बैग में पिस्टल लेकर International Public School पहुंचा 8वीं का छात्र, मचा हड़कंप

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 8वीं क्लास का छात्र बैग में देसी पिस्टल लेकर स्कूल पहुंच गया। स्कूल में चेकिंग के दौरान टीचर्स की नजर जब उस पर पड़ी तो टीचर्स के होश उड़ गए। इस दौरान स्कूल में हड़कंप मच गया। जिसके बाद टीचर्स ने मामले की सूचना पुलिस को दी। स्कूल में पिस्तौल मिलने की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस तुरंत हरकत में आई। इस दौरान बिना यूनिफार्म पहने पुलिस कर्मचारी स्कूल पहुंचे।

पुलिस द्वारा बच्चे से की गई पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि “उसने अपने पिता की आलमारी से पिस्टल निकाली और स्कूल में अपने दोस्तों को दिखाने के लिए अपने साथ बैग में रखकर लाया।” वहीं मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया “नाबालिग लड़के से जानकारी लेने के बाद उनकी टीम नाबालिग के घर पहुंची। जहां छात्र के घर से एक तलवार भी बरामद हुई। छात्र के कथन के आधार पर पुलिस ने उसके परिजन आरोपी लखेश्वर उर्फ कल्लू उम्र 45 वर्ष और लालू पिता आनंदराम उम्र 35 वर्ष से पूछताछ की।

इस दौरान उन्होंने उक्त हथियार को वासुकीनाथ बोलबम से खरीदकर लाना बताया। इसके साथ उन्होंने एक तलवार लाने की जानकारी दी। पुलिस ने उनके कब्जे से तलवार को भी जब्त किया। पुलिस ने स्कूल का भी नजरी नक्शा तैयार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी केरारोड जांजगीर में होटल चलाते हैं। दोनों आरोपियों को अपराध क्रमांक 659/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट 3 (5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। वहीं बालक को पृथक से किशोर न्यायालय जांजगीर में प्रस्तुत किया गया, उसे बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *