Punjab News: War On Drugs के तहत सीनियर कांग्रेसी नेता का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः War on Drugs के तहत पंजाब सरकार की ओर से बनाई कमेटी पर सीनियर कांग्रेसी नेता राज कुमार वेरका ने कई सवाल उठाए। राज कुमार वेरका ने कहा कि पंजाब सरकार तीन साल में नशे पर किसी भी तरह की कोई नकेल नहीं कसी गई है। हर गांव और शहर में घर-घर नशा बिक रहा है।

सरकार पर तंज कसते कहा कि कमेटियां जितनी भी बना ले, जब तक कमेटी जमीनी स्तर पर काम नहीं करेगी तक तक नशा नहीं रुक सकता है। सरकार ने मंत्री हरपाल सिंह चीमा को कमेटी का मुखियां बनाया है। पूरे पंजाब भर में 12 हजार से अधिका गांव है, लेकिन यह लोग अपने हलकों के गांवों में नहीं गए, पूरे पंजाब के गावों में कैसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि लुधियाना में नशा तस्करों के नाजायज मकानों पर पीला पंजा चलाया गया है। जो कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान यूपी के मुख्यंत्री की नकल कर रहे है। मुख्यंत्री को नशा तस्करों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *