Category: Punjab>Sangrur

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू ने माइनिंग को लेकर आप पार्टी पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर माइनिंग को लेकर धावा बोला है। सिद्धू ने आरोप लगाए हैं कि पंजाब में सरकार की देखरेख में इल्लीग माइनिंग हो रही है। जिसमें कोई किसी पूर्व मंत्री का रिश्तेदार तो कहीं, जेई खुद बैठ माइनिंग करवा रहा है। नवजोत सिंद्धू ने कहा कि 15 सितंबर को हाई कोर्ट ने रूप नगर के एसएसपी को बुला फटकार लगाई कि वे इल्लीगल माइनिंग रोकने में फेल साबित हुआ है। एसएसपी सरकार का ही नुमाइंदा है। ये तब की बात है, जब एसएसपी तरनतारन के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। क्योंकि स्थानीय विधायक ने शिकायत की थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि 15 सितंबर के बाद 23 अक्टूबर को विशाल सैनी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। जिसमें उन्होंने सरकार की पॉलिसी को भी अटैच किया।

    नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि शिकायत के अनुसार नांदरा- कलमोट व खेड़ा कलां में सरकार की तरफ से मेन्यूअल माइनिंग को परमीशन दी गई है। लेकिन वहां जेई, जो सरकार का ही कर्मचारी है, बैठ कर हजारों टिप्पर रेत निकाल रहे हैं। इसका मतलब है कि ये सरकार की सरप्रस्ती में चल रहा है। हजारों टिप्पर आ-जा रहे हैं, लेकिन एक भी ट्रक पकड़ा नहीं जाता। सिद्धू ने बताया कि जिस जगह की वे बात कर रहे हैं, वहां लंबे पहाड़ हुआ करते थे। लेकिन माइनिंग इस कदर की गई कि वहां 30 फीट जमीन से नीचे तक माइनिंग हो चुकी हैं और जमीन का पानी तक बाहर आ चुका है।

    यहां माइनिंग करने वाला कोई और नहीं, पूर्व मंत्री का ही एक रिश्तेदार तारा सिंह व टिक्का सिंह हैं। AAP सरकार ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद कार्पोरेशन बनाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जो रात कांग्रेस के समय 3300 रुपए में बिकती थी, आज 21 हजार में बिक रही है। जहां-जहां कॉर्पोरेशन बनी हुई हैं, वहां की सरकार 5 से 8 हजार करोड़ तक हर साल कमा रही हैं। लेकिन 20 हजार करोड़ का वादा करने वाली AAP सरकर ने पहले साल में सिर्फ 145 करोड़ रुपए ही कमाए। नवजोत सिद्धू ने वॉर्निंग दी कि अगर पंजाब के खजाने में सेंध लगी तो वे कभी चुप नहीं बैठेंगे।

  • पंजाबः ED के समक्ष पेश होने से पहले जेल में फर्श पर गिरे आप विधायक, अस्पताल में भर्ती

    पटियालाः एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की तरफ से पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए आप पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा का जेल में पैर फिसल गया। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह फर्श पर गिर गए। जिसके बाद आज उन्हें पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। दरअसल, आज उन्हें मोहाली की विशेष अदालत में पेश किया जाना था। मेडिकल कंडीशन के कारण पेश न होने का ईडी ने विरोध जताया है। इस पर अदालत की तरफ से मेडिकल सुपरिटेंडेंट की निगरानी में बोर्ड बनाने के आदेश दिए हैं।

    कल जिला अदालत में मेडिकल बोर्ड की तरफ से 10:30 बजे तक अपनी रिपोर्ट पेश की जाएगी। अगर, वह फिट पाए जाते हैं, तो 2:00 बजे उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले विधायक प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को पीजीआई में भी भर्ती कराया गया था। जब ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो उनके दिल की धड़कन बढ़ गई थी। इसके बाद उन्हें घबराहट होने लगी थी। घबराहट के बाद जालंधर के सामान्य अस्पताल में उन्हें जांच के लिए ले जाया गया था। जहां से उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में रेफर कर दिया था। इस दौरान करीब 36 घंटे बाद उन्हें पीजीआई से छुट्टी मिली थी। विधायक की गिरफ्तारी 40 करोड़ के पुराने लेनदेन केस से जुड़ी हुई है।

    इस मामले में ईडी ने पिछले साल उनके घर ऑफिस और अन्य संपत्तियों की जांच की थी। हालांकि उस वक्त विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पहले सूचना थी कि विधायक को जांच में शामिल किया जाएगा। मगर, सोमवार को ईडी ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया। ​​​​​प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जनमाजरा संगरूर जिले की अमरगढ़ सीट से विधायक हैं। उनका कल शाम 5:00 बजे सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया था। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद आप के कई कार्यकर्ता ED दफ्तर के बाहर इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने ईडी दफ्तर की सुरक्षा भी बढ़ा दी थी।

  • पंजाब Fastway के Director सहित 6 को पुलिस ने किया नामजद

    पटियाला: केबल ऑपरेटर की शिकायत पर फास्टवे के निदेशक समेत 6 के खिलाफ मामला दर्ज करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला थाना सदर की पुलिस ने दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि थाना सदर की पुलिस ने अमनदीप कंबोज की शिकायत के आधार पर विकास पुरी, ज्योति खान, ब्रांच मैनेजर जगदीप सिंह, शिवचरण और दविंदर सिंह को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप कंबोज ने बताया कि उनका सन्नूर और चीमा बाग में केबल का काम है।

    आरोप है कि विकास पुरी, ज्योति खान, ब्रांच मैनेजर जगदीप सिंह, शिवचरण, दविंदर सिंह और 2 से 3 अज्ञात लोगों ने चीमा बाग में उसके नेटवर्क की तार काट दी और चीमा बाग स्थित कार्यालय से 6-7 बक्से चोरी करके लेकर जा रहे थे। अमनदीप के मुताबिक उसने अपने साथियों मंजीत और अमृतपाल सिंह के साथ मिलकर इसे रोकने की कोशिश की तो दविंदर और शिवचरण ने मारपीट की और सभी मौके से भाग गए।

  • पंजाबः हमलावारों ने पिता और 2 बेटों पर किया चाकुओं से हमला, एक की मौ’त

    पटियाला: पंजाब में लगातार क्राइम की वारदातों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। वहीं ताजा मामला लहल कालोनी से सामने आया है, जहां देर रात हमलावारों ने पिता और उसके 2 बेटों पर चाकुओं से हमला कर दिया। इस दौरान एक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय प्रीतम चंद के रूप में हुई है। जब उसके 2 बेटों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। बताया जा रहा हैकि पिता और दोनों बेटों को ईलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां पिता ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी के साथ डीएसपी संजीव सिंगला मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी संजीव सिंगला ने बताया कि 10 बजे के करीब यह घटना हुई है, फिलहाल जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उक्त मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। उसके 2 बेटे घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। डीएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः रिश्वत लेते बिजली कर्मी रंगे हाथों काबू

    पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत पीएसपीसीएल शिकायतकर्ता हैंडलिंग ब्वॉय (सीएचबी) कुलवंत सिंह को 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उक्त बिजली कर्मी पटियाला के कार्यालय  में तैनात था। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त बिजली कर्मचारी को जिला पटियाला के गांव सूलर निवासी जसवीर सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज से संपर्क कर आरोप लगाया कि जूनियर इंजीनियर दविंदर सिंह और उक्त सीएचबी कुलवंत सिंह उसे घरेलू बिजली का लोड स्वीकार्य सीमा से अधिक करने के लिए धमकी दे रहा है और इस संबंध में जुर्माने से बचने के लिए 8,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उक्त आरोपी कुलवंत सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दविंदर सिंह जेई और कुलवंत सिंह सीएचबी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे सह-आरोपी जेई जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • पंजाब : परिवार के 4 सदस्यों ने नहर में लगाई छलांग

    पटियाला : समाना में परिवार के 4 सदस्यों ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। इस घटना में मां-बेटी पानी के तेज बहाव में बह गईं, जबकि पिता और दूसरी बेटी को गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद नहर से बाहर निकाल लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरोड़ी गांव के एक परिवार के 4 सदस्य जिनमें पति चरना राम, पत्नी कैलो देवी, बेटी जसलीन कौर और बेटी जसमीन कौर शामिल हैं। 

    इन्होंने यहां से कुछ ही दूरी पर स्थित गुरदयालपुरा गांव के पास भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। इस बीच गोताखोरों ने एक बेटी जसमीन कौर और पिता चरना राम को नहर से बाहर निकाल लिया, जबकि मां कैलो देवी और बेटी जसलीन कौर पानी में बह गईं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

    चरणा राम को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बेटी जैस्मीन को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त परिवार ने आर्थिक तंगी के कारण यह कदम उठाया है।

  • पंजाब: 8 किलो अफीम सहित 4 तस्कर गिरफ्तार

    पटियालाः राजपुरा रोड पर बहादुरगढ़ स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस नाका देख भागने की कोशिश करने रहे चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे 8 किलो अफीम बरामद की है। आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह मन्ना निवासी सनौर, मनजीत सिंह निवासी सनौर, राजू निवासी रत्न नगर पटियाला व वरिंदर सिंह निवासी सनौर के रूप में हुई है। इस मामले पर एसएसपी वरुण शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि थाना सदर इंचार्ज हरमिंदर सिंह की सुपरविजन में चौकी बहादुरगढ़ के इंचार्ज लवदीप सिंह व उनकी टीम ने टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की हुई थी।

    इसी दौरान रेनोल्ट ट्राइबर कार ने पुलिस को देख यू-टर्न ले लिया तो पुलिस ने तुरंत पीछा करना शुरू कर दिया। पीछा करने के दौरान उनकी कार कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गई तो पुलिस पार्टी ने कार में सवार चारों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर कार की अगली सीट के पास रखे बैग से 8 किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः ओवरब्रिज पर हुए दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौ’त 

    पटियालाः जिले में बने नए बस स्टैंड के ओवरब्रिज से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक व्यक्ति अपनी पत्नी को छोड़कर वापिस लौट रहा था। इस दौरान वह गलती से ओवरब्रिज पर चढ़ गया। जहां सामने से आ रही बस के साथ बाइक सवार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रणजीत सिंह  निवासी गांव थेड़ी के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना अर्बन एस्टेट एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि रंजीत सिंह अपनी पत्नी को बस स्टैंड छोड़ने के लिए बाइक पर सवार होकर आया था, लेकिन वह गलती से बस स्टैंड के अंदर ओवरब्रिज पर चढ़ गया, जो केवल बसों की एंट्री के लिए बनाया गया था। बाद में उसे एक सुरक्षा गार्ड ने रोका, जहां वह अपनी पत्नी को छोड़कर वापस लौटा तो सामने से आ रही बस से टकरा गया। इस हादसे में रणजीत सिंह की मौत हो गई। वहीं इस मामले को लेकर थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि रणजीत सिंह का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों  को सौंप दिया गया है।

  • पंजाबः महाभारत के ‘धृतराष्ट्र’ की गाड़ी से लाखों का कीमती सामान चोरी

    पटियालाः पंजाब में बढ़ रही क्राइम की वारदातों के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं शुक्रवार की देर शाम उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया जब खबर मिली कि महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले कलाकार गिरिजा शंकर व्यास की कार का शीशा तोड़कर लाखों का कीमती समान व नगदी चोरी कर फरार होने की सूचना पुलिस को मिली। बताया जाता है कि शाम को कार पर सवार गिरिजा शंकर व्यास चंद मिनटों के लिए बीकानेर मिष्ठान के नजदीक पहुचे थे।

    उक्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक कुल कितने की चोरी हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जानकारी के मुताबिक महाभारत में धृतराष्ट्र का रोल करने वाले गिरिजा शंकर व्यास कार पर सवार होकर शाम को बीकानेर मिष्ठान के नजदीक कुछ सामान लेने के लिए पहुचे थे। लेकिन चंद मिनटों में ही वापस आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। कार के अंदर रखा सामान गायब पाया गया। बताया जाता है कि कार में रखा लैपटॉप, मोबाइल, डॉक्युमेंट के अलावा डालर व अन्य नगदी गायब है। 

    बताया जाता है कि उक्त चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है। जिस कलाकार की चोरी हुई है वह एक जाना पहचाना नाम है इसीलिए जैसे ही पुलिस की चोरी की वारदात की खबर मिली तो हड़कंप मच गया। इसीलिए राजपुरा के डीएसपी सुरिंदर मोहन शर्मा के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुचकर निरीक्षण करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः iPhone-Apple Watch के लिए दोस्तों ने की हत्या 

    पटियालाः पुलिस ने 10 दिनों बाद मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस दौरान पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि नाभा के अजनौदा कला निवासी गुरजिंदर सिंह की हत्या उसी के 2 दोस्त ने आईफोन और एप्पल वॉच के लालच में कर दी। पुलिस ने 10 दिन बाद उसके 2 दोस्तों पर मामला दर्ज किया है। गुरजिंदर सिंह 9 अक्टूबर को घर से निकला था। इसके बाद 18 अक्टूबर को गुरजिंदर सिंह की डेड बॉडी मैस नहर से बरामद हुई थी। डेड बॉडी मिलने के बाद परिवार ने समझा नशे की वजह से गुरजिंदर की मौत हुई है।

    मामला गुरजिंदर के पिता भूपेंद्र सिंह निवासी गांव अजनौदा कल नाभा के बयान दर्ज करने के बाद सिमरनजीत सिंह निवासी हीरा महल नाभा और करण कुमार निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी नाभा पर दर्ज हुआ है। इसे लेकर आज एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी काबू कर लिए हैं। इन लोगों ने मिलकर नशा किया था, जिसके बाद लालच की वजह से मर्डर को अंजाम दिया। इन दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरजिंदर सिंह पटियाला अर्बन स्टेट निवासी मनिंदर पाल सिंह के पास ड्राइविंग का काम करता था। 9 अक्टूबर को वह रूटीन में अपने काम के लिए निकला था।

    गुरजिंदर सिंह ने घर पर बोला था कि वह कश्मीर घूमने के लिए जाएगा और गुरजिंदर जाते समय अपने साथ आईफोन 11 और सपोर्ट्स घड़ी ले गया था। ‌ इसके बाद गुरिंदर सिंह घर नहीं लौटा तो परिवार ने समझा कि वह कश्मीर घूमने चला गया है लेकिन 18 अक्टूबर को उसकी डेड बॉडी नहर से बरामद हुई। इसके बाद उन्होंने अर्बन स्टेट निवासी मनिंदर पाल सिंह से संपर्क किया तो पता चला कि 15 अक्टूबर को ड्यूटी से शाम को घर जाते समय गुरजिंदर सिंह उनसे 3000 पर लेकर निकल गया था। परिवार को लगा कि नशे करने की वजह से गुरजिंदर सिंह की मौत हुई है, जिस वजह से उन्होंने कोई कार्रवाई न करवाते हुए पोस्टमॉर्टम के बाद डेड बॉडी हासिल कर ली।

    कुछ दिनों के बाद पता चला कि गुरजिंदर सिंह को 15 अक्टूबर की शाम को सिमरनजीत सिंह ने फोन करके अपने घर बुलाया था। यहां घर पर इन आरोपियों ने आईफोन मोबाइल, घड़ी बाइक व बाग के लालच में गुरजिंदर सिंह का कत्ल कर दिया और उसकी डेड बॉडी को भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। आरोपियों ने 15 अक्टूबर की शाम को गुरजिंदर सिंह को फोन किया था लेकिन डेड बॉडी मिलने के बाद भी इन आरोपियों ने फोन कॉल करने और मिलने के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। मोबाइल कॉल डिटेल पुलिस के हाथ लगते ही पूछताछ शुरू की ।आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात को इन लोगों ने मिलकर नशा किया था। लालच के चलते इस कत्ल को अंजाम दिया।