Category: National

  • दबिश के दौरान यूपी-एमपी पुलिस की टीम पर बरसे पत्थर, तीन पुलिस कर्मी घायल; 6 आरोपी गिरफ्तार

    दबिश के दौरान यूपी-एमपी पुलिस की टीम पर बरसे पत्थर, तीन पुलिस कर्मी घायल; 6 आरोपी गिरफ्तार

    भोपालः उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के चोरी के मामले में यूपी पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी। इस दौरान यूपी और एमपी पुलिस की संयुक्त टीम आरोपी को पकड़ने के लिए जैसे ही मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी गांव पहुंची तो ग्रामीणों और आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश से ललितपुर पुलिस की टीम चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश के बोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कड़ियासांसी गांव पहुंची थी। यूपी-एमपी की संयुक्त टीम में कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते आरोपी के परिजन और गांव वालों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    बोड़ा थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

     

  • बारिश के बाद लैंडस्लाइड, पत्थर गिरने से कार क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित, वाहनों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    बारिश के बाद लैंडस्लाइड, पत्थर गिरने से कार क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित, वाहनों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    केदारनाथः लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। बीते दिन केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थान बाधित हो गए। कुंड-काकड़ा गाड़ के बीच पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। वहीं अब केदारनाथ हाईवे पर अगस्त्यमुनि स्थित विजयनगर पेट्रोल पंप के समीप अचानक पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर सड़क पर आ गिरा। बोल्डर की चपेट में आने से एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाडी के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, लगातार हो रही बारिश के कारण पिछले कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं, ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बता दें कि बीते दिन गुप्तकाशी स्थित जीएमवीएन के पास पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से हाईवे किनारे बनी एक दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    हादसा देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। घटना के दौरान दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई, लेकिन दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। नुकसान लाखों रुपए का बताया जा रहा है। दुकान मालिक ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहाड़ी से पत्थर गिरने की शिकायत पहले भी की गई थी, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

  • भागकर लव मैरिज, 8 महीने बाद मौत: लड़के के भाई का आरोप- जहर दिया

    भागकर लव मैरिज, 8 महीने बाद मौत: लड़के के भाई का आरोप- जहर दिया

    बिहार: लुधियाना में घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर एक युवक-युवती ने लव मैरिज की थी। कुछ महीनों तक मुस्कान के परिजन ने उनसे दूरी बनाकर कर रखी। बाद में पंचायती राजीनामा हुआ और मुस्कान के परिजन ने उन्हें अपने घर के नजदीक किराए के एक घर में रख लिया।

    अरविंद और मुस्कान दोनों साथ में रह रहे थे। इस दौरान अचानक 8 महीने बाद अरविंद की मौत हो गई। अरविंद के भाई गोबिंद का आरोप है कि मुस्कान के परिजन अरविंद से रंजिश रखते थे, क्योंकि उसने मुस्कान के साथ भागकर शादी की थी। भाई का कहना है कि अरविंद के ससुर ने मौत से कुछ घंटे पहले मेरी मां को फोन पर कहा था कि ये कल जेल जाएगा। अरविंद के ससुराल वालों ने ही उसकी हत्या की है। कह रहे हैं कि उसे सांप ने डंसा है, लेकिन असल में उसे जहर देकर मारा गया है।

    हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया और परिजन ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमॉर्टम में अरविंद के सिर पर हल्की चोट का निशान मिला है। हालांकि, मौत का असली कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा।

    मुस्कान और अरविंद लुधियाना की एक ही फैक्टरी में काम करते थे। वहीं दोनों की आपस में बातचीत शुरू हुई। बातचीत के बाद दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। गोबिंद ने बताया कि मुस्कान के माता-पिता इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दोनों घर से पटना (बिहार) भाग गए थे और उन्होंने 5 नवंबर, 2025 को पटना के राधा कृष्ण मंदिर में शादी की थी। इसके बाद 3 महीने तक दोनों अपने-अपने परिवारों से अलग रहे। फिर मुस्कान के गांव कंगनवाल में पंचायत हुई। गोबिंद ने बताया कि दोनों परिवार मूल रूप से बिहार के हैं। लड़के का परिवार दरभंगा के भेड़ी में लागोपुर गांव का रहने वाला है। जबकि, लड़की वाले पटना के गौरीचक में अंडारी के रहने वाले हैं।

    कंगनवाल पुलिस चौकी के एएसआई और जांच अधिकारी सुरजीत सिंह का कहना है कि परिजन ने उन्हें बीमारी से मौत की सूचना दी थी। अब मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। उन्हें शक है कि उसे कुछ जहरीला पदार्थ दिया गया है। डॉक्टरों के बोर्ड से उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। बिसरा जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट आएगी और उसके बाद ही साफ होगा कि उसकी मौत कैसे हुई।

  • करेले के ढेर से निकला कोबरा, युवक को डसा; मंडी में मची भगदड़, Video Viral

    करेले के ढेर से निकला कोबरा, युवक को डसा; मंडी में मची भगदड़, Video Viral

    छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेले छांट रहे एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांप निकलने की घटना के बाद बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के जरिए बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    सरकंडा क्षेत्र के बहतराई में रहने वाले बिहारी साहू बाजार में मंगलवार को सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान वह करेले के ढेर में से करेला छांट रहे थे तभी अचानक वहां छिपा कोबरा फन फैलाकर बाहर निकल आया। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कोबरा निकलने की खबर फैलते ही लोग सब्जियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। वहीं सब्जी विक्रेताओं में भी दहशत का माहौल बन गया।
  • मची चीख-पुकारः ट्रक में घुसी स्कूल वैन; एक छात्र की मौत, 13 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मची चीख-पुकारः ट्रक में घुसी स्कूल वैन; एक छात्र की मौत, 13 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    बांसवाड़ाः बांसवाड़ा के दाहोद मार्ग पर एक सड़क हादसे में छात्रों की चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे बच्चों से भरी एक वैन ट्रक में जा घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि 14 बच्चे घायल हो गए।

    हादसा इतना भयानक था कि मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों को वैन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि एक बच्चे को उदयपुर रेफर किया गया है।

    बच्चों को लेकर वैन सेंट पॉल स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने गाड़ी में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों की मदद से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।

    बांसवाड़ा के डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि हादसे में सात बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं। इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि एक बच्चे को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। दो बच्चों का बांसवाड़ा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य बच्चों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया है।

  • दर्दनाक हादसाः पिकअप और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल

    दर्दनाक हादसाः पिकअप और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रक और बोलेरो पिकअप में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा थाना क्षेत्र निवाड़ी में हुआ है। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों का जायजा लिया।

    मोदीनगर के एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 12:30 बजे कंट्रोल रूम को ट्रक और बोलेरो पिकअप की टक्कर की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दुर्घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जांच में सामने आया है कि बोलेरो हाल ही में खरीदी गई थी। वाहन मालिक अपने परिवार और परिचितों के साथ नई गाड़ी में पहली बार हरिद्वार गंगा स्नान और धार्मिक दर्शन के लिए निकले थे।

    किसी को अंदाजा भी नहीं था कि श्रद्धा की यह यात्रा कुछ ही घंटों में दर्दनाक हादसे में बदल जाएगी और परिवार की खुशियां मातम में बदल जाएंगी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर और क्‍लीनर को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इसमें ट्रक और बोलेरो की रफ्तार, सड़क की स्थिति, चालक की लापरवाही और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

  • शादी से इनकार करने पर बैंक कर्मी की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटकर मारा फिर लगाई आग

    शादी से इनकार करने पर बैंक कर्मी की हत्या, प्रेमी ने गला घोंटकर मारा फिर लगाई आग

    इंदौरः तपेश्वरी बाग क्षेत्र में एक बैंक कर्मी पलक केशव (26) की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले मेें आरोपी दतिया निवासी मयंक शाक्य को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शादी न करने की बात से नाराज होकर पलक की गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल की है।

    पुलिस की शुरुआती जांच में शनिवार रात पलक का शव उसके घर में मिला था। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने पर जांच हत्या की ओर मुड़ गई।

    तपेश्वरी बाग थाना प्रभारी मनोज सेंधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पड़ोसियों से पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि घटना से एक दिन पहले एक युवक पलक से मिलने आया था। पुलिस ने पलक के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले तो उसमें दतिया निवासी मयंक शाक्य का नंबर मिला।

    तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम दतिया पहुंची और मयंक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। बता दें कि पलक किराए के कमरे में रहती थी। मूल रूप से वह टिमरनी हरदा की रहने वाली थी।

    मयंक और पलक पिछले करीब पांच वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। जांच में यह बात भी सामने आई कि शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मयंक शादी न होने से नाराज था और इसी कारण वह दतिया से इंदौर पहुंचा। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने पलक का गला घोंट दिया।

    पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ने घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए कमरे में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की भी कोशिश की और वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

     

  • डीलरों के खिलाफ सख्त हुई सरकार, चीनी के स्टॉक पर लगी ब्रेक

    डीलरों के खिलाफ सख्त हुई सरकार, चीनी के स्टॉक पर लगी ब्रेक

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने चीनी की कीमतों में आ रही तेजी पर अंकुश लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने चीनी डीलरों पर स्टॉक लि​मिट लगाने का फैसला किया है। सरकार ने चीनी कारोबारियों के लिए नई स्टॉक होल्डिंग लिमिट लागू कर दी है। नए आदेश के तहत कोई भी डीलर स्टॉक मिलने की तारीख से लेकर अगले 30 दिन से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेगा। इस फैसले से चीनी की जमाखोरी, सट्टेबाजी पर लगाम लगेगी। जिससे उपभोक्ताओं को चीनी की महंगाई से राहत भी मिल सकेगी। बीते एक-दो माह से चीनी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं।

    दिल्ली थोक बाजार में चीनी के भाव 4,900 रुपये प्रति तक पहुंच गए हैं और ये भाव 5,000 रुपये ​क्विंटल पार करने की आशंका जताई जा रही है। उपभोक्ता मामले और खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के मुताबिक सरकार ने 1 अगस्त 2026 से देशभर के चीनी डीलरों पर स्टॉक रखने की लिमिट लागू करने का फैसला किया है। यह लिमिट 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से जमाखोरी और सट्टा कारोबार पर रोक लगेगी, बाजार में आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी और चीनी की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।

    खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने सभी चीनी डीलरों को अपने पास उपलब्ध चीनी के स्टॉक की घोषणा करने और विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर हर सप्ताह स्टॉक की जानकारी अपडेट करने का निर्देश दिया है। देश में किसी भी समय और किसी भी स्थान पर डीलर 4,000 ​क्विंटल से ज्यादा चीनी का स्टॉक नहीं रखेगा। विभाग बाजार पर लगातार नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर उचित कीमत पर चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। मंत्रालय द्वारा जारी बयान में सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में घरेलू खपत की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध है। ऐसे में उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

    सरकार ने कहा कि हाल के दिनों में चीनी के एक्स-मिल दामों में आई तेजी मांग और आपूर्ति की मौजूदा स्थिति के अनुरूप नहीं है। सरकार के अनुसार, कुछ व्यापारियों, डीलरों और बाजार के बिचौलियों द्वारा जमाखोरी, सट्टा कारोबार और चीनी की वास्तविक आपूर्ति के बिना केवल कागजी लेनदेन (पेपर ट्रेड) किए जाने से बाजार में कृत्रिम कमी का माहौल बना है। इससे एक्स-मिल और खुदरा दोनों स्तरों पर कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी और अस्थिरता देखने को मिली है। वहीं उद्योग का दावा है कि चीनी वर्ष 2025-26 में चीनी उत्पादन करीब 280 लाख टन रहने का अनुमान है, जो घरेलू खपत करीब 285 लाख टन से कम है। हालांकि सीजन के शुरुआत में उद्योग ने चीनी का उत्पादन 300 लाख टन से अ​धिक होने का अनुमान लगाया था।

     

     

     

     

  • सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स के खिलाफ एक्शन लेने पर लगाया रोक

    सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स के खिलाफ एक्शन लेने पर लगाया रोक

    नई दिल्लीः नीट पेपर लीक होने के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस कार्रवाई को लेकर को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले संबंधी सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और कई राज्यों से जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि फिलहाल प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए।

    याचिकाओं के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, पैलेट गन, रबर बुलेट, आंसू गैस और इलेक्ट्रिक बैटन का इस्तेमाल किया गया। यह भी कहा गया कि कुछ छात्रों को गंभीर चोटें आईं और एक छात्र की आंख की रोशनी जाने का भी दावा किया गया है। एक महिला समेत कई लोगों के घायल होने और एक पत्रकार के साथ मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं।

    सुनवाई के दौरान दूसरी ओर घायल पुलिसकर्मियों की तरफ से भी अपना पक्ष रखा गया। उनका कहना था कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे 280 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। इस संबंध में फोटो और वीडियो भी कोर्ट के सामने रखे गए।

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से कहा कि सरकार निष्पक्ष जांच कराने पर कोई आपत्ति नहीं रखती, लेकिन पुलिस पर लगाए गए ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोपों से इनकार किया। उनका कहना था कि प्रदर्शन में कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्व भी शामिल हो गए थे, जिन्होंने हिंसा की।

    याचिकाओं के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज, पैलेट गन, रबर बुलेट, आंसू गैस और इलेक्ट्रिक बैटन का इस्तेमाल किया गया। यह भी कहा गया कि कुछ छात्रों को गंभीर चोटें आईं और एक छात्र की आंख की रोशनी जाने का भी दावा किया गया है। एक महिला समेत कई लोगों के घायल होने और एक पत्रकार के साथ मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं।

    सुनवाई के दौरान दूसरी ओर घायल पुलिसकर्मियों की तरफ से भी अपना पक्ष रखा गया। उनका कहना था कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे 280 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए। इस संबंध में फोटो और वीडियो भी कोर्ट के सामने रखे गए।

    स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जरूरत
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जरूरत दिखाई देती है। हालांकि अंतिम फैसला लेने से पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार और संबंधित राज्यों को अपना पक्ष हलफनामे के जरिए रखने का मौका दिया है। कोर्ट ने महाराष्ट्र, बिहार, असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और केरल के मुख्य सचिवों को भी नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा कि प्रदर्शन से जुड़े सभी CCTV फुटेज, ड्रोन वीडियो, बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग, वायरलेस रिकॉर्ड और दूसरे सबूत सुरक्षित रखे जाएं।

  • Fast Track Court में पहले दिन ही नहीं पहुंचा CBI का वकील, NEET पेपर लीक पर होनी थी सुनवाई

    Fast Track Court में पहले दिन ही नहीं पहुंचा CBI का वकील, NEET पेपर लीक पर होनी थी सुनवाई

    नई दिल्लीः NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए गठित फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन सुनवाई नहीं हो सकी। सोमवार को कार्रवाई के दौरान CBI की ओर से कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने मामले पर सुनवाई स्थगित कर दी।

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने निर्देश दिया कि NEET पेपर लीक मामले की पैरवी के लिए एक लोक अभियोजक नियुक्त किया जाए ताकि आगे की सुनवाई में किसी तरह की बाधा न आए। इस मामले में आरोपियों विकास और दिनेश बिवाल की जमानत याचिकाएं भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थीं, लेकिन CBI की ओर से कोई वकील उपस्थित न होने के कारण इन पर भी सुनवाई नहीं हो सकी।

    अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी। अदालत की ओर से उम्मीद जताई है कि अगली तारीख पर अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक की नियुक्ति हो जाएगी और मामले की सुनवाई आगे बढ़ सकेगी।

    असल में नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ी और शिक्षा से जुड़े तमाम मुद्दों पर देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुए थे। लगातार लगभग डेढ़ महीने तक चले इस प्रोटेस्ट के बाद हाल ही में पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर छात्रों से संवाद किया था और पेपर लीक के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलानी की बात कही थी।

    पीएम मोदी ने इस ऐलान को शिक्षा में सुधारों के बड़े कदम के तौर पर सामने रखा था। पीएम मोदी ने कहा था कि विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार लगातार कई कदम उठा रही है, जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वो जेलों में सड़ रहे हैं।