Category: International

  • पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुआ विवाद, 8 पर मामला दर्ज

    पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी को लेकर हुआ विवाद, 8 पर मामला दर्ज

    नई दिल्ली : भारतीय टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ एक बार फिर से चर्चा में हैं। हालांकि वे अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, लेकिन इस बीच क्रिकेट के अलावा दूसरी बातों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल पिछले दिनों पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला हुआ था, इसमें अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पृथ्वी शॉ के जिस दोस्त की कार पर हमला हुआ था, वो बिजनेसमैन बताया जा रहा है और मामला सेल्फी लेने को लेकर हुए विवाद का है। पता चला है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

    सेल्फी को लेकर हुआ विवाद 

    बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ​ पिछले ​दिनों अपने दोस्त के साथ कही गए हुए थे। इसी दौरान उनके पास कुछ लोग आए और पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। खबर है कि पृथ्वी शॉ ने सेल्फी दे भी दी, इसके बाद भी वे और ज्यादा तस्वीरें लेने के लिए कहने लगे। इसके बाद उनको होटल से बाहर निकाल दिया गया। इससे लोग भड़क गए और पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार पर हमला कर दिया। ये घटना उस वक्त हुई, जब दोस्त पृथ्वी शॉ को छोड़कर वापस जा रहा था। इसी दौरान बीच में ही कार को रोककर उसमें तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया। अच्छी बात ये रही कि पृथ्वी शॉ खुद उस दौरान कार में मौजूद नहीं थे। आरोप तो ये भी है कि आरोपियों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त से कुछ रुपयों की भी मांग की गई, जिसे दोस्त ने नहीं माना। अब ओशिवारा पुलिस स्टेशन में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ओशिवारा पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148,149, 384, 437, 504, 506 के तहत मामला किया दर्ज किया गया है आगे की जांच की जा रही है। 

    क्या है मामला

    दरअसल, सना गिल और शोभित ठाकुर नाम के फैन सहित कुछ अन्य लोगों ने पृथ्वी शॉ के दोस्त के साथ मारपीट की। घटना 15 फरवरी की रात की है और घटना सहारा स्टार होटल में हुई। पृथ्वी शॉ और उसका दोस्त, एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे। इस दौरान पृथ्वी शॉ का फैन, एक लड़की फैन उनके टेबल पर आ गए और फोटो क्लिक करने लगा। कुछ फोटो क्लिक करने के बाद फैन वीडियो और फोटो लेना बंद नहीं किया, जिसके बाद पृथ्वी शॉ ने अपने दोस्त व होटल मालिक को बुलाया और फैंस को हटाने को कहा। रेस्टोरेंट के मैनेजर ने फैन को रेस्टोरेंट से निकाल दिया। यह शख्स रेस्टोरेंट के बाहर पृथ्वी शॉ और उसके दोस्त के निकलेने का इंतज़ार करता रहा। इसके बाद पृथ्वी शॉ के दोस्त को सिग्नल पर रोक लिया और कार का शीशा तोड़कर मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं, पृथ्वी के दोस्त से 50000 हजार भी मांगने लगा। जब शीशा तोड़ दिया तो कोई मामला नहीं बढ़े इसलिए पृथ्वी को दूसरे कार में रवाना किया। 

    पृथ्वी शॉ चल रहे हैं टीम इंडिया से बाहर 

    पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में हाल ही में शामिल किया गया था, लेकिन वे सीरीज में एक भी मैच नहीं खेल पाए। टीम में होने के बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने अपना पहला टी20 मैच साल 2021 की जुलाई में खेला था, लेकिन उसमें वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। हालांकि टेस्ट और वनडे में भी पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन वे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। इस बीच घटना में वैसे तो पृथ्वी शॉ का कोई खास रोल नहीं है, लेकिन वे चर्चा में तो आ ही गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

  • इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास 

    इस दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास 

    एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का है रिकॉर्ड दर्ज

    नई दिल्ली: इंग्लिश क्रिकेटरइयोन मोर्गन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। सोमवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। मोर्गन ने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को साल 2019 का विश्व जिताया था। 36 वर्षीय मॉर्गन ने 16 साल के करियर के बाद जुलाई 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन उन्होंने दुनिया भर के शॉर्ट-फॉर्म टूर्नामेंट में खेलना जारी रखा रखा था। मॉर्गन के नाम वनडे विश्व कप में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2019 के विश्व कप में मैनचेस्टर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में 17 छक्के लगाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

