Category: National

  • इस virus ने बढ़ाई चिंता, WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित

    इस virus ने बढ़ाई चिंता, WHO ने वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल किया घोषित

    नई दिल्ली – एमपॉक्स नाम के वायरस ने एक बार फिर पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने घोषणा की कि अफ्रीका में एम्पॉक्स का बढ़ता प्रकोप एक वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल है। साथ ही संगठन ने चेतावनी दी है कि यह वायरस अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर भी फैल सकता है। एम्पॉक्स को पहले मंकीपॉक्स के नाम से जाना जाता था। यह एक वायरल बीमारी है जो ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस से संबंधित वायरस के कारण होती है। यह बीमारी सबसे पहले 1958 में डेनमार्क में बंदरों में पाई गई थी, इसलिए इसका मूल नाम बंदरों से संबंधित है।

    यह दुर्लभ ज़ूनोटिक रोग पॉक्सविरिडे परिवार से उत्पन्न होता है, जिसके वायरस चेचक, काउपॉक्स, वैक्सीनिया और अन्य जैसी अन्य बीमारियों का भी कारण बनते हैं। WHO ने कहा अफ्रीका में इस साल 14 हजार से अधिक मामले और 524 मौतें दर्ज की गई हैं, जो पिछले साल के आंकड़ों से अधिक है। 2022 में एम्पोक्स की शुरुआत के बाद से इसका प्रकोप जारी है। हाल ही में वैश्विक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। पश्चिम, मध्य और अफ्रीकी देशों के साथ अमेरिका और यूरोप में भी मामले सामने आ रहे है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरस ने अब तक कुल 116 देशों को प्रभावित किया है, जिसे ‘गंभीर’ ग्रेड 3 आपातकाल बताया गया है। एमपॉक्स निकट संपर्क से फैल सकता है। यह आमतौर पर हल्का होता है और दुर्लभ मामलों में घातक होता है। इससे फ्लू जैसे लक्षण और शरीर पर दर्दनाक घाव हो जाते हैं। किसी बीमारी को ‘अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में नामित करना, जो कि डब्ल्यूएचओ का उच्चतम स्तर का अलर्ट है, उस बीमारी को रोकने के लिए अनुसंधान, वित्त पोषण और अंतरराष्ट्रीय उपायों और सहयोग में तेजी ला सकता है।

  • दम घुटने से मजदूर की मौत, 4 की हालत गंभीर

    दम घुटने से मजदूर की मौत, 4 की हालत गंभीर

    जमुईः सेप्टिक टैंक का सेंटरिंग खोलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दम घुटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान गौरा इलाका निवासी संजय साव (45) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में दीपक कुमार, नंदलाल मांझी, विकास कुमार और चंदन कुमार शामिल है।

    जांच में सामने आया कि संजय साव के घर में बने सेप्टिक टंकी का सेंटरिंग खोला जा रहा था। इस दौरान संजय साव और दो मजदूर बेहोश हो गए थे। इस दौरान उन्हें बचाने के चक्कर में दो मजदूर और बेहोश हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को टंकी से रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान संजय साव की मौत हो गई।

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत

    स्वतंत्रता दिवस के समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों की बिगड़ी तबीयत

    नई दिल्ली : मध्यप्रदेश में 78वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में मनाया जा रहा है। यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर 4 मिशन- युवा शक्ति मिशन, गरीब कल्याण मिशन, किसान कल्याण मिशन और नारा सशक्तिकरण मिशन प्रदेश के स्थापना दिवस 1 नवंबर से शुरू किए जाएंगे। इंदौर में स्वतंत्रता समारोह के दौरान लेडी गार्ड जबकि टीकमगढ़ में एनसीसी कैडेट को चक्कर आ गया। ​आगर मालवा में भी परेड में शामिल एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ गई।

    टीकमगढ़ में पुलिस परेड ग्राउंड पर समारोह के दौरान एक NCC कैडेट चक्कर आने से गिर गई। यहां सुबह 8 बजे से ही कैडेट्स को ग्राउंड पर खड़ा कर दिया गया था। सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया गया। इसके बाद सीएम का संदेश सुनाया गया। करीब 2 घंटे तक उमस भरी गर्मी में खड़े रहने के कारण छात्रा की तबीयत खराब हो गई। उसे तुरंत ट्रीटमेंट देकर घर भेजा गया। इंदौर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मंच के सामने खड़ी सेरेमनी गार्ड पुलिस कॉन्स्टेबल राधा को चक्कर आ गया। वह पास ही रखी कुर्सी पर बैठ गई। उसकी जगह दूसरी महिला गार्ड को तैनात किया गया। मुख्य परेड का नेतृत्व भारतीय पु‍लिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्‍त, भोपाल मयूर खंडेलवाल ने किया। परेड में पुलिस बैंड समेत 17 टुकड़ियां शामिल रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा- सरकार अगले 5 साल में प्रदेश का बजट दो गुना करने की दिशा में काम कर रही है। राज्य में 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 60 से अधिक नई इंडस्ट्रीज लगाई जा रही हैं। इनसे एक साल में 17 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
  • Match के दौरान मैदान में गिरी बिजली, 3 खिलाड़ियों की मौत

    Match के दौरान मैदान में गिरी बिजली, 3 खिलाड़ियों की मौत

    सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा ज़िले से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं। यहां मैंच खेल रहे एक साथ तीन खिलाड़ियों की बिजली गिरने से मौत हो गई। जिले के कोलिबिरा इलाके में एक हॉकी मैच का आयोजन किया गया जहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। इसी मैच के आयोजन के दौरान यह बड़ा हादसा हुआ।

    दरअसल, कोलिबिरा के एक स्कूल के मैदान में खिलाड़ी हॉकी का मैच खेलने की तैयारी कर रहे थे। तभी वहां बारिश शुरू हो गई । मैंच खेलने के लिए खिलाड़ी मैदान में ही खड़े थे और मैच शुरू होने ही वाला था, बाकी लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर चले गए। इसी दोरान मैदान में आकाशीय बिजली गिर गई। इस अकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन हॉकी प्लेयर की मौत हो गई ओर पांच लोग घायल हो गए जिन्हैं तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • 2 मोटरसाइकिलों में हुई भयानक टक्कर, 3 की मौत

    2 मोटरसाइकिलों में हुई भयानक टक्कर, 3 की मौत

    पूर्णियाः बिहार राज्य के पूर्णिया जिले में एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी ते मुताबिक एक बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसकी सामने से आ रही दूसरी बाइक टक्कर मार दी।

    इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ओर तीसरे शख्स ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वाले दो लोग रिश्ते में जीजा-साला बताए जा रहै हैं। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना को लेकर जिला परिषद ने कहा कि तेज रफ्तार और हेलमेट नहीं पहनने की वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटना में मरने वालों की पहचान शाहनवाज, सरताज ओर राजपाल चौहान के तोर पर हुई है।

  • PM Modi ने लाल किले पर 11वीं बार फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    PM Modi ने लाल किले पर 11वीं बार फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। प्रधानमंत्री के लिए सलामी गारद दल में थलसेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल थे। इस वर्ष भारतीय नौसेना समन्वयकारी सेना है। सलामी गारद की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता ने संभाली। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह ने संभाली। नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल ने संभाली। दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनुराग द्विवेदी ने संभाली।

    स्वतंत्रता दिवस पर अपने तीसरे कार्यकाल का पहला संबोधन शुरू करते ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ दिया। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को लाल किले से तिरंगा फहराने का सम्मान 17 बार और इंदिरा को 16 बार मिला था। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराने से पहले राजघाट जा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। लाल किला पहुंचने पर प्रधानमंत्री का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने किया।

    रक्षा सचिव अरमाने ने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री से परिचय कराया। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जीओसी मोदी को सलामी मंच पर ले गए, जहां संयुक्त अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड ने प्रधानमंत्री को सामान्य सलामी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का निरीक्षण कियाप्रधानमंत्री के लिए सलामी गारद दल में थलसेना, नौसेना, वायु सेना और दिल्ली पुलिस से एक-एक अधिकारी और 24 कर्मी शामिल थे। इस वर्ष भारतीय नौसेना समन्वयकारी सेना है। सलामी गारद की कमान कमांडर अरुण कुमार मेहता ने संभाली। प्रधानमंत्री के गार्ड में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह ने संभाली। नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर गुलिया भावेश एनके और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर अक्षरा उनियाल ने संभाली।

  • SBI-PNB को बड़ा झटका, खातों को बंद करने के दिए आदेश

    SBI-PNB को बड़ा झटका, खातों को बंद करने के दिए आदेश

    नई दिल्लीः भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में सभी खातों को कर्नाटक सरकार ने बंद करने के आदेश दिए हैं। सभी विभागों को ये आदेश लागू करना होगा और अपने डिपॉजिट्स वापस निकालने होंगे होंगे। इन दोनों सरकारी बैंकों में अब से कोई भी डिपॉजिट या निवेश की इजाजत नहीं होगी।

    कर्नाटक राज्य के वित्त सचिवों ने सभी सरकारी विभागों को निर्देश जारी किया है कि SBI और PNB में चल रहे सभी सरकारी खातों को बंद कर दिया जाए। राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, स्थानीय निकायों, विश्वविद्यालयों और अन्य संस्थानों के इन बैंकों में मौजूद सभी खाते बंद कर दिए जाएंगे।भविष्य में इन बैंकों में कोई धनराशि जमा नहीं की जाएगी और न ही कोई निवेश किया जाएगा।

     

  • मौसम विभाग ने बारिश की दी चेतावनी, Yellow Alert जारी

    मौसम विभाग ने बारिश की दी चेतावनी, Yellow Alert जारी

    नई दिल्ली :– दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज झमाझम बारिश की चेतावनी जारी  गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के दिन भी भारी बारिश जारी रहने की आशंका है और दिन में मध्यम बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है। लाल किले पर सुबह और दोपहर के शुरुआती घंटों के दौरान हल्की बारिश और दोपहर से रात तक एक या दो बार हल्की बारिश होने की आशंका है।

    अगले दो दिनों तक राष्ट्रीय राजधानी में वर्षा को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी रहेगा। सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश, आंधी-तूफान आने की आशंका और दोपहर से रात के समय लाल किले पर एक या दो बार हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल में चक्रवाती परिसंचरण और मानसून ‘ट्रफ’ के कारण क्षेत्र में 17 अगस्त तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

    मौसम कार्यालय ने कहा कि दार्जीलिंग तथा कूच बिहार को छोड़कर उत्तर बंगाल के ज्यादातर जिलों में 16 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पूर्वी मध्य प्रदेश,  छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल; बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आंतरिक कर्नाटक; रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश हो सकती है।

         
  • मेडिकल College में लोगों ने की तोड़फोड़, Police ने किया लाठीचार्ज

    मेडिकल College में लोगों ने की तोड़फोड़, Police ने किया लाठीचार्ज

    नई दिल्ली – कोलकाता में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में इंसाफ की मांग को धरने पर बैठे डॉक्टरों के मंच को देर रात तोड़ दिया गया। धरना स्थल पर अचानक बाहर से आई भीड़ ने अस्पताल में भी तोड़फोड़ और हंगामा किया। कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर देर रात जमकर हंगामा हुआ। यहां गुस्साई भीड़ अस्पताल के अंदर घुस गई और जमकर तोड़फोड़ की।

    अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आरजी कर अस्पताल में गुंडागर्दी और बर्बरता ने सभी सीमाओं को पार कर दिया है। ऐसे में जन प्रतिनिधि के रूप में मैंने कोलकाता पुलिस कमिश्नर से बात की और आग्रह किया कि हिंसा के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति की पहचान की जाए। उसे अगले 24 घंटे के अंदर कानून के दायरे में लाया जाए भले ही वो किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो। बता दें कि भीड़ ने अस्पताल के बाहर बने धरना मंच को और वहां खड़ी गाड़ियों को भी तोड़ दिया। अस्पताल परिसर में मौजूद सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है।

    जिस वक्त भीड़ तोड़फोड़ और हंगामा कर रही थी उस वक्त वहां पुलिस की तैनाती बहुत कम थी। बाद में हालात को काबू में करने के लिए पुलिस दूसरी जगहों से पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। वहीं आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि परिसर के बाहर लोगों का एक बहुत बड़ा ग्रुप प्रदर्शन कर रहा था। वो लोग नारे लगा रहे थे।

  • बैग में पिस्टल लेकर International Public School पहुंचा 8वीं का छात्र, मचा हड़कंप

    बैग में पिस्टल लेकर International Public School पहुंचा 8वीं का छात्र, मचा हड़कंप

    जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 8वीं क्लास का छात्र बैग में देसी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया। स्कूल में चेकिंग के दौरान टीचर्स की नजर जब उस पर पड़ी तो टीचर्स के होश उड़ गए। इस दौरान स्कूल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद टीचर्स ने मामले की सूचना पुलिस को दी। स्कूल में पिस्तौल मिलने की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई। इस दौरान बिना यूनिफार्म पहने पुलिस कर्मचारी स्कूल पहुंचे।

    पुलिस द्वारा बच्चे से की गई पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि “उसने अपने पिता की आलमारी से पिस्टल निकाली और स्कूल में अपने दोस्तों को दिखाने के लिए अपने साथ बैग में रखकर लाया।” वहीं मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया “नाबालिग लड़के से जानकारी लेने के बाद उनकी टीम नाबालिग के घर पहुंची। जहां छात्र के घर से एक तलवार भी बरामद हुई। छात्र के कथन के आधार पर पुलिस ने उसके परिजन आरोपी लखेश्वर उर्फ कल्लू उम्र 45 वर्ष और लालू पिता आनंदराम उम्र 35 वर्ष से पूछताछ की।

    इस दौरान उन्होंने उक्त हथियार को वासुकीनाथ बोलबम से खरीदकर लाना बताया। इसके साथ उन्होंने एक तलवार लाने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके कब्जे से तलवार को भी जब्त किया। पुलिस ने स्कूल का भी नजरी नक्शा तैयार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी केरारोड जांजगीर में होटल चलाते हैं। दोनों आरोपियों को अपराध क्रमांक 659/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट 3 (5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं बालक को पृथक से किशोर न्यायालय जांजगीर में प्रस्तुत किया गया, उसे बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।