिप्पर चालकों की पहचान यतिन पुत्र यशपाल आनंदपुर साहिब व तरसेम निवासी पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है।डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया के बीती रात माइनिंग एंड डिटेक्टिव सेल व मानपुरा पुलिस ने सरसा नदी में रात को अवैध खनन करते हुए 1 जेसीबी व 2 टिप्परों को जब्त किया है। मानपुरा पुलिस भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 34 व माइनिंग अधिनियम 21 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया के एसपी मोहित चावला के आदेशों पर पुलिस दिन रात खनन माफिया पर नजर रख रही है और किसी भी कीमत पर अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है के पिछले लंबे समय से सरसा नदी में खनन माफिया का पंजा चल रहा था, ओर लाखों की खनन संपदा को लूटकर जहां सरकार को राजस्व का चूना लगाया जा रहा था वहीं पर्यावरण को भी विनाश हो रहा था। बीबीएन में अवैध खनन का मुद्दा गूंजने के बाद अब पुलिस ने सख्ती से खनन माफिया पर नुकेल कसी है। -

मडावाला में नदी पर बनाया अस्थाई पुल, जाम से मिलेगी निजात
बददी/सचिन बैंसल : हिमाचल की सीमा हरियाणा के मंड़ावाला में कॉज वे ( अस्थाई पुल) के चालू होने से प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले जाम से अब निजात मिलेगी। रविवार से इस मार्ग पर वाहन चलने शुरू हो गए है। अभी तक बरोटीवाला से खेड़ावाली लेही से हो कर वाहन कालका और बद्दी से सिसमा हो कर वाहन चंडीगढ़ की ओर निकल रहे थे। लेकिन इस पुल के चालू होने से अब वाहन वाया चरनिया होकर कालका बाई पास से पिजौर मार्ग पर निकल सकते है। जुलाई माह के पहले सप्ताह में हुई लगातार बारिश से सबसे पहले मंड़ावाला का पुल टूट गया था जिससे नालागढ़- बद्दी – पिंजौर राष्ट्रीय मार्ग बंद हो गया था। मार्ग के बंद होने से बड़े वाहन वाया ढेरोंवाला हो कर रोपढ़ निकल रहे थे। वहीं रात के दौरान कुछ ट्रक वाया सिसमा होकर चंडीगढ़ की ओर निकल रहे थे। वहीं बरोटीवाला से लेही होते हुए कालका चौक भी बड़े छोटे वाहन जा रहे थे लेकिन इन मार्गों पर सुबह व शाम के समय जाम लग रहा था। जिस पर बड़े वाहनो की आवाजही पर सुबह व शाम के समय इन मार्गों पर रोक लगा दी थी लेकिन अब मंडावाला मार्ग के चालू होने से बड़े वाहनो को भी नहीं रूकना पड़ेगा।बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि कीरतपुर के पास भी जल्द ऐसा ही अस्थाई पुल बनाया जाए जिससे पंचकूला व पिजौर की ओर से आने वाले कामगार को राहत मिल सके। अभी कामगार पहले बरोटीवाला जाते है उसके बाद कालका होकर पिजौर पहुंचते है जो यह रास्ता काफी संकरा है और हर रोज जाम की समस्या बनी रहती है। वहीं एचडीएमए के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि मंड़ावाला के इस अस्थाई पुल के चलते बिना वजह सिसमा व कालका वाला मार्ग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने कीरतपुर के पुल के पास भी अस्थाई पुल बनाने की मांग की है। जब तक स्थाई पुल तैयार नहीं होता है।वहीं जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा ने बताया कि मंडावाला का कॉज वे चालू कर दिया है। अब कीरतपुर में भी इसी तरह से अस्थाई पुल तैयार होगा जिससे पिंजौर और पंचकूला की ओर जाने वाले लोगों को आसानी रहेगी। अभी यह लोग कई किमी घूम पर अपने घर पहुंच रहे थे। -

राम कुमार ने दाड़वा पंचायत में बाढ़ प्रभावितों को बांटी दो सौ राशन कीटें
बरोटीवाला/सचिन बैंसल : मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने कहा कि भारी वर्षा के कारण प्रभावित हुए व्यक्तियों का पुनर्वास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए वह व्यक्तिगत एवं सरकारी स्तर पर दिन-रात कार्य कर रहे हैं। राम कुमार ने शनिवार को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रभावितों से मिले।उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़वां के तरंगाला गाँव के साथ लगते 15 गांवों के वर्षा से प्रभावित लगभग 200 गरीब परिवारों को राशन किटें वितरित की।उन्होंने सभी को आश्वासन दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है और प्रभावितों को समय पर राहत पहुंचाने के लिए वह व्यक्तिगत स्तर पर भी कार्य कर रहे हैं।
मुख्य संसदीय सचिव ने सम्बन्धित पटवारियों को भारी वर्षा से प्रभावित लोगों के हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करने के मौके पर निर्देश दिए ताकि समय पर सभी प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की जा सके। राम कुमार ने कहा कि इस वर्ष हुई भारी वर्षा से न केवल जन-जीवन प्रभावित हुआ है अपितु सभी जिलों में अत्याधिक नुकसान भी हुआ है। आपदाओं से बचाव के लिए सरकार के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रयास किए जाने आवश्यक है। यह प्रयास किया जाएगा कि दून विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में लोगों को आपदा प्रबंधन एवं नुकसान को कम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाए।