Category: Punjab>Phagwara

  • पंजाब : कबड्डी खिलाड़ी का बेरहमी से कत्ल, घर के बाहर फेंका शव

    पंजाब : कबड्डी खिलाड़ी का बेरहमी से कत्ल, घर के बाहर फेंका शव

    कपूरथला: जिले में बदमाशों ने एक बॉडी बिल्डर युवक की तलवार से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के बाहर फेंक दिया। हत्यारों ने युवक के माता-पिता को ताना मारते हुए कहा कि ये रहा तुम्हारा शेर पुतर। इस केस में पिता ने मुख्य आरोपी की शिनाख्त की है, लेकिन अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने 6 नामजद लागों पर केस दर्ज किया है। अब हत्याकांड पर सियासत भी शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने मृतक युवक की फोटो पोस्ट करते हुए भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दीपा को एक कबड्डी खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह हत्या की खबर सुनकर दुखी हैं।

    उन्होंने कहा कि हत्यारों की निडरता से पता चलता है कि पंजाब में जंगल राज कायम है और उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से पद छोड़ने का आह्वान किया। यह वारदात कपूरथला की ढिलवां थाना क्षेत्र के ढिलवां पत्ती लाधू की है। यहां रहने वाले गुरुनाम सिंह का आरोप है कि उनके बेटे हरदीप सिंह उर्फ दीपा का इलाके के ही एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के संबंध में दीपा और हैप्पी दोनों के खिलाफ ढिलवां पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज थे।

    मामले की जानकारी देते हुए गुरुनाम सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपने दरवाजे पर किसी की दस्तक सुनी। इसके बाद उन्होंने छत पर जाकर मुआयना किया। तभी उन्हें हैप्पी और लगभग पांच अन्य लोगों को चिल्लाते हुए देखा। वे छत से भागकर नीचे पहुंचे तो घर के सामने उनके बेटे हरदीप की लाश मिली। हत्यारों ने कहा कि आपका बेटा मारा गया है। उसका काम पूरा हो गया है। ये रहा आपका शेर पुतर।

    गुरुनाम सिंह का आरोप है कि हैप्पी और उसके लोगों ने उनके बेटे पर तलवारों और कृपाणों से हमला किया। हरदीप को जालंधर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ढिलवां पुलिस स्टेशन के सहायक उप-निरीक्षक कुलदीप सिंह इस केस के विवेचक हैं। उन्होंने कहा कि हैप्पी और दीपा दोनों के खिलाफ थाने में पहले से ही कई मामले दर्ज थे। पिता की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हम उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रहे हैं।

  • पंजाबः पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल, 6 के ​खिलाफ केस दर्ज

    पंजाबः पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल, 6 के ​खिलाफ केस दर्ज

    कपूरथलाः ढिलवां के पत्तू लाधू की में पुरानी रं​जिश के चलते एक युवक को तलवारों को काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। थाना ढिलवां की पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर छह लोगों के ​खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना ढिलवां की पुलिस को दी ​शिकायत में गुरनाम सिंह निवासी ढिलवां पत्ती लाधू की ने बताया कि उसका लड़का हरदीप सिंह उर्फ दीपा खेतीबाड़ी करता है। उसके लड़के का हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी ढिलवां पत्ती लाधू की के साथ लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। इस झगड़े की वजह से उसके बेटे पर पहले से थाना ढिलवां में केस दर्ज हैं।

    गिरफ्तारी के डर से उसका बेटा कई दिनों से घर से बाहर रह रहा था, लेकिन 19 सितंबर को उसका बेटा कई दिनों के बाद शाम पांच बजे घर आया और घर से बैंक की पासबुक की कापी लेकर चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे उनके घर का किसी ने गेट खटखटाया तो उसने अपने पत्नी के साथ छत पर जाकर गली में देखा कि उनके घर के बाहर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी अपने चार-पांच लड़कों के साथ ललकारे मार रहा था और हमें हरप्रीत सिंह हैप्पी ने कहा कि आज हमने तुम्हारे बेटे को काट डाला है और उसका काम निकाल दिया है। यह लो अपना शेर पुत्र और ललकारे मारते हुए वहां से चले गए। जब उन्होंने गेट खोलकर गली में जाकर देखा तो उनका बेटा हरदीप सिंह बुरी तरह जख्मी हालत में वहां पड़ा था।

    उसके पूछने पर बेटे ने बताया कि हरप्रीत सिंह और उसके सा​थियों ने दातर किरपानों से उसे काटा है। इस पर वह उसे तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर लेकर गए, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया। गुरनाम सिंह ने कहा कि उसके बेटे को हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व उसके सा​​थियों ने पुरानी रंजिश रखते हुए मार डाला है। जांच अ​धिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक व हैप्पी दोनों के ​खिलाफ पहले से थाने में कई केस दर्ज हैं। दोनों वर्चस्व स्थापित करने के लिए एक-दूसरे से मारपीट करते आ रहे हैं। दो माह पहले मृतक दीपा ने हैप्पी को बुरी तरह से पीटा था। थाना ढिलवां की पुलिस ने कत्ल की धाराओं के तहत हैप्पी व उसके पांच अज्ञात सा​थियों के ​खिलाफ केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

