Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab: बाल सुधार गृह में भिड़े कैदी, Hospital में भर्ती

    Punjab: बाल सुधार गृह में भिड़े कैदी, Hospital में भर्ती

    फरीदकोटः फरीदकोट जिले के बाल सुधार गृह में देर रात्रि दो बाल कैदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाय गया है। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। बता दें कि उक्त घटना से लगभग 10 घंटे पहले पंजाब सरकार की बाल विकास विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बाल सुधार गृह का दौरा किया था और बाल कैदियों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। हालांकि, मंत्री के दौरे के कुछ घंटे बाद ही बैरक 1 और 2 के बीच बंद दो कैदी आपस में भिड़ गए। फिलहाल लड़ाई के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

    फरीदकोट सिटी-2 थाने के प्रभारी सुखदर्शन सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह के अधीक्षक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं लग सका है कि दोनों बच्चों के बीच लड़ाई क्यों हुई है। दोनों काे उपचार के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है।

    उधर, बाल सुधार गृह के अधीक्षक राज कुमार ने घटना को मामूली बताते कहा कि शुक्रवार को मंत्री डॉ. बलजीत कौर दौरे पर आई थी और उन्होंने बच्चों को बेडशीट देने को कहा, ऐसे में यदि वह बेडशीट बच्चों को देते हैं, तो ऐसे में यदि कोई बच्चा फंदा लगा लेगा तो कौन जिम्मेदार होगा।

  • Punjab: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे नकली दूध, सेहत के नाम पर परोसी जा रही थी बीमारी, फैक्टरी सील

    Punjab: कहीं आप भी तो नहीं पी रहे नकली दूध, सेहत के नाम पर परोसी जा रही थी बीमारी, फैक्टरी सील

    संगरूरः नजदीकी गांव कोटड़ा लेहल में नकली दूध बनाने वाले फैक्ट्री को सेहत विभाग ने सील कर दिया है। सेहत विभाग के जिला सेहत अधिकारी डॉ. बलजीत सिंह ने अपनी टीम समेत शुक्रवार को औचक कार्रवाई करते हुए गोदाम पर छापेमारी की। इससे पहले गोदाम का मालिक दूध तैयार करने के बाद कैंटर भरकर वहां से जा चुका था। जिला सेहत अधिकारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नकली दूध तैयार करके कैंटर के जरिए लहरागागा व आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता है।

    जब गोदाम के मालिक को फोन किया तो उसने बहाने लगाने शुरु कर दिए। ऐसे में टीम ने गोदाम के दोनों गेट सील कर दिए। गेट के नीचे से देखने पर पता चला कि वहां रिफाइंड तेल, सूखा दूध, गैस सिलेंडर, दूध की कैनियां पड़ी हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि गोदाम के मालिक के आने पर ही गोदाम खोलकर सैंपल लिए जाएंगे। वहीं कैंटर के जरिए दूध बेचने व खरीदने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शहर निवासियों ने सेहत विभाग द्वारा की गई कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते मांग की कि शहर में नकली दूध व घी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Punjab: इस इलाके में आरोपियों और पुलिस में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab: इस इलाके में आरोपियों और पुलिस में चली गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में डकैती और रंगदारी मामले में वांछित आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों के बारे में सूचना मिलने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी घायल हुए है। आरोपियों की पहचान परमिंदर सिंह चिड़ी और हैप्पी के रूप में हुई है। जिनमें से एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे आरोपी की बाजू में गोली लगी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल का कहना है कि संदिग्धों व्यक्ति के बारे में गु्पत सूचना मिलने पर उनकी टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने के लिए गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें मौके पर काबू कर लिया गया है।  

  • Punjab: Police Line में तैनात कर्मी की गोली लगने से मौत

    संगरूरः जिले में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की बुधवार सुबह ड्यूटी पर जाने से पहले तैयार होते समय रिवाल्वर साफ करते हुए चली गोली सिर में लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल संगरूर भेज दिया जहां पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है।

    जानकारी अनुसार सिपाही प्रभजोत सिंह (34) पुत्र बलजिंदर सिंह निवासी लोंगोवाल एसजीपीसी के पूर्व प्रधान व पूर्व विधायक गोबिंद सिंह लोंगोवाल के साथ गनमैन के तौर पर सेवा निभा रहा था, जिसे लोकसभा चुनाव दौरान पुलिस लाइन संगरूर में तैनात कर दिया गया था। बुधवार सुबह वह अपने घर पर ड्यूटी जाने के लिए तैयार हो रहा था। इस दौरान वर्दी पहन रहा था, जब वह अपना सरकारी रिवाल्वर साफ करने लगा तो अचानक गोली चल गई व गोली सिर में लगने से मौके पर ही प्रभजोत सिंह की मौत हो गई।

  • Punjab: 21 हजार रुपये रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

    संगरूरः राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज पुलिस स्टेशन सिटी-1, संगरूर में तैनात सहायक उप निरीक्षक भोला सिंह (नंबर 27/संगरूर) को 21,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य चौकसी ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जगदीप सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और बताया कि उसने जगराज सिंह को ट्रक खरीदने के लिए अपने दोस्त से 5,50,000 रुपये ब्याज पर दिए थे।

    इसके बाद जब शिकायतकर्ता ने जगराज सिंह से अपने उधार के पैसे वापस मांगे तो उसे पता चला कि उक्त ट्रक जगराज सिंह ने पहले ही बलजीत सिंह, निवासी गांव अंधेरी, संगरूर के नाम पर ट्रांसफर कर दिया है। इसके बाद ट्रक के नये मालिक ने उक्त थाने व एएसआइ में शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद एएसआई भोला सिंह ने मामले की जांच करने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

    शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उक्त पुलिसकर्मी 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के लिए सहमत हो गया और उसने 19,000 रुपये की अग्रिम राशि ले ली थी और अब बकाया रिश्वत के रूप में 21,000 रुपये की मांग कर रहा था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और ए.एस.आई. भोला सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 21,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की कार्यवाही जारी है।

  • Punjab: पूर्व विधायक का हुआ निधन

    संगरूरः धूरी के पूर्व विधायक धनवंत सिंह का निधन होने की खबर मिली है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। बताया जा रहा हैकि उनका अंतिम संस्कार 12 जून को दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव मानवाला में किया जाएगा। पूर्व विधायक धनवंत एक बार कांग्रेस के टिकट पर और एक बार निर्दलीय चुनाव जीते थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने धूरी में कई विकास कार्य कराये। उन्हें कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का राजनीतिक गुरु भी समझा जाता था। धनवंत सिंह 1992 में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़े और विधायक बने।  इसके बाद 1998 में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और एक बार फिर विधायक बने। उनके बेटे सुमित सिंह मान भी 2022 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर अमरगढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं।

  • Punjab: पैदल जा रही लड़की को ट्रक चालक ने कुचला, मौत

    Punjab: पैदल जा रही लड़की को ट्रक चालक ने कुचला, मौत

    संगरूरः जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां भवानीगढ़ के बलियाल रोड पर ट्रक चालक द्वारा लड़की को कुचल दिया गया। इस हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बबली कौर पुत्र नाहर सिंह निवासी रविदास कॉलोनी, भवानीगढ़ अपने घर से पैदल बाजार जा रही थी, जब वह बलियाल रोड से सड़क पार करने लगी तो एक ट्रक नीचे आ गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • Punjab : दीवार गिरने से 3 की मौ’त

    संगरूर : एक निर्माणाधीन शैलर की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों की हालत गंभीर हैं। यह मजदूर एक शैलर की दीवार का प्लास्टर कर रहे थे कि अचानक दीवार मजदूरों पर आ गिरी। दीवार के मलबे में दबकर 3 मजदूर मारे गए। घटना संगरूर के हलका सुनाम के गांव कनकवाल भांगुआ की है। यहां एक शैलर का काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है। कई मजदूर शनिवार की शाम 25 फीट ऊंची दीवार को प्लास्टर कर रहे थे, कि अचानक दीवार उनके ऊपर आ गिरी, जिससे पांच मजदूर दीवार के नीचे दब गए।

    मजदूरों के चिल्लाने तथा दीवार गिरने की आवाज सुनकर बाकी साथी मजदूर और आसपास गांव के लोग मौके पे पहुंचे और दीवार के नीचे दबे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक मजदूर गरीब परिवार से संबंध रखते हैं।

    मजदूरों ने शैलर मालिक और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। साथी मजदूरों ने आरोप लगाया कि शैलर की दीवार का जो काम किया जा रहा था। वह बिना सीमेंट के बनायी जा रही थी। 25 फीट ऊंची दीवार को बिना सीमेंट के केवल प्लस्टर के सहारे खड़ा किया जा रहा था, जिससे की हादसा हो गया।

    आरोप है कि अगर सीमेंट का इस्तेमाल किया जाता तो दीवार शायद ना गिरती, क्योंकि बिना सीमेंट के दीवार काफी कमजोर हो गई थी। साथी मजदूरों ने मृतकों के परिवार को 50 लाख का मुआवजा व सरकारी नौकरी देने की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी पलविंदर चीमा ने बताया कि मामले की जाच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: Bus Stand पर स्थित Axis Bank के ATM में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab: Bus Stand पर स्थित Axis Bank के ATM में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    संगरूरः बस स्टैंड पर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में आज दोपहर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने पूरे एटीएम को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बैंक की एटीएम मशीन भी आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बस स्टैंड के अंदर स्थित एटीएम में आग लगने के बाद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। आसपास या बस स्टैंड पर आग बुझाने के लिए कोई अग्निशमन यंत्र नहीं लगा था, जिसके बाद आसपास की कॉपी-किताब की दुकानों को खाली कराया गया।

    लोगों ने बताया कि बस स्टैंड पर अग्निशमन यंत्र नहीं है, जिसकी जिम्मेदारी जिला संगरूर प्रशासन और बस स्टैंड संगरूर प्रशासन की है, जो बड़ी लापरवाही है। लोगों ने बताया कि जब हमें इसकी जानकारी मिली तो हमने बाल्टियों से आग पर काबू पाना शुरू किया और दमकल विभाग को मौके पर बुलाया और कुछ ही मिनटों में वे आ गए और आग पर काबू पा लिया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि 12.25 के दौरान गश्त के दौरान उन्होंने देखा कि एटीएम को आग लग गई। जिसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। इस दौरान पुलिस टीम खुद आग पर काबू पाने में जुट गई। 

  • Punjab : जीत के बाद भिडंरावाला के भतीजे का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab : जीत के बाद भिडंरावाला के भतीजे का आया बयान, देखें वीडियो

    फरीदकोट : पंजाब में 13 लोकसभा सीट में से 2 सीट आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह और सरबजीत सिंह खालसा जीते हैं। जिसे लेकर भिंडरा वाले की भतीजे जसबीर सिंह रोड़े ने प्रेस वार्ता की। देशभर में हुए लोकसभा चुनाव को विधानसभा चुनाव बोलते हुए कहा की पंजाब के 2 जिलों में चुनाव कैंपेन जोरदार तरीके से की थी, उसमें उनको सफलता हासिल हुई है। जसबीर सिंह रोड ने कहा कि फरीदकोट जिले से सरबजीत सिंह खालसा जो भाई बेअंत सिंह पुत्र हैं। जसबीर सिंह रोड़े ने कहा कि 1984 में इंदिरा गांधी की सरकार ने फौज भेज कर हमला कर दिया था, तो हमारे कई बहादुर लोगों ने फौज का सामना किया था।

    उन्होंने कहा कि फरीदकोट जिले से आजाद उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा को फरीदकोट में एक बड़े काफिले के साथ चुनाव प्रचार करते हुए बाबा फरीद जी के गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए थे। वही खडूर साहिब सीट से जीते आजाद उम्मीदवार अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि उनके लिए हमने तूफानी दौरे किए थे। हालांकि पहले जो स्थानिक पार्टियां थी और जिस पंथ ने नवाजा था उनकी बड़ी गलतियां बड़ी कमजोरी और गलत हरकतों के कारण पंजाब के लोगों और पंथ ने नकार दिया थे। वही कहां की सुखबीर सिंह बादल की तरफ से कहा गया कि यह एजेंसियों के लोग हैं, नकली अकाली दल है और यह आरएसएस के लोग हैं। लेकिन हमें आज थी और हमें काफी उत्साह मिल रहा था। क्योंकि लोगों के समर्थन के कारण हमें लग रहा था कि हम दो सीटों पर जीत दर्ज कर पाएंगे।

    अमृतपाल सिंह से कोई अवैध हथियार नहीं पकड़ा गया, उसने कोई कत्ल नहीं किया। उसने कोई पार्लियामेंट पर हमला नहीं किया और कोई योजना नहीं थी, कोई लिटरेचर नहीं पकड़ा गया। लेकिन उसे एक छोटे से केस में पड़कर NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया। जसबीर सिंह रोड़े ने कहा कि यह एक धक्का था और धक्के शाही के खिलाफ पंजाब के लोग आवाज उठाते आए हैं। अगर अमृत पाल सिंह को जेल भेजना था तो अमृतसर जालंधर सहित पंजाब में कई और जेल हैं वहां भेज सकते थे। उन्होंने कहा कि यह धक्का किया गया है NSA भी गलत लगाई गई है और उसे दूर भेजा गया है। लेकिन अमृतपाल सिंह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़े हैं और लोगों ने उन्हें बड़ी वोटों के साथ जितवाया है।