Category: Punjab>Gurdaspur

  • Punjab News: दुकान में चोरी करने आए व्यक्ति को मालिक ने किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में चोरी करने आए व्यक्ति को मालिक ने किया काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में आए दिन लूटपाट की वारदाते सामने आ रही है। वहीं चोरों को काबू करने के लिए अब लोग मुस्तैद हो गए है, जिसके चलते चोरी की वारदात करने आए व्यक्ति को लोगों ने काबू कर लिया। दरअसल, फतेहगढ़ चुड़ियां में ओरियंटल बैंक के सामने सब्जी वाले की दुकान में एक संदिग्ध युवक ने चोरी का प्रयास किया, जिसे बाद में लोगों ने पकड़कर उसेपुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में सब्जी दुकान के मालिक मणि ने बताया कि रोजाना की तरह सुबह अपनी दुकान पर आया तो देखा कि सीसीटीवी कैमरा टूटा हुआ है और दुकान में सामान बिखरा हुआ है।

    उसके बाद में उसने डीवीआर की जांच की तो संदिग्ध चोर उनकी दुकान पर बने आरजी गेट से जाता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद उसने चोर की पहचान करके उसे फतेहगढ़ चूड़ियां के शोचालया की बिल्डिंग में सोते हुए काबू कर लिया गया और फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस थाना में पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा आसपास के फल दुकानदारों ने भी अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दुकानों में भी कई बार चोरी हो चुकी है और उन्हें संदेह है कि हमारी दुकानों में भी चोरी गिरफ्तार संदिग्ध चोरों ने की है।

    इस संबंध में फतेहगढ़ चूड़ियां के थानेदार किरणदीप सिंह ने बताया कि संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक की पहचान जोगिंदर सिंह पुत्र परमिंदर सिंह उर्फ ​​बंटी निवासी वार्ड नंबर 6 फतेहगढ़ चूड़ियां के रूप में हुई है। चोरी करने की कोशिश के मामले की जांच की जा रही है, जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: CASO Operation के दौरान पुलिस ने पकड़ा आरोपी, देखें वीडियो

    Punjab News: CASO Operation के दौरान पुलिस ने पकड़ा आरोपी, देखें वीडियो

    बटालाः शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लेकर बटाला पुलिस ने कासो आपरेशन चलाया। आपरेशन के तहत पुलिस ने गांधी कैंप में छापेमारी की। इस दौरान एसपी, डीएसपी रैंक से अलावा 250 से अधिक पुलिस मुलाजिम शामिल थे।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि समय-समय पर उनकी तरफ से चैकिंग अभियान चलाए जाते है। यह आपरेशन लोगों की सुरक्षा के लिए चलाए जाते है। वहीं शरारती त्तवों पर नकेल भी डाली जाती है। उन्होंने बताया कि आज के आपरेशन के दौरन एक पुलिस एक शख्स को काबू किया है। जिस पर नशे के कई केस दर्ज है। आरोपी से कुछ नशा भी बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारी ने चलाए जा रहे आपरेशन में लोगों से सहयोग की अपील की है।

  • Punjab News: जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: जनरल स्टोर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः यहां एक करियाने की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। आग से स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान बताया जा रहा है कि लोगों ने भी आग बुझाने में भरपूर सहयोग दिया है। दुकानदार ने किसी शरारती तत्व पर जान-बूझकर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के बाद जांच शुरू कर दी है।

    कादियां के भुटर रोड पर स्थित गुरलाल जनरल स्टोर में बीती देर रात अचानक आग लग गई, जिससे उसका काफी सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक संजीव कुमार ने बताया कि हमने रात को दुकान बंद कर दी थी और रात को किसी ने हमें फोन करके बताया कि आपकी दुकान में आग लग गई है। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। दुकानदार ने आरोप लगाया कि किसी ने जान बूझकर दुकान को आग लगाई है।

    इस संबंध में डीएसपी हरकृष्ण सिंह ने बताया कि हमें बीती रात सूचना मिली कि गुरलाल जनरल स्टोर में आग लग गई है जिस पर तुरंत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जमात अहमदिया की फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा बटाला से भी टीम वहां पहुंच गई थी। नगर कौंसिल कादियां की फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस मौके पर लोगों ने भी आग बूझाने में भरपूर सहयोग दिया। दुकानदार ने करीब 2 करोड़ रुपए का नुक्सान बताया है।

  • Punjab News: शराब कारोबारी के घर हुए ब्लास्ट मामले में DIG का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब कारोबारी के घर हुए ब्लास्ट मामले में DIG का आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के जयंतीपुर गांव में मशहूर शराब कारोबारी राजिंदर पप्पू जैंतीपुरिये के घर पर ग्रेनेड से कल हमला किया गया। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हैप्पी पाशिया ने ली है। वहीं शराब कारोबारी पप्पू के बेटे व कांग्रेस पार्टी के नेता अमनदीप ने कहा कि देर रात मोटरसाइकिल सवार दो ने संदिग्ध वस्तु से हमला कर दिया। दूसरी ओर आज प्रेत वार्ता करते हुए डीआइजी सतिंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच देहात पुलिस कर रही है।


    |
    डीआइजी ने कहा कि इस हमले की जिम्मेदारी विदेश में रह रहे गैंगस्टर हैप्पी पाशिया ने ली है, जो अब बब्बर खालसा से जुड़ा होने का दावा करता है। डीआईजी ने कहा कि पिछले हमले जो पुलिस स्टेशन में हुए थे, उनकी जिम्मेदारी एक ही संगठन ने ली थी और ऐसे कुल 10 हमलों में से 8 मामलों को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि अब 2 मामलों में से एक अमृतसर पुलिस चौकी गुमटाला का है और एक कल रात को हुआ है।

    डीआईजी ने दावा किया कि जल्द ही इस मामले को भी सुलझा लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जांच में यह भी पता चला है कि कांग्रेस नेता से फिरौती मांगी जा रही थी और फोन पर धमकियां भी मिल रही थीं और उन्हें पहले पुलिस सुरक्षा भी दी गई थी और पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।

  • Punjab News: घर में घुसा चोर, महिला ने दिखाई दबंगी, किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में घुसा चोर, महिला ने दिखाई दबंगी, किया काबू, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः तिबारी रोड पर चिकन बाइट के साथ वाली गली में एक घर में चोर ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। इस दौरान महिला नें दबंगी दिखाते हुए चोर को काबू कर लिया। घटना रात 2 बजे की है, जहां प्रवासियों चोर घुस आया। घटना की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि रात क़रीब 2 बजे पानी पीने के लिए उठी थी तो मैंने चोर को देखा। इस दौरान देखा चोर हमारे साथ वाले कमरे में सामान उठा रहा है, जिसके बाद मैंने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और चीलाकर सबको नींद से उठा दिया। महिला की आवाज सुनकर घर के सभी लोग जाग गए और चोर को काबू कर लिया।

    मामले की जानकारी देते हुए साजन नामक नौजवान ने बताया कि रात क़रीब 2 बजे चोर घर के अंदर मेरे कमरे में आ गया। घटना के दौरान दूसरे कमरे में से महिला पानी पीने के लिए उठी तो उसने देखा कि मेरे कमरे में चोर सामान उठा रहा है।

    जिसके बाद उसने दरवाजा बंद कर दिया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो मैंने उठकर आया और चोर को मौके पर काबू कर लिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें 112 नंबर पर टिबरी रोड घर में चोर के घुसने की सूचना मिली। जिसे काबू करके थाने में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News : नगर परिषद के कर्मचारियों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    Punjab News : नगर परिषद के कर्मचारियों ने प्रशासन को दिया अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : नगर परिषद कर्मचारियों ने कूड़ा डंप को लेकर प्रशासन ने 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। नगर परिषद कर्मचारियों ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि अगर कूड़ा डालने के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराई तो वे घरों से कूड़ा उठाना बंद कर देंगे। बता दें कि शहर में कई जगहों पर लोग कूड़ा फेंक देते हैं और अगर नगर परिषद के कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाते हैं, तो शहर में कई जगहों पर कूड़े के ढेर नजर आ जाएंगे। नगर परिषद कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने गांव बाबरी में एक डंप की जगाह ठेके पर ली गई है।

    लेकिन प्रशासन ने उस जगह पर कूड़ा फैंकना बंद करवा दिया था। जिसके बाद अब तक कूड़ा डंप करने के लिए जगह मुहैया नहीं करवाई गई है। इस संबंध में आज नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा एसडीएम गुरदासपुर को ज्ञापन सौंपा गया। मांग पत्र सौंपने के बाद नगर परिषद यूनियन के पदाधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि पांच महीने पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर परिषद द्वारा ठेके पर ली गई जगह पर कूड़ा न डालने के निर्देश दिए थे तथा नई जगह उपलब्ध कराने को कहा था।

    नगर परिषद शहर के बाहरी इलाकों में यहां-वहां कूड़ा डालकर समय बर्बाद कर रही है, लेकिन अब कूड़ा डालने की जगह नहीं है। कूड़ा डालने के लिए जगह ढूंढी जाए या फिर कूड़ा डालने के लिए जगह ढूंढी जाए। कचरा फेंकने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया तो वे 72 घंटे के बाद लोगों के घरों से कचरा इकट्ठा करना बंद कर देंगे। जब इस बारे में एडीसी हरजिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहर में कूड़े की कोई समस्या पैदा नहीं होने दी जाएगी और कलानौर में डंप चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही वहां कूड़ा डाला जाएगा।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़ में आरोपी की मौत, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़ में आरोपी की मौत, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    गुरदसापुरः जिले में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात पुलिस स्टेशन रंगड़ नंगल बटाला के अधिकार क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ में गैंगस्टर की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बटाला के सरकारी अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज दौरान उसकी मौत हो गई।

    मामले की जानकारी देते डीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया आरोपी को पुलिस पार्टी ने रूकने का इशारा किया, लेकिन उसने फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत उसका पीछा किया और गोलीबारी के दौरान आरोपी घायल हो गया और इलाज दौरान मौत हो गई। इस ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसकी हालत स्थिर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

    आरोपी की पहचान रंजीत सिंह उर्फ राणा पुत्र मलकीत सिंह निवासी गांव मरही कलां, मजीठा अमृतसर के रूप में हुई है। वह कई मामलों में वांछित बताया जाता है। उसके खिलाफ हरिके के एक कमीशन एजेंट राम गोपाल की हत्या के मामले में शामिल होने का केस दर्ज है।

    रणजीत सिंह को कुख्यात अपराधियों प्रभ दासुवाली और डोनी बल का दाहिना हाथ माना जाता है। वह उनके निर्देशों के तहत सक्रिय रूप से अपराधों को अंजाम देता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रणजीत सिंह कुख्यात अपराधी प्रभ दासूवाल व बलविंदर डोनी बल और विदेश में रहने वाले गैंगस्टर मन घनश्यामपुरा का राईट हैंड हाथ माना जाता है। उसने इन गैंगस्टरों के निर्देश पर सक्रिय रूप से अपराध किए।

  • Punjab News: NRI ने महिला का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: NRI ने महिला का किया कत्ल, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: जिले के पुराना शाला थाने के अधीन आते गांव नवां पिंड बहादर में पुरानी रंजिश के चलते एनआरआई ने किरच से हमला करके महिला को गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मृतक महिला की पहचान सलिंदर कौर पत्नी बलविंदर सिंह निवासी गांव नवां पिंड बहादर के रुप में हुई। दूसरी ओर मृतक महिला के पति बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके पड़ोस में रहते शिंगारा सिंह ने अपनी हवेली में लोहड़ी पर्व मनाने के लिए कार्यक्रम रखा हुआ था। वह अपनी पत्नी सलिंदर कौर और बेटे हरमनप्रीत सिंह के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनकी हवेली पर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी नरिंजन सिंह पुत्र चरण सिंह वहां आ गया और उनके साथ गाली-गलौच करने लगा। पत्नी और बेटे ने आरोपी को जब ऐसा न करने से रोका तो आरोपी ने सलिंदर कौर पर किरच से तीन वार किए। एक वार उसके पेट में और दो छाती पर वार किए। जिसके बाद महिला गंभीर रूप में घायल हो गई और जमीन पर गिर गई। वहीं घटना के तुरंत बाद आरोपी फरार हो गया। इसके बाद उसका पति व बेटा घायल सलिंदर कौर को गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में ईलाज के लिए ले गए। जहां ईलाज के दौरान सलिंदर कौर की मौत हो गई। मृतक महिला के पति ने बताया कि दो-तीन दिन पहले आरोपी ने उसकी पत्नी की खिली उड़ाई थी। जिसका उसकी पत्नी ने विरोध किया था। जिसके चलते आरोपी उसकी पत्नी के साथ रंजिश रखता आ रहा था। मामले संबंधी एसएचओ करिश्मा ने बताया कि मृतक महिला के पति के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
  • Punjab News: मशहूर शराब कारोबारी के घर में हुआ ब्लास्ट, देखें CCTV

    Punjab News: मशहूर शराब कारोबारी के घर में हुआ ब्लास्ट, देखें CCTV

    गुरदासपुर: पंजाब में आए दिन धमाके ब्लास्ट होने की घटनाएं सामने आ रही है। वही ताजा मामला गांव जैंतीपुर में शराब कारोबारी अमनदीप सिंह पप्पू जैनतीपुरिये के घर में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया और लोग घरों से बाहर आ गए।

    घटना की सूचना खराब कारोबारी ने पुलिस को दे दी है वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पप्पू जैनतीपुरिये की कुछ महीने पहले मौत हो गई थी। पप्पू जैनतीपुरिया माझे में शराब कारोबारी के नाम से काफी मशहूर है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें घटना के दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार नजर आ रहे हैं और इस दौरान वे अमनदीप के घर पर कुछ फेंकते हुए दिख रहे हैं। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
  • Punjab News: इस इलाके मे पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

    Punjab News: इस इलाके मे पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, एक घायल

    गुरदासपुर: जिले में क्राइम की वारदातों पर नकेल करते हुए पुलिस द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत देर रात पुलिस ने बटाला के नजदीक गांव के पास नाकेबंदी की हुई थी। जहां पुलिस की टीम ने बाइक सवार एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की लेकिन उक्त आरोपी द्वारा पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

    जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। डायल व्यक्ति की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा रंजीत को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और मामले की जांच की जा रही है।