Category: Tech

  • Jio के सबसे सस्ते Recharge! Free मिलेगा Netflix, Amazon Prime

    Jio के सबसे सस्ते Recharge! Free मिलेगा Netflix, Amazon Prime

    नई दिल्ली: Jio 5G इन दिनों चर्चा में हैं। Jio की तरफ से आपको शानदार स्पीड तो मिलती है। इसके अलावा आपको और भी कई सुविधाएं दी जाती है। आज हम आपको नया प्लान बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको OTT Subscription भी दिया जाता है। ये प्लान सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है क्योंकि इसमें Netflix, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल मुफ्त दिया जाता है।

    – Jio 399 Postpaid Plan : Jio 399 Postpaid Plan में मिलने वाली खासियत के बारे में आप सुनेंगे तो आज ही इसे खरीद लेंगे। क्योंकि इस प्लान में Unlimited Calling की सुविधा दी जा रही है। साथ ही 75GB Data भी मिल रहा है। इसके अलावा जियो का ये प्लान 100SMS/Day भी ऑफर करता है। OTT Offer के साथ ये प्लान और भी शानदार हो जाता है। क्योंकि इस प्लान में Netflix, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।

    – Jio 599 Postpaid फैमिली प्लान : अब आता है फैमिली प्लान… Jio 599 Postpaid Plan में भी कई शानदार सुविधाएं मिल रही हैं। ये प्लान 100GB Data ऑफर करता है। फैमिली प्लान होने की वजह से इसमें 1 Additional SIM Card दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड की सुविधा भी मिल रही है। बात करें OTT सुविधाओं की तो इसमें भी Netflix, Amazon का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है।

    – Jio 799 Postpaid Family Plan : Jio 799 Postpaid Plan भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। क्योंकि इसमें 2 Additional SIM Card दी जाती हैं। इसमें 150GB Data भी दिया जा रहा है। Unlimited Calling के अलावा इसमें भी Netflix, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। ये प्लान 200GB Data Rollover Offer करता है। कुल मिलाकर ये प्लान फैमिली मेंबर्स के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। आप इस प्लान को भी आसानी से खरीद सकते हैं।

  • Jio के 5G चलाने के चक्कर में अगर आपको आ रही परेशानी, तो अपनाए ये टिप्स 

    Jio के 5G चलाने के चक्कर में अगर आपको आ रही परेशानी, तो अपनाए ये टिप्स 

    नई दिल्ली: भारत में जिओ यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसा इसलिए है क्योंकि कंपनी सबसे पहले भारत में 5जी सर्विस शुरू कर चुकी है। बता दें कि जिओ की 5G सर्विस का इस्तेमाल लाखों लोगों ने शुरू भी कर दिया है, लेकिन बहुत सारे लोगों के सामने इस सर्विस को इस्तेमाल करने के दौरान काफी बड़ी समस्या पेश आ रही हैं। इस समस्या के चलते लोग ना तो कॉल कर पा रहे हैं और ना ही मैसेज का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

    जिओ यूजर्स को क्यों हो रही है दिक्कत

    बता दें कि चुनिंदा जिओ यूजर्स को 5जी सर्विस इस्तेमाल करने के दौरान दिक्कतें पेश आ रही है और ऐसा इसलिए हो रहा है। क्योंकि यूजर्स कॉलिंग फीचर के साथ मैसेजिंग फीचर भी नहीं इस्तेमाल कर पा रहे है। ऐसा क्यों हो रहा है इसके पीछे भी एक बड़ा कारण है। 

    समस्या के कारण हजारों यूजर्स को हो रही दिक्कत 

    कुछ यूजर्स जो 5जी सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्होंने अपने नेटवर्क सेटिंग में जाकर 5जी सर्विस को चुनाव हुआ है और ऐसा करने के बाद सही उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं। होता क्या है कि कुछ समय तो नेटवर्क बना रहता है, लेकिन कुछ समय के बाद नेटवर्क चला जाता है या फिर बीच-बीच में आता जाता रहता है। इसकी वजह से ना तो इंटरनेट चल रहा है और ना ही कॉलिंग फीचर का इस्तेमाल हो पा रहा है। इस समस्या की वजह से हजारों यूजर्स को दिक्कत हो रही है।

    लो नेटवर्क क्वालिटी एक बड़ा कारण

    दरअसल, ऐसा होने के पीछे लो नेटवर्क क्वालिटी एक बड़ा कारण है। जिन इलाकों में 5जी सर्विस अभी सही से नहीं पहुंच पाई है वहां पर यह समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी नेटवर्क सेटिंग में जाकर 5G नेटवर्क को प्रेफरेंस नहीं देनी है, बल्कि आपको 4g सर्विस पर ही स्विच करना है। जब तक 5G सर्विस पूरी तरह से एक्टिव नहीं हो जाती, तब तक आपको सिर्फ इसी सर्विस पर अपने स्मार्टफोन को रखना है। इससे आपको कॉलिंग और मैसेजिंग में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।

  • इस कंपनी ने दिया बड़ा झटका, सॉफ्टवेयर अपडेट किए बंद

    इस कंपनी ने दिया बड़ा झटका, सॉफ्टवेयर अपडेट किए बंद

    गैजेट : वनप्लस अपने दो सबसे पॉपुलर सीरीज़- वनप्लस 7 और वनप्लस 7T के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट सपोर्ट खत्म कर रहा है। कंपनी ने अपनी कम्युनिटी वेबसाइट के ज़रिए इस बात को कंफर्म किया है। स्मार्टफोन निर्माता के अनुसार, वनप्लस 7 और OnePlus 7T सीरीज़ दोनों के लिए OxygenOS 12 MP3 बिल्ड आखिरी अपडेट है। कंपनी ने वनप्लस 7 और 7T लाइनअप स्मार्टफोन के लिए दो Android OS अपग्रेड और एक साल के सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं।

    वनप्लस 7 सीरीज़ को मई 2019 में OxygenOS 9 के साथ लॉन्च किया गया था, जबकि वनप्लस 7T सीरीज़ को OxygenOS 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर लॉन्च किया गया था। वनप्लस 7 और वनप्लस 7T सीरीज़ के लिए अपडेट बंद करने का फैसला फर्म द्वारा कम्युनिटी फोरम पर एक अपडेट के ज़रिए सामने आया था। स्मार्टफोन निर्माता ने 2023 के शुरुआत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए एक नई सॉफ्टवेयर अपडेट पॉलिसी पेश की है। वनप्लस ने कहा कि इसके अभी तक घोषित किए जाने वाले कुछ फ्लैगशिप डिवाइसों को चार साल के लिए बड़े एंड्रॉयड अपडेट और पांच साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होंगे।

    OnePlus जल्द भारत में नया OnePlus 11 को पेश करने के लिए तैयार है। OnePlus 11 चीन में पहले से ही ऑफिशियली लॉन्च हो चुका है, और ये Android 13 OS के साथ आता है। OnePlus 11 भारत में 7 फरवरी को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और भारतीय मॉडल के फीचर्स फोन के चीनी वर्जन के समान होने की उम्मीद है।

  • पेट्रोल सस्ता और डीजल हुआ महंगा, देखें लिस्ट 

    पेट्रोल सस्ता और डीजल हुआ महंगा, देखें लिस्ट 

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम बढ़ गए हैं। सुक्खू सरकार ने डीजल के दाम वैट बढ़ा दिए हैं। हिमाचल में सुक्खू सरकार ने डीजल पर तीन रुपये रेट बढ़ाए हैं। जिसके बाद अब  83.02 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर कीमत 86.05 रुपये प्रति लीटर हो गया। वहीं पट्रोल 0.55 रुपये सस्ता होकर 95.07 पर बिक रहा है। वहीं महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान व उत्तराखंड ऐसे राज्य हैं जहां ईंधन सस्ता हुआ है। 

    इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 0.44 रुपये बढ़कर 107.51 रुपये और डीजल 0.41 रुपये बढ़कर 94.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर व गोवा में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है। 

    भारत में सरकारी तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल के नए भाव सुबह 6 बजे जारी करती हैं। अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के भाव चेक करना चाहते हैं तो SMS के जरिए कर सकते हैं। एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक पेट्रोल-डीजल के नए प्राइस को चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें। इंडियन ऑयल के ग्राहकों को  RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेजना होगा। बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें। इसके बाद तेल कंपनी कस्टमर को मैसेज भेजकर पेट्रोल-डीजल भाव भेज देंगी।

  • UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर..

    UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर..

    नई दिल्ली: अब हम सभी पैसे के लेन-देन के लिए कई आनलाइन माध्यम का इस्तेमाल करते हैं। हम सभी यूपीआई का इस्तेमाल बहुत करते हैं। कई बार तो एक दिन में काफी सारी ट्रांजेक्शन हो जाती हैं। देखा जाए तो वर्तमान में डिजिटलाइजेशन काफी व्यापक हो गया है। डिजिटल पेमेंट ज्यादातर GPay,  PayTm और Phone Pe जैसी ऐप्स के जरिए की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप एक दिन कितना पैसा UPI के जरिए सेंड कर सकते हैं। दरअसल, यह सीमा NPCI ने ही तय की है। बता दें कि NPCI ने UPI पेमेंट्स के लिए लिमिट तय किए हैं। NPCI का कहना है कि हर यूजर UPI के जरिए एक दिन में सिर्फ 1 लाख रुपये तक ही पेमेंट कर सकता है। इससे ज्यादा आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। 

    अगर आप GPay का इस्तेमाल अगर आप करते हैं तो आपको ध्यान देना होगा कि एक दिन में आप UPI के जरिए 1 लाख रुपये तक ही भेज पाएंगे। इससे ज्यादा आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे।अगर आप Paytm तो यहां से भी आप 1 लाख रुपये तक भेज पाएंगे। Paytm एक घंटे में 20,000 रुपये तक की ट्रांजेक्शन करने की अनुमति देता है। हर घंटे मिनिमम 5 ट्रांजेक्शन और मैक्सिमम 20 ट्रांजेक्शन की अनुमति है। इसके इलावा PhonePe यूजर्स को भी एक दिन में 1 लाख तक का लेन-देन करने की अनुमति देता है। यह उस बैंक अकाउंट पर भी निर्भर करता है जिससे व्यक्ति पैसे ट्रांसफर कर रहा है।

  • इन शहरों में शुरू हुई 5G सर्विस, मिली धांसू स्पीड

    इन शहरों में शुरू हुई 5G सर्विस, मिली धांसू स्पीड

    नई दिल्ली: भारत में 5G लॉन्च के साथ ही टेलीकॉम कंपनी ने भारत के कई शहरों मे 5G सर्विस शुरू की है। भारत में मुख्य रूप से 3 प्राइवेट टेलीकॉम आपरेटर्स हैं, जिनमें रिलायंस जियो, एयरटेल भारती और वोडाफोन आइडिया शामिल है। 1 अक्टूबर 2022 को भारत में 5G लॉन्च होने के साथ ही इनमें से दो कंपनियों Airtel और jio ने भी भारत के कई शहरों में अपनी 5G सर्विस शरू की थी । Jio और Airtel ने 2024 तक भारत के हर कोने में 5G को शुरू करने  लक्ष्य बनाया था, जिसे पूरा करने के सिलसिले को जारी रखते हुए कंपनी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 5G सर्विस शुरू की है। 5 जनवरी से जियो और एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस को भुवनेश्वर ने शुरू कर दिया है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस शहर मे एक कार्यक्रम में दोनों कंपनियों की 5G सेवाओं का अनावरण किया। 

    बता दें कि हाल ही में वैष्णव ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 2022-23 में ओडिशा में टेलीकॉम सेवाओं के लिए कुल 5,600 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं । इसके अलावा विश्व स्तर की संचार सुविधाओं के लिए पूरे राज्य में 5,000 मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वैष्णव ने 26 जनवरी से पहले राज्य में 5G सेवाएं शुरू करने का वादा किया है। दूरसंचार सचिव के राजारमन ने कहा कि सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 4G सेवाओं के लिए 100 टावर भी डेडिकेट किए हैं। उन्होंने Jio के सहयोग से शिक्षा ओ अनुसंधान (SOA) विश्वविद्यालय में 5G अनुसंधान प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की।

  • खुशखबरी! अब बिना इंटरनेट चलेगा WhatsApp, जानें कैसे

    खुशखबरी! अब बिना इंटरनेट चलेगा WhatsApp, जानें कैसे

    नई दिल्लीः इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp (वॉट्सऐप) ने अपने यूजर्स को नए साल का तोहफा दिया है। अब आपके फोन में इंटरनेट न आ रहा हो या फिर सिर्फ 2जी की स्पीड से आ रहा हो, तब भी आप बेधड़क व्हाट्सएप का यूज कर मैसेज भेज और पा सकते हैं। मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप ने खुद ट्वीट कर इस नए जुगाड़ के बारे में बताया है। कंपनी ने 5 जनवरी, वीरवार को घोषणा की। ऐसे में यह फीचर आज से ही एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध हो गया है। कंपनी ने ट्वीट में इसका पूरा प्रोसेस बताया है, हम आज इसी की जानकारी दे रहे हैं। 

    Proxy से होगा यह संभव 

    बिना इंटरनेट के व्हाट्सएप यूज करने के लिए कंपनी Proxy तकनीक का इस्तेमाल करेगी। वॉट्सऐप ने दुनियाभर के यूजर्स के लिए प्रॉक्सी सपोर्ट को लॉन्च किया है। प्रॉक्सी सपोर्ट की मदद से वॉट्सऐप के यूजर्स इंटरनेट के बिना भी मैसेज भेज और पा सकेंगे। ट्रेन के सफर में या फिर यात्रा के दौरान भी आपको इंटरनेट के बिना मैसेज भेजने की सुविधा मिलेगी। इसका फायदा ऐसे क्षेत्रों में भी मिलेगा ​जहां अभी तक हाईस्पीड इंटरनेट नहीं पहुंच पाया है। अच्छी बात यह है कि यहां आपको अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी की भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं। कंपनी के अनुसार प्रॉक्सी सपोर्ट में भी आपका मैसेज मैसेज एंड-डू-एंड एन्क्रिप्टेड होगा, यानि धोखाधड़ी का कोई चांस ही नहीं है। 

    आपको क्या करना होगा

    • बिना इंटरनेट मैसेज भेजने के लिए आपको सबसे पहले अपना व्हाट्सएप अपडेट करना होगा। इस पर आपको वॉट्सऐप की सेटिंग में नया ऑप्शन मिलेगा।
    • इसके बाद आपको व्हाट्सएप के दाहिने कॉर्नर में दिए 3 बिंदुओं पर क्लिक कर स्टोरेज और डेटा का ऑप्शन मिलेगा। 
    • इस ऑप्शन के भीतर आपको Proxy का विकल्प दिखाई देगा। 
    • आपको “प्रॉक्सी का यूज करें” पर टैप करना होगा और प्रॉक्सी पता दर्ज करना होगा और कनेक्ट करने के लिए “सहेजें” पर टैप करना होगा। 
    • अगर कनेक्शन सफल होता है, तो आपको एक चेकमार्क दिखाई देगा।
    • इस फीचर की मदद से व्हाट्सएप यूजर्स दुनियाभर में वॉलंटियर्स और ऑर्गेनाइजेशन्स के प्रॉक्सी सर्वर सेटअप के जरिए कनेक्ट रह सकेंगे।
    • कंपनी ने इसके साथ सुरक्षित और भरोसेमंद प्रॉक्सी सर्वर कैसे मिलेगा उसके बारे में भी अलग से जानकारी दी है।

    iPhone पर प्रॉक्सी से कैसे कनेक्ट करें

    • सबसे पहले अपने वॉटसऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
    • अब वॉटसऐप सेटिंग में जाकर स्टोरेज और डाटा में प्रॉक्सी पर टैप करें।
    • इसके बाद यूज प्रॉक्सी विकल्प टैप करें।
    • प्रॉक्सी एड्रेस दर्ज करें और कनेक्ट करने के लिए सेव टैप करें।
    • कनेक्शन सफल होने पर एक चेक मार्क दिखाएगा।
    • बता दें कि थर्ड-पार्टी प्रॉक्सी का उपयोग आपके IP एड्रेस को प्रॉक्सी प्रोवाइडर के साथ शेयर करेगा। ये थर्ड-पार्टी प्रॉक्सी WhatsApp द्वारा प्रदान नहीं किए जाते हैं।

    व्हाट्सएप ने किया ईरान का जिक्र

    व्हाट्सएप ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में ईरान का जिक्र किया है। कंपनी ने बताया, ईरान में जिस तरह की दिक्कत पिछले कुछ महीनों से देख रहे हैं, वहां इंटरनेट शटडाउन्स लगातार हो रहे हैं। ये सॉल्यूशन लोगों की मदद करेगा, और सिक्योर कम्युनिकेशन देगा।

    भारत सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

    भारत में भी अक्सर दंगाग्रस्त क्षेत्रों में आमतौर पर सरकार की ओर से सोशल मीडिया एप्स को ब्लॉक किया जाता है। कई बार कुछ खास इलाकों में इंटरनेट की सर्विस भी बंद की जाती है। ऐसे में देखना होगा कि अब सरकार इस प्रॉक्सी सुविधा के बाद किस प्रकार अफवाहों पर लगाम लगाती है।

  • WhatsApp में आ रहा एक और बड़ा फीचर, एक क्लिक से होगी चैट ट्रांसफर…

    WhatsApp में आ रहा एक और बड़ा फीचर, एक क्लिक से होगी चैट ट्रांसफर…

    गैजेट न्यूज़: वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो एंड्रॉयड फोन पर चैट ट्रांसफर करने को काफी आसान बना देगा। आने वाले नए फीचर के तहत यूज़र्स सिर्फ एक टैप से सभी चैट को नए फोन में ट्रांसफर कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप सेटिंग टैब में एक नए ऑप्शन पर काम कर रहा है जो यूज़र्स को क्लाउड का इस्तेमाल किए बिना चैट को पुराने एंड्रॉयड फोन से नए में ट्रांसफर करने देगा।

    वॉट्सऐप मौजूदा समय में चैट को Google ड्राइव पर बैकअप करके या एंड्रॉयड से आईफोन में मूव टू iOS ऐप के ज़रिए ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। नए अपडेट वर्जन को सेटिंग सेक्शन में नए चैट ट्रांसफर टू एंड्रॉयड ऑप्शन के साथ देखा गया है। इससे चैट को ट्रांसफर करने का प्रोसेस आसान हो जाएगा, क्योंकि यूज़र्स को अपने नए फोन पर वॉट्सऐप सेट करने के बाद बस उस पर क्लिक करना होगा और अपने पुराने फोन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

    रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि ये फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज पर है और इसे कब तक रोलआउट किया जाएगा, फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, एक बार रोल आउट हो जाने के बाद, नए Android फोन पर स्विच करना बहुत तेज़ हो सकता है क्योंकि यूज़र्स को Google ड्राइव पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

  • पुराना फोन खरीदने से पहले जान लें कुछ जरुरी बातें…

    पुराना फोन खरीदने से पहले जान लें कुछ जरुरी बातें…

    नई दिल्ली: आज कल स्मार्टफोन हर किसी की ज़रूरत बन गया है, बहुत सारे लोग महंगा और फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन कम बजट होने के करान कारण वह इन्हें नहीं खरीद पाते। ऐसे में लोग महंगे फोन यूज करने के अपने शोक को पूरा करने के लिए सेकंड हैंड मोबाइल खरीदते हैं, लेकिन कई बार अपने फेवरेट मोबाइल पाने के उत्साह में लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें महंगी पड़ जाती हैं। इन गलतियों की वजह से कई बार उन्हें बड़ी चपत लग जाती है। हालांकि, आप पुराना फोन खरीदते समय थोड़ी सी सावधानी बरत कर बाद में होने वाले नुकसान से बच सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो न केवल आपको एक बेहतर डिवाइस खरीदने में मदद करेंगी बल्कि, आपको अन्य नुकसान से भी बचाएंगी। 

    – खरीदने से पहले फोन करें इस्तेामल

    जब भी आप यूज्ड और सेकेंड हैंड फोन खरीद रहे होते हैं, तो पहले उसे अच्छी तरह चला कर देखसना चाहिए कई बार एसा होता है कि जब हमे अपना पसंदीदा मोबाइल फोन बेहद कम कीमत पर मिल रहा होता है तो हम फोन को बाहर से तो देख लेते हैं लेकिन उसे ऑपरेट करके चेक नहीं करते हैं, जिससे बाद में काफी नुकसान होता । इसलिए आप जब भी कोई यूज्ड फोन खरीदे तो कम से कम 15 मिनट तक लगातार उस फोन को चलाएं। इससे आपको फोन की प्रोसेसिंग पावर, फ्रेम रेट, टच स्क्रीन, हैंगिंग प्रॉब्लम और बैटरी हिटिंग व कैमरा परफॉर्मेंस आदि का पता चल जाएगा।

    – फोन बेचने वाले के बारे में जानकारी हो  

    अगर आप किसी भी कोई यूज़्ड फोन खरीदने जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि फोन बेचने वाले से आमने-सामने मुलाकात हो और दोनों को एक दूसरे की रिहायशी लोकेशन का भी पता हो। दरअसल, कई बार फोन बेचते वक्त किए गए दावे गलत साबित हो जाते हैं। ऐसे में पर्सनल मीटिंग से फोन बेचने वाले के दावे को अच्छे से चेक कर सकते हैं।

    – पोर्ट्स और पार्ट्स करें चेक

    कई बार हमन फोन खरीदने की जल्दबाजी में बाहरी लुक को देखकर अक्सर पोर्ट, माइक, स्पीकर और कैमरा लेंस जैसी चीजों पर ध्यान नहीं देते, जबकि फोन यूज करने के दौरान ये बहुत काम के साबित होते हैं और अगर ये ठीक से काम न करें तो आपको फोन यूज करने काफी दिक्कत होगी।

    – इनवॉइस बिल लेना न भूलें

    सेकेंड हैंड स्मार्टफोन खरीदते वक्त उसका इनवॉइस बिल और फोन का रिटेल बॉक्स लेना न भूलें। अगर फोन बेचने वाला बिल या बॉक्स खराब होने या खो जाने दावा करे तो उसके इस बयान का वीडियो प्रूफ भी लें और अगर आपको बिल मिल रहा है तो फोन से *#06# डायल करके बिल में मौजूद IMEI Number और फोन का आईएमईआई नंबर को चेक करें। 

  • 50 मेगा पिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन इस दिन भारत में होगा लांच, जाने खासियत

    50 मेगा पिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन इस दिन भारत में होगा लांच, जाने खासियत

    नई दिल्ली: रियलमी 10 4G भारत में 9 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट पेज और वेबपेज के मुताबिक, स्मार्टफोन 9 तारीख को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। ये स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर से लैस होगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में अपकमिंग रियलमी फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में भी बताया गया है। आइए हम आपको इस फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं।

    Realme 10 4G Specifications

    डिस्प्ले: स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकती है। फोन के डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की लेयर के साथ आ सकता है।

    प्रोसेसर: अपकमिंग हैंडसेट मीडियाटेक हेलियो जी99 प्रोसेसर से लैस होगा जिसे 8GB + 8GB डायनामिक रैम के साथ जोड़ा जाएगा।

    कैमरा सेटअप: अपकमिंग स्मार्टफोन में फोटो और वीडियोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप आएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का B&W कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है।

    बैटरी: रियलमी 10 में 5000mAh की बैटरी होगी। ये 33वॉट VOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग होगा। 

    डिजाइन और वजन: रियलमी 10 को लाइट पार्टिकल डिजाइन के लिए तैयार किया गया है और इसका वजन 178 ग्राम हो सकता है।

    इस बीच कंपनी ने इन फोन्स में जारी की अपडेट्स

    इस बीच रियलमी ने अपने दो स्मार्टफोन्स के लिए एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित रियलमी यूआई 4.0 को शुरू कर दिया था। जैसा कि कंपनी ने एक ट्विटर पोस्ट के माध्यम से घोषणा की ये अपडेट Realme GT Neo 3T और Realme Narzo 50 Pro के लिए उपलब्ध है। अपडेट Realme GT Neo 3T के लिए फर्मवेयर वर्जन RMX3371_11.A.09 और Realme Narzo 50 Pro के लिए RMX3395_11.C.04 लाता है।

    कंपनी का कहना है कि इसके लिए समय-समय पर अपडेट जारी किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 यूजर्स के फोन में रेंडमली दिया जाएगा और ये सुनिश्चित कर के कि इसमें कोई महत्वपूर्ण बग नहीं हैं तो दिसंबर के एंड तक सभी के लिए शुरू कर दिया जाएगा मतलब आने वाले दिनों में ये अपडेट पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी।