बटालाः शहर के भीड़-भाड़ वाले सिनेमा रोड इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब तंग गली में एक तेज़ रफ्तार गाड़ी रास्ते मे पड़े सामान और लोगों की परवाह किए बिना वहां से गुजर गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
स्थानीय लोगों के बताया कि गाड़ी चालक ने न केवल लोगों को घायल किया, बल्कि एक दुकान को भी नुकसान पहुंचाया है। इतना ही नहीं चालक रास्ता रोक कर लोगों को हटने के लिए चिल्ला रहा था और कह रहा था, “रास्ता खाली करो, मेरे पीछे पुलिस लगी है”
यह देख लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे । घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा और लोग गाड़ी चालक की लापरवाही और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते नज़र आए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोग सिविल वर्दी में पुलिसकर्मी ही थे।
गुरदासपुरः भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है। वहीं बटाला में खेतों से मिसाइल के टुकड़ा बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शेखवां गांव के नजदीक धारीवाल भोजा के खेतों में मिसाइल का टुकड़ा बरामद हुआ है। जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्हें सरपंच नरेश द्वारा मिसाइल का टुकड़ा खेतों में मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची उनकी टीम द्वारा आर्मी को सूचना दे दी है।
वहीं लोगों को घटना स्थल से दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौके पर आर्मी की टीम पहुंची और उसे कब्जे में लेकर साथ ले गए। पुलिस ने कहा कि हरप्रीत सिंह के खेतों में मिसाइल के टुकड़ा गिरने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि नाड़ को आग लगाई हुई थी। इस दौरान आज सुबह खेतों में लोग पहुंचे और देखा कि खेतों में कुछ बमनुमा चीज पड़ी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने आर्मी को घटना की सूचना दी। लोगों ने कहा कि बमनुमा वस्तु को आर्मी ने कब्जे में ले लिया है और उसे अपने साथ ले गई है।
बटाला: गुरदासपुर के बटाला में बीते दिनों फैशन लंदन नामक शोरूम पर फिरौती की आड़ गोलियां चलाने के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तारा किया है। इस मामले में पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल, शोरुम मालिक वरिंदर सिंह उर्फ़ विक्की को धर्मा संधू नामक गैंगस्टर द्वारा 50 लाख की फिरौती मांगने संबंधी कॉल की गई थी। फिरौती की रकम न देने पर मोटरसाइकिल चालकों द्वारा गोलीबारी की गई थी। इस वारदात के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने जब इस मामले में केस दर्ज कर पूरी गंभीरता से जांच की तो एक हैरान करने वाला मामला सामने आया।
एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर ने बताया कि इस वारदात का पता लगाने के दौरान गोली चलाने वाले गिरोह को ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खुलासे से पता चला कि रंजीत सिंह उर्फ़ जोधा, पुत्र प्रकट सिंह, निवासी जोड़ा सिंघा थाना किला लाल सिंह हाल इंग्लैंड, फैशन लंदन शोरूम बटाला के मालिक वरिंदर सिंह उर्फ़ विक्की से जुड़ा है। वरिंदर सिंह ने पुलिस सुरक्षा प्राप्त करने के लिए रंजीत सिंह जोधा से सलाह ली थी। रंजीत सिंह ने फिर कनाडा में बैठे अपने दोस्त विशालदीप सिंह निवासी भिंदर थाना खिलचियां से संपर्क किया। विशालदीप, रंजीत सिंह और शोरूम मालिक वरिंदर सिंह ने 29 अप्रैल की तारीख तय की। इसके बाद विशालदीप ने इस काम को अंजाम देने के लिए राजबीर सिंह पुत्र सुलक्षण सिंह निवासी खिलचियां, बलविंदर सिंह उर्फ़ राहुल सेखों पुत्र अमरीक सिंह निवासी वडाला खुर्द, सुखसहजप्रीत सिंह निवासी रसूलपुर तरनतारन को 50,000 रुपये में हायर किया। इस काम के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 32 बोर की पिस्टल का इंतजाम विशालदीप ने किया। मोटरसाइकिल बलविंदर सिंह चला रहा था, सुखसहजप्रीत सिंह बीच में बैठा था और राजबीर पिस्टल लेकर पीछे बैठा था।
एसएसपी बटाला ने बताया कि इस केस में एक दिलचस्प तथ्य यह भी सामने आया कि शोरूम मालिक वरिंदर सिंह रोजाना रात 9 बजे अपने शोरूम को बंद कर देते थे, लेकिन घटना वाली रात फायर करने वाली पार्टी के देर से आने के कारण वरिंदर सिंह अपने शोरूम का शटर नीचे गिराकर उनका इंतजार करते रहे। राजबीर सिंह और उसके साथियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि जब वे बटाला से थोड़ी दूरी पर थे, तब उन्हें विशालदीप का फोन आया जिसमें कहा गया कि वरिंदर सिंह दुकान के बाहर आपका इंतजार कर रहे हैं, आप जल्दी पहुंचो। जब वे बटाला पहुंचकर बाजार में जसा सिंह रामगढ़िया हाल के पास आए, तो उन्हें फिर से विशालदीप का फोन आया कि आप आगे निकल गए हैं, दुकान पीछे है।
इसके बाद वे वापस शोरूम गए और रात लगभग 9:48 बजे दुकान के शटर पर गोली चलाकर फरार हो गए। यहां विशालदीप सिंह द्वारा तय की गई 50,000 रुपये में से केवल 3,500 रुपये ही राजबीर सिंह और उसके साथियों को दिए गए थे। इसके अलावा, वारदात से पहले शोरूम मालिक वरिंदर सिंह ने रंजीत सिंह को 26,000 रुपये कीमत के कपड़े विदेश भेजे थे और 12,000 रुपये का कुरियर खर्च भी वरिंदर सिंह ने ही अदा किया था। इसके अलावा वरिंदर सिंह द्वारा फिरौती की मांग से संबंधित पहले भी मुकदमा नंबर 28 दिनांक 03.03.2022, अपराध 387, 506 भारतीय दंड संहिता, थाना सिटी बटाला में दर्ज किया गया था। जिसमें गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफ़ान द्वारा 35 लाख की फिरौती मांगी गई थी। बाद में मनदीप सिंह तूफ़ान की मौत होने के कारण मुकदमा रिपोर्ट अकारण लिखी गई। पुलिस उस मामले में भी पूछताछ कर रही है।
गुरदासपुर: जिला बटाला का इलाका शाम पुलिस छावनी मे तबदील हो गया। जिसे देख इलाका वासियों मे अफरा – तफरी मच गईं। पुलिस के अनुसार ठठिआरा मे कुछ वांटेड आरोपी एक घर मे छिपे हुए थे।
पुलिस ने आरोपियों की जानकारी मिलते ही ऑपरेशन धड़पकड़ शुरू कर दिया। पुलिस जब मोहल्ले मे दाखिल हुई, तो आरोपियों ने खुद को घर मे बंद कर दिया। 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया ।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कई मुकदमों मे वांटेड है। जिनमें गोलीबारी जैसे संगीन मामले भी शामिल है।जिस घर में आरोपियों के साथी ने उन्हें पनाह दी थी, वहां वह स्वयं रहता है और उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद कई मामलों में बड़े खुलासे कर सकती है ।
बटालाः डेरा बाबा नानक में आग की तबाही देखने को मिली। आग से गुज्जरों का डेरा जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से पशु, ट्रैक्टर और डेरे का पूरा सामान जल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम को कोलटी की ओर से आग लगी थी। हवां तेज होने के चलते तेजी से फैली आग रात को गांव ममन से होते गुजरों के डेरे तक पहुंची। आग 150 की स्पीड से फैल रही थी।
आग से 25 से 30 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं बेटी की शादी के लिए रखे पैसे भी जलकर राख हो गए। गुज्जर ने बताया कि आग की चपेट में आने से उनकी 10 गाय मर गई। जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए थी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मौके का जायजा लिया जाए और नुक्सान की भरपाई की जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और कहा कि जो भी शिकायत उन्हें मिलेगी उसी के हिसाब से कार्रवाई करेंगे। जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई होगी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि आग की सूचना फायरब्रिगेड को दी थी, लेकिन उन्होंन फोन नहीं उठाया। जिससे उनका काफी नुक्सान हुआ है।
बटालाः शहर में फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन कोई न कोई वारदात सामने आती है। ताजा मामला बटाला पुलिस के अंतर्गत आते ऐतिहासिक कस्बे घुमाण से सामने आया है। जहां, श्री नामदेव दरबार घुमाण चौक पर स्थित प्रसिद्ध दुकान गोल हाटी पर 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकान मालिक का बेटा बाल-बाल बचा। वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक सुखदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी घुमाण ने बताया कि वह अमृतसर साहिब अपने किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे और उनका बेटा जगप्रीत सिंह दुकान पर मौजूद था। रात करीब 8 बजे जब वह और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी दुकान बंद कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात युवकों ने दुकान पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।
उन्होंने बताया कि करीब 6 गोलियों के खोल दुकान के पास से मिले हैं, जिनमें से 3 गोलियां हमारी दुकान के अंदर लगे शीशे पर लगीं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे जसप्रीत सिंह ने अंदर भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ितों के मुताबिक, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और कभी भी उनको फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया है। इस घटना से घुमाण कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है। घुमाण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बटालाः शहर के एक कारोबारी से मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान कुछ देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करवाया और शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते दिनेश खोसला ने बताया कि वह आइसक्रीम और कोल्डड्रिक का होलसेल का काम करता है। वह दुकानों में सामान पहुंचाने के बाद जब वह शाम करीब 6 बजे दुकानों से कलैक्शन करने गया था, तभी 10 से 15 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनसे पैसे लूटने की कोशिश की गई। इस दौरान लुटेरों ने उनसे मारपीट कर उसको बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के पीछे बंटी जो कोल्डड्रिक का काम करता है और उसके साथ राजा भी है। दिनेश के मुताबिक, करीब 4 से 5 लाख नकदी उसके पास थी जो आरोपी लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि वारदात के 3 घंटे बाद भी पुलिस उसका ब्यान दर्ज करने नहीं आई। इस दौरान व्यक्ति ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए।
बाद में गुस्साए दिनेश खोसला ने एसएचओ सिविल लाइन गुरदेव सिंह के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा किया और कई बार पुलिस से बहस भी की। इस संबंध में जब एसएचओ गुरदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी शिकयात दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करेगी।
बटालाः शहर में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी पिछली घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बटाला के गौंसपुरा इलाके में फिर फायरिंग का मामला सामने आ गया। जहां, कुछ युवक फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन वारदात में 2 महिलाएं गोली लगने से घायल हो गई हैं।
जानकारी मुताबिक, बटाला के गौंसपुरा इलाके में कुछ युवकों ने अज्ञात कारणों से पिस्टल से तीन फायर किए जिसमें से एक गोली अपने घर से किराने का सामान खरीदने निकली बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर को लगी, वहीं एक गोली का शर्रा अन्य महिला को भी लगा। वहीं अमरजीत कौर को आनन-फानन में सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौंसपुरा इलाके में फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि इस घटना में 3 राउंड फायर किए गए तथा अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस दौरान 2 महिलाएं घायल हो गई हैं। उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
बटालाः बॉलीवुड रैपर बादशाह का नया गाना वेलवेट फ्लो लगातार विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। रैपर बादशाह का नया गाना वेलवेट फ्लो को लेकर पंजाब के ईसाई समाज ने भारी रोष पाया जा रहा है। बीते दिन ईसाई समुदाय द्वारा बादशाह के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करने का समुदाय को आश्वासन दिया था। आज ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी की शिकायत पर रैपर बादशाह के खिलाफ पुलिस ने जिला बटाला के थाना किला लाल सिंह में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के नेशनल अध्यक्ष जतिंदर मसीह का कहना है कि रैपर बादशाह का नया गाना Velvet Flow रिलीज हुआ है, उसमें उन्होंने बाइबिल और चर्च शब्दों का गलत तरीके से उल्लेख किया है। साथ ही उनका कहना है कि इस गीत से मसीही समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। मसीही समुदाय की ओर से जल्द से जल्द रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मसीही समुदाय या दूसरे धर्मों का गलत तरीके से उपयोग किया गया है, जो बिल्कुल गलत है।
बटालाः शहर में देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है जिसमें 2 युवकों को गोली लगी। घायलों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां, एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, बटाला के प्रेम नगर इलाके में 2 गुटों की पुरानी रंजिश चल रही थी जिसके चलते एक ग्रुप ने दूसरे गुट के 3 युवकों पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 3 गोलियां चलीं हैं। इस दौरान 2 युवक घायल हो गए, जिनकी पहचान मनजिंदर सिंह और करण के रूप में हुई है। घायलों को परिजनों ने सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।
सिविल अस्पताल में ड्यूटी मेडिकल अफसर डॉ. सुखराज सिंह ने बताया कि गोली लगने से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल रेफर कर दिया है, जबकि एक युवक बटाला अस्पताल में उपचाराधीन है। उधर, इस मामले में पुलिस जिला बटाला के डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।