Category: International

  • शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर अक्षर पटेल, देखें वीडियो

    शादी के बंधन में बंधे क्रिकेटर अक्षर पटेल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल गुरुवार को वडोदरा में महा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गए। अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटले ने शादी के कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

    शादी के लिए वनडे सीरीज से लिया ब्रेक

    बता दें कि ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शादी के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से ब्रेक लिया है। अक्षर और मेहा की शादी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर को उनके फैन्स बधाई भी दे रहे हैं।

    कौन हैं अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल

    बता दें कि अक्षर पटेल की पत्नी मेहा पटेल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 20 जनवरी को अपने जन्मदिन पर मेहा पटले को शादी के लिए प्रपोज किया था।

    जानें, अक्षर पटेल का क्रिकेट करियर

    अक्षर पटेल ने टीम इंडिया के लिए 2014 में डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक 8 टेस्ट, 49 वनडे और 40 इंटरनेशनल टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 47, 56 और 37 विकेट चटकाए हैं। वे फिलहाल टीम इंडिया के महत्वपूर्ण प्लेयर हैं।

  • महिला IPL में होगा अडानी Vs अंबानी, BCCI हुआ मालामाल

    महिला IPL में होगा अडानी Vs अंबानी, BCCI हुआ मालामाल

    नई दिल्लीः महिला इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन जल्द शुरू होने वाला है। पहले सीजन में पांच टीमों होंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इन सभी पांच टीमों को बेच दिया है, जिससे बोर्ड मालामाल हो गया है। बीसीसीआई को पांचों टीमों से 4669.99 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने लगातार तीन ट्वीट किए, जिसमें बताया है कि महिला आईपीएल का आधिकारिक नाम अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) कर दिया गया है।

    महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में उतरने वाली पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और दिल्ली रहेंगी। इनकी नीलामी हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा बोली अहमदाबाद टीम के लिए लगी है, जो अडानी ग्रुप ने लगाई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर मुंबई टीम को इंडियाविन स्पोर्ट्स ने खरीदा है, यह रिलायंस ग्रुप की कंपनी है। यानी इस बार महिला आईपीएल में फैन्स को अडानी ग्रुप और रिलायंस ग्रुप की टीमें आमने-सामने दिखेंगी।

    पांचों टीमों को किसने कितने में खरीदा?

    1. अडानी स्पोर्ट्सलाइन PVT. LTD, अहमदाबाद, 1289 करोड़ रु.
    2. इंडियाविन स्पोर्ट्स PVT. LTD (रिलायंस ग्रुप), मुबंई, 912.99 करोड़ 
    3. रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स PVT. LTD, बेंगलुरु, 901 करोड़
    4. जेएसडब्ल्यू जीएमआर क्रिकेट  PVT. LTD, दिल्ली, 810 करोड़
    5. कैप्री ग्लोबल होल्डिंग्स  PVT. LTD, लखनऊ, 757 करोड़

    मार्च में हो सकती है महिला प्रीमियर लीग

    बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग का अभी शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह टूर्नामेंट इसी साल 4 से 26 मार्च के बीच कराया जा सकता है। इससे पहले महिला आईपीएल को लेकर खिलाड़ी की नीलामी भी होनी है।

    पहले सीजन में 22 मैच होने की संभावना है। यह सभी मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कराए जा सकते हैं। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष आईपीएल के लिए फ्रेश रखा जाएगा। यह टूर्नामेंट 31 मार्च से एक अप्रैल तक होने की संभावना है।

    महिला आईपीएल में हर साल बढ़ेगा प्लेयर्स पर्स

    महिला आईपीएल में प्लेयर्स पर्स पहले सीजन में 12 करोड़ रुपये रहेगा। यह हर साल धीरे-धीरे बढ़ेगा, जो 5 साल बाद 18 करोड़ रुपये हो जाएगा। दूसरे सीजन में प्लेयर्स पर्स 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 13.5 करोड़ हो जाएगा। इसके बाद 2025 सीजन में 15 करोड़ रुपये हो जाएगा. 2026 सीजन में यह प्लेयर्स पर्स बढ़कर 16.5 करोड़ रुपये होगा। जबकि आखिर में पांचवें साल यानी 2027 में यह पर्स बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो जाएगा।

    चैम्पियन टीम को मिलेंगे 6 करोड़ रुपये

    पहले सीजन में 22 मैच होने की संभावना है। यह सभी मैच मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कराए जा सकते हैं। वानखेड़े स्टेडियम को पुरुष आईपीएल के लिए फ्रेश रखा जाएगा। यह टूर्नामेंट 31 मार्च से एक अप्रैल तक होने की संभावना है। बता दें कि बीसीसीआई ने हाल ही में महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स वायाकॉम 18 को 950 करोड़ रुपये में बेचे हैं। महिला आईपीएल में खिलाड़ियों के लिए बतौर इनामी राशि 10 करोड़ रुपये तय की गई हैं। जबकि चैम्पियन टीम को 6 करोड़ और उपविजेता टीम को 3 करोड़ रुपये मिलेगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

