Category: Tech

  • iQOO Z10 Turbo & Pro हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और Features

    iQOO Z10 Turbo & Pro हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और Features

    Tech: iQOO Z10 Turbo और iQOO Z10 Turbo Pro को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया है, और ये दोनों स्मार्टफोन बेहतरीन फीचर्स के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में दस्तक दे चुके हैं। ये फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किए गए हैं जो दमदार बैटरी, तेज़ प्रोसेसर और बढ़िया कैमरा परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, वो भी बजट में।

    iQOO Z10 Turbo: इसका 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद बनता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और हाई परफॉर्मेंस एप्लिकेशन के लिए उपयुक्त है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।

    iQOO Z10 Turbo Pro: वही Z10 Turbo Pro एक और स्तर ऊपर का अनुभव प्रदान करता है। इसमें 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे गेमिंग और हेवी ऐप्स के लिए बेहद उपयुक्त बनाता है। इसमें भी 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। Turbo Pro मॉडल में कैमरा सिस्टम और भी बेहतर किया गया है—50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेकेंडरी सेंसर पीछे की तरफ, जबकि 32MP का हाई-रेजोल्यूशन फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल्स को शानदार बनाता है। इसकी 7,000mAh की बैटरी 120W की सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे इसे पूरी तरह चार्ज करने में बहुत कम समय लगता है।

    कीमत की बात करें तो iQOO Z10 Turbo की शुरुआती कीमत लगभग 23,409 रखी गई है, जबकि iQOO Z10 Turbo Pro को 25,284 में उपलब्ध कराया जा रहा है। इन कीमतों पर मिलने वाले फीचर्स वाकई इसे एक बढ़िया डील बनाते हैं।

    अगर आप एक पावरफुल, स्टाइलिश और फीचर-रिच स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो iQOO के ये नए फोन आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं।

  • ये Steps आपके Laptop की बढ़ाएंगे Speed, नहीं होगा Hang!

    ये Steps आपके Laptop की बढ़ाएंगे Speed, नहीं होगा Hang!

    टेकः आज के डिजिटल युग में लगभग सभी लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं। लैपटॉप के साथ आने वाली एक कॉमन समस्या ये है कि वह समय के साथ स्लो हो जाते हैं। धीरे-धीरे लैपटॉप हैंग भी होने लगते हैं। वहीं अगर कोई लैपटॉप स्लो हो चुका है तो आप कुछ तरीकों की मदद से स्लो लैपटॉप को फिर से नए जैसा फास्ट बना सकते है।

    गैरजरूरी स्टार्टअप प्रोग्राम्स को बंद करें
    जब आप लैपटॉप चालू करते हैं, तब कई ऐसे प्रोग्राम होते हैं जो कि अपने आप चालू हो जाते हैं। ये प्रोग्राम्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और आपके सिस्टम को धीमा कर देते हैं। अगर आपके लैपटॉप में भी कई प्रोग्राम्स खुद-ब-खुद चलने लगते हैं, तो आप इस तरीके से उन्हें बंद कर सकते हैं।
    Step 1: इन स्टार्टअप प्रोग्राम्स को बंद करने के लिए Task Manager खोलें (Ctrl + Shift + Esc दबाएं),
    Step 2: फिर “Startup” टैब में जाएं और जिन प्रोग्राम्स की जरूरत नहीं है, उन्हें “Disable” कर दें।
    इससे आपके लैपटॉप का बूट टाइम कम होगा और सिस्टम जल्दी शुरू होने लगेगा।

    टेम्परेरी फाइल्स और कैशे क्लियर करें
    विंडोज में समय के साथ-साथ बहुत सी टेम्परेरी फाइलें और कैशे आपके लैपटोप में ही स्टोर होती रहती हैं। ये फाइल्स धीरे-धीरे सिस्टम को स्लो कर देती हैं। इन्हें हटाने के लिए
    Step 1: Run (Win + R) में जाएं
    Step 2: %temp% टाइप करें
    Step 3: फोल्डर में मौजूद सभी फाइल्स डिलीट कर दें।

    लैपटॉप की RAM को अपग्रेड करें
    अगर आपका लैपटॉप बहुत ज्यादा हैंग कर है या धीमा चलता है या फिर बहुत ही आसान टास्क को पूरा करने में काफी समय लगाता है, तो हो सकता है कि इसकी RAM कम हो। अगर आप अपने लैपटॉप की RAM अपग्रेड करते हैं, तो लैपटॉप मल्टीटास्किंग में भी बेहतर तरह से काम करने लगेगा। जानकार एक लैपटॉप के लिए कम से कम 8GB RAM की सलाह देते हैं। बता दें कि RAM अपग्रेड कराना थोड़ा तकनीकी हो सकता है, इसलिए किसी एक्सपर्ट की मदद लें।

    SSD का इस्तेमाल करें
    अगर आपका लैपटॉप HDD स्टोरेज का इस्तेमाल करता है, तो इसकी स्टोरेज को SSD (Solid State Drive) में अपग्रेड कर सकते है। SSD में डेटा फास्ट रीड और राइट होता है, जिससे बूट टाइम, ऐप लोडिंग और फाइल ट्रांसफर स्पीड काफी बढ़ जाती है। यह लैपटॉप की ओवरऑल परफॉर्मेंस को बहुत ज्यादा बेहतर बनाता है।

  • ये Secret Tricks आपके Smartphone को बनाएंगे आसान, जानें

    ये Secret Tricks आपके Smartphone को बनाएंगे आसान, जानें

    टेकः स्मार्टफोन तो आजकल सब इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत कम ही लोग हैं जो स्मार्टफोन को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करते हैं। आज की तारीख में एक स्मार्टफोन अपने आप में काफी समझदार हो चुका है लेकिन कुछ ट्रिक्स हैं जिनका अगर आप इस्तेमाल करें, तो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस नेक्सट लेवल पर पहुंच सकती है। आज हम कुछ ऐसी ही ट्रिक्स की बात करेंगे। इन ट्रिक्स को अपने रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बना लें और देखें कि कैसे ये आपके जीवन को आसान बनाती हैं।

    फिंगरप्रिंट स्कैन को बनाएं बेहतर
    अगर आपके फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है, तो हो सकता है कि एक बार में यह आपके फिंगरप्रिंट को पहचान न पाता हो। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इस समस्या को सुलझाने की एक ट्रिक है। अगर आप अपने फोन में एक ही उंगली के फिंगरप्रिंट को दो बार सेव करते हैं तो आपके फोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर की एक्यूरेसी बढ़ जाएगी।

    फोन का बैटरी बैकअप बढ़ाएं
    अगर आपका फोन अच्छा बैटरी बैकअप नहीं दे रहा है और आपको उसे बार-बार चार्जिंग पर लगाना पड़ता है, तो ये ट्रिक आपके बहुत काम आएगी। दरअसल अपने फोन की एक छोटी सी सेटिंग को बदल कर आप अपने फोन का बैटरी बैकअप आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको उन ऐप्स को बैकग्राउंड में चलने से रोकना होगा जो कि आपके फोन की बैटरी ड्रेन कर रही हैं।
    Step 1 : अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐप्स पर टैप करें।
    Step 2: उस ऐप पर टैप करें जो आपके फोन की बैटरी का सबसे ज्यादा इस्तेमाल कर रही है।
    Step 3: इसके बाद उस ऐप से बैकग्राउंड में चलने की परमिशन को ऑफ कर दें।
    इसी तरह आप एक-एक करके उन सभी ऐप्स को चुन सकते हैं जिनका बैकग्राउंड में चलना आपके लिए जरूरी नहीं है। इससे आपके फोन का बैटरी बैकअप बढ़ जाएगा।

    डार्क मोड बचाएगा बैटरी
    अगर आप एक Amoled डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो अपने फोन को डार्क मोड में इस्तेमाल करके आप काफी बैटरी बचा सकते हैं। दरअसल Amoled डिस्प्ले इस तरह से काम करती हैं। आपके फोन की स्क्रीन पर काला रंग दिखाने के लिए Amoled डिस्प्ले के पिक्सल खुद को ऑफ कर लेते हैं। ऐसे में फोन की बैटरी पर पड़ने वाला लोड कम होता है।

    नोटिफिकेशन हिस्ट्री ऑन करें
    अगर आपने गलती से किसी जरूरी नोटिफिकेशन को स्वाइप कर दिया है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आप एक सेटिंग को ऑन करके अपनी सभी नोटिफिकेशन की एक हिस्ट्री देख पाएंगे। ऐसे में अगर आपसे कोई नोटिफिकेशन गलती से स्वाइप भी हो जाती है, तो एक जगह आपको अपनी सभी नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड मिल जाएगा।
    Step 1: फोन की सेटिंग्स में जाएं।
    Step 2: नोटिफिकेशन पर टैप करें।
    Step: नोटिफिकेशन हिस्ट्री को ऑन करें।
    इसके बाद आप अपने सभी नोटिफिकेशन की हिस्ट्री यहां देख पाएंगे।

    फोन को तेज बनाएं
    अगर आपका फोन भी हैंग करता है या काफी धीमा महसूस होता है, तो इस ट्रिक की मदद से आप अपने फोन को फास्ट बना सकते हैं। इसके लिए
    Step 1: आपको अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर BUILD NUMBER को सर्च करें।
    Step 2: Build Number नाम से आ रहे पहले ऑप्शन पर टैप करें।
    Step 3: अपने Build Number पर कई बार टैप करके फोन की डेवलपर सेटिंग्स को ऑन करें।
    Step 4: Animation Scale को 0 पर सेट करें।
    इसके बाद आपके फोन के एनिमेशन बंद हो जाएंगे और फोन इस्तेमाल में काफी तेज महसूस होगा।

  • भारत में बने iPhone जल्द होंगे Launch, अमेरिका के मुकाबले मिलेंगे सस्ते

    भारत में बने iPhone जल्द होंगे Launch, अमेरिका के मुकाबले मिलेंगे सस्ते

    टेकः ऐपल अपने iPhone भारत में बनाने की तैयारी कर रहा है। जिससे अमेरिकी iPhone की तुलना में भारतीय iPhone सस्ते हो सकते हैं। चीन पर निर्भरता कम करने और टैरिफ से बचने के लिए ऐपल भारत में अपना उत्पादन बढ़ा रहा है, जिससे सालाना 6 करोड़ से ज्यादा iPhone बनने लगेंगे। अब आपको सस्ते के चक्कर में बाहर से iPhone मंगवाना नहीं पड़ेगा। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि ऐपल 2026 के आखिर तक अमेरिकी बाजार के लिए बनने वाले सभी iPhone को भारत में बनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा अमेरिका की टैरिफ नीति को देखते हुए भी किया जा रहा है।

    कोविड के समय से ही ऐपल चीन पर से अपनी निर्भरता कम करने की कोशिशों में है। इसको और बल तब मिला जब राष्ट्रपति चुनाव जीत कर आए डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। सब कुछ ऐपल के मुताबिक चलता है, तो उम्मीद है कि साल 2026 के आखिर तक ऐपल अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट कर लेगा। इसके बाद भारत में सालाना 6 करोड़ से ज्यादा iPhone बनने लगेंगे। यह मौजूदा संख्या से दोगुना होगा। रिपोर्ट में दावा किया है कि इससे ऐपल अमेरिका में खपने वाले iPhone का स्टॉक तैयार करेगा।

    फिलहाल iPhone मैन्यूफैक्चरिंग पर चीन का दबदबा है। IDC की मानें, तो 2024 में कंपनी के ग्लोबल आईफोन शिपमेंट में चीन का हिस्सा लगभग 28% था। iPhone मैन्यूफैक्चरिंग को चीन से भारत में शिफ्ट करने से ऐपल टैरिफ के बोझ से खुद को और अपने ग्राहकों को बचा पाएगी। रिपोर्ट में दावा किया है कि ऐपल सिर्फ टैरिफ की वजह से ही यह फैसला नहीं ले रही है। दरअसल ऐपल को अपना प्रोडक्शन भी बढ़ाना है। ऐसे में भारत ऐपल की नई फैक्ट्री बन सकता है।
    मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच भारत में iPhone का प्रोडक्शन 60% बढ़ा था। एक साल में ऐपल ने भारत में 22 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 1.88 लाख करोड़ रुपये के आईफोन बनाए। इस एक साल में एपल ने भारत से 17.4 बिलियन डॉलर यानी कि करीब 1.49 लाख करोड़ रुपये के आईफोन एक्सपोर्ट किए।

  • DSLR कैमरे को टक्कर देगा Vivo X200 Ultra, India में Users को करना पड़ सकता है इंतजार

    DSLR कैमरे को टक्कर देगा Vivo X200 Ultra, India में Users को करना पड़ सकता है इंतजार

    टेकः Vivo यूजर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लेकिन भारत में यूजर्स को इसका इंतजार करना होगा। Vivo ने अपनी पिछली X-सीरीज के स्मार्टफोन्स की तरह Vivo X200 Ultra को भी Zeiss ब्रांड के कैमरा सिस्टम के साथ लॉन्च किया है। Vivo X200 और Vivo X200 Pro को अपनी कैमरा क्वालिटी की वजह से भारत में खासा पसंद किया गया है। फिलहाल Vivo X200 Ultra को चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी जल्द भारत में आने की भी पूरी उम्मीद है। स्मार्टफोन की खासियतों में 200 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ ऑप्शनल फोटोग्राफी किट भी शामिल है। आप Vivo X200 Ultra के कैमरे पर अलग से एक लेंस अटैच कर पाएंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अपनी इस किट की मदद से Vivo X 200 Ultra DSLR कैमरा को टक्कर दे पाएगा।

    फिलहाल ये फोन चीन में लॉन्च किया गया है। इस फोन का बेस वेरिएंट CNY 6,499 यानी कि 75,500 रुपये में लॉन्च किया गया है। ये इसके 12GB + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत है। इसी तरह 6GB + 512GB वाले वेरिएंट को CNY 6,999 यानी कि 84,000 रुपये और 16GB + 1TB वाले वेरिएंट को CNY 7,999 यानी कि 92,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे चीन में 29 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। फिलहाल इसकी प्री बुकिंग वीवो की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। बता दें कि 16GB + 1TB वाले इसके टॉप वेरिएंट के साथ फोटोग्राफी किट भी मिलेगी।

    Vivo X200 Ultra Android 15 पर चलने वाले Funtouch OS 15 के साथ आएगा। इसमें आपको 6.82-इंच का 2K, LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इस स्क्रीन पर आपको आर्मर ग्लास कोटिंग भी मिलेगी। इसमें फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। साथ ही इसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 6000mah की बैटरी और 90W की चार्जिंग दी गई है।

  • WhatsApp ला रहा है नया Feature, Users के लिए होगा गेम-चेंजर साबित

    WhatsApp ला रहा है नया Feature, Users के लिए होगा गेम-चेंजर साबित

    टेकः WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश करने के लिए तैयार है, जो यूजर्स का डेटा बचाने में भी मदद करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि, अपकमिंग फीचर, ज्यादा डेटा खपत से थक चुके लोगों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। अपकमिंग फीचर यूजर्स को फोटो और वीडियो की ऑटो-डाउनलोड की क्वालिटी को कंट्रोल करने की सुविधा देगा।

    फिलहाल फीचर टेस्टिंग फेज में है
    रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप अब एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को फोटो और वीडियो की ऑटो-डाउनलोड की क्वालिटी को कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसका मतलब है कि अब आप हर मीडिया फाइल को हाई रिजॉल्यूशन में डाउनलोड करने से बच सकते हैं, जिससे आपका डेटा और स्टोरेज स्पेस दोनों बचे रहेंगे। इस फीचर को सबसे पहले वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने स्पॉट किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह नया फीचर वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.25.12.24 में देखा गया है।

    ऐसे काम करेगा नया फीचर
    अगर कोई आपको हाई-क्वालिटी वाली इमेज या वीडियो भेजता है, तो WhatsApp अपने आप उसका कंप्रेस्ड (स्टैंडर्ड) वर्जन बना देगा। अगर आपकी ऑटो-डाउनलोड सेटिंग सिर्फ स्टैंडर्ड वर्जन डाउनलोड करने के लिए सेट है, तो आपको वही मिलेगा, भले ही भेजने वाले ने फाइल को हाई क्वालिटी में शेयर किया हो।
    यह फीचर खासतौर पर ग्रुप चैट में उपयोगी साबित होगी, जहां यूजर्स को अक्सर कई अनवांटेड फोटो और वीडियो मिलते हैं। डाउनलोड को लो-क्वालिटी वाले वर्जन तक सीमित करके, यूजर अपने डेटा की खपत को कम कर सकते हैं और स्टोरेज को बहुत जल्दी भरने से रोक सकते हैं।

  • कल लान्च होगा Oppo K13, 7000mAh Battery के साथ होंगे ये नए Features

    कल लान्च होगा Oppo K13, 7000mAh Battery के साथ होंगे ये नए Features

    टेकः नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो आप ओप्पो K13 पर भी विचार कर सकते हैं। ओप्पो इसे भारत में कल (यानी 21 अप्रैल) को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसे खास फीचर्स को टीज करने के लिए फ्लिपकार्ट का सहारा लिया है। दरअसल, ओप्पो ने फोन की माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दी है, जहां कंपनी ने फोन के खास फीचर्स का खुलासा किया है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन प्रिज्म ब्लैक और आइसी पर्पल कलर में डेब्यू करेगा। सटीक कीमत तो ऑफिशियल लॉन्च के बाद पता चलेगी, लेकिन कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है।

    फोन में क्या होगा खास, जानें
    डिस्प्ले: फोन में 6.66 इंच का फुल एचडी प्लस (1080×2400 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। आखों की सुरक्षा के लिए फोन में लो-ब्लू लाइट की सुविधा मिलेगी। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    प्रोसेसर: मल्टीटास्किंग और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट से लैस होगा, जिसे 4 एनएम प्रोसेस पर बनाया गया है। दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 7.9 लाख से भी ज्यादा है। चिपसेट को एड्रेनो A810 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। फोन में LPDDR4X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

    बैटरी: फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000 एमएएच बैटरी पैक करेगा। कंपनी का दावा है कि यह 5 साल ड्यूरेबल ग्रेफाइट बैटरी है। फुल चार्ज में यह 49.4 घंटे कॉलिंग टाइम, 10.3 घंटे गेमिंग टाइम और 32.7 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक टाइम प्रदान करेगी। फोन के साथ आने वाला 80W सुपरवूक चार्जर इसे 30 मिनट में 62 फीसदी तक चार्ज कर देगा।

    कैमरे की बॉडी ड्यूल-मोटर गिंबल पर माउंटेड है। यह 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल और 109 डिग्री के वर्टिकल रोटेशन के साथ आता है। इस कैमरे में 256जीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड को लगाया जा सकता है। इसमें कंपनी NAS सपोर्ट और शाओमी का एन्क्रिप्टेड क्लाउड बैकअप दे रही है।

  • Moto Pad 60 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें विशेषताएँ

    Moto Pad 60 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें विशेषताएँ

    Tech: मोटोरोला ने हाल ही में भारत में Moto Pad 60 Pro टैबलेट लॉन्च किया है, जो अपने प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए तैयार है।​

    मुख्य विशेषताएँ:

    डिस्प्ले: 10.6 इंच की 2K TDDI LCD स्क्रीन, जो तेज़ और स्पष्ट विज़ुअल अनुभव प्रदान करती है।​ प्रोसेसर: 6nm Qualcomm Snapdragon 680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए उपयुक्त है।​ रैम और स्टोरेज: 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज, जिसे माइक्रोSD कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।​ कैमरा: 8MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा, जो वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त हैं।​ बैटरी: 7,700mAh की बैटरी, जो 20W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, और 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का समय प्रदान करती है।​ ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 12, जो उपयोगकर्ताओं को नवीनतम फीचर्स और सुरक्षा प्रदान करता है।​ कनेक्टिविटी: Wi-Fi और 4G LTE विकल्प, जिससे उपयोगकर्ता इंटरनेट से जुड़े रह सकते हैं।​ साउंड: Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर्स, जो उच्च गुणवत्ता वाली ध्वनि प्रदान करते हैं।​ डिज़ाइन: मेटल बॉडी और ड्यूल-टोन फिनिश, जो टैबलेट को प्रीमियम लुक देता है।​

    कीमत और उपलब्धता:

    • Wi-Fi वेरिएंट: ₹15,999​
    • Wi-Fi + LTE वेरिएंट: ₹17,999​
    • यह टैबलेट Flipkart पर उपलब्ध है और 22 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।​
    यदि आप एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट की तलाश में हैं, तो Moto Tab G62 भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह टैबलेट ₹15,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और इसमें 10.6 इंच की 2K डिस्प्ले, Snapdragon 680 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, और 7,700mAh की बैटरी जैसी सुविधाएँ हैं। ​
  • जल्द ही बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ेंगे Fully Automated Cars, टेस्ला ने की Test Drive, देखें वीडियो

    जल्द ही बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ेंगे Fully Automated Cars, टेस्ला ने की Test Drive, देखें वीडियो

    टेकः दिन प्रतिदिन एआई और भी एडवांस होता जा रहा है। रोज एआई के कई ऐसे फीचर देखने को मिल रहे है जिससे लोग हैरान हो जाते हैं। एआई आज रोजमर्रा की कई जरूरतों के लिए लोगों के काम आ रहा है। ऐसे ही भविष्य में यह ड्राइविंग में भी अपना अहम रोल अदा करेंगे। दुनिया के मशहूर बिजनेसमैंन एलन मस्‍क की कंपनी टेस्‍ला ने इस पर काम शुरू कर दिया है जिसमें वे ड्राइवरलैस कार बेच रही है और उन्‍हें अपग्रेड कर रही है।

    अभी तक कॉन्‍सेप्‍ट यही है कि ड्राइवरलैस कार में ड्राइवर होता है, जो कार को कमांड देता है। भविष्‍य में ड्राइवर की जरूरत पूरी तरह से खत्‍म हो सकती है और सड़कों पर दौड़ने वाली कारें सेल्‍फ ड्राइविंग करेंगी। उसमें अहम रोल होगा कार में लगे कैमरा, एआई चिपसेट और सॉफ्टवेयर का। इसकी झलक भी सामने आई है जिसमें अमेरिका में सड़क पर ट्रैफ‍िक के बीच दौड़ती फुल सेल्‍फ ड्राइविंग कार एक वीडियो में देखी जा सकती है।

    सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर मारियो नाफिल ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मारियो ने एक पोस्‍ट में लिखा कि टेस्ला की फुल सेल्फ-ड्राइविंग कोई फीचर नहीं है, यह एक टेक्‍नॉलजी मिरैकल यानी चमत्कार है। एलन ने वह कर दिखाया है जिसे एक्‍सपर्ट ने असंभव बताया था। उन्‍होंने लिखा कि अब यह ड्राइवर की मदद नहीं करता बल्कि उसकी जगह लेता है। मारियो ने लिखा कि कोई भी दूसरी कंपनी टेस्‍ला के करीब नहीं है। कारों के आविष्‍कार के बाद यह ट्रांसपोर्टेशन में सबसे बड़ी छलांग है।

    टेस्‍ला कार की सेल्‍फ ड्राइविंग कार में लगे कैमरा, एआई प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर से मुमकिन हो पाती है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने उसकी ड्राइवरलैस कारों को काफी एडवांस बना लिया है। वीडियो में जो कार दिखाई दी है, उसका मॉडल नंबर नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने कार में चले चिपसेट में एआई का अच्‍छा इंटीग्रेशन किया है, जिससे कार सभी चुनौतियों को पार कर सेफ ड्राइव करती हुई आगे बढ़ती जाती है। ये फुली आटोमेटिड कार के लॉन्‍च होने की तो अभी कोई स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है। हालांकि अपने ट्वीट में एलन मस्‍क ने कार के जल्‍द लॉन्‍च होने की उम्‍मीद जताई है।

