Category: Punjab>Sangrur

  • पंजाब : व्यापारी को बंधक बनाकर लूटे 30 लाख रुपए, दुकानदारों में रोष

    पटियाला: चोरी और लूटपाट की वारदातों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं कस्बा घग्गा में देर रात लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे कस्बा घग्गा में व्यापारी संजीव कुमार के घर में घुस गए‌। मामले की जानकारी देते हुए व्यापारी ने बताया कि लुटेरों ने हथियार के बल पर उनके परिवार से 30 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों ने उसके हाथ-मुंह बांध दिए और जबरन उससे अलमारी की चाबियां छीन लीं और अलमारी से पैसे निकाल लिए।

    संजीव कुमार ने बताया कि वारदात के दौरान लूटे गए लाखों रुपए उसने उसने  चंडीगढ़ में अपने भतीजे के इलाज के लिए इकट्ठा किए हुए थे। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस लुटेरों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।  दूसरी ओर इस घटना को लेकर शहर के दुकानदार बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि आए दिन हो रही लूटपाट की वारदातें से लोगों के मन में दशहत का माहौल पाया जा रहा है। बता दे की कुछ दिन पहले भी व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि इस गुत्थी को पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

  • पंजाब : नहर में गिरी सिलेंडरों से भरी पिकअप गाड़ी, पानी में बहा ड्राइवर, तलाश जारी, देखें वीडियो

    पटियाला: शुतराना कस्बे में कल देर शाम हुए एक दर्दनाक हादसे में गैस सिलेंडरों से भरी एक पिकअप गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। इस हादसे में ड्राइवर पानी के तेज बहाव में बह गया है, जिसकी तलाश पुलिस और परिजन गोताखोरों की मदद से कर रहे हैं।

    मौके से मिली जानकारी के अनुसार पातड़ां की गैस एजेंसी की गैस सिलेंडरों से भरी गाड़ी खनौरी से भाखड़ा नहर की पटरी पर शुतराणा कस्बे की ओर आ रही थी, तभी अचानक गाड़ी नाईवाला गांव के पास भाखड़ा नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही शुतराणा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से चालक गुरदित्त सिंह व गाड़ी की तलाश शुरू कर दी।

  • पंजाबः पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 4 गिरफ्तार

    पटियालाः पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस घटना के दौरान 20 वर्षीय अभिषेक नाम के बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे रजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके 3 और साथियों दिनेश, योगेश मौर्य और साहिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 4 आरोपियों ने गत रविवार को पटियाला के समीर कटारिया की हत्या की थी। तभी से पुलिस इनकी तलाश में थे। आज पुलिस ने इनका एनकाउंटर कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए SSP वरूण शर्मा के बताया कि रविवार समीर कटारिया नाम के व्यक्ति को किडनैप कर गोली मारी गई थी। इस दौरान उक्त आरोपियों से देसी पिस्तौल, 32 बोर व कारतूस बरामद हुए हैं। 

    उसकी लाश कार से ही बरामद हुई थी। यह बदमाश उससे कार लूटना चाहते थे लेकिन उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। इसकी जांच के दौरान पता चला कि ये बदमाश पटियाला की भादसों रोड से जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसके बाद अभिषेक को गोली लगी और चारों को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, व्यक्ति की ह’त्या कर गाड़ी लेकर लुटेरे फरार,देखें वीडियो

    पटियालाः जिल में लूटपाट और क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला सरहंदी बाजार के व्यक्ति से लूट की वारदात का सामने आया है। जहां हमलावारों ने पिस्तौल के बल पर व्यक्ति से गाड़ी लूट ली। मिली जानकारी के मुताबिक 3 हमलावारों द्वारा गाड़ी मालिक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान समीर कटारिया निवासी सरहंदी बाजार, पटियाला के रूप में हुई है। मौके पर हमलावरों ने एक 32 बोर की पिस्टल के साथ हवाई फायर किया और गाड़ी को लूट कर भागने की कोशिश लेकिन वह कोशिश नाकाम रही क्योंकि गाड़ी लूटने के बाद 100 मीटर दूरी पर गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई, जहां हमलावर गाड़ी छोड़कर भाग गए।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके से पुलिस को गाड़ी में से जिस पिस्तौल के साथ हमलावरों ने हवाई फायर किया था उस पिस्तौल की मैगजीन और उसका एक कारतूस बरामद हुआ है। मृतक समीर कटारिया पटियाला के सरहंदी बाजार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार समीर की एक साल की बेटी और उसकी पत्नी गर्भवती है। समीर कटारिया अपने साथी के साथ कार में बैठकर घर जा रहा था, जहां उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल फॉरेंसिक और सी.आई.ए. पटियाला की टीम मौके की जांच कर रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस कार्यकर्ता पर 25 लोगों ने किया जानलेवा हमला

    पटियालाः अचार बाजार के नजदीक रहने वाले कांग्रेसी वर्कर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें कांग्रेसी वर्कर बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कृष्ण कुमार ने आरोप लगाए है कि उस पर आम आदमी पार्टी के एक वर्कर ने हमला करवाया है। इस घटना में कृष्ण कुमार की टांगों और एक बाजू पर गंभीर चोट आई है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पंजाबी यूनिवर्सिटी जाने के लिए घर से बाहर निकला था।

    गाड़ी निकालते समय उन पर तकरीबन 25 लोगों ने हमला कर जख़्मी कर दिया और गाड़ी की तोड़फोड़ की गई है। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह पटाखे बेचने का कारोबार करते हैं और आप पार्टी का कर्मी भी पटाखे का ही कारोबार करता है। पटाखे के कारोबार को लेकर दोनों के बीच में 2 साल पहले तकरार हुई थी। इस रंजिश में आप पार्टी वर्कर ने उन्हें हर साल लगने वाले पटाखा की मार्केट में दाखिल तक नहीं होने दिया। इसके बाद भी वह शांत रहते थे। उनका आरोप है कि अब उस पर प्लानिंग के साथ हमला किया गया है।

  • पंजाब: एक और मामले में यूट्यूबर भाना सिद्धू गिरफ्तार, भाई का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पटियालाः इंटरनेट मीडिया के बहुचर्चित और विवादित ब्लॉगर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी उसे एक केस में जमानत मिली ही थी कि अब फिर से पटियाला में एक मामला दर्ज हो गया। लुधियाना के थाना डिविजन 7 की पुलिस 20 जनवरी को भाना सिद्धू को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे अब जमानत मिली थी। लुधियाना में यूट्यूबर काका सिद्धू उर्फ भाना सिद्धू को जमानत मिलने के बाद पटियाला में उसके खिलाफ एक अन्य मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर पटियाला पुलिस ने सिद्धू के खिलाफ 379 बी, 323, 341, 506, 34 आईपीसी के तहत मुकदमा नंबर 8 दर्ज किया है।

    20 जनवरी को दर्ज हुए इस मामले में सिद्धू को गिरफ्तार करने के बाद 26 जनवरी को जज के सामने पेश करते हुए 29 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं, इससे पहले मामले में महिला ट्रैवेल एजेंट ने भाना पर मुकदमा दर्ज कराया था। चंडीगढ़ रोड निवासी ट्रैवल एजेंट महिला इंदरजीत कौर के बयानों के बाद भाना सिद्धू के खिलाफ धमकाकर पैसे मांगने की एफआईआर रजिस्टर्ड की गई है। फिलहाल पुलिस भाना सिद्धू से पूछताछ कर रही है और रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    इंदरजीत कौर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वो इमीग्रेशन का काम करती है। 30 अगस्त 2023 को भाना सिद्धू ने फोन किया और कहा कि मेरे फोन पर 10 हजार रुपये डालो, नहीं तो तुम्हारे घर के बाहर धरना लगाएंगे। पीड़िता ने उसकी बात को नजरअंदाज किया तो शाम को उनके घर के बाहर किसान यूनियन का धरना लगवा दिया। पीड़िता ने 112 पर शिकायत कर धरना उठवा दिया था।

  • पंजाबः 3 माह से फरार चल रहा AIG का साथी गिरफ्तार

    पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने 3 माह से फरार चल रहे AIG मालविंदर सिंह सिद्धू के साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलबीर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भ्रष्टाचार रोको अधिनियम व जबरन वसूली की विभिन्न धाराओं के तहत अक्टूबर 2023 में मोहाली में केस दर्ज किया था। आरोप है कि वह मालविंदर सिंह के इशारे पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाता था। साथ ही उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करता था। आरोपी को विजिलेंस ब्यूरो ने आज अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस का तर्क है कि रिमांड में उससे हथियार बरामद करना है। साथ ही उसके अन्य साथियों की पहचान करनी है।

    विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि एआईजी अपने आपको आईजीपी विजिलेंस ब्यूरो के रूप में पेश करता था। जबकि उक्त अधिकारी 2017 के बाद भी विजिलेंस ब्यूरो में एआईजी या आईजी नहीं रहा है। आरोपी बलबीर सिंह व अन्य ने मिलकर सरकारी मुलाजिमों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवानी शुरू की थी। जांच में यह भी सामने आया है कि आईजी द्वारा अपने सरकारी वाहन का भी गलत तरीके से प्रयोग किया जाता था। वाहन के तेल व अन्य खर्च सरकारी खाते में डाले जाते थे। उसने कभी भी उक्त गाड़ी का रिकॉर्ड लॉग बुक में नहीं रखा।

    आरोपी बलवीर सिंह ने एआईजी सिद्धू के कहने पर विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति और स्वतंत्रता सेनानियों के कोटे के तहत भर्ती किए गए कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करवाई थीं, ताकि उन पर दबाव डालकर उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके। उनसे बदले में रिश्वत ली जा सके। जिसे बाद में मालविंदर सिंह और अन्य आरोपी आपस में बांट लेते थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ लिया एक्शन

    पटियालाः पंजाब में कांग्रेस ने चुनावों से पहले नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। वहीं इसी के चलते कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर के खिलाफ एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने परनीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। यह जानकारी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने दी है।

    बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग नेताओं पर भड़कते हुए नजर आए। दरअसल, मोगा रैली के बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू बाघापुराना में अगली रैली निकालने जा रहे हैं। इसके चलते राजा वड़िंग ने नवजोत सिद्धू का बिना नाम लिए उन्हें चेतावनी दी है।

    अलग रैली पर भड़के हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि जो गलती कर रहा है उसे पार्टी से निकालकर बाहर मारेगे। पार्टी में खराबी करने वालों को नोटिस नहीं दिया जाएगा बल्कि बाहर निकालेंगे। कांग्रेस पार्टी से बड़ा कोई नहीं है। पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निजी विचार रखने हैं तो पार्टी से अलग होकर रखें। इस दौरान राजा वड़िंग ने कहा कि इस बार कोई नोटिस नहीं सीधा बाहर निकाला जाएगा। 

  • पंजाब : दर्दनाक घटना, 2 बच्चों सहित दंपति की मौ’त

    पटियाला: जिले में अंगीठी जलाकर सेक रहे परिवार के 3 सदस्यों की गैस चढ़ने से मौत हो गई। इस हादसे में 2 बच्चों सहित माता-पिता ने दम तोड़ दिया। मरने वाले बच्चों में 2 छोटे बच्चे हैं, जिसमें बेटी की उम्र 4 और बेटे की 2 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार  सनोरी  अड्डा स्थित मार्कर कॉलोनी के एक घर में  प्रवासी परिवार रह रहा था और जय दुर्गा कंपनी में काम करता था। 

    पता चला है कि परिवार द्वारा अंगारे जलाकर आग सेंकी जा रही थी। लेकिन इस बीच धुएं की वजह से बच्चों समेत उनके माता-पिता की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने मृतक परिवार के शव को पटियाला की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

  • पंजाबः 11 दिन बाद मिला मॉडल दिव्या पाहुजा का श’व, देखें वीडियो

    पटियालाः गैंगस्टर गर्लफ्रेंड और मॉडल दिव्या पाहूजा हत्याकांड मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने 11 दिन बाद दिव्या के शव को बरामद कर लिया है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में दिव्या पाहुजा का शव मिला है। फतेहाबाद के टोहाना के पास से पुलिस ने शव को बरामद किया है। आज सुबह से पटियाला की एनडीआरएफ टीम और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम ने सर्च अभियान चलाया हुआ था।

    बता दें कि बस स्टैंड परिसर के पास होटल में दिव्या की हत्या 2 जनवरी को उसके साथी व होटल मालिक अभिजीत ने की थी। गोली मारकर हत्या के बाद शव को बीएमडब्ल्यू कार में डालकर यहां से अभिजीत के साथी बलराज और रवि ठिकाने लगाने ले गए। सेक्टर-14 थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। बीएमडब्ल्यू कार तो पटियाला बस स्टैंड परिसर में खड़ी मिली लेकिन वहां से बलराज और रवि कैब पकड़ आगे कहीं निकल गए थे।

    दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाले बलराज को पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उन्होंने दिव्या शव नहर में फेंक दिया था। जिसके बाद से क्राइम ब्रांच की दो टीमें दिव्या के शव को ढूंढ रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने दिव्या के शव को हरियाणा के फतेहाबाद से बरामद किया।