  • इस खिलाड़ी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इस खिलाड़ी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    ब्राजील: खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें फुटबाल के एक खिलाड़ी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।  ब्राजील के एक फुटबॉलर दानी अल्वेस को स्पेन में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि घटना बार्सिलोना के एक नाइटक्लब में 31 दिसंबर को घटी थी।

    पुलिस ने अल्वेस को सम्मन भेजा था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब वह एक जज के सामने उपस्थित होंगे जो आरोपों पर फैसला करेंगे। अभी उन्हें जमानत नहीं देने और जेल में रखने का आदेश दिया गया है। अल्वेस 39 साल के हैं तथा उन्हें फुटबॉल के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिना जाता है। अपने करियर के दौरान वह बार्सिलोना, युवेंटस और पेरिस सेंट जर्मेन जैसे शीर्ष फुटबॉल क्लबों की तरफ से खेले।

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर Shubman Gill बनें दुनियां के दूसरे बल्लेबाज

    न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर Shubman Gill बनें दुनियां के दूसरे बल्लेबाज

    नई दिल्लीः भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय ओपनर शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला। गिल ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ दिया। गिल ने 87 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें 14 चौके और दो छक्के भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने 145 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा। गिल के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह तीसरा एवं लगातार दूसरा शतक रहा। गिल आखिरकार 149 गेंदोंं में 208 रन बनाकर आउट हुए,  जिसमें उनके 19 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।

    गिल ने बाबर आजम को पीछे छोड़ा

    बुधवार को हैदराबाद में अपनी तूफानी पारी के दौरान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अपने हजार रन पूरे कर लिए 23 साल के शुभमन गिल ने महज 19वीं इनिंग में हजार रन पूरे किए है। गिल अब सबसे कम पारियों में हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम ने 21 पारियों में अपने हजार रन पूरे किए थे।

    फखर जमां के नाम है रिकॉर्ड

    बता दें कि वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में हजार रन पूरा करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही फखर जमां के नाम पर है। फखर जमां ने 18 पारियों में हजार रन पूरे किए थे। गिल सबसे तेज हजार रन पूरा करने वाले अब सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज हैं। गिल ने विराट कोहली को इस मामले में पीछे छोड़ा। विराट कोहली ने 24 पारियों में हजार रन पूरे किए थे। शुभमन गिल का वनडे इंटरनेशनल की शुरुआती 19 पारियों में यह तीसरा शतक रहा। भारतीय खिलाड़ियों में केवल शिखर धवन (17) ही गिल से कम पारियों में तीसरे वनडे शतक तक पहुंचे थे।


    सबसे तेज हजार रन (वनडे इंटरनेशनल) 

    1. फखर जमां (पाकिस्तान)- 18 पारी
    2. शुभमन गिल (भारत)- 19 पारी
    2. इमाम उल हक (पाकिस्तान)- 19 पारी
    3. विवियन रिचर्ड्स (वेस्टइंडीज)- 21 पारी
    3. केविन पीटरसन (इंग्लैंड/आईसीसी)- 21 पारी
    3. जोनाथन ट्रॉट (इंग्लैंड)- 21 पारी
    3. क्विंटन डिकॉक (साउथ अफ्रीका)- 21 पारी
    3. बाबर आजम (पाकिस्तान)- 21 पारी
    3. रस्सी वैन डेर डुसेन (साउथ अफ्रीका)- 21 पारी

    शुभमन गिल जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं उसके चलते अब शिखर धवन की टीम में वापसी काफी मुश्किल हो गई है। गिल को वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की रन-मशीन कहना अनुचित नहीं होगा। गिल 19 पारियों में अबतक हजार से ज्यादा रन बन चुके है। इस दौरान उनके बल्ले से दोहरा शतक समेत तीन शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं। यानी कि इन 19 पारियों में गिल ने सात बार 50 रनों का आंकड़ा जरूर टच किया है।

  • IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी का केके मोदी फैमिली ट्रस्ट से इस्तीफा, जाने किसे सौंपी जिम्मेदारी

    IPL के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी का केके मोदी फैमिली ट्रस्ट से इस्तीफा, जाने किसे सौंपी जिम्मेदारी

    नई दिल्लीः आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी लंदन में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। ​​​​उन्हें दो हफ्ते में दूसरी बार कोरोना हो गया है। बीमारी के बीच उन्होंने बड़ा फैसला लिया। अपना सबकुछ बच्चों को सौंप दिया। ललित मोदी को उन्हें तीन दिन पहले ही मेक्सिको सिटी से एयरलिफ्ट करके लंदन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से ही उन्होंने फैमिली ट्रस्ट से इस्तीफा देकर बेटे रुचिर को परिवार की कमान सौंपने का ऐलान किया। ललित मोदी ने केके मोदी फैमिली ट्रस्ट की ललित कुमार मोदी (LKM) ब्रांच बेटे रुचिर को सौंप दी।

    ललित मोदी ट्रस्ट के लाभार्थी नहीं रहेंगे। उन्होंने अपने इस्तीफे का भी ऐलान किया। इस ट्रस्ट को लेकर ललित मोदी की मां बीना और बहन के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। इस फैसले पर उनकी मां बीना मोदी ने अभी कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। ललित मोदी ने ट्वीट किया- मैं जिस दौर से गुजरा हूं, उससे यह सबक मिला कि अब रिटायर होने और आगे बढ़ने का वक्त है। यह बच्चों को बढ़ाने का वक्त है, मैं उन्हें सब सौंप रहा हूं।

    बता दें कि ललित मोदी ने आईपीएल की शुरुआत की थी। वो 2005 से 2010 तक ‌बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट रहे थे। 2008 से 2010 तक IPL के चेयरमैन और कमिश्नर रहे। 2010 में ललित को धांधली के आरोप में IPL कमिश्नर के पद से सस्पेंड कर दिया गया था। उन्हें बीसीआई से भी सस्पेंड कर दिया गया था। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपों के बाद 2010 में ललित देश से फरार हो गए थे। ललित मोदी 2022 में सुष्मिता सेन के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने सुष्मिता सेन के साथ खास बॉन्ड वाली तस्वीरें शेयर की थीं। पहले कयास लगाए गए कि दोनों ने शादी कर ली है, लेकिन खुद मोदी ने इससे इनकार किया था।

  • बड़ा झटकाः आईपीएल 2023 से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

    बड़ा झटकाः आईपीएल 2023 से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

    नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि दिल्ली कैपिटल्स डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने की। पंत बीते महीने 30 दिसंबर को कार दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। पंत फिलहाल मुंबई में हैं, जहां कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनक इलाज किया जा रहा है। बीते दिनों उनके घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को फिट होने में कम से कम 6 महीने का वक्त लगेगा। आईपीएल 2023 में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति के चलते दिल्ली कैपिटल्स को नए कप्तान की तलाश है।

    पंत आईपीएल 2023  से बाहर

    दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ऋषभ पंत आईपीएल 2023 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मैं दिल्ली कैपिटल्स के संपर्क में हूं। यह एक शानदार आईपीएल होगा। हम अच्छा करेंगे। ऋषभ पंत की चोट दिल्ली कैपिटल्स की टीम को प्रभावित करेगी। बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटने के बाद सौरव गांगुली ने दिल्ली कैपिटल्स से डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाली है।

    दिल्ली से रुड़की जा रहे थे पंत

    दुबई से क्रिसमस सेलिब्रेट कर लौटे ऋषभ पंत 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। इस दौरान मोहम्मदपुर जट के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में पंत बुरी तरह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें पहले रुड़की के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया बाद में उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहां उनका शुरुआती इलाज हुआ। इस दौरान उनके शरीर के कुछ भागों की प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। इसके बाद घुटने के ऑपरेशन के लिए उन्हें मुंबई रेफर कर दिया गया। बीसीसीआई ने मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि पंत के पैर, पीठ, कलाई और अंगूठे में गहरी चोट है। उनके दाहिने पैर लिगामेंट फट गया है।

  • भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले आई बुरी खबर, इस गेंदबाज़ की बिगड़ी सेहत

    भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले आई बुरी खबर, इस गेंदबाज़ की बिगड़ी सेहत

    ऑकलैंड: न्यूजीलैंड की क्रीकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, दरअसल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के पेट में खिंचाव के कारण भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय शृंखलाओं से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को ट्वीट करके बताया कि हेनरी को यह चोट पाकिस्तान के विरुद्ध खेले गए दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन लगी। बोर्ड ने फिलहाल हेनरी की जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की घोषणा नहीं की है। 

    एनजेडसी (न्यूजीलैंड क्रिकेट) ने ट्वीट किया, ‘कराची में दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन पेट में खिंचाव के बाद मैट हेनरी टेस्ट टीम के अन्य सदस्यों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे और स्वदेश लौटेंगे। पाकिस्तान और भारत का सामना करने के लिए एकदिवसीय टीम में एक प्रतिस्थापन की जल्द ही पुष्टि की जाएगी।’ न्यूजीलैंड को पाकिस्तान की मेजबानी में नौ जनवरी से 13 जनवरी के बीच तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद भारत रवाना होना है। ब्लैक कैप्स के भारत दौरे की शुरुआत 18 जनवरी को तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला से होगी। इसके बाद दोनों टीमें तीन टी20 मैचों में भी आमने-सामने होंगी।       

  • BCCI ने सलेक्शन कमेटी का किया ऐलान, शामिल किए ये मेंबर, देखें लिस्ट

    BCCI ने सलेक्शन कमेटी का किया ऐलान, शामिल किए ये मेंबर, देखें लिस्ट

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया। बोर्ड ने सलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए कहा कि अखिल भारतीय वरिष्ठ पुरुष चयन समिति नियुक्तियों की घोषणा की गई है। सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए व्यापक प्रक्रिया अपनाई।

    इसके बाद 18 नवंबर 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए। उचित विचार-विमर्श के बाद सीएसी ने व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 11 व्यक्तियों को चुना। इन इंटरव्यूज के आधार पर समिति ने वरिष्ठ पुरुषों की राष्ट्रीय चयन समिति के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की सिफारिश की है।

  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरीः फिर होगा India और Pakistan के बीच महामुकाबला

    क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरीः फिर होगा India और Pakistan के बीच महामुकाबला

    नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है। यह मैच एशिया कप 2023 के तहत खेला जाना है। यह टूर्नामेंट इसी साल सितंबर में खेला जाएगा। इसका ऐलान एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष जय शाह ने किया है। जय शाह ने ट्वीट कर अगले दो साल का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत उन्होंने बताया है कि इसी साल सितंबर में एशिया कप खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

    जय शाह ने जारी किया शेड्यूल

    जय शाह ने एशिया कप 2023 का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है। जबकि बतौर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ही कुछ समय पहले बयान दिया था कि भारतीय टीम एशिया कप के लिए पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाएगी। ऐसे में अभी यह भी तय नहीं है कि यह एशिया कप पाकिस्तान में ही खेला जाएगा या किसी दूसरे देश में शिफ्ट होगा।

    जय शाह ने ट्वीट कर बताया कि इस बार भी एशिया कप में 6 टीमें ही शामिल होंगी। यह टीमें भारत, पाकिस्तान, डिफेंडिंग चैम्पियन श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और एक क्वालिफायर टीम होगी। इन सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप स्टेज के तहत 6 टीमों के बीच कुल 6 मैच ही खेले जाएंगे।

    एशिया कप में इस बार कुल 13 मैच खेले जाएंगे

    इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। सेमीफाइनल में 4 टीमों के बीच राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत कुल 6 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी और उनके बीच ही खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। इस तरह एशिया कप 2023 में फाइनल समेत कुल 13 मैच खेले जाने हैं।

  • भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पंड्या को लेकर गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट को चेताया

    भारतीय बल्लेबाज हार्दिक पंड्या को लेकर गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट को चेताया

    नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में बेहतरीन जीत दर्ज की। हालांकि, भारतीय फैंस की धड़कन तब बढ़ गई जब हार्दिक पंड्या मैच में कैच लेने के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया और कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में आई। हालांकि, कुछ समय बाद हार्दिक वापस से मैदान पर दिखाई दिए। इस घटना के बाद भारत के पूर्व सलामी बैटर गौतम गंभीर ने हार्दिक पंड्या को भारत के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को उनका बैकअप ढूंढ लेना चाहिए।

    गौतम गंभीर ने एक चैनल से बातचीत के दौरान कहा,” भारत को हार्दिक पंड्या का एक बैकअप जरूर ढूंढ लेना चाहिए। अगर उसे कुछ होता है तो भारतीय टीम मुश्किल में पड़ सकती है। पंड्या सचमुच शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को खिताब जिताया। उन्होंने वह हर चीज की जो उनसे भारतीय टीम के लिए करने के लिए कहा गया।”

    गंभीर ने आगे कहा,” जब टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत पर दबाव था तब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 33 गेंदों में 63 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। मुझे लगता है कि वह टीम के एक्स फैक्टर हैं और मुझे उम्मीद है कि वह और खिलाड़ियों को भी एक्स फैक्टर बनाने की कोशिश करेंगे। इस टीम में बहुत युवा हैं , वे निडर हैं। टी20 क्रिकेट में आप इसी तरह के खिलाड़ियों को देखना चाहते हैं।”

    गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान कहा,” भारत को हार्दिक पंड्या का एक बैकअप जरूर ढूंढ लेना चाहिए. अगर उसे कुछ होता है तो भारतीय टीम मुश्किल में पड़ सकती है. पंड्या सचमुच शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को खिताब जिताया. उन्होंने वह हर चीज की जो उनसे भारतीय टीम के लिए करने के लिए कहा गया.”