  • आपके AC के लिए कौन सी Gas है सही, जानें Experts की राय

    आपके AC के लिए कौन सी Gas है सही, जानें Experts की राय

    टेकः गर्मी के तवर दिखने शुरू हो गए है। ऐसे में घरों या दफ्तरों की बात करें तो वहां AC चलना शुरू हो गए है। AC चलाने से पहले ज्यादातर लोग उसकी सर्विस या उसमें गैस डलवाते है, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके AC के लिए कौन सी गैस सही है। आज हम आपको इसी मुद्दे पर अपडेट करेंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपके AC या फ्रिज में वह गैस न डाली जाए जिसके लिए उस AC/फ्रिज को बनाया गया है, तो आपका नुकसान हो सकता है।

    ​AC और फ्रिज में कई तरह की गैसे डलती हैं। इन्हें अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इनमें मुख्य रूप से R-32, R-12, R-290, हायड्रोकार्बन आदि। यह अलग-अलग प्रकार की गैसे अलग-अलग तरह के एयर कंडीशनर में डाली जाती हैं। जैसे कि स्प्लिट AC में ज्यादातर R-32 नाम की गैस डाली जाती है। एक से डेढ़ टन के विंडो AC में हायड्रोकार्बन गैस का इस्तमाल होता है। इसी तरह इनवर्टर AC में ज्यादातर R-32 गैस का ही इस्तेमाल होता है। दुनियाभर में R-32 गैस को ईकोफ्रेंडली माना जाता है। इसका ओजोन लेयर पर कोई असर नहीं होता। इसी तरह हायड्रोकार्बन या R290 गैस को भी वातावरण के लिए सुरक्षित माना जाता है। वहीं R-12 गैस को भारत समेत 100 से ज्यादा देश बैन कर चुके हैं।

    AC में वही गैस डलवाना अच्छा रहता है जिसके लिए उसे बनाया गया है। AC टेक्नीशियन्स के अनुसार अगर आपके AC में गलत गैस डाली जाए तो कम ठंडक से लेकर AC के अन्य पार्ट्स खराब होने जैसी शिकायत आ सकती है। इसमें AC में आग लगने की संभावना भी बनी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ गैसें ज्वलनशील होती हैं। अगर ज्वलनशील गैसों का इस्तेमाल उन AC में किया जाए जो कि इस तरह की गैसों के लिए नहीं बने, तो एयर कंडीशनर में आग भी लग सकती है।

    अब बारी आती है यह जानने कि आपके AC में कौन सी गैस है? यह पता लगाने के कुछ तरीके हैं जिनका इस्तेमाल करके आप पता लगा सकते हैं। सबसे पहले तो अगर आपके पास आपके AC का मैन्युअल है, तो उसे पढ़ें। मैन्युअल में AC के बारे में हर तरह की जानकारी मौजूद होती है। अगर किसी वजह से आपके पास मैन्युअल नहीं है, तो अपने AC की अच्छे से जांच करें। उस पर लगा कोई लेबल आपको इस बात की जानकारी दे देगा कि आपके AC में कौन सी गैस डाली जानी चाहिए।

    कैन वाली गैस या सिलेंडर वाली गैस
    भारत में टेक्नीशिन अक्सर दो तरीकों से गैस AC में डालते हैं। कैन के जरिए या सिलेंडर के जरिए। इन दोनों के फर्क को समझते हैं। कैन में आने वाली गैस ब्रांडेड होती है और उसमें किसी तरह की मिलावट की गुंजाइश नहीं रह जाती। वहीं कुछ टेक्नीशियन थोक विक्रेता से गैस अपने निजी सिलेंडर में भरवा कर रखते हैं। जानकारों ने बताया कि दोनों ही चीजें एक सी हैं लेकिन सिलेंडर में भरी गैस में मिलावट की गुंजाइश रह जाती है इसलिए कैन वाली गैस का इस्तेमाल बेहतर रहता है।