    उन्होंने पिछले साल हंड्रेड एलिमिनेटर के लिए लंदन स्पिरिट की कप्तानी की थी और हाल ही में समाप्त हुए SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेला था। उन्होंने एक बयान में कहा, “यह बड़े गर्व के साथ है कि मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं। काफी विचार-विमर्श के बाद, मेरा मानना है कि अब उस खेल से दूर होने का सही समय है जिसने मुझे दुनिया में इतना कुछ दिया है।” 2005 में मिडिलसेक्स में शामिल होने के लिए इंग्लैंड जाने से लेकर, अंत तक SA20 में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलते हुए, मैंने हर पल को संजोया है।

    उन्होंने भावुक अंदाज में आगे कहा, जैसा कि हर खिलाड़ी के करियर में होता है, उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन मेरा परिवार और दोस्त इस पूरे समय में मेरे साथ रहे हैं। मैं अपनी पत्नी तारा, अपने परिवार और करीबी को विशेष रूप से धन्यवाद कहना चाहता हूं। जिन दोस्तों ने बिना शर्त मेरा साथ दिया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आगे कहा, “मुझे अपने सभी साथियों, कोचों, प्रशंसकों और पर्दे के पीछे के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहिए, जिन्होंने न केवल मुझे वह खिलाड़ी बनाया, जो मैं बना, बल्कि मुझे वह इंसान भी बनाया, जो मैं आज हूं। क्रिकेट के लिए धन्यवाद, मैं दुनिया की यात्रा करने में सक्षम हूं।

    मोर्गन ने इंग्लैंड की तरफ से 16 टेस्ट, 248 वनडे और 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 30.43 की औसत से 700 रन बनाए। वनडे में 39.29 की औसत और 91.16 की स्ट्राइक रेट से 7,701 रन है, जिनमें उनके 14 शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय में मोर्गन ने 28.58 की औसत से 2,458 बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 14 अर्धशतक दर्ज हैं।

  • मशहूर भारतीय क्रिकेटर करने जा रहा है दूसरी बार शादी, इस दिन लेंगे सात फेरे

    मशहूर भारतीय क्रिकेटर करने जा रहा है दूसरी बार शादी, इस दिन लेंगे सात फेरे

    नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे है। ये शादी 14 फरवरी को होगी। एक बच्चे के पिता हार्दिक अपनी पत्नी सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ ही सात फेरे लेंगे। दोनों उदयपुर में शादी करेंगे। वहीं पर , मेहंदी जैसे कार्यक्रमों के साथ दोनों की शादी की सभी रस्में पूरी की जाएंगी।

    दोनों ने जनवरी, 2020 में सगाई की थी। इसके बाद मई, 2020 में दोनों ने सिर्फ करीबी लोगों के बीच शादी की थी। एक विश्वसनीय सूत्र ने साझा किया, “उन्होंने तब एक अदालत में शादी की थी। जब यह हुआ तो सब कुछ जल्दबाजी में था। तभी से उनके मन में एक भव्य शादी का विचार आया। वे सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।”दोनों एक बच्चे के पेरेंटस भी हैं।

  • भारत क्रीकेट टीम को बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ टेस्ट सीरीज़ से बाहर

    भारत क्रीकेट टीम को बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी हुआ टेस्ट सीरीज़ से बाहर

    नई दिल्ली : भारतीय क्रीकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि बुमराह चोट से उबर गए हैं और वह चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबले खेल सकते हैं। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में बुमराह की वापसी होगी। बीसीसीआई या फिर सेलेक्शन कमेटी की ओर से इस बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

    आप को बता दें कि 29 साल के बुमराह ने पीठ की चोट के कारण पिछले साल सितंबर से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। लेकिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज में उनके खेलने की संभावना थी, लेकिन अब वो भी खत्म हो गई है। बीसीसीआई जसप्रीत ​बुमराह को लेकर कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहता। हालांकि जसप्रीत बुमराह काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन इसी साल भारत में वनडे विश्व कप भी है, उसमें बुमराह का रहना बहुत जरूरी है, इसलिए जब वे पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते, उन्हें टीम में लेकर खेलने का फैसला बहुत बड़ा रिस्क है। 

  • पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन

    पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन

    नई दिल्लीः पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग कोई नई बात नहीं है। इतिहास गवाह है कि उसके कई खिलाड़ी इस दलदल में फंस चुके हैं। अब खबर ये है कि उसका एक और अनुभवी खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में दोषी पाया गया है जिसपर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2 साल का बैन लगा दिया है। पीसीबी ने भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद ऑफ स्पिनर आसिफ अफरीदी को ये सजा दी है।

    इस 36 वर्षीय खिलाड़ी पर यह प्रतिबंध 22 सितंबर 2022 से शुरू माना जाएगा जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। आसिफ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम में चुना गया था, लेकिन उसे राष्ट्रीय टीम की तरफ से कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। मैच फिक्सिंग में दोषी इस खिलाड़ी को 12 सितंबर, 2024 तक बैन कर दिया गया है। पीसीबी का कहना है कि अब ये खिलाड़ी अगले दो साल तक ना तो कोई घरेलू क्रिकेट और ना ही पीएसएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देगा।

    आसिफ अफरीदी ने पिछले साल कश्मीर प्रीमियर लीग में रावलकोट हॉक्स की ओर से खेलते हुए मैच फिक्सिंग को अंजाम दिया था। अफरीदी के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से 35 फर्स्ट क्लास मैचों में 118 शिकार किए हैं। लिस्ट ए में आसिफ के नाम 59 विकेट दर्ज हैं वहीं टी20 में इस खिलाड़ी ने अभी तक 63 विकेट लिए हैं। पीएसएल में वह मुल्तान सुल्तांस के लिए खेल चुके हैं।

    इससे पहले पाकिस्तान के कई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंस चुके हैं। सलीम मलिक से लेकर अता उर रहमान, जिनपर आजीवन बैन लगा वहीं साल 2010 में पाक टीम के तत्कालीन कप्तान सलमान बट्ट, पेसर मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड में जाकर मैच स्पॉट फिक्सिंग जैसे घिनौने कारनामे को अंजाम दिया। लेग स्पिनर दानिश कनेरिया को भी इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग मामले में लाइफटाइम बैन लगा।

  • दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

    दिग्गज खिलाड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

    मेलबॉर्नः ऑस्ट्रेलिया टीम के टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। फिंच टेस्ट और वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे और अब उन्होंने टी20 से भी संन्यास की घोषणा कर दी। फिंच ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी में कंगारू टीम ने साल 2021 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। एरोन फिंच ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 76 टी20 और 55 वनडे मैच में कप्तानी की है। 

    12 साल तक ऑस्ट्रेलिया टीम में रहे फिंच

    फिंच ने कुल 254 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसमें 5 टेस्ट, 146 वनडे और 103 टी20 मैच शामिल हैं। फिंच ने अपने संन्यास को लेकर कहा “यह महसूस करते हुए कि मैं 2024 में अगले टी20 विश्व कप तक नहीं खेलूंगा, ये पद छोड़ने का सही समय है और टीम को उस टूर्नामेंट की योजना बनाने और उस पर अमल करने का समय देना चाहिए। मैं उन सभी प्रशंसकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मेरा साथ दिया।” फिंच ने कहा “टीम की सफलता के लिए आप मैच खेलते हैं और 2021 में पहली बार टी20 विश्व कप और 2015 में घरेलू सरजमीं पर वनडे विश्व कप जीतना दो यादें होंगी जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। 12 साल तक ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम होना और कुछ महानतम खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलना एक अविश्वसनीय सम्मान रहा है।”

    सितंबर 2022 में वनडे फॉर्मेट से लिया था संन्यास

    जनवरी 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से, फिंच ने 8,804 रन बनाए, जिसमें 17 वनडे शतक और दो टी20 शतक शामिल हैं। फिंच ने पिछले साल सितंबर में वनडे से संन्यास लिया था, लेकिन उन्होंने टी20 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना जारी रखा। हालांकि, फिंच की कप्तानी में कंगारू टीम अपने घर में लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप नहीं जीत पाई थी। फिंच ने इसी टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेला और 63 रन बनाए। हालांकि, पहले मैच में मिली हार के चलते यह टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। 

    साल 2020 में बने ने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 

    साल 2020 में फिंच पुरुषों में टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बने थे। उन्होंने 2018 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सिर्फ 76 गेंदों पर 172 रनों की पारी खेली थी और टी20 में सबसे बड़े निजी स्कोर का रिकॉर्ड बनाया था। उनकी इस लाजवाब पारी में 10 छक्के और 16 चौके शामिल थे। वहीं, 2013 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साउथेम्प्टन में 63 गेंदों में 156 रन बनाए थे। यह उस समय टी20 की सबसे बड़ी पारी थी और फिलहाल तीसरे नंबर पर है।

  • भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ का आया विवादित बयान

    भारत दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ का आया विवादित बयान

    नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही विवादित बयान दे डाला है। स्टीव स्मिथ ने कहा कि चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अभ्यास मैच खेलने से बेहतर अकेले प्रैक्टिस करना है। ऑस्ट्रेलिया ने महीने भर चलने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान भारत में एक भी अभ्यास मैच नहीं खेलने का फैसला किया है। इसकी अहम वजह ये है कि मेजबान देश प्रैक्टिस के लिए घास वाला विकेट मुहैया कराता, जबकि वास्तविक मुकाबलों के लिए स्पिन की अनुकूल पिचें तैयार की जाएंगी। अपने करियर में चौथी बार देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम को अभ्यास मैच की तुलना में नेट सेशन से ज्यादा फायदा होगा। बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा।

    भारत में अभ्यास मैच नहीं खेलेंगे स्मिथ

    टीम के भारत रवाना होने से पहले न्यूज.कॉम.एयू ने स्मिथ के हवाले से कहा, हम आम तौर पर इंग्लैंड में दो अभ्यास मैच खेलते हैं। इस बार भारत में कोई अभ्यास मैच नहीं है। उन्होंने कहा, पिछली बार जब हम भारत थे तो मुझे पूरा यकीन है कि हमें घास वाली विकेट मिली थी और इसका कोई मतलब नहीं था। उम्मीद है कि हमें वास्तव में अच्छी प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी जहां गेंद के वही करने की संभावना है जैसा पिच पर होने की उम्मीद है।

    नेट पर अभ्यास करना क्यों लग रहा है स्मिथ को बेहतर?

    स्मिथ ने ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर को पछाड़कर एलेन बॉर्डर मेडल जीता। भारत दौरे पर अभ्यास मैच शामिल नहीं करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की आलोचना हो रही है क्योंकि यह लंबी सीरीज का बड़ा हिस्सा होता है। स्मिथ ने हालांकि कहा कि कड़े नेट सत्र से स्पिनरों को बेहतर अभ्यास करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, बेहतर है कि हम अपने नेट पर अभ्यास करें और स्पिनरों को जितना मर्जी वह चाहें उतना गेंदबाजी करने का मौका मिले।

    स्मिथ की टीम को 2017 में भारत दौरे पर 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने संकेत दिए कि काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला किया गया। उन्होंने कहा, हम इंतजार करेंगे और जब मैदान पर उतरेंगे तो देखेंगे। मुझे लगता है कि हमने अभ्यास मैच नहीं खेलने का सही फैसला किया है। स्मिथ ने कहा, भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज निश्चित तौर पर बहुत बड़ी सीरीज है। मैं भारत में कभी नहीं जीता, दो बार गया हूं और भारत में खेलना हमेशा मुश्किल होता है। हमारे सामने कुछ चुनौतियां हैं लेकिन खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं।

  • WWE का खतरनाक रेसलर, जिसने अच्छे-अच्छे पहलवानों को दी पटखनी

    WWE का खतरनाक रेसलर, जिसने अच्छे-अच्छे पहलवानों को दी पटखनी

    नई दिल्ली: WWE के इतिहास में अब तक कई सुपरस्टार्स आपना नाम बना चुके हैं इनमें से कुछ एसे भी है जिनके नाम की तूती आज भी बोलती है। अंडरटेकर, बतिस्ता, द रॉक और जॉन सीना जैसे WWE स्टार्स का नाम तो आप ने सुना ही होगा। मगर एक और ऐसा  प्लेयर है जो रिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह खूंखार रूप से आक्रामक हो जाता है। रेसलिंग की दुनिया में WWE रेसलर गोल्डबर्ग को भला कौन भूला होगा। धमाकेदार एंट्री और रिंग में अच्छे-अच्छे पहलवानों को धूल चटा देने वाले इस रेसलर ने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    अपने आक्रामक रवैये के लिए पहचाने जाने वाले गोल्डबर्ग ने रिंग में अच्छे-अच्छे पहलवानों को हार का मुंह दिखाया है। गोल्डबर्ग के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो दुनिया का कोई भी रेसलर नहीं तोड़ पाया है। दरअसल गोल्डबर्ग ने अपने से तीन गुना अधिक वजनी पहलवान को भी रिंग में पटखनी दी है। 129 किलो के ‘ब्रॉक लेजनर‘ से लेकर 235 किलो के ‘द जाइंट’ तक को रिंग में उठा के पटक चुके हैं। 163 किलो के ‘मार्क हेनरी’ जिसका नाम सबसे वजनी रेसलर्स में शुमार है, उनको भी रिंग में गोल्डबर्ग मात दे चुके हैं। वहीं लंबे-चौड़े कद के ‘बिग शॉ’ जो कि 173 किलो के थे वह भी गोल्डबर्ग से बच नहीं सके है।

  • Caption Cool के बाद फिल्म प्रोड्यूसर बने MS Dhoni, मूवी का पोस्टर किया जारी

    Caption Cool के बाद फिल्म प्रोड्यूसर बने MS Dhoni, मूवी का पोस्टर किया जारी

    क्रिकेट : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में सफल पारी खेलने के बाद अब फिल्म प्रोडक्शन की ओर बढ़ रहे हैं। धोनी ने अपनी पहली तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ की घोषणा की है। इससे धोनी के फैंस में खुशी की लहर है। फेंस ने उनके नए तमिल वेंचर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्रिकेटर से प्रोड्यूसर बने धोनी ने शुक्रवार को आपनी फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए फिल्म का नाम और कास्ट की घोषणा की।

    एमएस धोनी के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में तमिल सिनेमा के जाने-माने कलाकार नजर आने वाले हैं। धोनी की इस फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जबकि नादिया और योगी बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एमएस धोनी की डेब्यू फिल्म का पोस्टर आउट होते ही फैन्स काफी खुश हैं और धोनी को बधाई दे रहे हैं।

    बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 25 जनवरी 2019 को अपनी कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। उनके प्रोडक्शन हाउस ने अब तक तीन लघु फिल्मों का निर्माण किया है, जिनमें रोर ऑफ द लोन, बिल्ज टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू शामिल हैं। खास बात यह है कि धोनी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए तमिल सिनेमा को चुना है। धोनी एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा निर्मित की जाने वाली पहली तमिल फिल्म का पोस्टर एक एनिमेटेड पोस्टर है। फिल्म का निर्देशन रमेश थमिलमनी ने किया है। रमेश की यह पहली फिल्म है। इस प्रोडक्शन हाउस का काम उनकी पत्नी साक्षी धोनी देख रही हैं।

  • T-20 में भारतीय गेंदबाज ने शर्मनाक रिकॉर्ड्स किया अपने नाम

    T-20 में भारतीय गेंदबाज ने शर्मनाक रिकॉर्ड्स किया अपने नाम

    नई दिल्लीः टीम इंडिया के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नो बॉल फेंकने का सिलसिला जारी है। महज 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में यह बाएं हाथ का गेंदबाज 15 नो बॉल फेंक चुका है। पिछली टी20 सीरीज में ही उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज का तमगा हासिल किया था। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी के आखिरी ओवर में नो बॉल फेंक वह इस मामले में अपने नंबर-1 होने का रिकॉर्ड और मजबूत करते नजर आए।

    अर्शदीप ने रांची में शुक्रवार को खेले गए टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की पारी के दौरान आखिरी ओवर में नो बॉल से शुरुआत की। इस गेंद पर उन्हें छक्का पड़ा। अगली फ्री हिट पर भी उन्हें छक्का खाना पड़ा। इसके बाद ओवर की दूसरी गेंद पर भी डेरिल मिचेल ने उन्हें छक्का जड़ दिया। इस तरह शुरुआती दो गेंद पर ही उन्होंने कुल 19 रन खर्च कर दिए। पूरे ओवर में उन्होंने कुल 27 रन दिए। इतने रन लुटाने के कारण दो शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में भी उन्होंने अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

    T20I में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज

    1. अर्शदीप सिंह: 15
    2. हसन अली: 11
    3. कीमो पॉल: 11
    4. ओशाने थॉमस: 11
    5. रिचर्ड एनगरावा: 10

    T20I में पारी के 20वें ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज

    1. अर्शदीप सिंह: 27 रन (2023)
    2. सुरेश रैना: 26 रन (2012)
    3. दीपक चाहर: 24 (2022)
    4. खलील अहमद: 23 (2018)

    T20I में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज

    1. शिवम दुबे: 34 रन (2020)
    2. स्टुअर्ट बिन्नी: 32 रन (2016)
    3. शार्दुल ठाकुर: 27 रन (2018)
    4 अर्शदीप सिंह: 27 रन (2023)

    रांची में अर्शदीप का आखिरी ओवर

    रांची में बीती रात (27 जनवरी) न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में भारत की हार के बड़े कारणों में अर्शदीप का ओवर भी गिना जा रहा है। दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम पहले खेलते हुए 19 ओवर में महज 149 रन ही बना पाई थी, लेकिन यहां आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 27 रन लुटा दिए। अर्शदीप की इस खराब गेंदबाजी के कारण कीवी टीम 176 रन पर पहुंच गई। जवाब में भारतीय टीम 155 रन ही बना सकी। भारत को यहां 21 रन से हार झेलनी पड़ी।