  • पंजाब : 2 पेट्रोल पंप पर लूट, एक पुलिस मुलाजिम काबू, देखें वीडियो 

    पंजाब : 2 पेट्रोल पंप पर लूट, एक पुलिस मुलाजिम काबू, देखें वीडियो 

    कपूरथला : सुल्तानपुर लोधी में बाइक सवारों लुटेरों ने दो पेट्रोल पंप को निशाना बनाया है। मलसिया रोड  ताशपुर स्थित पेट्रोल पंप के कारिंदों से तीन नकाबपोशों ने दातर की नोक पर 25 हजार और गांव मेवा सिंह वाला पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवारों ने गन प्वाइंट पर पांच हजार रुपये लूट की सूचना मिली है। इनमें से एक को पंप के कारिंदों ने पीछा कर दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी पंजाब पुलिस का मुलाजिम बताया जा रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी में लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जोगिंदर सिंह निवासी घुदुवाल जिला जालंधर ने थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की रात सवा नौ बजे वह मलसियां रोड ताशपुर पर स्थित अपने पेट्रोल पंप पर अपने कार्यालय में मौजूद था। पंप पर शिवम पाल निवासी भरतपुर यूपी, सतीश कुमार निवासी जिला पन्ना एमपी तथा रामकुमार निवासी जिला पन्ना एमपी तेल डालने के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक बिना नंबरी बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए।इनमें से दो युवक उतरकर शिवम पाल के पास आए और एक ने दातर दिखाकर उसकी जेब से 25 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और दूसरा नकाबपोश गोली मारने की धमकियां देते हुए शिवम व सतीश के जबरन मोबाइल छीनकर मलसियां की तरफ भाग गए। जांच अधिकारी एसआई अरजन सिंह ने बताया कि पुलिस विभिन्न कोणों से जांच कर रही है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।  वहीं गांव मेवा सिंह वाला स्थित धंजू फिलिंग स्टेशन के मालिक बलबीर सिंह निवासी गांव मेवा सिंह वाला सुल्तानपुर लोधी ने बताया कि वह बुधवार की शाम चार बजे पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान दो बाइक सवार लुटेरों आए और इनमें से लुटेरा खुद को पुलिस वाला बताते हुए पंप आपरेटर बिद्धी सिंह को गन प्वाइंट पर सारे पैसे निकाल कर देने की धमकी दे रहा था। इस पर घबरा कर मैनेजर ने पांच हजार रुपये की नकदी उससे छीन ली। जैसे ही वह पैसे लेकर भागने लगे तो पंप पर मौजूद लोगों ने पीछा करके उनमें से एक को दबोच लिया। जबकि दूसरा लुटेरा फरार हो गया। भागते समय आरोपी ने अपना पिस्टल समीप ही एक छप्पड़ में फेंक दिया। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस पिस्टल तलाश कर रही है। डीएसपी सुल्तानपुर लोधी बबनदीप सिंह और थाना प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी बबनदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पंजाब पुलिस का एक आईकार्ड मिला है। उस पर  रणधीर सिंह लिखा हुआ है। हांलाकि यह सही में पुलिस कर्मी है, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल थाना सुल्तानपुर लोधी में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की ओर से फेंका गया पिस्टल भी पुलिस ढूंढ रही है।

  • फगवाड़ाः व्यापारी का गोलियां मारकर कत्ल 

    फगवाड़ाः व्यापारी का गोलियां मारकर कत्ल 

    कपूरथला/राजेश कुमार: जिला कपूरथला के शहर फगवाड़ा में देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यापारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की यह घटना फगवाड़ा के न्यू मनसा देवी नगर में हुई है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उसकी पहचान पंकज दुग्गल के रूप में हुई है। पंकज दुग्गल किराना व्यापारी था और परिजनों ने बताया कि उनका हिमाचल में कारोबार था। वहां वह सामान सप्लाई करते थे। परिजनों का कहना है कि पंकज दुग्गल के घर पर दो अज्ञात लोग आए और गोली मार कर फरार हो गए।

    पंकज के ऊपर हमलावरों ने दो फायर किए। उनकी मौत दिल में गोली लगने से हुई। जबकि एक गोली उनके पेट में लगी है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि जब पंकज को अस्पताल में लाया गया को उसकी मौत हो चुकी थी वह ब्रॉड डैड था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी गुरप्रीत सिंह गिल थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मनसा देवी नगर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गई है। पता चला है कि मृतक व्यक्ति हिमाचल में काम करता है, वहां पर किराना का सामान सप्लाई करता है। कितने लोगों ने इस घटना को अंजाम फिलहाल यह वैरीफाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर खंगाली जा रही है।

  • कपूरथला : नशे में टल्ली रिक्शा चालक की वीडियो हो रही वायरल

    कपूरथला : नशे में टल्ली रिक्शा चालक की वीडियो हो रही वायरल

    कपूरथला :   पंजाब के लिए नशा सबसे बड़ा नासूर बनता जा रहा है। राज्य के युवा नशे में इस कदर फंसते चले जा रहे हैं कि यह अब उनकी जान पर भारी पड़ने लगा है। पंजाब में असानी से नशा मिल जाता है। एक ऐसा वीडियो वायरल हो रिहा है जिस में एक रिक्शा चालक नशे में टल्ली हुआ दिख रहा है। टेड़ा मेड़ा होकर रिक्शा चला रहा है।

    रिक्शा चालक इतना टल्ली है की हवा में बाते कर रहा है। बाजार में कभी रिक्शा खड़ा करता है और कभी अपनी मर्जी से रोक देता है, आती जाती भीड़ उसे देखती है। कुछ देर रुकती है और फिर आगे बढ़ जाती है। गोरतलब है की यह कपूरथला का वह बाजार जो की बस स्टेंड से बिल्कुल नजदीक है। इस तरह से टल्ली रिक्शा चालक की इस हालत से किसी भी घटना या दुर्घटना को सीधा सीधा न्योता है।

  • पंजाब : Immigration Ilets और Air Ticket सेंट्रो पर एसडीएम की दबिश, मचा हड़कंप

    पंजाब : Immigration Ilets और Air Ticket सेंट्रो पर एसडीएम की दबिश, मचा हड़कंप

    कपूरथला : शहर में चल रहे इमीग्रेशन, ILETS तथा एयर टिकट का काम करने वाले सेंटरों पर आज SDM लाल विश्वास बैंस की 10 टीमों ने सरप्राइज़ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 130 सेंटरों के दस्तावेज की जाँच की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए SDM लाल विश्वास ने बताया कि कई सेंटरों के दस्तावेज कम थे और कई सेंटरों के लाइसेंस रिन्यू नहीं हुए थे। टीमों की रिपोर्ट के बाद उन पर कार्यवाही की जायगी। बता दे कि DC कपूरथला करनैल सिंह के आदेश पर कपूरथला सब डिवीज़न में चल रहे लगभग 142 इमीग्रेशन तथा ILETS के साथ साथ हवाई टिकट का काम करने वाले सैंटरो में मंजूरी के दस्तावेज, लाइसेंस आदि की जांच करने के लिए SDM कपूरथला को आदेश दिए थे।

    जिसके चलते आज बाद दोपहर SDM लाल विश्वास की 10 टीमों ने 130 सेंटरों की सरप्राइज चेकिंग की है। और देर शाम तक चेकिंग अभियान जारी है। इस दौरान कई सेंटरों के लाइसेंस की समय सीमा समाप्त हो चुकी थी और कई अन्य दस्तावेजों में भी कमी पाई गई। SDM लाल विश्वास ने बताया कि अभी तक सभी टीमों से रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के बाद दस्तावेजों में कमी तथा लाइसेंस एक्सपायर होने वाले सेंटरों के मालिकों पर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जायगी। वहीँ उन्होंने बताया कि इसमें क़ानूनी कार्यवाही में मामले भी दर्ज करवाए जा सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि कल भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

  • पंजाबः 2 पुलिसकर्मियों की गाड़ियों सहित 5 वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, तोड़े शीशे 

    पंजाबः 2 पुलिसकर्मियों की गाड़ियों सहित 5 वाहनों को चोरों ने बनाया निशाना, तोड़े शीशे 

    कपूरथलाः सब डिवीजन सुल्तानपुर लोधी के प्रसिद्ध सिंह भवानी मंदिर के नजदीक पुरानी सब्जी मंडी में खड़ी 5 गाड़ियों को चोरों ने निशाना बनाया। वहां खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर इंटीरियर व डैश-बोर्ड को नुकसान पहुंचाया गया है। इस घटना में 2 पुलिसकर्मियों की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने घटना स्थल के नजदीक लगे कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ ने पीड़ितों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    शिकायतकर्ता अमन पुरी व ईशान पुरी ने बताया कि​ रोजाना रात अपनी गाड़ी पुरानी सब्जी मंडी में खड़ी करते हैं। शनिवार को उन्हें कोई काम नहीं था तो उन्होंने गाड़ी नहीं निकाली, लेकिन रविवार की सुबह उन्हें पता लगा कि उनकी गाड़ी के शीशे टूटे हुए हैं। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी के शीशों के साथ-साथ कार के इंटीरियर को भी काफी नुकसान पहुंचाया हुआ है। 

    इसमें केवल उन्हीं की गाड़ी ही नहीं, ब​ल्कि नजदीक ही कड़ी और भी 4 गाड़ियों के शीशे टूटे है। ईशान पुरी के अनुसार उनकी गाड़ी का करीब 30 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस कर्मी रणजीत कुमार व हरीश कुमार ने बताया कि वह भी शनिवार रात अपनी गाड़ियां यहीं खड़ी करके गए थे। लेकिन जब सुबह देखा तो गाड़ियों का भारी नुकसान हुआ पड़ा था। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह गाड़ियों का डैशबोर्ड तोड़ा गया है।

  • कपूरथलाः पंजाब नेशनल बैंक के ATM को चोरों ने बनाया निशाना

    कपूरथलाः पंजाब नेशनल बैंक के ATM को चोरों ने बनाया निशाना

    कपूरथला: कपूरथला के गांव शेखूपुर में पंजाब नेशनल बैंक के ATM को अज्ञात लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया है। घटना को अंजाम देने आए लुटेरों ने ATM केबिन में दाखिल होते ही CCTV कैमरा पर स्प्रे छिड़क दिया। और ATM मशीन को काटने लगे, लेकिन मशीन पूरी तरह से काट नहीं सके। जिससे रुपए का कोई नुकसान नहीं हुआ। बैंक मैनेजर की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

    मिली जानकारी के अनुसार बैंक मैनेजर बलिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 अगस्त को उनको जोनल ऑफिस अधिकरी राहुल का फोन आया। जिन्होंने बताया कि आपके ATM को लूटने की कोशिश की गई है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो ATM मशीन खुली थी। लेकिन पूरी तरह से न काटे जाने के कारण पैसों का कोई नुकसान नहीं हुआ है।  

    सिटी थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर बलिराम की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बात की पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी ASI इशरु प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक जांच में ज्ञात हुआ कि लुटेरों ने ATM केबिन में दाखिल होते ही CCTV कैमरो पर स्प्रे डाल दिया। ASI इशरु प्रसाद ने यह भी बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लुटेरो की तलाश की जा रही है।

  • पंजाब : शराब ठेकेदार के कारिंदे को तस्करों ने बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    पंजाब : शराब ठेकेदार के कारिंदे को तस्करों ने बांधकर पीटा, देखें वीडियो

    कपूरथला :  सुंदर नगर क्षेत्र में देर रात शराब ठेकेदार की एक कारिदें को शराब तस्करों ने बांधकर पीटा और गला घोट जान से मारने की कोशिश की है। घायल कारिदें राहुल कुमार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ठेकेदार रिक्की वालिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उस पर भी गोली चलाई। जिसमे उसका बचाव हो गया। रिक्की वालिया ने बताया कि लगभग साढ़े 9 बजे वह अमृतसर रोड के एक पेट्रोल पंप पर खड़े थे। तभी उसने अपने कारिदें राहुल कुमार वासी शेखूपुर को घर जाने के लिए कहा। घर जाते समय जब राहुल सुंदर नगर के पास पहुंचा तो चार शराब तस्करों ने उसको रोक लिया और हाथ पांव बांध कर उस से मारपीट की। सिविल अस्पताल में उपचारधीन कारिदें राहुल ने बताया कि उसके गले में रस्सी डाल गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की है। सिटी थाना प्रभारी अमनदीप नाहर ने बताया कि घायल राहुल कुमार के बयान कलमबंद कर लिए है और मामले की जाँच जारी है।

  • कपूरथलाः नाबालिग से मारपीट और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः नाबालिग से मारपीट और दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथला : गांव मंड संगोजला में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक के साथ गांव के ही 2 युवकों दवारा मारपीट करने और उसके उपरांत दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस बात की पुष्टि जांच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने भी की है। दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे थाना ढिलवां जाँच अधिकारी ASI परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास MLR पहुंची थी। जिसके बाद सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग का इलाज और एग्जामिनेशन करवाने के लिए लाया गया। युवक के शरीर पर मारपीट के गहरे निशान भी है। जाँच अधिकारी ने कहा कि उसके साथ कुकर्म हुआ है या नही इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

    अगर कोई इस मामलें में आरोपी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने बताया कि बीतें दिन शाम 7 बजे वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था। तभी गांव के 2 युवक बाइक पर आए और उसे बांध पर जाने के लिए कहा। लेकिन दोनों बाइक सवार युवक उसे गांव के ही एक किसान की मोटर पर ले गए। जहां पर बने एक कमरें में उसे ले जाकर पहले मारपीट की और फिर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित को इस बारे किसी को भी न बताने की कहते हुए उसे जान से मारने की धमकियां दी गई। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना ढिलवां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।