Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: Governor Gulab Chand Kataria ने करतारपुर कॉरिडोर परेड से सलामी लेने के बाद शुरू की पैदल यात्रा, देखें वीडियो

    Punjab News: Governor Gulab Chand Kataria ने करतारपुर कॉरिडोर परेड से सलामी लेने के बाद शुरू की पैदल यात्रा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने नशे के बढ़ते प्रकोप को रोकने और युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पदयात्रा शुरू कर दी है। यह यात्रा डेरा बाबा नानक से शुरू हुई। 6 अप्रैल तक ये यात्रा गुरदासपुर में रहेगी। जबकि 7-8 अप्रैल को गवर्नर कटारिया अमृतसर में होंगे। पंजाब में नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए राज्यपाल की तरफ से निकाली जाने वाली ये पहली पदयात्रा है।

    इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य नशे की समस्या के प्रति जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और समाज को इस संकट से बचाने के लिए एकजुट करना है। राज्यपाल कटारिया पहले भी कह चुके हैं कि भारत सरकार और पंजाब सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले रही हैं और समाज के सभी वर्गों को इस मुहिम में सहयोग देना चाहिए। गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान को भी इस यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है।

    उन्होंने आम जनता, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान को भी इस यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने आम जनता, प्रशासन और सामाजिक संगठनों से इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की है। दरअसल, आज से सात दिन तक पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया राज्य के दौरे पर रहेंगे। उनका पंजाब का दौरा इस प्रकार हैः-

    3 अप्रैल – श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर से सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल, डेरा बाबा नानक
    4 अप्रैल – बडे़शा मैरिज पैलेस से एसडी कॉलेज फॉर गर्ल्स, फतेहगढ़ चूड़ियां
    5 अप्रैल – गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, नवां पिंड से गुरु रामदास कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पंधेर
    6 अप्रैल – ऑक्सफोर्ड स्कूल, मझूपुरा से एसबीएस नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज कैंपस, चेतनपुरा
    7 अप्रैल – सर्किट हाउस, अमृतसर से महाराजा रणजीत सिंह प्रतिमा, रामबाग गार्डन
    8 अप्रैल – दीन दयाल पार्किंग, भंडारी ब्रिज से जलियांवाला बाग

  • Punjab News: Surya Enclave में महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Surya Enclave में महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला की पॉश कॉलोनी सूर्या इनक्लेव में उस समय सनसनी फैल गई जब कालोनी में घर पर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान एकता के रूप में हुई है। एकता घर में पति और दो बेटियों के साथ रहती थी। लेकिन घटना के दौरान घर में पति मौजूद नहीं था। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी अश्विनी कुमार ने कहा कि महिला का शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने कहा कि घटना के दौरान बेटियों ने मां को इस हालत में देखा तो उन्होंने घर की छत पर चढ़कर पड़ोसियों को बुलाया और पापा को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, पति ने शव को पंखे से नीचे उतारा। पुलिस ने पति नितीश कुमार और बेटियों के बयान दर्ज कर लिए है। मृतका के पैतृक परिवार की प्रतीक्षा की जा रही है, जिनके आने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Jagjit Jewellers की दुकान से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Jagjit Jewellers की दुकान से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीक अड्डा दालम में स्थित Jagjit Jewellers की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। जहां चोर दुकान से 5 लाख की नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। जाते समय चोर दुकान पर लगा डीवीआर भी लगे। घटना का दुकानदार को सुबह पता चला। दुकान मालिक जगजीत सिंह ने कहा कि चोर दुकान का शटर तोड़कर गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान के मालिक के अनुसार दुकान से करीब 30 लाख के गहने और 5 लाख नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि उसकी अड्डा दालम में जगजीत ज्वेलर्स नाम की दुकान है।

    देर रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे और सुबह उन्हें किसी का फोन आया कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। जब हव दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर दुकान के अंदर रखी हुई तिजोरी को तोड़कर उसमें से सोना, चांदी के गहने और नकदी चोरी करके फरार हो चुके थे। चोर जाते-जाते DVR भी साथ ही ले गए।

    घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। उधर, चोरी की घटना संबंधी सूचना मिलते ही थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई नरिंदर सिंह ने कहा कि पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar के बाद अब इस जगह बाबा साहेब की मूर्ति को पहुंचाया गया नुकसान, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar के बाद अब इस जगह बाबा साहेब की मूर्ति को पहुंचाया गया नुकसान, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के कपूरी गेट पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अपमान करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात शरारती अनंसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। शरारती अनंसरों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को विवादास्पद परिस्थितियों में क्षति पहुंचाने की कोशिश की। इस घटना को लेकर एससी भाईचारे में रोष पाया जा रहा है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। पुलिस द्वारा आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है।

    मिली जानकारी के अनुसार बाबा साहेब मूर्ति के हाथ की अंगुली को काटने की कोशिश की गई है और मूर्ति की पीठ पर भी ईंटों और पत्थरों के निशान पाए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में लेते हुए तुरंत मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर भाईचारे के लोगों और नेताओं ने कहा कि किसी शरारती तत्व द्वारा बहुत गलत काम किया गया है और शांत माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है।

    ऐसे शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाना चाहिए। वहीं, डीएसपी संजीव कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर दिया गया है। हर पहलू से बारीकी से जांच की जाएगी और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता देंकि इससे पहले जालंधर के फिल्लौर में बाबा साहेब की मूर्ति पर खालीस्तानी नारे लिखने की घटना सामने आई थी। हालांकि इस घटना को कुछ दिन ही हुए थे कि अब बटाला में बाबा साहेब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आ गई। है।

  • Punjab News: Marigold Public School के Principal पर लगे पिटाई के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Marigold Public School के Principal पर लगे पिटाई के आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: हलका फतेहगढ़ चूड़ियां के अंतर्गत आते प्राइवेट मैरीगोल्ड स्कूल अलीवाल के प्रिंसिपल द्वारा छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है। दसवीं कक्षा मे पढ़ने वाले बच्चे दविंदरजीत सिंह और उसके पिता भूपिंदर सिंह निवासी जैंतीपुर ने स्कूल के प्रिंसिपल पर कथित तौर से आरोप लगाते हुए कहा कि प्रिंसिपल हरिंदरपाल सिंह ने उनके बेटे पिटाई की है।

    दरअसल, स्कूल की बस के ड्राइवर के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दविंदरजीत सिंह को फोन पर स्कूल बुलाया गया, जहां प्रिंसिपल और बस ड्राइवर ने मिलकर बेटे को मारा। इस दौरान उसे चोटें आई है। जिसे फतेहगढ़ चूड़ियां के सरकारी अस्पताल लाया गया। भूपिंदर सिंह ने बेटे के साथ प्रिंसिपल द्वारा की गई पिटाई के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

    इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल हरिंदरपाल सिंह संधू ने उन पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले दविंदरजीत सिंह सहित 3 बच्चों ने स्कूल की बस का पीछा कर बस के ड्राइवर के साथ झगड़ने की कोशिश की थी। जब इन बच्चों को स्कूल बुलाकर पूछा गया, तो इनमें से 2 बच्चों ने गलती स्वीकार कर ली, लेकिन दविंदरजीत सिंह ने उनसे बदसलूकी की। दविंदरजीत सिंह को चोटें स्कूल के बाहर बच्चों के बीच हुए झगड़े के दौरान लगी हैं। जिससे उनका कोई संबंध नहीं है।

  • Punjab News:  Petrol Pump कर्मी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump कर्मी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    50 से अधिक लूट की वारदातों को दे चुका अंजाम

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीकी कस्बे उधनवाल पेट्रोल पंप पर लूट की नीयत से लुटेरों ने गोलियां चलाई गई थी। 16 मार्च इस घटना में गोली लगने से घायल एक पंप कर्मी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा कर्मचारी घायल हो गया था। घटना को अंजाम बलदेव सिंह और साहब सिंह ने दिया था। इस घटना की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरे की पहचान बलदेव सिंह के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया वेपन बरामद कर लिया गया है। मामले की जानकारी देते हुए घुमाण पुलिस थाने की एएसएचओ बलजीत कौर ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि लुटेरे ने अपने साथियों के साथ मिलकर 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी से लूट की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया, लेकिन फायरिंग करने के मामले में एक की मौत हो गई थी। आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए अगली पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के 2 दिन बाद काहनोवाल में साहब सिंह ने फिर एक घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद साहब सिंह को प्रॉडक्शन वारंट पर लाया गया। पूछताछ के बाद आज पुलिस ने बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है।
  • Punjab News: लुटेरों से भिड़ गई सास-बहू, नहर में गिरने से एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों से भिड़ गई सास-बहू, नहर में गिरने से एक की मौत, देखें वीडियो

    परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, आज पुलिस कर सकती है बड़े खुलासे

    गुरदासपुरः बब्बेहाली नहर नया गांव सरदारा के पास लुटेरों के साथ सास-बहू भिड़ गई। 28 मार्च की यह घटना है। पीड़ित सास के अनुसार वह छिना गांव से बिधीपुर जा रही थी, इस दौरान लुटेरों ने खींचातानी के दौरान बहू और उसे नहर में धकेल दिया। घटना में वह तो बाल-बाल बच गई, लेकिन बहू की पानी में डूबने से मौत हो गई। बहू का शव 5वें दिन यानी मंगलवार 1 अप्रैल को मृतक का शव धारीवाल के पास मिला। जहां लड़की के परिवार ने सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि वहां न तो कोई सामान की लूट हुई, न ही लड़की का फोन चोरी हुआ और न ही स्कूटी चोरी हुई है। लड़की के परिवार ने सास को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया। वहीं घटना को लेकर तिबड़ी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आज पुलिस वारदात का पूरा खुलासा करेगी। मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने शव को कब्जे में लिया। यह बताना आवश्यक है कि एक्टिवा पर जा रहे सास-बहू के साथ यह बड़ी वारदात हुई थी। लुटेरों ने नहर के किनारे जहां दोनों को रोका था, लूट की। सास के अनुसार लूट के दौरान बहू नहर में गिर गई। आज 5वें दिन धारीवाल के पास शव मिला, जहां किसी प्रवासी ने नहर में शव तैरता देखा और उसे बाहर निकाला। इससे पहले मृतक लड़की के परिवार के सदस्यों द्वारा सास पर सवाल उठाए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि अगर लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया, तो फिर कोई चीज लूटी क्यों नहीं गई। आज शव मिलने के बाद पुलिस बड़े खुलासे कर सकती है।
  • Punjab News: पुलिस चौकी के पास चोरों ने 2 सुनारों की दुकानों सहित Medical Store को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस चौकी के पास चोरों ने 2 सुनारों की दुकानों सहित Medical Store को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि देर रात चोरों ने थाना सदर से कुछ दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर और सुनार की दुकान के ताले तोड़कर नगदी और गहने लेकर फरार हो गए। इसी तरह गांव आलेचक्क में भी चोरों ने देर रात एक अन्य सुनार की दुकान को निशाना बनाया। चोर सुनार की दुकान के ताले तोड़कर गहने और नगदी लेकर गए।

    सुनार की दुकान को निशाना बनाने वाले 3 चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दूसरी ओर थाना सदर से कुछ दूरी पर स्थित गोल्डी सुनार ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात उनकी दुकान के ताले तोड़कर 3 चोरों द्वारा 45 हजार की नगदी और चांदी के गहने चोरी किए गए। चोरों ने दुकान का ताला एक घर के पास लगा दिया ताकि घर से कोई बाहर न निकल सके और आस-पास की दुकानों के बल्ब तोड़ दिए ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। चोर हाथों में तेजधार हथियार लेकर सड़कों पर घूमते हुए नजर आए।

    थाना सदर के नजदीक ही रात को एक मेडिकल स्टोर को भी निशाना बनाया गया, जहां ताले तोड़कर 60 हजार रुपये की नगदी चोरी की गई और जाते-जाते सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इसी तरह गांव आलेचक्क में भी दरेत रात चोरों ने एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया। जहां दुकान से 13 हजार रुपये की नगदी और 2 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। इन वारदातों के बाद आस-पास के दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है, क्योंकि थाना सदर के आस-पास ही ये चोरियां की गई हैं, जिससे लग रहा है कि चोरों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

  • Punjab News: खेलते-खेलते स्टार्ट हुआ Tractor, पलटने से नीचे दबे तीन बच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: खेलते-खेलते स्टार्ट हुआ Tractor, पलटने से नीचे दबे तीन बच्चे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः सड़क पर खड़े ट्रैक्टर के नीचे आने से एक बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है, जबकि हादसे में 2 बच्चों के गंभीर घायल होने की सूचना है। हादसा गांव कादियान के गांव खारा के डेरे की है। जहां ट्रैक्टर सड़क पर खड़ा था। डेरे पर रहने वाले एक परिवार के 3 बच्चे खेल रहे थे।

    अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और आगे जाकर खेतों में पलट गया। जिससे तीनों बच्चे ट्रैक्टर के नीचे आ गए। जिनमें से एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। मृत बच्चे की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है, जबकि घायल बच्चों की उम्र 5 और 9 वर्ष बताई जा रही है। बच्चों की मां सोनिया ने बताया कि वह लोगों के घरों में काम करने गई थीं और किसी ने बताया कि उनके बच्चे ट्रैक्टर के नीचे आ गए हैं।

    जब वह मौके पर पहुंची तो 2 बच्चे गंभीर घायल थे, जबकि तीसरा बेटा 8 वर्षीय सागर, जो ट्रैक्टर के नीचे दबा हुआ था, उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर मालिक ने उनके बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय अपना ट्रैक्टर लेकर वहां से भाग निकला। ट्रैक्टर मालिक गांव का पूर्व सरपंच है। बच्चों की मां ने इंसाफ की मांग की है।

    थाना मुखी निर्मल सिंह ने बताया कि बीती शाम 3 बच्चे ट्रैक्टर के नीचे आ गए थे, जिनमें से एक बच्चे की मौत और 2 गंभीर घायल हो गए थे। उनकी ओर से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Punjab News: PSPCL का कर्मचारी हेरोइन के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: PSPCL का कर्मचारी हेरोइन के साथ गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: थाना धारीवाल की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित एक सरकारी मुलाजिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजित मसीह पुत्र बरकत मसीह वासी मॉडल टाउन के रूप मे हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ सुरिंदर पाल ने बताया कि स्पेशल नाकाबंदी के दौरान उक्त आरोपी को 6 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है । हैरानी की बात यह है कि जब आरोपी से पूछताछ की गई, तो वह पावरकौम का कर्मचारी निकला।

    जिसके पास से 2500 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है। आरोपी चिट्टा बेचने का धंधा करता है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच करेगी।