Category: Punjab>Phagwara

  • कपूरथला जेल में पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो 

    कपूरथला जेल में पहुंचे सीएम भगवंत मान, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः पंजाब के सीएम भगवंत मान आज कपूरथला जेल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने बैरकों में जाकर कैदियों की मुश्किलें सुनीं। पिछले दिनों पंजाब की जेल लगातार चर्चा का विषय बन रही थी। क्योंकि तलाशी के दौरान कैदियों से मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए गए थे। जेल पहुंच कर सीएम मान ने जेल प्रशासन और कैदियों से उनकी समस्याएं सुनी।

    कपूरथला जेल में पहुंचने के बाद सीएम मान ने कहा कि हमने जेल प्रशासन और कैदियों से उनकी समस्याएं सुनी। क्योंकि जेल को सुधार गृह कहा जाता है। वह अपनी सजा पूरी करके जेल से भार जाएं और काम करें। अपने परिवार के साथ बैठकर खाना खाएं

    बता दें कि पंजाब की जेलों से लगातार मोबाइल फोन मिल रहे हैं। फिरोजपुर की केंद्रीय जेल से पिछले दिनों 4 स्मार्ट फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए थे। वहीं तरनतारन की जेल से भी पुलिस तलाशी के दौरान कैदियों से मोबाइल मिले थे। गौर हो कि सीएम मान जगह-जगह जाकर चैंकिंग अभियान कर रहे हैं। पिछले दिनों वह शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट पर चैंकिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से काम का जायजा भी लिया। वहीं शहीद भगत सिंह के स्टैच्यू को बनाने में भी तेजी लाने के लिए कहा था।

  • कपूरथलाः नगर निगम ने 12 संपत्तियों को किया सीलिंग नोटिस जारी

    कपूरथलाः नगर निगम ने 12 संपत्तियों को किया सीलिंग नोटिस जारी

    कपूरथलाः नगर निगम फगवाड़ा की कमिशनर डॉ. नयन जस्सल द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक प्रॉपर्टी टैक्स के डिफाल्टरों खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के अधीक्षक अमित कालिया ने शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। जिस दौरान डिफाल्टर पाए गए कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को पीएमसी एक्ट 1976 के तहत 112ए5 के तहत नोटिस जारी कर बकाया टैक्स व शेष राशि तुरंत जमा करने के निर्देश दिए गए। उसके बाद भी जिन प्रॉपर्टी मालिकों द्वारा बकाया टैक्स जमा नहीं करवाया गया ऐसे 12 प्रॉपर्टी मालिकों को सीलिंग नोटिस जारी कर आगामी सप्ताह में इन संपत्तियों को सील करने की तैयारी कर ली गयी है।

    इस मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम कमिशनर डॉ. नयन जस्सल ने कहा कि सरकार के आदेश व निर्देश के अनुसार डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों की जांच की जा रही है और जो भी प्रॉपर्टी मालिक अपना बनता प्रॉपर्टी टैक्स और बकाया नगर निगम में जमा नहीं कराएंगे, उस पर नगर निगम द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम फगवाड़ा द्वारा अब तक 3.30 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल किया जा चुका है।

    टैक्स वसूली के लिए दो विशेष टीमें विवेक शर्मा, जेए और सुरिंदर पाल, कलर्क की टीमें बनाई गई है। जिनके द्वारा लगातार फील्ड में चैकिंग की जा रही है। जिसकी अगुवाई अमित कालिया अधीक्षक के नेतृत्व में की जा रही हैं। चेकिंग के दौरान ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों को डिमांड नोटिस जारी किए जा रहे हैं, जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है। डिमांड नोटिस जारी होने के बाद निर्धारित समय में टैक्स जमा नहीं करने वालों के खिलाफ सीलिंग नोटिस जारी कर संपत्ति को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और मार्च 2023 के बाद उन पर 20 फीसदी जुर्माना और 18% प्रति वर्ष की दर से ब्याज भी वसूला जाएगा।

  • कपूरथलाः ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

    कपूरथलाः ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी

    फगवाड़ाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 14 व 15 जनवरी को फगवाड़ा दौरे है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने दंड संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए 14 जनवरी और 15 जनवरी 2023 सब डिवीजन फगवाड़ा में ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों ( यूएवी) रिमोट कंट्रोल माईक्रो लाईट एयर क्राफ्ट या किसी भी यंत्र कैमरे, खिलौने कैमरे आदि के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए है। 

    इसी तरह फगवाड़ा डिवीजन में भारत जोड़ो यात्रा के रास्ते (रूट) में आते सभी मैरिज पैलेसों में 14 जनवरी और 15 जनवरी 2023 को यात्रा के दौरान सभी विवाह समारोह में रिमोट कंट्रोल पायलट कैमरों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश जारी किए है। ये आदेश 14 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2023 तक लागू रहेंगे।

  • कपूरथलाः जंगली सांभर ने मचाया उत्पाद, कई वाहन किए क्षतिग्रस्त

    कपूरथलाः जंगली सांभर ने मचाया उत्पाद, कई वाहन किए क्षतिग्रस्त

    नडालाः तहसील कपूरथला के नडाला शहर में आज जंगली सांभर आने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार जंगली सांभर कभी किसी दुकान में घुस रहा था तो कभी डर कर कहीं बैठ रहा, जिससे इलाका निवासी डरे हुए थे। इस दौरान सांभर ने कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। काफी समय तक उत्पाद मचाने के बाद सांभर नडाला-सुभानपुर मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने मोटरसाइकिल एजेंसी के आगे बने 50 मीटर लंबे तंगनुमा बंद गंदे नाले में फंस गया।

    वहां पर जंगली सांभर करीब 3 से 4 घंटे तक फंसा रहा। इस दौरान लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मामले की जानकारी देत हुए एएसआई हरजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जंगलात विभाग को घटना संबंधी सूचना दी। हैरानी की बात यह है कि पुलिस द्वारा सूचना देने के बावजूद वन विभाग की टीम एक घंटा बीतने के बाद वहां पर नहीं पहुंची। इस दौरान सांभर को वहां से हटाने के लिए नाले पर पड़ी सेल्फ को हटाने का काम शुरू किया गया।

    सांभर का शरीर इतना मजबूत था कि वह तंगनुमा नाले में घूम नहीं सकता था, केवल सीधा जा सकता था। इसी बीच स्थानीय पुलिस की मदद से जब नाले पर लगी सेल्फों को हटाया गया तो पास में सांभर की झलक दिखने को मिली। सांभर डरा-थका हुआ और शांत खड़ा था। गंदे नाले के ऊपर से हटाई गई सेल्फों के बाद वहां पर बने रास्ते की तरफ मौका देखकर सांभर वहां से भागा और पास की दुकानों में चला गया। 

  • कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितियों में 2 जली गायें बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः संदिग्ध परिस्थितियों में 2 जली गायें बरामद, देखें वीडियो

    कपूरथलाः हेरिटेज सिटी कपूरथला में अमृतसर रोड पर दो मरी गायों को जलाने का मामला सामने आया है। दरअसल, शहर के बाहरी क्षेत्र में एक परिवार दवारा घर में रखी 2 गायों के मरने के उपरांत तेल डाल कर गायों को जलाने के आरोप लगा हैं। गायों को जलाने की घटना के बाद एकजुट हुए हिंदू संगठनों के नेताओं ने आरोपी परिवार के दो लोगो को काबू कर सिटी थाना पुलिस के हवाले भी कर दिया है। बजरंग दल, विहिप नेता नरेश पंडित व भाजपा सीनियर नेता उमेश शारदा ने बताया कि उक्त परिवार की लापरवाही के चलते उक्त गायों की मौत हुई। और उसको खुर्दबुर्द करने के मंतव्य हेतु गायों के शव को तेल डाल जलाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने लिखित शिकायत देकर पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है। 

    हिंदू नेताओ से मिली जानकारी अनुसार स्थानीय कुष्ठ आश्रम रोड पर एक पैलेस के नजदीक एक परिवार ने 2 गायों को पाला हुआ था। जबकि पिछले महीने वह अपने किसी परिचित के विवाह समागम के चलते एक माह के लिए गए हुए थे। उनके जाने के उपरांत घर में गायों की देखभाल व खानेपीने की व्यवस्था न होने के चलते भूख से दोनों गाये मर गई। आस-पड़ोस के लोगों ने बदबू आने पर उन्हें सूचित किया तो कल रात उक्त परिवार ने वापिस  आकर अपनी लापरवाही को छुपाने हेतु पराली और तेल डालकर गायों के शव को जलाने का प्रयास किया।  

    घटना की सूचना मिलने के उपरांत कपूरथला शहर के भाजपा व अन्य धार्मिक संगठनों के नेता एकत्र हो गए और उसका विरोध करते हुए आरोपी परिवार के दो लोगों को काबू कर सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। और लिखित शिकायत देकर उक्त आरोपियों पर पूजनीय गौ माता की हत्या के आरोप में कार्रवाई करने की मांग की है। इस मोके पर उनके साथ भाजपा जिला प्रधान रणजीत खोजेवाल, पियूष मनचंदा सहित विहिप और बजरंग दल के कई नेता भी मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ सिटी एसएचओ कृपाल सिंह ने कहा कि उक्त मामले में 2 लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

  • कपूरथलाः 3 बहनों के साथ हुआ भयानक हादसा, घर में पसरा मातम

    कपूरथलाः 3 बहनों के साथ हुआ भयानक हादसा, घर में पसरा मातम

    कपूरथलाः जिले के गांव भीला के नजदीक आज सुबह धुंध के कारण एक एक्टिवा तथा ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक्टिवा सवार तीन बहनों में से एक की मौके पर ही मौत होने की सूचना मिली है एक्टिवा सवार तीनों महिलाओं को 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है।  

    जानकारी अनुसार गांव मेहमदवाल वासी तीन बहने अमनदीप कौर, कमलदीप कौर तथा पवनदीप कौर अपनी एक्टिवा पर ITC कंपनी में काम पर जा रही थी। धुंध के चलते गांव भीला के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक से उनकी एक्टिवा की भीषण टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर एंबुलेंस की मदद से तीनों बहनों को सिविल अस्पताल कपूरथला के एमरजैंसी वार्ड में लाया गया। इस बात की पुष्टि 108 एंबुलेंस के EMT मनदीप सिंह तथा पायलट तरसेम सिंह ने भी की है। 

    एमरजैंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ नवदीप सिंह ने अमनदीप कौर को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमलदीप कौर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ तीसरी घायल महिला पवनदीप कौर का उपचार सिविल अस्पताल कपूरथला में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक महिला अमनदीप कौर का शव सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

  • कपूरथलाः नवजात बच्ची का शव बरामद होने से मचा हड़कंप

    कपूरथलाः नवजात बच्ची का शव बरामद होने से मचा हड़कंप

    कपूरथलाः कांजली बेई में देर शाम नवजात बच्ची का शव तैरता हुआ मिला। जिसके बाद वहां पर लोगों में हड़कंप मचा गया और भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना बाद पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि कांजली के पास जा रहे कुछ राहगीरों ने बेई में एक बच्चे का शव तैरता देखा। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।

    इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी डी हरविंदर सिंह ने नवजात बच्चे का शव मिलने की सूचना मिलने पर संबंधित पीसीआर टीम और संबंधित थाने को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। पीसीआर की टीम ने मौके पर पहुंचकर कांजीली बेई में तैर रहे नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कपूरथलाः दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कर्मी की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    कपूरथलाः जिले में रमनीक चौक नजदीक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए है। इस भयानक सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। मतृक की पहचान काशदीप सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी कोकलपुर के रूप में हुई है। मृतक आकाशदीप थाना कोतवाली में बतौर सेवाए दे रहा था।

    वही घायल युवक की पहचान युद्धवीर सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अकाशदीप सिंह विदेश से आए अपने दोस्त युद्धवीर सिंह के साथ कार में आ रहा था। इस दौरान रमनीक चौक नजदीक उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस भयानक हादसे में पुलिस कर्मचारी अकाशदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त युद्धवीर सिंह गंभीर घायल हो गया। युद्धवीर की हालत ज्यादा खराब होने के कारण डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया।

  • कपूरथलाः पेपर देने कॉलेज गई छात्रा हुई लापता, युवक पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः पेपर देने कॉलेज गई छात्रा हुई लापता, युवक पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा घर से कॉलेज का पेपर देने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। लड़की के परिजनों ने नगर पुलिस को घटना संबंदी सूचना दे दी है। जानकारी अनुसार अमृतसर के गांव दुगली कलां वासी एक महिला ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी जो कि कपूरथला में अपनी मासी के पास रहती है तथा कपूरथला के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। सुबह वह अपनी मौसी के घर में काम करने वाली एक लड़की के साथ कॉलेज पेपर देने गई। लेकिन वापस घर नहीं लौटी है।   

    उन्होंने बताया कि बहुई गांव निवासी राजकुमार पुत्र रोहित शर्मा अपनी लड़की को कहीं ले गया है। पुलिस ने छात्रा की मां के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और लापता लड़की का अभी तक कोई पता नहीं चला है। दूसरी तरफ कॉलेज सूत्रों से मालूम हुआ है कि उक्त प्राइवेट शिक्षा प्राप्त कर रही छात्रा कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुबह 8 बजे कॉलेज आई और 8:30 बजे पेपर दिए बिना ही वापस चली गई थी। जाते हुए उसके साथ उक्त लड़की थी जो उसके साथ आई थी। 

    सिटी थाना पुलिस जांच अधिकारी इशरु प्रसाद के अनुसार महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नवयुवक के खिलाफ धारा 346 के तहत FIR NO. 298 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • कपूरथलाः पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर पैसे लूटने वाली महिला गिरफ्तार

    कपूरथलाः पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर पैसे लूटने वाली महिला गिरफ्तार

    कपूरथलाः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज जबरन वसूली सम्बन्धी एक मामले में भोली नाम की महिला को गिरफ़्तार किया है, जोकि एक साल से अधिक समय से फरार चली आ रही थी। बता दें कि उक्त महिला अपने साथियों, जो पुलिस कर्मचारियों की वर्दी पहन कर पैसे वसूल करते थे। वह उनके साथ मिलकर प्राईवेट व्यक्तियों को पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर उनसे पैसे लूटने में शामिल थी। यह खुलासा करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने जांच के बाद शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह निवासी गांव माड़ी बुच्चियाँ जि़ला गुरदासपुर की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में 31-08-2021 को आइपीसी की धारा 388, 389, 411, 179, 171, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संबंधी कानून की धारा 7 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था।  

    शिकायतकर्ता ने दोष लगाया था कि मुलजिम ज्योति निवासी सिद्धवां दोना जि़ला कपूरथला और उसका साथी गुरप्रीत सिंह निवासी हाथी ख़ाना जि़ला कपूरथला ने उसकी वीडियो बना ली और अपने आप को सहायक सब-इंस्पेक्टर और पुलिस कॉन्स्टेबल बताकर उसे पैसे देने के लिए धमका रहे थे। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त मुलजिमों ने अपनी महिला साथी भोली निवासी वस्सल चक्क, जि़ला गुरदासपुर के साथ मिलकर उसका आधार कार्ड और क्रेडिट कार्ड वापस करने के बदले 4 लाख रुपए की माँग की थी। उसने आगे दोष लगाया कि उक्त दोषी पहले ही 5 हज़ार रुपए नकद और 30 हज़ार रुपए उसके क्रेडिट कार्ड के द्वारा निकलवा चुके हैं।  

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि उक्त मुलजिमों ने शिकायतकर्ता से इस सम्बन्ध में 50,000 रुपए की माँग की थी और विजीलैंस ब्यूरो ने उस समय पर उक्त दो व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उपरोक्त मुलजिम महिला पिछले एक साल से अधिक समय से ठिकाने बदलकर अपनी गिरफ़्तारी से बच रही थी। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर प्राईवेट व्यक्तियों से पैसे लूटते थे और दोषी महिला इसमें उनकी मदद करती थी।