Category: Punjab>Faridkot

  • Punjab News: दुकान में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, 8 गिरफ्तार

    Punjab News: दुकान में घुसकर तेजधार हथियारों से किया हमला, 8 गिरफ्तार

    फरीदकोट: जिले में क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एस.पी (इन्वेस्टिगेशन) योगेश्वर सिंह गोराया के दिशा निर्देशों के तहत शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना जैतो द्वारा दुकान के अंदर घुसकर मारपीट की घटना में शामिल समूह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ वंजारा, सुमन कौर पत्नी हरदीप सिंह उर्फ वंजारा, विशेश मेहता उर्फ मत्ता, जसप्रीत सिंह उर्फ जज्जू, लखन, हरप्रीत सिंह और बोबी सिंह निवासी जैतों के रूप में हैं। पुलिस ने आरोपियों से 1 पिस्टल 32 बोर सहित मैगजीन, 1 लोहे का खंडा और 1 नलके की हाथी बरामद की है। इसके अलावा 2 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं।

    जानकारी के मुताबिक तिथि 11 मई की रात को टिब्बी साहिब रोड, जैतो में कटिंग का काम करने वाले करण सिंह और उसकी दुकान में मौजूद सुरिंदर कुमार को दोषी हरदीप सिंह वंजारा द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर मारने की नीयत से तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोषी मौके से फरार हो गए। इस संबंधी सूचना मिलने पर फरीदकोट पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर थाना जैतो में एफआईआर नंबर 109 दिनांक 12.05.2026 तहत धारा 109, 331(6), 115(2), 118(1), 324 (4), 351(3), 191(3), 190 बी.एन.एस 25,27/54/59 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    इस दौरान इंस्पेक्टर नवप्रीत सिंह मुख्य अधिकारी थाना जयतो द्वारा पुलिस टीमों के साथ तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ वंजारा, उसकी पत्नी सुगीम कौर और अन्य 5 आरोपियों विशेश महिता उर्फ मत्ता, जसप्रीत सिंह उर्फ जज्जू, लखन, हरप्रीत सिंह और बोबी सिंह को कल 12 मई को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा इस मामले में 1 जुवेनाइल को आज गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पार्टी द्वारा गिरफ्तार आरोपी हरदीप सिंह उर्फ वंजारा की निशानदेही पर उससे 1 पिस्टल 32 बोर सहित मैगजीन बरामद की गई है। इसके अलावा दूसरे आरोपियों से 1 नलका की हथेली और 1 लोहे का खंडा भी बरामद किया गया है।

    यह उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड भी अपराधियों का है, मुख्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ वंजारा के खिलाफ पहले भी नशे की तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं तहत कुल 21 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पहले 5 मामले दर्ज हैं। उक्त मुकद्दमे में गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल की जा रही है। रिमांड हासिल होने के बाद आरोपियों से और पूछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: 3 स्कूलों को बम धमकी मिलने से हुई बच्चों की छुट्टी, सर्च शुरू

    Punjab News: 3 स्कूलों को बम धमकी मिलने से हुई बच्चों की छुट्टी, सर्च शुरू

    फरीदकोटः जालंधर में स्कूलों को धमकी मिलने के बाद फरीदकोट के स्कूलों को धमकी मिलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के जरिए सादिक के सरकारी कन्या स्कूल, फरीदकोट के दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलते ही प्रशासन में हलचल मच गई और सुरक्षा व्यवस्था तुरंत बढ़ा दी गई।

    इसी बीच पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले सादिक स्थित सरकारी कन्या स्कूल को खाली करवाया गया। इसके बाद फरीदकोट स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज में भी पुलिस टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भवनों, कमरों और आसपास के इलाकों की जांच में जुटी हुई हैं।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक तरलोचन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी शिक्षण संस्थान से कोई संदिग्ध या प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। धमकी की खबर फैलते ही बच्चों के अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई। कई अभिभावक तुरंत स्कूलों की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • Punjab News: महिला को तस्करी में फंसाने के आरोप में 73 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    Punjab News: महिला को तस्करी में फंसाने के आरोप में 73 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    फरीदकोटः विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना जैतो में तैनात एएसआई हरपाल सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टिब्बी साहिब रोड जैतो निवासी महिला गुरप्रीत कौर की शिकायत के आधार पर की गई। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि एएसआई हरपाल सिंह को 73,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। शिकायतकर्ता गुरप्रीत कौर के पति लखवीर सिंह उर्फ़ लक्की और सास जसवीर कौर को कुछ दिन पहले जैतो पुलिस ने नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था।

