Punjab News: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, चालकों ने कूदकर बचाई जान

लंबीः पंजाब के मुक्तसर जिले में गाड़ी में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार लंबी के गांव महिना के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। कार में 2 लोग सवार थे, जिन्हें राहगीरों ने बड़ी मशक्कत के बाद सही सलामत बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर कार एचआर 25 जे 7011 डबलाली से मलोट जा रही थी।

इस दौरान जब कार गांव महिना के पास पहुंची, तो कार में एकदम से आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में कार बुरी से जल गई है, लेकिन कार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *