Category: Health

  • Glowing skin के लिए Kareena Kapoor चेहरे पर लगाती हैं ये चीज, जानें अनगिनत फायदे

    Glowing skin के लिए Kareena Kapoor चेहरे पर लगाती हैं ये चीज, जानें अनगिनत फायदे

    ब्यूटी: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती के जरिए भी फैंस से सुर्खियां बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही 45 साल की हो गई है लेकिन उनके चेहरे से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। फिटनेस और गुलाबी ग्लोइंग स्किन में वह नई-नई हीरोइनों को मात देती हैं परंतु आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं कि करीना अपनी स्किन को फ्रेश, हाइड्रेट और सॉफ्ट रखने के लिए टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर ब्यूटी सीक्रेट रिवील किया था।

    गीले पेपर का मास्क लगाती हैं करीना

    करीना ने अपनी वैनिटी वैन में बैठे हुए चेहरे पर गीले पेपर का मास्क लगाकर तस्वीर शेयर की थी। त्वचा को तुरंत हाइड्रेटेड करने के लिए और अपना मेकअप निखारने के लिए करीना इसी आसान डीआईवाई ट्रिक का इस्तेमाल करती हैं। आपके लिए भी करीना का यह पैक काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ एक पेपर नैपकिन को ठंडे पानी के साथ गीला करना है और उसको अपने चेहरे पर हल्के सा लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है।

    मेकअप के लिए तैयार होगी स्किन

    मेकअप को परफेक्ट लुक देने के लिए उसका आपकी स्किन के साथ अच्छे से मिक्स होना जरुरी है। ठंडे पानी में गीला नैपकिन आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा और आपकी त्वचा तरोताजा महसूस करेगी। इससे आपकी स्किन मेकअप के लिए तैयार हो जाएगी। यह हैक आपके सेल्फ केयर के लिए बहुत जरुरी है। इसमें कोई झंझट नहीं है और कहीं भी कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको लगाने के कुछ ही देर में आपकी स्किन ताजा नजर आने लगेगी। मेकअप के अलावा यह हैक आप स्किन केयर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने स्किन केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स को लगाने से पहले गीले टिश्यू को अपने फेस पर कुछ देर के लिए रख सकती हैं। इसके अलावा चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा लगाकर भी इसको हाइड्रेट कर सकती है और स्किन को मेकअप के लिए तैयार कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन को ओपन पोर्स खुलेंगे। स्किन सीरम या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट्स को अच्छे तरह एब्जॉर्ब करेंगे। इससे आपका मेकअप अच्छी तरह से सेट होगा।
  • छठ पूजा के दौरान शरीर में नहीं होगी कमजोरी, इन Tips के साथ रखें खुद को Healthy

    छठ पूजा के दौरान शरीर में नहीं होगी कमजोरी, इन Tips के साथ रखें खुद को Healthy

    सेहत: छठ पूजा भारत के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक मानी जाती है। यह त्योहार सूर्य देव और छठी मां की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस व्रत में सिर्फ श्रद्धा और भक्ति की जरुरत नहीं होती बल्कि इसको निभाने के लिए शारीरिक पॉवर और एनर्जी की भी जरुरत पड़ती है। जब महिलाएं लंबे समय तक व्रत करती हैं, पूजा करती हैं नदी या तालाब में खड़ी रहती हैं और घंटों तक प्रार्थना करती हैं तो शरीर के लिए मुश्किल हो सकती है। इसके कारण थकान, चक्कर, कमजोरी या डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें हो सकती है। ऐसे में इस पावन अवसर पर सिर्फ भक्ति ही नहीं बल्कि अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरुरी हो जाता है।

    अच्छी डाइट लें

    छठ का व्रत शुरु करने से पहले हल्की और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें। ऐसा खाना खाएं जो आपके शरीर को एनर्जी दे और व्रत के दौरान आपको कमजोरी न होने दे। दाल और चावल, हरी सब्जियां और मौसमी फल आप खा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा तला-भुना या फिर मसालेदार खाना न खाएं। इससे पाचन में दिक्कत होगी। व्रत में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना ही खाएं।

    फल और ड्राई फ्रूट्स

    इस दौरान आप फल और ड्राई फ्रूट्स जरुर खाएं। इनमें नैचुरल शुगर और फाइबर पाया जाता है जो आपके शरीर को तुंरत एनर्जी देने में मदद करेगा। व्रत से पहले और बाद में इन्हें अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। कुछ खास चीजें जैसे कि खजूर, किश्मिश और केले का सेवन आप कर सकते हैं। इनको खाने से शरीर में ताकत बनी रहेगी और थकान भी कम महसूस होगी।

    मेंटल हेल्थ का भी रखें ध्यान

    छठ पूजा के दौरान सिर्फ फिजिकल हेल्थ ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरुरी है। तनाव और चिंता के कारण आपकी एनर्जी खत्म हो सकती है। ऐसे में पूजा के समय योग, ध्यान या गहरी सांस लेने जैसी एक्टिविटीज करें। इससे आप मानसिक तौर पर मजबूत होंगे और फोक्सड भी रहेंगे।

    पूरी नींद लें

    पूजा की तैयारियों के चलते नींद नहीं पूरी हो पाती ऐसे में शरीर में थकान हो सकती है इसलिए व्रत शुरु करने से पहले पूरी नींद लेना बहुत जरुरी है। पूरी नींद से आपका शरीर तरोताजा रहेगा और मन भी शांत और फोक्सड रहेगा।

    व्रत से पहले रहें हाइड्रेट

    छठ पूजा के दौरान पानी नहीं पिया जाता ऐसे में व्रत से पहले शरीर में पानी की मात्रा पूरी रखें। आप पानी के साथ नारियल पानी, नींबू पानी या फलों का जूस आप पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स बने रहेंगे और कमजोरी या चक्कर आने की संभावना भी कम होगी।
  • Diabetes के मरीजों का ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगी ये 3 ड्रिंक्स, जरुर करें डाइट में शामिल

    Diabetes के मरीजों का ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगी ये 3 ड्रिंक्स, जरुर करें डाइट में शामिल

    सेहत: हाई ब्लड शुगर आज के समय में एक खतरनाक बीमारी बन चुकी है। शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ने के कारण कई तरह की दिक्कतें होने का खतरा रहता है। कई बार तो यह जानलेवा भी बन सकती है ऐसे में डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को अपने शरीर का शुगर लेवल कंट्रोल करना बहुत जरुरी है। कुछ हर्बल ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर आप शुगर लेवल आसानी से कम कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस इंसुलिन सेंसिटिविटी कम करेंगे और शुगर लेवल बढ़ने से रोकेंगे। आपको बताते हैं ऐसी ड्रिंक्स जिनको पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

    मेथी दाना

    शरीर में बढ़ता हुआ शुगर लेवल मेंटेन करने के लिए आप मेथी दाना का पानी पी सकते हैं। मेथी का पानी न सिर्फ डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है बल्कि प्री-डायबीटिक लोगों के लिए भी यह काफी फायदेमंद साबित होगा। मेथी को उसकी मेडिसिनल प्रॉपर्टीज के लिए जाना जाता है। मेथी का पानी शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाएगा और इसको पीने से खाना खाने के बाद शरीर में शुगर का एब्जॉरपशन धीरे-धीरे होगा। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। इसको बनाना भी काफी आसान है। 1-2 चम्मच मेथी लें और उसको भिगोकर एक रात के लिए रख दें। फिर सुबह उठकर मेथी छान लें और खाली पेट उसका पानी पिएं।

    दालचीनी की चाय

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, दालचीनी की चाय पीने से नॉन-डायबिटीक लोगों में खाना खाने के बाद शुगर बढ़ने की समस्या खत्म हो जाती है। दालचीनी में सिनेमलडिहाइड नाम का कंपोनेंट पाया जाता है जो इंसुलिन के प्रोसेस की नकल करता है और बॉडी का शुगर रेगुलेटिंग एबिलिटी बढ़ाता इसे पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसे बनने के लिए 1-2 दालचीनी लें। फिर उसको उबलते पानी में डाल दें। कुछ मिनट के बाद इसका पानी छानकर एक कप में डाल लें और इसकी चाय बनाकर पी लें। इसे आप खाने के बाद पिएं इससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

    करेले का जूस

    स्वाद में करेला भले ही कड़वा हो लेकिन यह शरीर के लिए बहुत ही हेल्दी होता है। इसमें एंटीडायबिटीक गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए दवाई की तरह काम करते हैं। रिसर्च के अनुसार, इसके हाइपोग्लाइसेमिक इफेक्ट्स डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल लो करते हैं और इसको कंट्रोल में लाते हैं। इसके अलावा इसमें चारेंटीन और पॉलिपेप्टिड-पी मौजूद होता है जो इंसुलिन प्रोसेस की नकल करता है और शरीर में ग्लूकोज को अच्छे से यूटिलाइज करने में मदद करता है। करेले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उसे पानी के साथ मिक्सी में ब्लेंड करें। स्वाद के लिए आप इसमें हल्का नमक या फिर नींबू डाल सकते हैं। अब इस मिक्सचर को छानकर खाली पेट पिएं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगी।
  • दिवाली की दूषित हवा से बचाएंगे ये घरेलू आयुर्वेदिक उपाय, फेफड़ें भी रहेंगे स्वस्थ

    दिवाली की दूषित हवा से बचाएंगे ये घरेलू आयुर्वेदिक उपाय, फेफड़ें भी रहेंगे स्वस्थ

    हेल्थः दिवाली पर पटाखों से हर तरफ हवा दूषित हो चुकी है। ऐसे में जहरीली हवा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों को सांस लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर दिवाली के बाद आपको भी सांस लेने में तकलीफ हो रही हैं तो आपको अपने फेफड़ों की सफाई करने की जरूर है। कुछ घरेलू आयुर्वेदिक उपाय आपके फेफड़ों को साफ और स्वस्थ रखेंगे।

    अदरक-नींबू चाय: अदरक और नींबू से बनी यह चाय शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करती है। नींबू में विटामिन C और अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो फेफड़ों को मजबूत बनाने और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक को पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जात है।

    गाजर-चुकंदर का जूसः गाजर और चुकंदर दोनों ही हार्ट हेल्थ और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। मगर इन दोनों का जूस पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बनता है और थकान कम होती है। गाजर और चुकंदर के जूस में विटामिन A और C होते हैं, जो फेफड़ों और शरीर के अन्य अंगों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

    नींबू-शहद पानीः नींबू और शहद मिलाकर पानी सिर्फ वेट लॉस में कारगार नहीं है, बल्कि इस पानी को पीने से हमारे शरीर की अच्छे से सफाई होती है और सारे टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकल जाते हैं। नींबू-शहद वाला पानी पीने से हमारी स्किन में भी निखार आ जाता है, जो दिवाली की भागदौड़ में मुरछा जाती है। यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ विटामिन C के जरिए इम्यूनिटी भी बढ़ाने का काम करती है।

    मुलेठी की चाय: मुलेठी की चाय गले की खराश को कम करती है और श्वसन तंत्र को आराम देती है। यह नेचुरली फेफड़ों की सुरक्षा करती है और खांसी या सांस लेने में परेशानी होने पर आराम देती है। मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण शामिल होते हैं, जिसकी वजह से खांसी के साथ ही डाइजेशन के लिए बहुत अच्छी होती है।

  • Skin दिखेगी Naturally Glowing, इन आदतों को करें अपनी Routine में शामिल

    Skin दिखेगी Naturally Glowing, इन आदतों को करें अपनी Routine में शामिल

    सेहत: आज के समय में हर कोई यही चाहता है कि उसकी स्किन हमेशा ग्लो करे। इसके लिए महिलाएं तो कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स भी इस्तेमाल करती है लेकिन फिर भी चेहरे पर निखार नहीं आता लेकिन आप अपनी डेली रुटीन की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करके अपनी स्किन जवां और हेल्दी बना सकते हैं। आपको कुछ आसान और देसी नुस्खे बताते हैं जिनका इस्तेमाल पुराने लोग सदियों से कर रहे हैं। इससे आपकी स्किन ही नहीं बल्कि बाल भी हेल्दी बनेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    गर्म पानी और नींबू के साथ शुरु करें दिन

    नींबू पानी शरीर के लिए एक नैचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर काम करता है। ऐसे में आप गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स निकलेंगे, पाचन बेहतर होगा और मेटाबॉल्जिम भी तेज होगा। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है तो स्किन को ग्लोइंग बनाएगा और झुर्रियों से बचाएगा। यदि आपको हल्का मीठा पसंद है तो आप इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।

    आंवला समेत खाएं ये चीजें

    किचन में ऐसे कई फूड्स हैं जो नैचुरल एंटी एजिंग के तौर पर काम करते हैं। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाएंगे। आंवला में विटामिन-सी पाया जाता है जो स्किन को ग्लोइंग और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएंगे। इसके अलावा बादाम और अखरोट जैसे नट्स भी आपकी स्किन को सॉफ्ट और बालों को मजबूत बनाएंगे।

    पूरी नींद लें

    अच्छी नींद भी आपके लिए किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है। ऐसे में 7-8 घंटे की साउंड स्लीप लें इससे स्किन रिपेयर होगी और डार्क सर्कल्स भी नहीं बनेंगे। सोने से पहले इलायची या हल्दी वाला दूध पिएं। फोन से दूरी बनाएं और अपने कमरे को शांत रखें। इससे आपको नींद अच्छी आएगी और सुबह भी चेहरा फ्रेश दिखेगा।

    हल्की एक्सरसाइज करें

    योग और हल्की एक्सरसाइज सिर्फ आपके शरीर ही नहीं बल्कि ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी बहुत जरुरी है। इससे आपकी स्किन हेल्थ अच्छी रहेगी। रोज 20-30 मिनट की वॉक, सूर्य नमस्कार या हल्की स्ट्रेचिंग आपको एक्टिव रखेगी और स्ट्रेस कम करेगी। स्ट्रेस कम होने से आपके चेहरे पर भी नैचुरली ग्लो बना रहेगा।  
  • भारत ने बनाई पहली देसी सुपर Antibiotic दवाई, Diabetes-Cancer के मरीजों को देगी फायदा

    भारत ने बनाई पहली देसी सुपर Antibiotic दवाई, Diabetes-Cancer के मरीजों को देगी फायदा

    सेहत: भारत ने मेडिकल साइंस में कमाल कर दिखाया है। पहली बार स्वदेशी सुपर एंटीबायोटिक दवाई नेफिथ्रोमाइसिन बनाई है। यह दवाई उन बैक्टीरिया से लड़ती है जिन पर दूसरी एंटीबायोटिक्स दवाईयां काम नहीं करती हैं। डायबिटीज और कैंसर के मरीजों के लिए यह दवाई वरदान साबित होगी। केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह भारत की पहली देसी एंटीबायोटिक है जो पूरी तरह सुरक्षित और असरदार होगी। 14 साल की मेहनत के बाद यह तैयार हुई है और यह दवाई 97 फीसदी मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होगी।

    मरीजों पर हुआ दवाई का टेस्ट

    जब डायबिटीज के मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है या फिर कैंसर के इलाज के दौरान इंफेक्शन हो जाता है तो पुरानी दवाईयां काम नहीं करती। ऐसे में मरीज काफी परेशान हो जाते हैं लेकिन नेफिथ्रोमाइसिन ने ऐसे ही इंफेक्शन पर अब कमाल करके दिखाया है। यह दवाई खासतौर पर सांस की बीमारियों जैसे की निमोनिया के लिए बनी है। यह निमोनिया स्ट्रेप्टोकोकस बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बैक्टीरिया निमोनिया के 33 फीसदी कैसों के लिए जिम्मेदार होता है। केंद्रीय मंत्री के अनुसार यह दवाई एजिथ्रोमाइसिन से 10 गुना ज्यादा ताकतवर है और सिर्फ तीन दिन में ही गंभीर से गंभीर निमोनिया को ठीक कर देती है। इस दवाई को भारत अमेरिका-यूरोप के मरीजों पर टेस्ट भी किया गया और नतीजे काफी अच्छे रहे हैं।

    2025 के आखिर तक मार्केट में आएगी दवाई

    इस दवाई को बनाने में मुंबई की वॉकहार्ट लिमिटेड ने खास भूमिका निभाई है। इसमें जैव प्रौद्गोयिकी विभाग और बीआईआरएसी ने भी साथ दिया है। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के अंतर्गत इस दवाई को बनाने के लिए वॉकहार्ट के वैज्ञानिकों ने 14 साल तक कड़ी मेहनत भी की। ऐसा माना जा रहा है कि मिकनाफ नाम से दवाई 2025 के आखिर तक मार्केट में भी आ जाएगी। इसके दाम भी कम रखे जाएंगे ताकि आम आदमी इसको खरीद पाए। सरकार इस दवाई को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का भी प्लान बना रही है।

    दवाई से होगा फायदा

    भारत में एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस एक बड़ी समस्या है। इसके कारण हर साल करीबन 6 लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं। वहीं पूरी दुनिया में करीबन 20 लाख मौतें निमोनिया के कारण होती है। अब नेफिथ्रोमाइसि जैसी दवाई से लड़ाई आसान हो जाएगी। यह मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट बैक्टीरिया पर भी हमला करती है जो पुरानी दवाईयों को बेकार बना देते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये दवाई भारत की फार्मा इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर साबित होगी।
  • 41 साल की उम्र में ऐसा लाइफस्टाइल जीते हैं Pavel Durov, लंबी उम्र का राज ये खास Secret

    41 साल की उम्र में ऐसा लाइफस्टाइल जीते हैं Pavel Durov, लंबी उम्र का राज ये खास Secret

    सेहत: टेलीग्राम के संस्थापक पावेल ड्यूरोव सिर्फ अपनी संपत्ति ही नहीं बल्कि अपने खास लाइफस्टाइल के चलते भी सुर्खियों में बने रहते हैं। पावेल दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं परंतु उनका लाइफस्टाइल ऐसा है कि लोग उनकी अमीरी के बारे में बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लग पाते। पावेल बहुत ही सिंपल लाइफस्टाइल जीते हैं परंतु सभी के मन में यह सवाल आता है कि वह कैसी जिंदगी जीते हैं? डाइट में क्या लेते हैं? ऐसे में आपको बताते हैं कि पावेल कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं।

    नशीली चीजों से रहते हैं दूर

    पावेल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने पिछले 20 साल से तंबाकू, शराब, कॉफी और नशीली चीजों से दूर बनाई है। इससे उनका दिमाग मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया वो 11 साल के थे जब उनके टीचर ने उन्हें द इल्यूजन ऑफ पैराडाइज नाम की एक किताब दी थी। इस किताब में यह बताया था कि शराब या फिर ड्रग्स लेने से शरीर में क्या होता है। जब आप शराब पीते हैं तो दिमाग के सेल्स पैरालाइज हो जाते हैं जैसे जॉम्बी में होता है। कुछ सेल्स डेड भी हो जाते हैं और फिर ठीक भी नहीं हो पाते।

    इस्तेमाल नहीं करते फोन

    दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने के बाद पावेल फोन नहीं चलाते। उन्होंने बताया कि वो सिर्फ टेलीग्राम के फीचर्स टेस्ट करने के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। कॉलेज के समय में उनके पास फोन नहीं था। उनका मानना है कि फोन हमारा असली जरुरतों से ध्यान भटका सकता है। फोन कम इस्तेमाल करने से वो अपना बेहतर ध्यान रख पाते हैं और सोसाइटी में ज्यादा योगदान दे पाते हैं। पावेल का कहना है कि उन्हें सुबह में शांति पसंद है जिसे वह सोने और सोचने में बिताते हैं।

    सुबह आते हैं अच्छे आइडिया

    पावेल ने यह भी बताया कि उन्हें अच्छे आइडिया सुबह की डेली रुटीन या फिर एक्सरसाइज के समय आते हैं। इसकी खास बात ये है कि ये वो समय होता है जब उन्होंने एक भी बार फोन नहीं देखा होता है। अगर आप दिन की शुरुआत फोन खोलकर करते हैं तो आप ऐसे बन जाते हैं जिसे बताया जाता है कि पूरे दिन क्या सोचना है। मजे की बात ये है कि दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क में से एक बनाने के बावजूद वो फोन से दूर रहते हैं। इससे असली ह्यूमन कनेक्शन को बढ़ावा मिलता है।
  • Diwali से पहले जरुर करें बॉडी को Detox, बीमारियों से दूर रहेगा शरीर

    Diwali से पहले जरुर करें बॉडी को Detox, बीमारियों से दूर रहेगा शरीर

    सेहत: दीवाली के त्योहार से पहले काफी लोगों की खाने-पीने से जुड़ी रुटीन बिगड़ने लगती है। इस दौरान मिठाईयां, नमकीन और कई तरह के ऑयली फूड सभी की डाइट में शामिल होते हैं। ऐसे में यह चीजें खाने से पहले शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरुरी है। बॉडी डिटॉक्स का अर्थ है शरीर के वो सभी हानिकारक टॉक्सिन्स निकालना जो स्ट्रेस, प्रदूषण और अनहेल्दी खाने के कारण शरीर में जमा हो जाते हैं। यदि दीवाली से पहले अपनी बॉडी आप डिटॉक्स नहीं करेंगे तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

    हरी सब्जियां खाएं

    लिवर को यदि आप डिटॉक्स करना चाहते हैं तो हरी पत्तेदार सब्जियां जरुर खाएं। पालक, मेथी और ब्रोकली अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर एंजाइम को एक्टिव करेंगे। इसके अलावा रोज हल्दी का सेवन जरुर करें। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन लिवर की सूजन को कम करेगा।

    चीनी और प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरी

    डिटॉक्स के दौरान चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें। यह चीजें आपके शरीर में सूजन को बढ़ाएगी और लिवर पर एक्स्ट्रा बोझ डालेंगी। ऐसे में आप शरीर को पहले से ही तैयार कर लें ताकि त्योहार के दौरान आपका शरीर मिठाईयां और बाकी पकवान आसानी से पचा पाए। दीवाली से पहले फाइबर से भरपूर फल जैसे कि सेब, केला और सब्जा सीड्स का सेवन करें।

    पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

    दीवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी शरीर में पाए जाने वाले टॉक्सिन्स को पतला करके उन्हें किडनी के जरिए बाहर निकालने में मदद करते है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है जो लिवर की सफाई करने में मदद करेगा।

    फिजिकल एक्टिविटी करें जरुर

    शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज भी जरुरी है। ऐसे में रोज आधे घंटे का वर्कआउट जरुर करें। तेज चलना, दौड़ना या फिर योग करें। इससे पसीना निकलेगा जो स्किन के जरिए आपके कई टॉक्सिन्स को बाहर निकालेगा। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और लिवर में किडनी अच्छे से काम करेगी।
  • सेहत के लिए वरदान है शहद, गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से होंगे ये फायदे

    सेहत के लिए वरदान है शहद, गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से होंगे ये फायदे

    हेल्थः पुराने समय से ही शहद को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। आयुर्वेद के मुताबिक अगर गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर खाया जाए तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर शहद का सेवन करके बॉडी को डिटॉक्स किया जा सकता है।

    अगर आप ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपके लिए गुनगुने पानी और शहद का मिक्सचर काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। शहद वाले इस पानी का सेवन करने से दिल की सेहत को भी काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है यानी दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए आप पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक को पीना शुरू कर सकते हैं।

    गुनगुने पानी और शहद के मिक्सचर की मदद से आप अपनी गट हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकते हैं। अगर आपका पेट साफ नहीं रहता है, तो आपको हर रोज सुबह-सुबह शहद के इस पानी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। शहद और गुनगुना पानी कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है।

    सर्दियों में अक्सर लोगों को गले से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से राहत पाना चाहते हैं या फिर इन समस्याओं के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो एक गिलास गुनगुने पानी में एक स्पून शहद मिलाएं और पी जाएं। महज एक महीने तक आपको इस ड्रिंक को पीना है और आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

  • बच्चों की मालिश के लिए यह तेल होगा फायदेमंद, Doctor की सलाह भी जरूरी

    बच्चों की मालिश के लिए यह तेल होगा फायदेमंद, Doctor की सलाह भी जरूरी

    हेल्थः बच्चों को तंदुरुस्त बनाने के लिए मां अलग-अलग तरह के नुस्खे अपनाती हैं। ऐसे में मां बच्चों की दिन में तो से तीन बार मालिश करती हैं। बच्चों की मालिश करने से उनकी हड्डियां मजबूत होती है। बच्चों को मजबूत बनाने के लिए सदियों से तेल मालिश करने की परंपरा चली आ रही है। कुछ मां अपने बच्चों की सरसों के तेल से मालिश करती है तो कुछ नारियल तेल तो कुछ ऑलिव ऑयल से। लेकिन सवाल ये है कि कौन सा तेल बच्चों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

    नारियल का तेलः यह अक्सर बच्चों की मालिश के लिए सबसे पसंदीदा तेलों में से एक माना गया है। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है और कोमल रखता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो ड्राईनेस और रैशेज को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह जल्दी अवशोषित हो जाता है और हल्का होता है। यह गर्मी के मौसम के लिए विशेष रूप से बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

    सरसों का तेलः सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह बच्चों को गर्म रखने में मदद कर सकता है, खासकर सर्दियों के मौसम में। इसमें कैल्शियम और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं। इसे अक्सर गुनगुना करके और लहसुन, अजवाइन जैसी चीज़ें मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रखें कि शुद्ध सरसों का तेल शिशु की नाजुक त्वचा पर जलन पैदा कर सकता है, इसलिए इसे किसी अन्य हल्के तेल के साथ मिलाकर या बहुत सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

    ऑलिव ऑयलः ऑलिव ऑयल भी बच्चे की त्वचा के लिए हेल्दी माना जाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इस तेल से ठंड के मौसम में मालिश करने की सलाह दी जाती है।

    एक्सपर्ट डॉक्टरों के अनुसार किसी भी नए तेल का इस्तेमाल करने से पहले, बच्चे की त्वचा के एक छोटे से हिस्से पर लगाकर पैच टेस्ट ज़रूर करें, ताकि यह पता चल सके कि बच्चे को वह तेल सूट करता है या नहीं। यदि बच्चे को कोई एलर्जी या त्वचा की समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। फिर किसी तेल का इस्तेमाल करें।

    Disclaimer: यह टिप्स केवल आम जानकारी हैं। किसी भी तरह का नुस्खा अजमाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।