Category: Punjab>Phagwara

  • पंजाबः वायरल वीडियो में नशा बेचने वाली लड़की मां समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः वायरल वीडियो में नशा बेचने वाली लड़की मां समेत गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः गांव बादशाहपुर निवासी एक लड़की की ओर से इलेक्ट्रॉनिक कंडे की मदद से नशे की पुड़िया बनाने की वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस ने हरकत में आते हुए लड़की को मां समेत गिरफ्तार में सफलता हासिल की है। जबकि लड़की के भाई को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी-जांच रमनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी मां-बेटी से 26 ग्राम हेरोइन और एक लाख की ड्रगमनी बरामद की गई है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडी-जांच रमनिंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों एक वायरल वीडियो में एक लड़की द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कंडे की मदद से वजन कर नशे की पुड़िया बनाने के मामले में तीन पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद छापेमारी कर लड़की के भाई गुरजंट सिंह को 10 ग्राम हेरोइन की खेप सहित गिरफ्तार किया गया था।

    जबकि आरोपी लड़की तथा उसकी मां फरार थी। जिनको सोमवार को जिला पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी  मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ चलाई जा रही महिम के दौरान पुलिस टीम ने कई और आरोपियों को भी काबू किया है और उनके खिलाफ 5 मामले दर्ज किए गए हैं। 30 अगस्त को काबू किए आरोपियों में बेअंत सिंह निवासी गांव बूट थाना सुभानपुर से 30 ग्राम हेरोइन बरामद कर सुभानपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह कर्मजीत निवासी बूट थाना सुभानपुर से चोरी की बाइक तथा 100 बोतल में अवैध शराब बरामद की गई थी। वही 31 अगस्त को हरप्रीत सिंह निवासी बूट थाना सुभानपुर से 60 ग्राम हेरोइन बरामद कर मामला दर्ज किया गया था और राजविंदर सिंह निवासी बूट थाना सुभानपुर से 160 ग्राम हेरोइन बरामद  दर्ज किया। वहीं मंगा सिंह, जोगा सिंह तथा निशान सिंह सभी पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव लाटियांवाल सुल्तानपुर लोधी से 100 किलोग्राम डोडे चूरापोस्त बरामद कर मामला दर्ज किया गया।

  • जालंधरः SHO नवदीप सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधरः SHO नवदीप सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: दो भाइयों के ब्यास दरिया में छलांग लगाने के मामले में थाना 1 के एसएचओ रहे नवदीप सिंह कि मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बीते दिन दो भाइयों में से एक का शव बरामद हो गया है। इसके बाद अब पुलिस ने एसएचओ नवदीप सिंह, महिला मुलाजिम जगजीत कौर, थाना के मुंशी बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर दोनों भाइयों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नवदीप सिंह सहित 3 के खिलाफ धारा 306, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामला दर्ज कपूरथला के थाना तलवंडी चौधरियां में दर्ज हुआ है।

    बता दें कि बीते दिन दो सगे भाइयों मानवजीत सिंह ढिल्लो जश्नप्रीत ढिल्लों ने गोईंदवाल के पास बयास दरिया में छलांग लगा दी थी। जिसके क़रीब 15 दिन बीत बीते जाने के बाद 2 भाईयों में से एक की लाश मिल गई है। परिवार ने लाश मिलने के बाद अंतिम संस्कार ना करने की बात कही है। गौरतलब है कि इस मामले को लेकर राजनीतिक नेता  एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह चुके है और विपक्ष लगातार आप सरकार पर निशाने साथ रहा है।

    बता दें कि जश्नदीप का शव ब्यास नदी में बहाव के साथ खेतों में पहुंच गया था। गांव का किसान पानी उतरने के बाद कल खेत में गया था। वह जब अपने खेत के किनारों को ठीक कर रहा था। तो एक हाथ और हाथ में कड़ा दिखाई दिया। इसके बाद उसने कस्सी से घास को आगे-पीछे किया तो उसे नीके रंग के पांव में पहने जूते भी नजर आए।

    किसान ने मोहतबर लोगों को साथ लेकर शव दिखाया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार लोग शव को देखने के लिए रवाना हो गए हैं। गांव वालों ने शव के बारे में स्थानीय पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दि्या है। नजदीकियों का कहना है कि शूज और कड़ा जश्नदीप के हैं। किसान ने कहा कि जिस व्यक्ति का शव मिला है वह लंबा जवान युवक है। जिसके बाद शव की पहचान हो गई।

  • पंजाबः लड़की की नशा बेचने की वीडियो वायरल पर पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः लड़की की नशा बेचने की वीडियो वायरल पर पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के बावजूद नशे के व्यापारी अभी भी सरेआम नशे का कारोबार कर रहे है। वहीं कपूरथला में एक लड़की द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर नशे की पुड़िया बनाने और नशा बेचने की वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद थाना सुभानपुर पुलिस ने लड़की की पहचान कर भाई तथा मां पर FIR दर्ज कर ली है। इस बात की पुष्टि भुलत्थ DSP भारत भूषण ने करते हुए बताया कि लड़की के भाई को काबू कर लिया गया है। जिसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपी माँ बेटी की तलाश की जा रही है। 

     भुलत्थ DSP भारत भूषण के अनुसार थाना सुभानपुर के SI बलजीत सिंह बादशाहपुर के नजदीक नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान मुखबिर ख़ास ने एक वायरल वीडियो भेजी, जिसमें एक लड़की इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर नशे की पुड़िया बनाते हुए दिख रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर लड़की की पहचान आशा रानी पुत्री माहिल सिंह वासी गांव बादशाहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने जाँच के उपरांत लड़की आशा रानी और उसकी माँ राजकोर पत्नी माहिल सिंह तथा उसके भाई गुरजंट सिंह सहित थाना सुभानपुर में मामला दर्ज कर लिया है। 

    DSP भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी करते हुए आरोपी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा ( PB-10 -AD -1727 ) बरामद हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी गुरजंट सिंह को माननीय अदालत में पेश कर डिमांड की मांग की जाएगी। क्योंकि पूछताछ के दौरान आरोपी से कई बड़े खुलासे होने के असार है।

  • कपूरथलाः धुस्सी बांध में आया कटाव, इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः धुस्सी बांध में आया कटाव, इन गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी में ब्यास दरिया के साथ लगते गांव राजेवाल में धुस्सी बांध में कटाव आ गया है। जिससे आसपास के दर्जनों गांवो में पानी आने का खतरा बढ़ गया है। वहीं पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए गांव के लोग अपने घरों का सामान निकाल कर सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं। माना जा रहा है कि अगर धुस्सी बांध को कोई नुकसान पहुंचाता है तो सुल्तानपुर लोधी के आसपास के कई गांव पानी से प्रभावित हो सकते हैं।

    गांव वासियों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि जल्दी से जल्दी इस पानी के बहाव को रोका जाए। बता दे कि धुस्सी बांध में कटाव के बाद आसपास के गांव के लोगों में अफरा तफरी का माहौल है और लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रालियों में लादकर सुरक्षित शक्ति स्थान पर पहुंच रहे हैं। वहीं, गांव वासियों द्वारा बांध को मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

  • पंजाबः बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए आगे आए विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह, किया ये काम, देखें वीडियो

    सुल्तानपुर लोधीः मंड इलाके के कई गांव पिछले एक महीने से लगातार बाढ़ से जूझ रहे है। विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित 16 गांवों के लोगों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी नाव बाढ़ प्रभावित गांवों की सेवा के लिए समर्पित की। इस मौके पर प्रार्थना के बाद इस नाव को लोगों की सेवा के लिए सौंप दिया गया। इस दौरान विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह ने बातचीत में कहा कि यह नाव मांड क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि यह नाव लोगों को बचाने में मदद करेगी और टूटे हुए बांधों को बांधने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मांड के लोगों की एक बड़ी जरूरत पूरी हो गई है और मुश्किल समय में 200 से 300 लोगों को ले जाकर उनकी जान बचाई जा सकेगी। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विधायक को धन्यावाद दिया गया।

  • कपूरथला : मनीला में कत्ल किए गए युवक का शव पहुंचा गांव, देखें वीडियो

    कपूरथला : मनीला में कत्ल किए गए युवक का शव पहुंचा गांव, देखें वीडियो

    5 बहनों ने पहले सजाया सेहरा, फिर दिया अर्थी को कंधा

    भुलत्थ : मनीला में आठ अगस्त को गोलियां मार कर कत्ल किए गए सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव रंधावा बेट के पंजाबी युवक निशान सिंह का शव गांव पहुंचा। गांव के श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मृतक निशान सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था और करीब चार साल पहले अच्छे भविष्य की तलाश में मनीला गया था। जहां पर एक व्यक्ति ने आठ अगस्त को उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

    जैसे ही शुक्रवार को उसका शव घर पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया। पांचों बहनों ने अपने भाई के सिर पर सेहरा सजाया और अर्थी को खुद कंधा देकर श्मशानघाट तक लेकर गईं। निशान सिंह के परिवार ने रोते हुए बताया कि करीब दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद मनीला पुलिस हत्यारे की पहचान नहीं कर सही है। उन्होंने केंद्र सरकार से गुहार लगाई कि मनीला सरकार से तालमेल करके निशान सिंह के कातिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

  • कपूरथला : पेड़ से लटका मिला सैनिक का शव, देखें वीडियो

    कपूरथला : पेड़ से लटका मिला सैनिक का शव, देखें वीडियो

    कपूरथला: न्यू कैंट क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक सैनिक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। SI सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि न्यू कैंट क्षेत्र में एक सैनिक आनंदन पलानी वासी तमिलनाडु ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 
    वह घरेलू कलह के चलते मानसिक रूप से परेशान था। साथी सैनिकों ने बताया कि आनंदन पलानी 88 बटालियन में इलेक्ट्रीशियन था और जिस स्थान पार इसकी ड्यूटी थी उसके नजदीक ही पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनके आने पर बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • ਪੰਜਾਬ :  ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਦੇ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਦੇ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕਪੂਰਥਲਾ : ਪਿੰਡ ਬਾਗਵਾਨਪੁਰ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਅਕਤੀ ਸੁੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਜੱਗੂ ਦੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਦੇ ਨਾਲ ਮੌਤ ਹੋਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਸੁੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਜੱਗੂ ਤੇ ਉਸ ਦਾ ਸਾਥੀ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਦਿਆਲ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ਤੇ ਪਿੰਡ ਸਿੱਧਵਾਂ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਇਕ ਮੋਟਰ ‘ਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਟੀਕੇ ਲਗਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਸੁੰਦਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਜੱਗੂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਲੈਣ ਕਰਕੇ ਬੇਹੋਸ਼ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸਦਾ ਨਾਲਦਾ ਸਾਥੀ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਰਸਤੇ ‘ਚ ਜਾ ਰਹੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਸੁੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਮੋਟਰ ‘ਤੇ ਬੇਹੋਸ਼ੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ‘ਚ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਦੇ ਘਰ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ।

    ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਬੇਹੋਸ਼ੀ ਦੀ ਹਾਲਤ ਵਿਚ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਭੁਲੱਥ ਵਿਖੇ ਲੈ ਕੇ ਆਂਦਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਸੀ। ਬਾਅਦ ‘ਚ ਭੁਲੱਥ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੁੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਮਿ੍ਤਕ ਸਰੀਰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਕਪੂਰਥਲਾ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਥਾਣਾ ਭੁਲੱਥ ਦੇ ਐੱਸਐੱਚਓ ਗੌਰਵ ਧੀਰ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨ ਦਾ ਪਤਾ ਲੱਗ ਸਕੇਗਾ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਅੰਦਰ ਵੱਧ ਰਹੀ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਭਰਮਾਰ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵੱਡਾ ਵਿਸ਼ਾ ਬਣ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ, ਕਿਉਂਕਿ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਰਾਏਪੁਰ ਪੀਰ ਬਖਸ਼ ਵਾਲਾ ਦੇ ਦੋ ਨੌਜਵਾਨ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਓਵਰਡੋਜ਼ ਕਰਕੇ ਮੌਤ ਦੇ ਮੂੰਹ ਵਿੱਚ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।

  • पंजाबः: ब्यास में कूदे दो सगे भाई के मामले में जालंधर के SHO पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    पंजाबः: ब्यास में कूदे दो सगे भाई के मामले में जालंधर के SHO पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    कपूरथलाः जालंधर थाना नं.1 एसएचओ नवदीप सिंह पर दो सगे भाईयों को जलील करने के आरोप लगे है। बताया जा  रहा है की जलील किए जाने से परेशान दो सगे भाइयों ने दरिया ब्यास में छलांग लगा दी। दोनों थाना तलवंडी चौधरियां के अधीन आते गोइंदवाल साहिब पुल के पास दरिया में कूदे। परिवार और पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। शिकायतकर्ता मानवदीप सिंह निवासी मोगा हाल निवासी जालंधर ने बताया कि वह 14 अगस्त को अपने दोस्त की बहन परमिंदर कौर के पति व ससुराल परिवार के खिलाफ थाना डिवीजन नं.1 जालंधर में पंचायत करने के लिए गए थे। उसके साथ मानवजीत सिंह ढिल्लो और उसके दो दोस्त भी गए थे। मानवदीप सिंह ने आरोप लगाया कि थाने जाने के बाद मानवजीत सिंह ढिल्लों ने एसएचओ नवदीप सिंह से फोन पर बात की तो उन्होंने 16 अगस्त को थाने आने के लिए कहा। 16 अगस्त को वह किसी अन्य काम से बाहर गया था, इसलिए भगवंत सिंह,  मानवजीत सिंह ढिल्लों, उसके दोस्त की मां दविंदर कौर, बलविंदर सिंह की पत्नी अन्य परिचित और रिश्तेदार पुलिस स्टेशन आए। वहां दूसरा पक्ष भी मौजूद था। इस दौरान दोनों पक्षों मैं खूब बहस हुई। 

    इसी बीच लड़के पक्ष ने परमिंदर कौर और मानवजीत सिंह ढिल्लों के साथ दुर्व्यवहार किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने विरोधी पक्ष को बाहर भेजने के बजाय उनके परिवार को थाने से बाहर निकाल दिया। पुलिसकर्मी मानवजीत सिंह ढिल्लों को एसएचओ नवदीप सिंह के पास ले गए। कुछ देर बाद थाने के अंदर से चीखने  की आवाजें सुनाई दीं। परिवार अंदर गया तो पुलिस ने उनके सामने ही मानवजीत सिंह ढिल्लों के साथ हाथा पाई करनी शुरू कर दी। 

    मानवदीप सिंह के अनुसार रात  करीब आठ बजे मानवजीत ढिल्लों पर डीडीआर दर्ज कर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। इस बारे में जब मानवजीत के छोटे भाई जश्नबीर को पता चला, तो उसने  इसे दिल पर ले लिया। अगले दिन शाम को मानवजीत ढिल्लों को जमानत मिल गई और वह घर आ गया। उस दिन  जश्नबीर बिना बताए घर से निकल गया। मानवजीत ने जश्नबीर को फोन किया तो उसने कहा कि एसएचओ ने अपने पद का नाजायज फायदा उठाया है। उसका मन कर रहा है कि दरिया में कूद कर मर जाऊं। फोन पर बात करते-करते मानवजीत भी ब्यास पर बने गोइंदवाल साहिब  वाले पुल पर पहुंच गया। इसी दौरान जश्नबीर ने पुल से छलांग लगा दी जिसके बाद मानवजीत भी उसके पीछे कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो भाईयो की तलाश शुरू करवा दी ।

    वहीं एसएचओ नवदीप सिंह ने कहा कि पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। मानवजीत सिंह ने पंचायत के दौरान लेडी कांस्टेबल जगजीत कौर के साथ बदसलूकी की थी, जिसकी गवाही लड़की पक्ष ने लिखित में दी है। जिसके बाद लेडी कांस्टेबल की शिकायत पर कार्रवाई की गई। उन्होंने आशंका जताई कि जिन लोगों के साथ मानवजीत सिंह था, उन लोगों ने ही कहीं उसे उकसाया हो, जिससे उसने यह कदम उठाया है। जिनके साथ था, उनसे पूछताछ की जाए। यह घटनाक्रम पुलिस को डराने के लिए हुआ है। थाना सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी बबनदीप सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत मिली है, जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरिया ब्यास में दोनों युवकों की तलाश जारी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • कपूरथलाः दरिया ब्यास पर जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की उठी मांग

    कपूरथलाः दरिया ब्यास पर जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की उठी मांग

    विधायक खैरा ने केंद्रीय मंत्री ​नितिन गडकरी को लिखा पत्र

    विधायक की चेतावनी, केंद्र ने नहीं मानी मांग तो करेंगे संघर्ष

    भुलत्थ। भुलत्थ एरिया में जलस्तर बढ़ने से बिगड़े हालात के बीच भुलत्थ विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के रीडिजाइन की मांग उठाई है। खैरा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जहां दरिया ब्यास के बढ़े जलस्तर की वजह से विधानसभा भुलत्थ व श्री हरगोबिंदपुर में मची तबाही के हालात बयां किए हैं, वहीं जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बने डिजाइन की गंभीर खामी से अवगत करवाया है। खैरा ने इस मांग के न पूरे होने पर केंद्र को संघर्ष का रास्ता अ​ख्तियार करने की चेतावनी तक दे डाली है।

    केंद्रीय मार्ग व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में सुखपाल सिंह खैरा ने बताया कि वह इस पत्र के जरिये पंजाब की नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में बनाए जा रहे जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के डिजाइन में एक बहुत गंभीर खामी की तरफ ध्यान ला रहे हैं। क्योंकि उनका निर्वाचन क्षेत्र 26-भुलत्थ विधानसभा के किनारे लगभग 50 किलोमीटर से अधिक और विधानसभा श्री हरगोबिंदपुर के 15 किलोमीटर दायरे में दरिया ब्यास बहता है। जिसके चलते भुलत्थ के दरिया ब्यास से ​घिरे होने के चलते इस जलग्रहण क्षेत्र में जम्मू-कटर  एक्सप्रेसवे के गलत निर्माण की वजह से जनजीवन, संपत्ति और फसलों का बहुत बड़ा नुकसान की संभावना है। 

    मौजूदा समय में इस क्षेत्र में बनाया जा रहा एक्सप्रेसवे सामान्य डिजाइन का है। जिससे एक्सप्रेसवे के नीचे से पानी की पाइप से जल निकासी का प्रावधान उचित नहीं है। इससे समस्या बढ़ेगी। जबकि डिजाइन दरिया पर सामान्य पुलों की तरह पूरे दरिया के तल पर एक स्तंभ आधारित ऊंची सड़क की तरह होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह तत्काल यह बहुत बढ़ी खामी आपके संज्ञान में ला रहे हैं, क्योंकि जम्मू कटरा एक्सप्रेसवे में उक्त दरिया क्षेत्र में कंक्रीट की दीवार बन गयी है जिसके कारण भारी मात्रा में पानी जमा हो गया है। इस बढ़े जलस्तर के दबाव से ब्यास दरिया के दोनों ओर बने धुस्सी बांध के टूटने का अंदेशा पैदा हो गया है। उन्होंने चेताया कि यदि दरिया का धुस्सी बांध टूट जाता है तो पंजाब में वर्ष 1988 में आई बाढ़ की तरह ही जान-माल और फसलों की भारी क्षति होने से कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए उक्त ​स्थिति को सुर​क्षित रखने के लिए वह अनुरोध करते हैं कि एनएचएआई को ब्यास दरिया के उक्त क्षेत्र में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे के निर्माण को तुरंत फिर से डिजाइन करने के निर्देश दिए जाएं। विधायक खैरा ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनकी इस मांग पर केंद्र सरकार ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की तो इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगे।