Category: Punjab>Sangrur

  • Punjab News: दोस्त की गर्दन धड़ से अलग कर गंदे नाले में फेंकी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्त की गर्दन धड़ से अलग कर गंदे नाले में फेंकी, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में गुस्साए व्यक्ति ने दोस्त की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोस्त की गर्दन धड़ से अलग करके गंदे नाले में फेंक दी। अभी तक पुलिस केवल मृतक की गर्दन ही तलाश कर पाई है, जबकि बॉडी के अन्य पार्ट की ढूंढे जा रहे हैं। थाना सिटी संगरूर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    मृतक के भाई के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्यारे व उसके बेटा-बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इस संबंध में‌ जानकारी देते हुए एसएचओ सिटी मनप्रीत सिंह ने बताया कि 25 फरवरी को मुकेश कुमार पुत्र राम नारायण निवासी कैंथी, थाना ओवरा जिला औरंगाबाद बिहार ने भाई राकेश कुमार निवासी हाल आबाद प्रताप नगर संगरूर की गुमशुदगी की रिपोर्ट सिटी थाने में दर्ज हुई थी। मुकेश कुमार ने बताया कि 18 फरवरी से उसके भाई का मोबाइल फोन बंद पड़ा हुआ है।

    भाई संगरूर-पटियाला मेन रोड पर आईएएल प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसने भाई की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। भाई राकेश कुमार अपने साथी अजय कुमार के परिवार समेत प्रताप नगर संगरूर में रहता था। उन्हें शक है कि अजय कुमार ने राकेश कुमार के बैंक में पड़े पैसे हड़पने की खातिर उसकी हत्या कर दी होगी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए अजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने कबूल किया कि मैंने हत्या की है।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने दिलदहला देने वाला खुलासा करते हुए बताया कि अजय राम कुमार व राकेश कुमार पिछले करीब 5 वर्ष से साथ रह रहे हैं। अजय को शक था कि राकेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसी के चलते उसने मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों ने इकट्ठे बैठकर खूब शराब पी। जब राकेश बेसुध हो गया तो अजय ने तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। कत्ल करने के बाद उसने शव को ठिकाने लगाने की खातिर कटार से कई टुकड़े कर दिए।

    इस दौरान राकेश की गर्दन को लिफाफे में डालकर सुनाम-सोहियां रोड पर मौजूद गंदे नाले में फेंक दिया। बाकी टुकड़े अलग-अलग जगह पर फेंक दिए। पुलिस ने अजय कुमार की निशानदेही पर राकेश का सिर गंदे नाले में से बरामद कर लिया। शरीर के बाकी पार्ट की तलाश की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया। मृतक के भाई मुकेश के बयानों पर पुलिस ने अजय, उसकी बेटी प्रिया कुमारी व बेटे आकाश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

     

  • किसान नेता Jagjeet Dallewal की बिगड़ी सेहत

    किसान नेता Jagjeet Dallewal की बिगड़ी सेहत

    संगरूर: खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर एक साल से अधिक समय से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं लंबे समय से किसान नेता जगजीत डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बिगड़ गईं। जगजीत डल्लेवाल को 103 डिग्री का बुखार हो गया। बुखार उतारने के लिए उनके माथे पर पानी की पट्टियां रखकर इसे कम करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को डल्लेवाल की सेहत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई थी।

    उनका ब्लड प्रेशर बेहद खतरनाक स्तर (176/107) तक बढ़ गया था, जिस पर डॉक्टरों में चिंता जाहिर की। किसान मोर्चे पर मौजूद चिकित्सकों की टीम लगातार डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर निगरानी रख रही है। डॉक्टरों के अनुसार, इतने लंबे समय से जारी भूखहड़ताल के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है, और ब्लड प्रेशर का इतना अधिक बढ़ना उनकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

    संयुक्त किसान मोर्चा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी इस खबर के बाद चिंता बढ़ गई है। केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में बैठक में शामिल होंगे बाद जब खनौरी पहुंचे तो उनकी सिहत खराब होने लगी है। उल्लेखनीय है कि जब पहले 14 फरवरी को हुई बैठक के बाद भी डल्लेवाल की सेहत बिगड़ गई थी। अब डॉक्टर्स की टीम ने डल्लेवाल को अब्जर्वेशन में रखा हुआ है।

  • Punjab News: CM Bhagwant Singh Mann ने SYL पर दिया बड़ा बयान

    Punjab News: CM Bhagwant Singh Mann ने SYL पर दिया बड़ा बयान

    भवानीगढ़: जिले के नव निर्मित एस.डी.एम. कॉम्पेक्स को समर्पित करने के मौके पर CM Bhagwant Singh Maan ने SYL नहर को लेकर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य के साथ सांझा करने के लिए एक बूंद पानी भी है। अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार राज्य में पानी की उपलब्धता का पुनर्मूल्यांकन करना जरूरी है। रावी ब्यास ट्रिब्यूनल जल प्रणाली से संबंधित स्थानों पर जाने के लिए राज्य के दौरे पर है। सीएम मान ने उनसे अपील की है वह नए सिरे से पुनर्मूल्यांकन करके राज्य के लोगों को न्याय दिलाए।

    पंजाब सरकार राज्य के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। राज्य के अधिकांश ब्लॉकों का पानी का स्तर बहुत नीचे चला गया है और राज्य में धरती के नीचे स्थिति बहुत गंभीर है। क्योंकि राज्य के अधिकांश नदियों के स्रोत सूख गए हैं, इसलिए इसे अपनी सिंचाई जरूरतों को पूरा करने के लिए और पानी की जरूरत है। मान ने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर है कि पंजाब में पानी की कमी है और अन्न उत्पादकों को सिंचाई के लिए पानी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में किसी अन्य राज्य के साथ पानी की एक भी बूंद साझा करने का सवाल ही नहीं उठता।

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की नौटंकियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि चुनावों में खारिज हुए नेताओं को लोग कभी भी मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि बिट्टू ऐसे घटिया हथकंडों से मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर कब्जा करने के सपने देखता है पर इससे उसके हाथ कुछ नहीं आयेगा। यह सही मायने में आम लोगों का घर है, जो यहां अपनी पसंद के नेताओं को चुनकर भेजते हैं। लोग ऐसे नेताओं को कभी नहीं चुनेंगे।

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने घोटालों और जबरन वसूली के प्रति कोई लिहाज न रखने की नीति अपनाई हुई है। ऐसे मामलों में कानून अपना काम करेगा और हम किसी भी दबाव के तहत नहीं झुकेंगे। अमेरिका से नौजवानों को देश निकाला देने की घटना हम सभी के लिए आंखे खोलने वाली है कि अच्छे मौकों की तलाश में विदेश जाने के बजाय, राज्य के नौजवानों को यहां ही कड़ी मेहनत करनी चाहिए और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करनी चाहिए। सरकार नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों में मौके प्रदान कर रही है।

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिबद्धता के साथ सूबे में 51,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां मिली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कई उदाहरणें हैं, जहां पिछले एक साल के दौरान राज्य में नौजवानों को दो से तीन नौकरियां मिली हैं। इस कारण वतन वापसी का रुझान शुरू हो गया है क्योंकि जो नौजवान पहले विदेशों में बस गए थे, अब नौकरी हासिल करके सरकार के परिवार का हिस्सा बनने के लिए वापस आ रहे हैं। हाल ही में एक जोड़ा कनाडा से सरकारी सेवा में शामिल होने के लिए वापस आया है और ऐसे और भी बहुत से लोगों को यहां नौकरी मिली है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही गैर-कानूनी एजेंटों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है और उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। जिनके कारण ये मासूम भारतीय गैर-कानूनी तरीके से विदेश गए थे और अब अमेरिका जैसे देशों में उन्हें देश निकाला दिया गया है। आम भारतीयों को धोखा देने वाले ऐसे ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मिसाल कायम की जाएगी ताकि दूसरों को सबक मिल सके।

    अंत मे मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोगों को समर्पित किया गया एस.डी.एम. कॉम्पेक्स 6 करोड़ रुपए की लागत से बना है और यह अत्याधुनिक इमारत कई सुविधाओं से लैस है। पिछली सरकारों ने लोगों की बेहतर ढंग से सेवा करने के लिए ऐसे अति आवश्यक प्रोजेक्टों पर शायद ही कोई ध्यान दिया हो। उन्होंने कहा कि ऐसी इमारतें लोगों की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाई जा रही हैं।

  • Punjab News: High Court ने इस मामले में Chief Secretary को किया तलब

    Punjab News: High Court ने इस मामले में Chief Secretary को किया तलब

    मलेरकोटलाः संगरूर के मलेरकोटला जिले में सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। दरअसल, इस मामले को लेकर भीष्म किंगर की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। जिसमें अस्पताल में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की गई है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को पेश होने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों के बारे में भी जानकारी मांगी है।

    बता दें कि भीष्म किंगर ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर में कहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों के 17 में से 13 पद खाली हैं। इसके अलावा सामान्य डॉक्टरों के 39 में से 37 पद खाली हैं। याचिकाकर्ता भीष्म किंगर ने हाई कोर्ट को बताया कि अस्पताल में 4 डॉक्टर हैं, जिनमें से 2 नाइट ड्यूटी पर रहते हैं। उन पर पूरे जिले के लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है। याचिका में अपील की गई है कि सरकार को यहां डॉक्टरों के रिक्त 13 पदों को जल्द से जल्द भरना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

  • Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    Punjab News: बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने को लेकर हुआ विवाद, चले ईंट-पत्थर, देखें वीडियो

    संगरूरः जिले में उस समय माहौल गरमा गया, जब बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दरअसल, थाना दिड़बा के अंतगर्त आते गांव बगरोल में यह विवाद हुआ। गांव वासियों का कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने को लेकर गांव के कुछ शरारती अनंसरों द्वारा प्रतिमा को रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान उनके द्वारा ईंट-पत्थर बरसाए गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को संभाला और दोनों पक्षोें का शांत करवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: डल्लेवाल की हालत नाजुक, रूका ट्रीटमेंट, किसान नेता ने बंद करवाई ड्रिप

    Punjab News: डल्लेवाल की हालत नाजुक, रूका ट्रीटमेंट, किसान नेता ने बंद करवाई ड्रिप

    संगरूर: खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आमरण अनशन पर बैठे हुए आज 58वां दिन हो गया है।वहीं देर रात डल्लेवाल ने मेडिकल ट्रीटमेंट लेने से इंकार दिया है। जगजीत डल्लेवाल की हालत डॉक्टरों द्वारा नाजुक बताई जा रही है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि डल्लेवाल का मेडिकल ट्रीटमेंट पिछले करीब 10 घंटे से बंद पड़ा है। इसकी वजह यह है कि डल्लेवाल की देखरेख के लिए तैनात मेडिकल टीम में किसी अनुभवहीन ट्रेनी सदस्य से डल्लेवाल की बाजू पर सही तरीके से ड्रिप नहीं लग पाई।

    बार-बार प्रयास करने के बाद भी सफलता न मिलने पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रात को ही ड्रिप लगवाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद सुबह तक दोबारा ट्रीटमेंट शुरू नहीं हो पाया है। मेडिकल टीम के इस रवैये से आहत किसान नेताओं ने न केवल टीम पर आपत्ति जताई, बल्कि सरकार भी निशाना साधते हुए इसे कड़ी लापरवाही करार दिया व डल्लेवाल के लिए विशेषज्ञों की टीम तैनात करने के दावे पर भी सवाल उठाया।

    किसानों ने एलान किया कि आज इस पर कड़ा नोटिस लेते हुए पटियाला प्रशासन से मांग की जाएगी कि वह माहिरों के पैनल को तैनात करके भविष्य में ऐसी लापरवाही को रोकें। बुधवार सुबह सीनियर पुलिस अधिकारी खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल से बातचीत करने पहुंचे। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि रात ग्यारह बजे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को एक ग्लुकोज की छोटी बोतल लगाई गई, जिसे एक घंटे में समाप्त किया जाना था। डल्लेवाल के साथ ट्रॉली में मौजूद साथी अमरीक सिंह ने बताया कि पौने घंटे से ड्रिप ठीक से नहीं चल रही है।

    जब मेडिकल टीम को सूचित किया तो डल्लेवाल के पास पहुंचे टीम के सदस्य ने ड्रिप की रफ्तार तेज कर दी, जिसके कुछ समय बाद ही डल्लेवाल की बाजू में सुजन आने लगी, दोबारा से सेहत कर्मी को बुलाया गया तो उसने कहा कि सूई बंद हो गई है। अन्य जगह पर लगानी होगी। बार-बार प्रयास करने पर भी सेहत कर्मी से सूई नस में नहीं लगी व डल्लेवाल की बाजू से खून बहने लगा। जिस पर डल्लेवाल ने ड्रिप लगवाने से इंकार कर दिया। जब मौके पर मौजूद किसान नेताओं ने मुलाजिम से पुछा कि वह कौन है व ड्रिप लगाने में इतनी दिक्कत क्यों हो रही है तो उसने जवाब दिया कि वह डॉक्टर नहीं, बल्कि ट्रेनी है। डॉक्टर सो रहे हैं।

    जिसके चलते किसान नेताओं ने डल्लेवाल के कहने पर ड्रिप लगवाना बंद कर दिया। सुबह काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि जब मौके पर तैनात सरकारी डॉक्टरों की टीम से बात की गई तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। रात वाले ट्रेनी से बात की तो उसने कहा कि वह साउथ एरिया से है, जिस कारण उसे उनकी बातचीत समझ नहीं आ रही। इस पर कड़ा नोटिस लेते किसान नेता कोटड़ा ने कहा कि डल्लेवाल के इलाज के नाम पर यह सरासर गैरजिम्मेदाराना रवैये है। यह डल्लेवाल को तंदरुस्त करने की बजाए, उनके सेहत से खिलवाड़ है।

  • Punjab News: जगजीत डल्लेवाल की हालत नाजुक, मिलने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री

    Punjab News: जगजीत डल्लेवाल की हालत नाजुक, मिलने पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री

    संगरूरः केंद्रीय कृषि मंत्रालय भारत के ज्वाइंट सचिव प्रिया रंजन सहित पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारीगण शनिवार शाम को खनौरी बार्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। उन्होंने जगजीत सिंह डल्लेवाल का हालचाल जाना। कुछ समय के बाद डल्लेवाल ने सेहत नाजुक होने के कारण अधिकारियों से बातचीत से किनारा करते हुए किसान नेताओं को अधिकारियों से बातचीत करने का आग्राह कर दिया। प्रिया रंजन के साथ किसान नेता काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़ आदि द्वारा मुलाकात की जा रही है।

    बता दें कि हरियाणा से खनौरी पहुंचे 10 किसानों ने शुक्रवार को हरियाणा की सीमा में दो दिन से आमरण अनशन कर रहे 111 किसानों के साथ ही आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।इसके साथ ही अब हरियाणा की सीमा में आमरण अनशन करने वालों की संख्या 121 और डल्लेवाल को मिलाकर 122 हो गई है। दूसरी तरफ 53 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है।

    बताया जा रहा है कि डल्लेवाल देर रात से उल्टियां करते रहे। डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक बताई है। इसी बीच हरियाणा के किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने पंजाब सरकार पर डल्लेवाल की सेहत को लेकर झूठी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह कैसे हो सकता है कि 53 दिन से कोई केवल पानी पी रहा हो और उसकी सेहत में सुधार भी हो रहा हो। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर घोषणा की कि यदि कोई साबित कर दें कि डल्लेवाल ने आंदोलन के दौरान कुछ खाया है तो वह अपनी करीब 30-35 करोड़ की संपत्ति उसके नाम कर देंगे।

  • आज केंद्र के खिलाफ SKM के दोनों गुटों के नेता बनाएंगे रणनीति, डल्लेवाल के लिए संकट की घड़ी

    आज केंद्र के खिलाफ SKM के दोनों गुटों के नेता बनाएंगे रणनीति, डल्लेवाल के लिए संकट की घड़ी

    संगरूरः संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) गैर राजनीतिक के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन को आज यानी सोमवार को 49वां दिन हो गया है। बीते दिन डल्लेवाल का चेकअप करने के उपरांत डाक्टरों ने बताया कि उनकी हड्डियां सिकुड़नी शुरू हो गई हैं, जो बेहद चिंताजनक है। इसी बीच एसकेएम के दोनों गुट राजनीतिक व गैर राजनीतिक के नेताओं ने घोषणा की है कि वे आज पटियाला के पातड़ां में बैठक कर केंद्र के खिलाफ संघर्ष की संयुक्त रणनीति बनाएंगे। इससे पहले यह बैठक 15 जनवरी को पटियाला में होनी थी।

    बैठक में 13 जनवरी को ही केंद्र सरकार की कृषि विपणन नीति के ड्राफ्ट की प्रतियां जलाकर लोहड़ी मनाने का भी फैसला किया गया। उधर, खनौरी में पिछले दिनों अधरंग का दौरा पड़ने के बाद गंभीर हालत में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाए गए फरीदकोट जिले के गांव गोदारा बाजाखाना निवासी 80 वर्षीय किसान जग्गा सिंह की शनिवार देर रात मौत हो गई। जग्गा सिंह दस महीने से खनौरी में चल रहे किसान आंदोलन में डटे हुए थे। रविवार को खनौरी में एसकेएम गैर राजनीतिक से जुड़े संगठनों के नेताओं की बैठक हुई।

    बैठक में सरवन सिंह पंधेर, भाकियू सिद्धूपुर के महासचिव काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, लखविंदर सिंह औलख, सुरजीत सिंह फूल, इंद्रजीत सिंह कोटबुढ़ा, बलदेव सिंह सिरसा आदि शामिल हुए। बैठक में नेताओं ने बताया कि एसकेएम राजनीतिक ने 15 जनवरी के बजाय 13 जनवरी को पातड़ां में संयुक्त बैठक के लिए अपनी सहमति दी है। ऐसे में दोनों गुट के नेता पातड़ां में बैठक करेंगे और केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा संघर्ष शुरू करने के लिए संयुक्त रणनीति बनाएंगे। बता दें कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की लगातार नाजुक होती सेहत के मद्देनजर गैर राजनीतिक गुट ने शनिवार को दूसरे गुट को 15 जनवरी के बजाय इससे पहले संयुक्त बैठक करने की अपील की थी।

    हरियाणा के हिसार से किसानों का जत्था पहुंचा खनौरी, रविवार को हरियाणा के जिला हिसार से बड़ी संख्या में किसानों का जत्था खनौरी पहुंचा और डल्लेवाल के संघर्ष को समर्थन देने की घोषणा की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर डल्लेवाल को कुछ हुआ तो केंद्र सरकार को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को हरियाणा के सोनीपत से किसानों का जत्था खनौरी पहुंचेगा। इसके बाद कैथल, जींद, पानीपत से जत्थे यहां पहुंचेंगे।

     

     

  • Punjab News: PRTC Bus और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक की मौत, 11 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: PRTC Bus और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक की मौत, 11 घायल, देखें वीडियो

    मौके पर पहुंची एबुलेंस भी हुई हादसाग्रस्त

    संगरूरः पंजाब में घने कोहरे के चलते आज सुबह से अलग-अलग जिलों में सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। फिल्लौर में 2 बसों की टक्कर के बाद बरनाला में 5 गाडियों में टक्कर और बठिंडा के डब्बवाली में 2 वाहनों की टक्कर होने की घटना सामने आई थी। वहीं अब संगरूर में पीआरटीसी बस ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि घटना में कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 11 लोग हादसे में घायल हो गए। घटना संगरूर के गांव बहादुरपुर के नजदीक हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मौके पर पहुंची गुरुद्वारा मस्तमना साहिब की एंबुलेंस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसके बाद हादसे में घायल एबुलेंस सवार व्यक्तियों को भी संगरूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया से बात करते हुए रोड सेफ्टी फोर्स के जवान ने बताया कि यह बस संगरूर से बरनाले जा रही थी। इस दौरान घने कोहरे के कारण ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की पीआरटीसी बस से टक्कर हो गई, जिसमें बस कंडक्टर की मौत हो गई। वहीं बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस चालक काफी आराम से बस चला रहा था, लेकिन रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली चालक ने बस में टक्कर मार दी। जिसके चलते यह हादसा हो गया।
  • Punjab News: स्कूल खुलते ही हुआ हादसा, बस दुर्घटनाग्रस्त में 11 बच्चे घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल खुलते ही हुआ हादसा, बस दुर्घटनाग्रस्त में 11 बच्चे घायल, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब में स्कूल खुलते ही बस हादसे की घटना सामने आई है। दरअसल, आज ही स्कूल खुले और घने कोहरे के कारण बस्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बे भवानीगढ़ में निजी स्कूल बस की टक्कर आई-20 कार से भवानीगढ़ नाभा कैंचियां के पास हुई है।


    हादसे में 11 बच्चे घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घटना को लेकर बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं पुलिस कर्मियों द्वारा घायल बच्चों को इलाज के लिए भवानीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मौके पर बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इस हादसे को लेकर निजी स्कूल के किसी प्रिंसिपल या शिक्षक का कोई बयान सामने नहीं आया है।