हेल्थः अक्सर कई लोग सुबह-सुबह खाली पेट नाश्ते में फल खाते हैं। फल खाना अच्छी आदत है, लेकिन सुबह सबसे पहले फल खाना कितना सही है? इसको लेकर एक्सपर्ट की क्या राय है, ये भी जानना आपके लिए जरूरी है। एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार दिन की शुरुआत फल से करना सही तरीका नहीं है।
डॉक्टर के मुताबिक सुबह 6 से लेकर सुबह 10 बजे तक शरीर में कफ दोष ज्यादा होता है, जिसकी वजह से शरीर ठंडा, धीमा और भारी रहता है। इसका मतलब आपकी पाचक अग्नि कमजोर होती है और इस वजह से ठंडे फल खाना नुकसानदायक हो सकता है। समय के साथ आपकी ये आदत मेटाबॉलिज्म और डायजेस्टिव फायर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। इससे ब्लोटिंग, बेचैनी, मिड मॉर्निंग एनर्जी क्रैश हो सकता है। ये जल्दी पच जाते हैं, जिस वजह से जल्दी भूख लग सकती है। सिर्फ फल से भरा नाश्ता आपके लिए किस तरह नुकसानदायक है, इसकी गवाही साइंस भी देता है। एक्सपर्ट के मुताबिक नाश्ते में केवल फल खाने से शुगर स्पाइक, एनर्जी ड्रॉप, क्रेविंग और थकान हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्या है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






तरबूज में पानी की मात्रा लगभग 92% और यह फल न केवल पानी से भरपूर होता है, बल्कि इसमें विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।
2. खरबूजा (Muskmelon/Cantaloupe):
तरबूज की तरह ही खरबूजा में भी पानी कीमात्रा भरपूर होती है, (लगभग 90%) खरबूजा पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है और गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है।
3. खीरा (Cucumber):
खीरे में पानी की मात्रा लगभग 95% होती है। खीरा तकनीकी रूप से फल होता है और बहुत ही अच्छा हाइड्रेटिंग स्नैक है। यह त्वचा को भी हाइड्रेटेड और चमकदार रखता है।
4. संतरा (Orange):
संतरे में पानी की मात्रा लगभग 87% के करीब होती है और संतरा विटामिन C का अच्छा स्रोत है और इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करता है, जो शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं।
5. स्ट्रॉबेरी (Strawberry):
स्ट्रॉबेरी में पानी की मात्रा 91% के करीब होती है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें फाइबर, विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखते हैं।


शहद प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह श्वसन प्रणाली को शांत करने में मदद करता है और बलगम को कम करता है, जिससे सांस लेने में आसानी होती है। शहद को गुनगुने पानी या अदरक के रस के साथ लिया जा सकता है।

