Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे CM Mann, पानी के मुद्दे को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे CM Mann, पानी के मुद्दे को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर के गांव घनौरी कलां में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात भी करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से बात करी उनकी समस्याओं को हल करवाया। जनसभा के बाद सीएम मान ने ग्राम पंचायत घर में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्अहोंने घनौर कलां के 5 गांवों की पंचायतों के साथ एक सार्वजनिक बैठक भी की।

    उन्होंने बताया कि वह 21 मई को नंगल गए थे, जहां पानी की माप बारे जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि हर घंटे 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकते, हमने हरियाणा की सभी पाइप फैक्ट्रियों की पाइपें खत्म कर दी हैं। उन्होेंने बताया कि बीबीएमबी समझौते में मानवता को जल उपलब्ध कराने का उल्लेख नहीं था, लेकिन हमने वह भी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट में भी केस लड़ रहे है और पंजाब का पानी किसी को भी नहीं दिया जाएगा।

    भाखड़ा डैम पर लगेंगे 296 सीआईएसएफ गार्डः भाजपा बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने अब एक नया नोटिस निकाला है जिसमें उन्होंने कहा कि भाखड़ा डैम पर 296 सीआईएसएफ के गार्ड लगाएंगे। अब इसका खर्च पंजाब पर पड़ेगा, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा।

    पंजाब की हो रही अंदेखीः उन्होंने कहा कि जब वोट होती है तो पंजाब पुलिस को बुलाया जाता है, लेकिन जब सैंटर से फोर्स भेजी जाती है तो राज्य से पैसे मांगे जाते हैं। उन्होंने कहा कि सैंटर में पंजाब की बहुत ही अंदेखी हो रही है।

     

     

  • Punjab News: कबाड़ से भरा कैंटर Divider से टकराया, बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: कबाड़ से भरा कैंटर Divider से टकराया, बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले के धूरी कस्बे में गुरुद्वारा नानकसर के सामने देर रात एक कैंटर दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दौरान जानी नुक्सान से बचाव रहा, लेकिन कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कैंटर का अगला हिस्सा आगे की तरफ आ गया है और डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

    जानकारी देते गुरमेल सिंह ने बताया कि वह बठिंडा से गोबिंदगढ़ कैंटर में कबाड़ भरकर जा रहा था। इस दौरान जब वह धुरी ओवरब्रिज से नीचे उतरे तो सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी की लाइट उनके आखों में पड़ने के चलते और रोड पर कोई भी लाइट न होने के चलते कैंटर डिवाइडर से जा टकराया। उन्होंने बताया कि डिवाइडर पर कोई भी रिफ्लेक्टर नहीं था तथा सामने से आ रहे वाहन की लाइटें भी बंद थीं। उन्होंने बताया कि उनका तो बचाव हो गया, लेकिन उनका कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

    वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद उन्होंने बाहर आकर देखा तो कैंटर दुर्घटनाग्रस्त हो चुका था और चालक सुरक्षित था। उन्होंने बताया कि डिवाइडर पर लगी लाइटें काफी समय से बंद हैं और यहां कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगाया गया है जिसके चलते हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द यहां लाइटे और रिफ्लैक्टर लगाने चाहिए, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

     
  • Punjab News: नहर में कार गिरने से 4 लोगों की मौत

    Punjab News: नहर में कार गिरने से 4 लोगों की मौत

    मालेरकोटला: पंजाब के प्रसिद्ध कस्बा जोड़ेपुल क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब जोड़ेपुल नहर में एक कार गिर गई। इस घटना में कार में सवार 4 व्यक्तियों मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 4 व्यक्ति एक कार में सवार होकर 11 मई की रात हरिद्वार के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद उनके फोन बंद आने लगे और नंबर ट्रेस करने पर लोकेशन जोड़ेपुल की आ रही थी। लगभग 40 घंटों की मशक्कत के बाद चारों के शव पुलिस को जोड़ेपुल नहर से मिले।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दविंदर सिंह संधू ने बताया कि परिवार द्वारा दर्ज कराए बयान के आधार पर 11 से 12 मई की रात को मालेरकोटला के गांव सांगला, रटोलन के पास एक ट्रक एजेंसी में काम करने वाले 4 व्यक्ति हरिद्वार जा रहे थे, लेकिन अचानक उनके साथ हादसा हो गया। परिवार की शिकायत पर कार सहित चारों व्यक्तियों को ढूंढने के सर्च अभियान चलाया गया। जिसके बाद जोड़ेपुल के पास कार सहित चारों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान गोपाल कृष्ण, जतिंदर कुमार चौधरी (राजस्थान), गगनदीप सिंह निवासी घनौर जट्टां, सुज्जन मालिक (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनमें एक एजेंसी का मैनेजर भी बताया जा रहा है। हादसे का शिकार सभी की उम्र 25 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि उनकी टीम जब परिवार के सदस्यों और साथियों के साथ लापता व्यक्तियों की तलाश कर रही थी, तब फोन की लोकेशन ट्रेस करने पर जोड़ेपुल नहर के आसपास की लोकेशन मिली। जब जांच की गई तो फोन की लोकेशन जोड़ेपुल नहर के पास खत्म हो रही थी। वहां कार की पंजीकृत नंबर प्लेट से जांच की गई तो पता चला कि कार यहीं आकर लापता हो गई है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि नहर के किनारे लगे भारी लोहे के पाइप तोड़कर सीधे नहर में गिर गई। पुलिस चौकी रौनी के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने कहा कि उस रात बिजली कटौती के कारण बाहर की लाइटें बंद थीं, जिसके कारण कैमरों में कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो पाया।

  • Punjab News: इन इलाकों में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश जारी

    Punjab News: इन इलाकों में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश जारी

    संगरूरः पंजाब सीमाओं पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दुश्मन की ओर से ड्रोन हमले, मिसाइल हमले और हवाई हमले किए जा रहे है। हालांकि हमारी सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है और पाक की कोशिशों को नाकाम किया जा रहा है। देर रात से हो रहे हमले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

    वहीं आज अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित बैम्बी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 तथा पंजाब विलेज एंड स्मॉल टाउन पेट्रोल एक्ट 1918 की धारा 3 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिला संगरूर की सीमा के भीतर लगातार पक्के पहरे लगाने के लिए आदेश जारी कर दिए है। जिसकी संबंधित गांवों की सामूहिक पंचायतों, गांव के निवासियों, नगर काउंसिलों, नगर काउंसिल निवासियों तथा धार्मिक स्थलों की समितियों/बोर्ड/ट्रस्ट के प्रमुखों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    जारी किए गए आदेशों में उन्होंने कहा है कि वर्तमान सुरक्षा हाई-अलर्ट की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला संगरूर में प्रत्येक गांव में पक्के पहरे लगाने की आवश्यकता है। इस दौरान यदि किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए तो तत्काल वरिष्ठ पुलिस कप्तान, संगरूर, संबंधित पुलिस थाना, कंट्रोल रूम कार्यालय, उपायुक्त, संगरूर को टेलीफोन नंबर 01672-234128 तथा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 80545-45100, 80545-45200 पर सूचित किया जाए। यह आदेश दिनांक 10.05.2025 से दिनांक 09.06.2025 तक लागू रहेंगे।

  • Punjab News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    माछीवाड़ा साहिबः गांव लुहारियां में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। घायलों की पहचान जगदीप सिंह और उनके पिता मलकीत सिंह के रूप में हुई है। जो फिलहाल समराला अस्पताल में इलाजाधीन हैं। मलकीत सिंह ने बताया कि वह दोपहर बाद पत्नी के साथ मनरेगा योजना के तहत गांव में मजदूरी कर रहे थे, तभी उनका बेटा जगदीप सिंह उन्हें चाय देने आया था।

    इसी दौरान 6 युवक एक कार में सवार होकर आए और आते ही बेटे जगदीप सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब वे अपने बेटे को बचाने गए तो हमलावरों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे उनकी बाजू पर चोट आई। मलकीत सिंह के अनुसार कार सवार उनके बेटे जगदीप सिंह को जबरन कार में बैठाकर ले गए और उसकी वीडियो बनाकर गांव के बाहर छोड़ दिया। मलकीत सिंह ने बताया कि हमलावरों से उनके बेटे की पुरानी रंजिश थी और उसे अगवा करने के बाद उसकी वीडियो बनाई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

    इस दौरान घायल जगदीप सिंह को कार में जबरन ले जाने के दौरान उसकी हड्डियां तोड़ने की वीडियो वायरल की। कार में घायल जगदीप सिंह उनसे छोड़ने की विनती कर रहा था, लेकिन हमलावर उससे मारपीट कर रहे थे। पहले तो हमलावरों ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी, लेकिन बाद में उसे हटा दी।

  • Punjab News: Jail में चल रहे नशे के रैकेट का पर्दाफाश, 4 किलो हैरोइन, Drug Money और Pistol बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Jail में चल रहे नशे के रैकेट का पर्दाफाश, 4 किलो हैरोइन, Drug Money और Pistol बरामद, देखें वीडियो

    संगरूरः जेल के अंदर चल रहे नशे की सप्लाई के रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश। इस दौरान पुलिस ने 4 किलो ग्राम चिट्टा हैरोइन, 5.5 लाख ड्रग मनी, एक पिस्तौल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए है। पंजाब सरकार द्वारा चलाई मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत जिला संगरूर पुलिस ने जेल में सर्च अभियान चलाते यह कार्रवाई की है। इस दौरान बड़ी मात्रा में नशे की सप्लाई के रैकेट का पर्दाफाश किया और वहां से बड़ी संख्या में नशा, ड्रग मनी और पिस्तौल व जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।

    संगरूर जिले के SSP सरताज सिंह चाहल ने कहा कि जेल में सर्च के दौरान उन्हें मोबाइल फोन और जेल के अंदर चल रहे नशे की सप्लाई के रैकेट के दौरान 4 किलो ग्राम चिट्टा हेरोइन, 5.5 लाख ड्रग मनी, एक पिस्तौल ग्लोक 9 एमएम सहित दो जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। जिला संगरूर में नशों को लेकर उनकी ओर से बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है और लगातार नशे की खेप पकड़ी जा रही है। जो लोग भी इस कारोबार में है उन्हें जल्द पकड़ा जाएगा और किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjabi नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 2 माह पहले गया था विदेश

    Punjabi नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 2 माह पहले गया था विदेश

    संगरूरः यूके में पंजाबी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भवानीगढ़ के निकटवर्ती गांव संतोखपुरा के नौजवान की यूके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान युवक हरमनप्रीत सिंह निवासी संतोखपुरा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पिता भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा हरमनप्रीत सिंह 2 महीने पहले यूके गया था और उसकी पत्नी भी वहीं रह रही है। कुछ दिन पहले उन्हें जानकारी मिली कि हरमनप्रीत सिंह की यूके में अपने आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में थाना सदर संगरूर की पुलिस को सूचना दे दी है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि यूके सरकार से संपर्क कर उनके पुत्र की मौत के असली कारणों का पता लगाया जाए और हरमनप्रीत सिंह की देह वापस लाई जाए ताकि वे उसे अंतिम बार देख सकें। मौत के असल कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिस संबंध में परिवार ने प्रशासन से अपील की है वह बेटे की मौत के असल कारणों के बारे में पूरी जानकारी दें। इस दौरान हलका विधायक नरिंदर कौर भराड़ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे पीड़ित परिवार को हर प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाएगा।

  • Punjab News: सरकारी अस्पताल के पास नाड़ की गांठों से भरी ट्रॉली में लगी आग

    Punjab News: सरकारी अस्पताल के पास नाड़ की गांठों से भरी ट्रॉली में लगी आग

    संगरूरः दिड़बा के अंदर खनाल रोड पर नाड़ की गांठों से भरी ट्रॉली में आग लगने के कारण वह पूरी तरह जल कर राख हो गई है। यह घटना सरकारी अस्पताल के पास हुई है। जानकारी के अनुसार नाड़ की गांठों से भरी ट्रॉली खनाल की ओर से आ रही थी। दिड़बा गांव के पास सड़क के किनारे बिजली के तारों से टकराने के कारण ट्रॉली में लगी नाड़ की गांठों में आग लग गई।

    इस घटना में ट्रॉली जल गई। दिड़बा में एक सामाजिक सेवा संस्था द्वारा रखी गई फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया, उसके बाद संगरूर से भी फायर ब्रिगेड आ गई और आग पर नियंत्रण पाया गया। इस घटना में एक ट्रांसफार्मर और बिजली के तार व केबल जल गए हैं, जिसके कारण बिजली सप्लाई भी प्रभावित होगी।

  • Punjab News: तेज तूफान और बारिश के कहर से पहली बार मोबाईल नेटवर्क और बिजली सप्लाई हुई ठप्प, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज तूफान और बारिश के कहर से पहली बार मोबाईल नेटवर्क और बिजली सप्लाई हुई ठप्प, देखें वीडियो

    संगरूर: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के संगरूर में तेज तूफान के साथ बारिश ने कहर मचा दिया। भारी बारिश और अंधेरी से काफी नुकसान हुआ है। अंधेरी से पैलेस का लोहे का शेड सड़क पर गिर आया, दूसरी ओर पेड़ों को भी काफी नुकसान हुआ। पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, मंडी और खेतों में किसानों की गेहूं की फसल पड़ी हुई है।

    मंडी में पड़ी फसल को तरपाल और प्लास्टिक से किसानों द्वारा ढका जा रहा हैं। बताया जा रहा हैकि कुछ जगह पर खेतों में खड़ी फसल तबाह हो गई तो कुछ हिस्सों में तो तूफान व ओलावृष्टि की भी सूचना है। किसानों का कहना है कि अचानक बदले मौसम के मिजाज ने उन पर कहर बरपाया है और बारिश की वजह से उनका काफी नुक्सान हुआ है। वहीं संगरूर में तूफान के कारण एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के भी ध्वस्त होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जियो का एक मोबाइल टावर कुछ घरों के ऊपर गिरा है, जिस कारण कई घर भी ध्वस्त हो गए हैं।

    इस दौरान कई गाड़ियों का भी काफी नुक्सान हुआ है। पहली बार मोबाईल नेटवर्क और इलाके में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खौफ के साए में घरों में दुबके पड़े हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 2 घंटे के भीतर कुछ इलाकों में तेज तूफान व बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, जिसमें जिला बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर में तेज तूफान आने की संभावना जताई गई थी।

  • Punjab News: किसानों और पुलिस में हुई तकरार, लगाया धरना

    Punjab News: किसानों और पुलिस में हुई तकरार, लगाया धरना

    संगरूरः सुनाम के गांव छाजली में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। छाजली में सीएम मान, स्कूल आफ एमिनेंस का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जहां सीएम मान ने एक बार फिर से कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने फिर से पूछा कि बाजवा बताए 50 बम की सूचना के सोर्स क्या है। वहीं दूसरी ओर सीएम मान के दौरे की सूचना मिलने पर किसान भी वहां पर पहुंच गए।

    जहां पुलिस द्वारा किसानों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन किसान आगे बढ़ने की जिद्द पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और पुलिस के बीच तकरार हो गई। बहस के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और गुस्साए किसान धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछने के लिए भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद और सिद्धूपुर के सैकड़ों सदस्य तथा महिलाएं विभिन्न गांवों से छाजली पहुंचीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें आयोजन स्थल से करीब एक किलोमीटर पहले ही रोक दिया और आगे नहीं जाने दिया।

    किसान और महिलाएं पुलिस की नाकाबंदी से आगे जाने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान पुलिस और किसानों के बीच तकरार हुई और बहस शुरू हो गई। पुलिस ने किसानों को पीछे खदेड़ दिया जिससे गुस्साए किसान वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसान नेता जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जसवीर सिंह मेदेवास, संत राम, राज सिंह, केवल सिंह जवंदा, बलजीत कौर, रामफल सिंह आदि मौजूद रहे।