Category: Punjab>Sri Muktsar Sahib

  • Punjab News: नशा तस्करों ने पुलिस पार्टी पर किया लाठियों से हमला, ASI सहित कॉन्स्टेबल घायल

    Punjab News: नशा तस्करों ने पुलिस पार्टी पर किया लाठियों से हमला, ASI सहित कॉन्स्टेबल घायल

    2 महिलाओं सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज, छापेमारी जारी

    गिद्दड़बाहाः पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार पुलिस द्वारा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है और नशे से बनाई संपत्ति को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मुहिम के तहत बेखौफ तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने की घटना सामने आई है। जहां पुलिस विभाग की स्पेशल स्टाफ टीम के एएसआई राज बहादुर को रास्ते पर रोक कर नशा तस्करों ने लाठियों से बेरहमी से पीटा। बीच बचाव में आए कॉन्स्टेबल जसप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। इस मामले को लेकर थाना गिद्दड़बाहा में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों पर हमला करने, सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की ऐसी हरकतें नशे के खिलाफ लड़ाई को कमजोर नहीं कर सकतीं और नशे के खिलाफ पुलिस की जंग जारी रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारू चौक झुग्गियों में जा रही थी। इस दौरान सूरज प्रताप सिंह उर्फ सूरज, करमजीत कौर उर्फ गग्गू पत्नी जसविंदर सिंह, अर्शदीप सिंह तथा कमलप्रीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह निवासी भारू चौक झुग्गियों ने उनका रास्ता रोक लिया। सूरज प्रताप सिंह और करमजीत कौर ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि आज हम उन्हें जाने नहीं देंगे और इन बड़े नशा विरोधियों को हम आज ही मार गिराएंगे। इस बीच, सूरज प्रताप सिंह ने एएसआई राज बहादुर सिंह के सिर पर लाठी से वार किया, जबकि करमजीत कौर ने लाठी से उसकी पीठ पर वार किया और अर्शदीप सिंह ने उक्त लाठी से राज बहादुर सिंह के दाहिने हाथ पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। जब कॉन्स्टेबल जसप्रीत सिंह बीच बचाव में आया तो कमलप्रीत कौर ने उसके दाहिने हाथ पर लाठी से वार कर दिया। इसके बाद उक्तान ने जमीन पर गिरे राज बहादुर सिंह प्रहार किए, जिससे उनके बाएं हाथ की अंगुलियों में चोट आई। पुलिस कर्मचारियों की चीख पुकार सुनकर और लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर अपने हथियारों सहित घटनास्थल से भाग गए। इसके बाद कॉन्स्टेबल जसप्रीत सिंह ने उसे सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
  • Punjab News: ढाई साल पुराने प्रसिद्ध आयुर्वेदिक हकीम दलीप के मर्डर की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: ढाई साल पुराने प्रसिद्ध आयुर्वेदिक हकीम दलीप के मर्डर की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले की पुलिस ने ढाई साल पुराने प्रसिद्ध आयुर्वेदिक हकीम दलीप सिंह के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति अमरिंदर सिंह उर्फ़ जिमी, पुत्र बाबू सिंह, निवासी सरावां बोडला तथा अमृतपाल सिंह उर्फ़ अम्बी, पुत्र करज सिंह, निवासी कट्टियां वाली रोड, सरावां बोडला, और शमशेर सिंह उर्फ़ शम्मी, पुत्र सोना सिंह, निवासी गांव कट्टियां वाली हैं। यह हत्या पैसों की लालच में की गई थी। आरोपियों को पता था कि दलीप सिंह अकेले रहते हैं और उनके पास बड़ी रकम हो सकती है। इसी लालच में उन्होंने हत्या की योजना बनाकर पैसा लूटकर शानदार जिंदगी जीने की ठानी।

    इस संवेदनशील हत्या मामले की सफल जांच श्री मुक्तसर साहिब पुलिस की लगातार, निष्ठावान और विशेष जांच का प्रमाण है, जिसने समय बीतने के बावजूद न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। दरअसल, 17 सितंबर 2022 को 90 वर्षीय हकीम दलीप सिंह का शव उनके आवास पर बने आयुर्वेदिक क्लिनिक दवाखाना गांव सरावां बोडला में मिला था। हकीम गरीबों के लिए मुफ्त इलाज के लिए जाने जाते थे, उसका शव साफ-सुथरे हाथ-पैरों में कपड़ों से बंधा हुआ मिला। मौके पर सीसीटीवी कैमरे और एलईडी टूटा हुआ पाया गया और घर पूरी तरह से खंगाला गया था। पुलिस ने थाना कबरवाला में मुकदमा संख्या 137 तिथि 18-09-2022 के तहत धारा 460 आईपीसी के अंतर्गत अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। हकीम की मौत के बाद पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से संभाला ताकि कानून व्यवस्था खराब न हो। जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना बताया गया।

    हालांकि, सीसीटीवी और टावर डंप जैसी तकनीकी विधियों से की गई जांच के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिला और मामला काफी समय तक ठंडा पड़ा रहा। फरवरी 2025 में एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब डॉ. अखिल चौधरी के नेतृत्व में एसपी (डी) की अगुवाई में नई जांच टीमें गठित की गईं। टीमों को पुराने सबूतों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करने, संदिग्ध व्यक्तियों की पुनः पूछताछ करने और तकनीकी डेटा की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए। स्थानीय गुप्त सूचनाओं और पूछताछ के जरिए 5 संदिग्धों की पहचान करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने हत्या की बात कबूल कर पूरी साजिश बयान की।

     

  • Punjab News: आंगनवाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग और मार्कफेड अधिकारी की दबिश

    Punjab News: आंगनवाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग और मार्कफेड अधिकारी की दबिश

    श्री मुक्तसर साहिबः सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे आंगनवाड़ी केंद्रों में मार्कफेड द्वारा दिए गए मुरमरे खराब होने संबंधी पिछले कुछ दिनों से मामले सामने आ रहे थे। वहीं इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी रतनदीप संधू और सीडीपीओ राजवंत कौर ने मार्कफेड द्वारा दिए गए राशन का आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर चेकिंग की।

    उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पाया गया कि कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों में 20 मार्च और 21 मार्च को भेजा गया राशन मौजूद था। विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के अलावा शिंदरपाल कौर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, चक्कबीड़ सरकार के केंद्र में मौजूद राशन के मुरमरे के पैकट खोलकर खुद खाए। आंगनवाड़ी केंद्रों में मौजूद लाभार्थियों और पब्लिक को भी खिलाकर चेक किया गया। इस दौरान गुणवत्ता सही और खाने योग्य पाई गई।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शिंदरपाल कौर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के केंद्र से बैच नंबर पी.एन.एम.एन 114 दिनांक 09—03—2025 के दो पैकट और बैच नंबर पी.एन.एम.एन 105 दिनांक 21—01—2025 के दो पैकट सैंपलिंग के लिए लिए गए और लैब टेस्टिंग के लिए भेजे गए। इसके अलावा गांव ऊदेकरण के आंगनवाड़ी केंद्र नंबर 201, 202, 206 और शहरी क्षेत्र के केंद्र नंबर 718 चेक किए गए।

    दरअसल, हाल ही में जारी कुछ खबरे सामने आने के बाद विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग और मार्कफेड की टीम द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में सप्लाई किए गए मुरमरे की चेकिंग की गई थी। टीम द्वारा पाया गया कि मुरमरे की गुणवत्ता ठीक है और खाने योग्य है। इस संबंध में मार्कफेड की टीम द्वारा बताया गया कि इन मुरमरे की पहले ही लैब टेस्टिंग 17 मार्च को की जा चुकी है क्योंकि आंगनवाड़ी केंद्रों में भेजा जाने वाला राशन लैब टेस्टिंग करने के बाद ही सप्लाई किया जाता है।

    इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सी.डी.पी.ओ., सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी कि आंगनवाड़ी केंद्रों में सप्लाई किए जा रहे राशन को पूर्ण रूप से चेक करने के बाद ही लाभार्थियों को वितरित किया जाए। सप्लाई चेन में किसी स्तर पर खामी पाई जाती है तो उस वस्तु को सप्लाई न किया जाए और रिप्लेसमेंट के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को सूचित किया जाए।

  • Punjab News: हत्या केस को सुलझाते पुलिस ने 2 घंटे में पकड़ा आरोपी, देखें वीडियो

    Punjab News: हत्या केस को सुलझाते पुलिस ने 2 घंटे में पकड़ा आरोपी, देखें वीडियो

    मुकतसर साहिबः हत्या कांड को मुक्तसर पुलिस ने 2 घंटे में सुलझा लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। श्री मुक्तसर साहिब पुलिस को 22 मार्च रात 10 बजे 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली थी। जिसमें गांव भुल्लर थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब में गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंचीं और घटना का जायजा लिया। जहां 2 व्यक्तियों को गोली से वह गंभीर जख्मी पड़े हुए थे। जिसमें बूटा सिंह (35) निवासी गांव भुल्लर की मौत हो गई और मनदीप सिंह मनू (30) निवासी गांव भुल्लर जख्मी हो गया।

    जानकारी देते हुए SSP Dr. अखिल चौधरी ने बताया की आरोपी बलविंदर सिंह (24) को गिरफ्तार किया। आरोपी को 2 घंटों में पकड़ लिया और वारदात में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक बरामद कर ली गई है।

    वहीं जख्मी मनदीप सिंह के बयान पर थाना सदर श्री मुकतसर साहिब में केस दर्ज किया। आरोपी बलविंदर सिंह का मृतक की बेटी के साथ संबंध थे। लगभग तीन महीने पहले मृतक ने अपनी बेटी का विवाह एक पारिवारिक रिश्तेदार से करवाने की कोशिश की थी।

    आरोपी ने इसका विरोध करते हुए महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके कारण विवाह रोक दिया गया। यह बात बूटा सिंह को पसंद नहीं आई। जिसके बाद उनके बीच दुश्मनी बढ़ती गई। जिस पर बलविंदर सिंह ने बूटा सिंह की हत्या कर डाली।

  • Punjab News: सड़क जाम करने बैठे किसानों को पुलिस ने किया डिटेन

    Punjab News: सड़क जाम करने बैठे किसानों को पुलिस ने किया डिटेन

    श्री मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब से बठिंडा रोड पर गांव संगूधौण के पास दो बार सड़क पर धरना देने की कोशिश कर रहे किसानों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। किसानों ने आंशिक रूप से जब धरना शुरू किया, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर गाड़ियों में बैठा लिया।

    इस मौके पर डी.एस.पी. सतनाम सिंह विरक ने बताया कि करीब 44 किसानों को इस सड़क पर धरना लगाने के दौरान गिरफ्तार किया गया है और ट्रैफिक में कोई भी विघ्न नहीं पड़ने दिया गया। इस मौके पर किसान नेता करण सिंह भुट्टीवाला, हरिंदर सिंह थांदेवाला, ज्ञान सिंह भुट्टीवाला और हरदेव सिंह सूरेवाला की अगुवाई में किसानों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

     

     

  • Punjab News: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, चालकों ने कूदकर बचाई जान

    Punjab News: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, चालकों ने कूदकर बचाई जान

    लंबीः पंजाब के मुक्तसर जिले में गाड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लंबी के गांव महिना के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कार में 2 लोग सवार थे, जिन्हें राहगीरों ने बड़ी मशक्कत के बाद सही सलामत बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर कार एचआर 25 जे 7011 डबलाली से मलोट जा रही थी।

    इस दौरान जब कार गांव महिना के पास पहुंची, तो कार में एकदम से आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कार बुरी से जल गई है, लेकिन कार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

  • Punjab News: माता-पिता के इकलौते बेटे की कनाडा में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: माता-पिता के इकलौते बेटे की कनाडा में मौत, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिबः कनाडा में 24 वर्षीय हरमनजोत सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने का मामला सामने आया है। हरमनजोत सिंह के पिता गुरसेवक सिंह की भी पहले ही मौत हो चुकी थी और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। युवक की मौत के बाद घर में शोक का माहौल है।

    जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि हरमनजोत सिंह घर का इकलौता बेटा था। उनके पिता गुरसेवक सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है। वह करीब 14 महीने पहले स्टडी बेस पर कनाडा के शहर एडमोंटन में गया था। वह अपने घर की हालत सुधारने के लिए अपनी 4 एकड़ जमीन पर लोन लेकर कनाडा गया था।

    इस दौरान रिश्तेदारों और दोस्तों ने भी उसकी बाहर जाने के लिए पैसों से मदद की थी। उन्होंने बताया कि 21 फरवरी की दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। अब घर पर उनकी मां और दादी ही बची है। परिजनों ने सरकार से मांग की है कि हरमनजोत का शव जल्द से जल्द पंजाब में उसके परिजनों के पास भेजा जाए तथा उनका कर्ज भी माफ किया जाए।

  • Punjab News: Action मोड में मान सरकार, SHO पर गिरी गाज

    Punjab News: Action मोड में मान सरकार, SHO पर गिरी गाज

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब में भगवंत मान सरकार एक्शन मोड में आ गई है। वहीं भ्रष्टाचार के मामले में बीते दिन 52 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया था। जिसके बाद अब श्री मुक्तसर साहिब के एसएसपी ने थाना मलोट सिटी के एसएचओ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार महिला सब-इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें पुलिस लाइन में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।

    अपुष्ट सूत्रों से प्राप्त कथित जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले मलोट में 2 कारों की चोरी का मामला सुर्खियों में रहा था। इस मामले में कुछ व्यक्तियों को रियायत दिए जाने का मामला सामने आते देख एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। मामले की अपने स्तर पर प्रारंभिक जांच करने के बाद एसएचओ ने मामला दर्ज कर लिया है। हरप्रीत कौर को निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

  • Punjab News: ट्राले से टकराने के बाद खेतों में पलटी सरकारी बस

    Punjab News: ट्राले से टकराने के बाद खेतों में पलटी सरकारी बस

    मुक्तसर साहिबः फरीदकोट में बस हादसे के बाद अब मुक्तसर जिले के मलोट के गांव महराजवाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पंजाब रोडवेज की बस ट्राले से टकराने के बाद खेतों में पलट गई है। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं आस-पास के लोग भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। गांव महराजवाला के पास दोपहर करीब 2 बजे मुक्तसर से अबोहर जा रही मुक्तसर डिपो की पंजाब रोडवेज की सरकारी बस सड़क किनारे पलट गई और खेतों में जा गिरी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा वहां से गुजर रहे एक ट्राले की साइड लगने के बाद बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। बस पलटते हुए खेतों के पास पेड़ से जा टकराई। इस कारण बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। उधर, पनबस पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के चेयरमैन कमल कुमार ने बताया कि ये हादसा एक ट्राले की साइड लगने के कारण हुआ है। लोगों ने ट्राले के चालक को मौके पर ही काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके के 2 घरों में Delhi Police की Raid

    Punjab News: इस इलाके के 2 घरों में Delhi Police की Raid

    श्री मुक्तसर साहिबः दिल्ली में हुए एक विवाद के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने मामले में वांछित लोगों की गिरफ्तारी के लिए लंबी गांव और कखांवाली गांव में छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार फरवरी की शुरुआत में यह घटना हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लंबी गांव पहुंचे दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने रूप सिंह पुत्र बागा सिंह के घर पर छापा मारा और बागा सिंह को हिरासत में ले लिया।

    इसके बाद जब दिल्ली पुलिस ने विवाद में शामिल गांव कखांवाली के मंजीत सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह को पकड़ने के लिए गांव में छापेमारी की तो वह दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं आया। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने यह छापेमारी 2 फरवरी 2025 को एक विवाद के सिलसिले में दिल्ली में की है। जब इस मामले को लेकर लंबी थाने के एसएचओ गुरमीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह छुट्टी पर हैं और उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।