    इस मामले में थाना जैतो में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया था। आरोप है कि जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने गुरप्रीत कौर को भी इस मामले में फंसाने की धमकी दी और उससे 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की। इसके बाद गुरप्रीत कौर ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी। एसएसपी विजिलेंस फिरोजपुर जगतप्रीत सिंह के निर्देशों पर डीएसपी विजिलेंस फरीदकोट विनोद कुमार और इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया।

    सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई हरपाल सिंह को 73,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में डीएसपी विजिलेंस विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस थाना फिरोजपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। दोष को आज अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। इसी के साथ ही एएसआई की संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

     

  • Punjab News: 5 वर्षीय पोती के साथ की क्रूरता, ASI सस्पेंड

    Punjab News: 5 वर्षीय पोती के साथ की क्रूरता, ASI सस्पेंड

    फरीदकोटः जिले के डोगर बस्ती इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला एएसआई ने अपनी 5 साल की पोती के साथ दरिंदगी की हद पार कर दी। बताया जा रहा है कि महिला ने बच्चे के हाथ-पैर बांधकर उसे घर के बाहर गेट से जुड़ी जगह पर कई घंटों तक धूप में बंद करके रखा। यह लेडी एएसआई सर्वजीत कौर, थाना सदर में तैनात बताई जा रही है। घटना की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। एसएसपी फरीदकोट डॉ. प्रज्ञा जैन ने गंभीर नोटिस लेते हुए उक्त लेडी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, जब पड़ोसियों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया, पर अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मोहल्लेवालों ने खुद बच्ची को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन महिला बाहर आकर बच्ची को उठा कर अंदर ले गई। इस मामले को लेकर इलाके के लोग गुस्से में हैं और वे सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, लेडी एएसआई सरबजीत कौर का पक्ष भी सामने आया है। एएसआई के मुताबिक उनके पति को ब्रेन स्ट्रोक है, जिससे वह पहले से ही काफी परेशान रहती हैं। उनकी पोती अक्सर घर से बाहर खेलने निकल जाती है।

    उनके घर के आसपास काफी प्रवासी लोग रहते हैं, जिसके चलते उन्होंने बच्ची को डराने के लिए ऐसा किया। उनका कहना है कि अब उन्हें गलती महसूस हो चुकी है। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता पुर्तगाल गए हुए हैं। वो वहीं सेटल हो रखे हैं। लेडी एएसआई ही उसकी देखभाल कर रही थी। मंगलवार को बच्ची इधर-उधर घूमकर शरारत कर रही थी। जैसे ही दादी ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो नहीं मानी। इससे नाराज एएसआई सरबजीत कौर बच्ची को गेट से बांध दिया और काफी देर धूप में तड़पता छोड़ दिया। लेडी एएसआई सरबजीत कौर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चे के साथ इस तरह की घटना बिल्कुल अस्वीकार्य है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला बाल कल्याण समिति को भेज दिया है।

  • Punjab News : सुनार की वर्कशॉप में हुआ तेज धमाका, एक व्यक्ति झुलसा, आसपास मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News : सुनार की वर्कशॉप में हुआ तेज धमाका, एक व्यक्ति झुलसा, आसपास मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले के मेन बाजार में एक सुनार की दुकान की पहली मंजिल पर बनी वर्कशॉप में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर फरीदकोट के मेन बाजार में एक सुनार की दुकान की पहली मंजिल पर बनी वर्कशॉप में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कारीगर बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में भर्ती इस हादसे में वर्कशॉप में काम करने वाला एक कारीगर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल, फरीदकोट में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वर्कशॉप में घुसते ही हुआ धमाका मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही एक कारीगर वर्कशॉप के अंदर दाखिल हुआ, उसी समय अचानक जोरदार धमाका हो गया। इससे वर्कशॉप को काफी नुकसान पहुंचा। आसपास की दुकानों के शीशे टूटे धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की कई दुकानों के शीशे भी टूट गए। इस पूरी घटना की तस्वीरें पास में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई हैं। गैस सिलेंडर लीकेज होने की आशंका दुकानदारों का कहना है कि यह धमाका गैस सिलेंडर की वजह से हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि वर्कशॉप में गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी और जैसे ही कारीगर अंदर पहुंचा, धमाका हो गया। बाजार में दहशत का माहौल घटना के बाद पूरे बाजार में डर और दहशत का माहौल बन गया। लोग अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे इलाके का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।      
  • Punjab News: किसानों पर टूटा कहर, आग लगने से 15 एकड़ गेंहू राख

    Punjab News: किसानों पर टूटा कहर, आग लगने से 15 एकड़ गेंहू राख

    फरीदकोटः पंजगढ़ाई कलां से कुछ दूरी पर स्थित गांव ढिल्लवां कलां के पास खेतों में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार सूए और गुरुकुल कॉलेज के पीछे खेतों में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। बताया जा रहा हैकि इस घटना में करीब 15 एकड़ से अधिक किसानों की गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढिल्लवां कलां के भजन सिंह के 4 एकड़, भिंडा ढिल्लों के 2 एकड़ और लखविंदर सिंह सिंधा के 7 एकड़ सहित कई और किसानों की फसल जली जिससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ और फसल जलने से किसानों के अरमान चकनाचूर हो गए।

    आग बुझाने के लिए आग बुझाने वाली गाड़ियों सहित अलग-अलग गांवों में बनाए पानी के टैंकों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके अलावा लोगों ने पेड़ों की टहनियों और पानी से आग बुझाने के प्रयास भी किए। किसानों ने बताया कि सूए की पटरी के साथ खड़ी सफेडियां से आग निकली जो हवा के साथ गेहूँ की फसल तक फैल गई।

    आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, हल, तविएं और अन्य आवश्यक साधन लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। पीड़ित किसानों ने सरकार से मांग की है कि पूरी पकी हुई गेहूँ की फसल के नुकसान का तुरंत और पूरा मुआवजा दिया जाए। इस संदर्भ में भारतीय किसान यूनियन एकता मझैल के ब्लॉक कोटकपुरा के प्रधान वरिंदरपाल सिंह भुल्लर समेत अन्य किसान संगठनों के नेताओं ने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की है कि नष्ट हुई फसल का मुआवजा शीघ्र दिया जाए।

  • Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक और एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत

    Punjab News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक और एक्टिवा को मारी टक्कर, एक की मौत

    फरीदकोटः सादिक रोड पर गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज के नजदीक तेज रफ्तार कार ने बाइक और एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। बाइक सवार मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई। वहीं जीजीए मेडिकल कालेज के एमबीबीएस के 2 विद्यार्थी गंभीर घायल हो गए। जिनमें एक युवती भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सादिक चौक की ओर से एक तेज रफ्तार कार द्वारा गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज के नजदीक आगे जा रही एक्टिवा को टक्कर मार दी। लेकिन इसके बावजूद कार सवार नहीं रुका और उसने कार भगाने का प्रयास किया।

    इसी घबराहट में उसने आगे जा रहे एक ओर बाइक को टक्कर मार दी। हालांकि उसके बावजूद कार चालक ने कार भगाने का प्रयास किया। परंतु कार का टायर फटने के कारण उसे रुकना पड़ा। जिसके पश्चात राहगीरों द्वारा जहां उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया। आरोपी कार चालक की पहचान बठिंडा निवासी युवराज सिंह के रूप में हुई है। जो यहां अपनी किसी रिश्तेदारी में आया हुआ है।

    वहीं दूसरी ओर घायलों को गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज व अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने बाइक सवार बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक्टिवा सवार घायल युवक व युवती की पहचान जीजीएस मेडिकल कालेज के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र अजय चौधरी तथा कृष्णा पिलानिया के रूप में हुई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की एक टांग की नीचे से हड्डी टूट गई। जबकि लड़की कृष्णा पिलानिया का जबड़ा भी टूट गया है। इस संबंध में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर में युवक की मौत

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और एक्टिवा की टक्कर में युवक की मौत

    फरीदकोटः जिले के पंजरगराई कलां के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 5:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली और एक्टिवा की टक्कर हुई थी। हादसे में नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बोहड़ सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी पंजरगराई कलां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बोहड़ सिंह एक्टिवा स्कूटर PB04X 0928 पर बहन अमरजीत कौर के साथ कोटकपूरा जा रहा था, जब गांव के बाहर मोगा-कोटकपूरा सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली PB06Q9152 से टकरा गया।

    ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने पर बोहड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन अमरजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें सिविल अस्पताल कोटकपूरा पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत देखते हुए उन्हें गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट भेज दिया गया। इस दुखद घटना का पता चलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी के सहायक थानेदार सुखचैन सिंह मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर के ड्राइवर हरजिंदर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह को काबू कर घटना संबंधी जांच शुरू कर दी।

  • University में करोड़ों के हुए घोटाले को लेकर संगठनों ने इस तारीख को फरीदकोट बंद का किया ऐलान, देखें वीडियो

    University में करोड़ों के हुए घोटाले को लेकर संगठनों ने इस तारीख को फरीदकोट बंद का किया ऐलान, देखें वीडियो

    फरीदकोटः विभिन्न संगठनों ने अमृतसर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फरीदकोट स्थित ‘बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज’ में कथित धांधली का मुद्दा उठाया। संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने टेंडर, भर्तियों और मशीनों की खरीद में बड़े पैमाने पर घोटाले किए हैं। ‘ज्वाइंट एक्शन फ्रंट पंजाब’ के नेताओं ने कहा कि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राजीव सूद और कुछ अन्य अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के घोटालों के गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर अपने करीबियों और राज्य के बाहर के लोगों को दिए गए हैं, जबकि भर्तियों में भी नियमों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि यूनिवर्सिटी में स्कैन मशीनों की खरीद और अन्य परियोजनाओं में करोड़ों रुपये का भारी गबन हुआ है।

    संगठनों के नेताओं ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में विजिलेंस, CBI, पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पहले ही शिकायतें दे दी हैं और इस मामले में विजिलेंस जांच भी चल रही है। लेकिन उनका आरोप है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि विभिन्न संगठनों के सहयोग से 2 अप्रैल, 2026 को फरीदकोट पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज करके कार्रवाई नहीं की गई, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा और विभिन्न शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके लोगों को इस मामले के बारे में जानकारी दी जाएगी। संगठनों ने पंजाब सरकार से मांग की कि यूनिवर्सिटी में हुए कथित घोटाले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Iran-Israel War का Punjab में असर, गैस सिलेंडर की आई समस्या

    Iran-Israel War का Punjab में असर, गैस सिलेंडर की आई समस्या

    फरीदकोटः ईरान–इजराइल में चल रहे युद्ध का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस युद्ध को लेकर गैस सिलेंडर पर बड़ा असर पड़ा है। दोनों देशों के तनाव के कारण भारत में एलपीजी गैस सप्लाई को लेकर आदेश जारी हो गए है। भारत सरकार द्वारा जारी नई हिदायतों के अनुसार. अब उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर केवल ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही मिलेगा। उल्लेखनीय है कि नई प्रक्रिया के मुताबिक,अब सिलेंडर की डिलीवरी बुकिंग के बाद मिलने वाले डीएसी कोड के आधार पर ही की जाएगी। इसका उद्देश्य सप्लाई प्रणाली को पारदर्शी बनाना और गलत इस्तेमाल को रोकना बताया जा रहा है।

    दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई को लेकर भी दिक्कतें आने की संभावना जताई जा रही है। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार फिलहाल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हो रही है। फरीदकोट की गैस एजेंसियों के संचालकों ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार अब हर उपभोक्ता को सिलेंडर लेने के लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी और डिलीवरी के समय मिलने वाला डीएसी कोड दिखाना जरूरी होगा।

    गैस एजेंसी संचालक संजीव जैन ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जब सप्लाई फिर से शुरू होगी तभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी ई-केवाइसी जल्द से जल्द करवा लें, ताकि भविष्य में सिलेंडर लेने के समय किसी तरह की परेशानी न हो। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई बड़ी कमी नहीं है और बुकिंग के बाद एक से दो दिनों के भीतर सप्लाई दी जा रही है। हालांकि आने वाले दिनों में सरकार सप्लाई को लेकर कोई कोटा भी तय कर सकती है।