Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Upcoming Cars in India: 2026 में बदलेगा कार बाजार का नक्शा, Mahindra XUV7XO से Renault Duster तक 17 नई गाड़ियों की एंट्री
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Upcoming Cars in India: 2026 में बदलेगा कार बाजार का नक्शा, Mahindra XUV7XO से Renault Duster तक 17 नई गाड़ियों की एंट्री

Mahabir
Last updated: December 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्‍ली। Upcoming Cars in India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए साल 2026 बेहद खास रहने वाला है। देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनियां अगले साल अपने कई नए और अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं। SUV सेगमेंट से लेकर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों तक, 2026 में भारतीय ग्राहकों को कुल मिलाकर करीब 17 नई कारों के विकल्प मिलने वाले हैं। इनमें Mahindra XUV7XO, Renault Duster, Maruti, Tata, Hyundai और Kia जैसे बड़े ब्रांड्स के नाम शामिल हैं।

Contents
  • Mahindra XUV7XO
  • नई Kia Seltos
  • Maruti eVitara
  • Tata Harrier और Safari का पेट्रोल वर्जन
  • Renault Duster
  • Nissan Tekton
  • Tata Sierra EV
  • Tata Punch Facelift और Punch EV Facelift
  • Skoda Kushaq Facelift
  • Mahindra Scorpio N Facelift
  • MG Majestor
  • Mahindra Vision S
  • Maruti Suzuki Brezza Facelift
  • Mahindra Thar Facelift
  • Hyundai की नई SUV
  • ग्राहकों के लिए क्या है खास?

भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट काफी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में भले ही हैचबैक, सेडान और MPV जैसे सेगमेंट मोजूद है, लेकिन ग्राउंड क्लीयरेंस, रोड प्रेजेंस, स्पेस और सेफ्टी की वजह से SUVs को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी वजह से तकरीबन सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है।

mahindra vehicles
mahindra vehicles

Mahindra XUV7XO

XUV500 से शुरू होकर XUV700 तक का सफर तय करने के बाद, महिंद्रा अब अपनी फ्लैगशिप SUV को XUV7XO नाम देने जा रही है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन और बिल्कुल नया इंटीरियर मिलेगा। सबसे बड़ा बदलाव होगा ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, जो पहली बार महिंद्रा की किसी SUV में देखने को मिलेगा।

नई Kia Seltos

दूसरी जनरेशन Kia Seltos को पहले ही अनवील किया जा चुका है। इसे भारत में 2 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। नई Seltos अब सेगमेंट की सबसे लंबी SUV बन गई है। चौड़ाई और व्हीलबेस में बढ़ोतरी हुई है और इंटीरियर को पूरी तरह नया डिजाइन दिया गया है, जबकि इंजन लाइन-अप पहले जैसा ही रहेगा।

Maruti eVitara

Maruti Suzuki eVitara को साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। यह मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसकी ड्राइविंग रेंज 500 किमी से ज्यादा है। इसमें पैसेंजर की सेफ्टी के लिए एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Tata Harrier और Safari का पेट्रोल वर्जन

Tata Motors की नई 1.5 लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन अब Harrier और Safari में भी मिलेगा। इन दोनों SUVs में नया Accomplished Ultra टॉप वेरिएंट भी पेश किया गया है। गाड़ियों को अनवील किया जा चुका है। इनकी कीमतों का खुलासा साल 2026 के शुरुआत में किया जा सकता है।

Car

Renault Duster

रेनो डस्टर को 26 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले इसके टीजर जारी करने शुरू कर दिए गए हैं। इसे पहले के मुकाबले नए डिजाइन से लेकर प्रीमियम फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Nissan Tekton

Nissan Tekton की लॉन्च तारीख की अभी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, कंपनी ने यह कंफर्म जरूर कर दिया है कि इसे साल 2026 में लॉन्च किया जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे साल 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है।

Tata Sierra EV

Sierra ICE के बाद Tata अब Sierra EV लॉन्च करने जा रही है। इसका फ्रंट डिजाइन अलग होगा। इसमें Harrier EV के कई फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। इसमें ड्यूल मोटर AWD वर्जन की भी संभावना जताई जा रही है।

Tata Sierra launched in India
Tata Sierra launched in India

Tata Punch Facelift और Punch EV Facelift

Punch पहले से ही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है। 2026 में Punch ICE को बड़ा एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट मिलेगा, जबकि Punch EV फेसलिफ्ट में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके लॉन्च की घोषणा कंपनी की तरफ से की जा चुकी है।

Skoda Kushaq Facelift

स्कोडा अपनी कुसाक का फेसलिफ्ट साल 2026 में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसे MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

इसके डिजाइन में मामूली बदलाव देखने के लिए मिल सकते हैं, लेकिन फीचर में बड़ा अपडेट दिया जाएगा। इसमें 60 कैमरा, ADAS और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

Mahindra Scorpio N Facelift

हाल के समय में Scorpio N महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV है। कंपनी इसके फेसलिफ्ट को लाने की तैयारी कर रही है। इसके फेसलिफ्ट में एक्सटीरियर में छोटे बदलाव होंगे, लेकिन इंटीरियर और फीचर्स में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

Mahindra BE 6 and XEV 9e
Mahindra car

MG Majestor

इसे 2025 Bharat Mobility Expo में पेश किया गया था। इसके साल 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह Gloster से ऊपर पोजिशन की जाएगी और इसमें ट्रिपल लॉकिंग डिफरेंशियल जैसे ऑफ-रोड फीचर्स मिलेंगे।

Mahindra Vision S

Freedom NU इवेंट में पेश की गई Vision S एक सब-4 मीटर SUV होगी। लॉन्च के समय इसे Scorpio नाम दिया जा सकता है। इसमें इंडिपेंडेंट रियर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हाल ही में इसके टेस्टिंग मॉडल को भारत की सड़कों पर स्पॉट भी किया गया है।

mahindra vehicles News
mahindra vehicles 

Maruti Suzuki Brezza Facelift

Brezza फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। CNG वर्जन में अंडरबॉडी CNG टैंक मिल सकता है, जिससे बूट स्पेस बेहतर होगा। डिजाइन में हल्के बदलाव और फीचर्स में बढ़ोतरी होगी। कंपनी इसे साल 2026 के पहले तिमाही में लॉन्च कर सकती है।

Mahindra Thar Facelift

Thar को हाल ही में अपडेट मिला था, लेकिन अब 2026 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन आएगा। इसमें Thar Roxx से प्रेरित ग्रिल, नए LED हेडलैंप और नए अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं। इसके लॉन्च की उम्मीद इसलिए भी बढ़ी है, क्योंकि इसके टेस्टिंग मॉडल को स्पॉट किया गया है।

Hyundai Car Discount in October
Hyundai Car  

Hyundai की नई SUV

Hyundai की एक नई SUV भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुंडई की इस नई SUV को Venue से नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसका भारत में सीधा मुकाबला Maruti Fronx से देखने के लिए मिलेगा।

ग्राहकों के लिए क्या है खास?

2026 में लॉन्च होने वाली इन 17 गाड़ियों के साथ भारतीय ग्राहकों को ज्यादा सेफ्टी फीचर्स, एडवांस ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम (ADAS), बेहतर कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प मिलेंगे। साथ ही, अलग-अलग बजट सेगमेंट में नई कारें आने से ग्राहकों के पास ज्यादा विकल्प होंगे।

कुल मिलाकर, साल 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा और रोमांचक साल साबित हो सकता है, जहां नई टेक्नोलॉजी और नए डिजाइन के साथ कार बाजार में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोने के दामों में भी आया उछाल
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस के SSP को किया सस्पेंड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.