Category: Punjab>Fatehgarh Sahib

  • Punjab News: AAP Party के सरपंच पर नकाबपोशों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

    Punjab News: AAP Party के सरपंच पर नकाबपोशों ने किया तेजधार हथियारों से हमला, हालत गंभीर

    अमलोह: पंजाब में आम आदमी पार्टी से जुड़े एक और सरपंच पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आई है। जिले फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के अंतर्गत आने वाले गांव शाहपुर के सरपंच डॉ. जसविंदर सिंह पर सुबह के समय नकाबपोश हमलावरों ने हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर तलवारों से लैस होकर क्लिनिक में घुसे और उन्होंने सरपंच डॉ. जसविंदर सिंह पर ताबड़तोड़ वार किए। इस घटना में सरपंच के एक साथी को भी घायल किया गया। वारदात अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जख्मी हालत में सरपंच और उनके साथी को पहले अमलोह के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफ़र कर दिया।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए विभिन्न टीमें बनाई गई हैं। दूसरी ओर सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरपंच लगातार इलाके में नशे के खिलाफ आवाज उठाते आ रहे थे, इसलिए माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के तहत यह हमला किया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

  • Punjab News: तहसीलदार पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित

    Punjab News: तहसीलदार पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से निलंबित

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में खमाणो तहसील की तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तहसीलदार की पहचान रमणदीप कौर के रूप में हुई है। मिली जानकारी यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों और उनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर की गई है। रमणदीप कौर पर संपत्ति रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रूपनगर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय रहेगा।

    इस संबंध में आदेश पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, प्रशासनिक कारणों को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। जारी आदेशों में कहा गया है कि रमणदीप कौर, तहसीलदार खमाणो को तुरंत प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय डिप्टी कमिश्नर रूपनगर निर्धारित किया गया है।

    सूत्रों के अनुसार काफी समय से तहसीलदार रमणदीप कौर के खिलाफ सरकार के पास लगातार शिकायतें पहुंच रही थीं। उनके कामकाज और प्रशासनिक तरीके को लेकर भी कई सवाल उठ रहे थे। खास तौर पर खमाणो तहसील में हो रही संपत्ति की रजिस्ट्रियों को लेकर लोगों द्वारा असंतोष जताया जा रहा था और कई मामलों में गड़बड़ी की बातें भी सामने आ रही थीं। इन सभी शिकायतों और उठ रहे सवालों को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है।

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, घरों के दरवाजे व शीशे हिलने पर डरे लोग

    Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, घरों के दरवाजे व शीशे हिलने पर डरे लोग

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में तेज धमाके की आवाज से लोगों के घरों के शीशे और दरवाजे हिल गए। यह घटना देर रात को हुई है। इस घटना को लेकर लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। धमाके की आवाज सुनकर लोग डर गए हैं। वहीं, धमाके की आवाज के बाद पुलिस भी कई इलाकों में घूमती नजर आई। वहीं, धमाके की तेज आवाज को लेकर फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पूरी इलाके की जांच की गई है। लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है।

    उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में अफवाहों से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें। सूत्रों के अनुसार, धमाके की तेज आवाज फाइटर जेट के सोनिक बूम की थी, सोनिक बूम तेज रफ्तार से उड़ने वाले विमान द्वारा उत्पन्न एक शक्तिशाली शॉक वेव होती है। जब कोई फाइटर जेट ध्वनि की गति लगभग 1,235 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति प्राप्त कर लेता है, तो वह साउंड बैरियर को तोड़ देता है।

    इस प्रक्रिया में हवा के अणुओं पर अचानक अत्यधिक दबाव पड़ता है और यह दबाव जमीन पर पहुंचकर धमाके जैसी आवाज पैदा करता है। वहीं, धमाके की तेज आवाज को लेकर फतेहगढ़ साहिब के डीएसपी कुलबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से पूरी इलाके की जांच की गई है। लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में अफवाहों से बचें और किसी भी संदेह की स्थिति में जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

  • Punjab News: मामूली तकरार को लेकर दोस्त ने किया 12वीं छात्र का कत्ल

    Punjab News: मामूली तकरार को लेकर दोस्त ने किया 12वीं छात्र का कत्ल

    श्री फतेहगढ़ साहिब: श्री फतेहगढ़ साहिब के खमानों के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों द्वारा अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय मनविंदर सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। मनविंदर सिंह 12वीं कक्षा का मेडिकल विद्यार्थी था और खमानों के एक निजी स्कूल में पढ़ता था।

    मिली जानकारी के अनुसार किसी मामूली तकरार के बाद उसके दोस्तों ने ही उस पर किरच से हमला कर दिया। इस घटना में मनविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम मनविंदर के ताया के सामने खुले बाजार में दिया गया। परिवार ने बताया कि मृतक मनविंदर सिंह मां-बाप का इकलौता पुत्र था।

    मृतक के ताया सुरिंदर सिंह शिंदा ने बताया कि उनके परिवार में विवाह रखा हुआ था, जिसके लिए वे खरीदारी करने खन्ना रोड पर खड़े थे। जैसे ही उन्हें शोर की आवाज सुनाई दी तो वे तुरंत घटनास्थल की ओर भागे। जहां उन्होंने देखा कि उनके भतीजे पर उसके दोस्तों ने किरच से हमला कर दिया था और उसकी मौत हो चुकी थी।

  • Punjab News: रेलवे लाइन पर हुए धमाके से ट्रेन का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल

    Punjab News: रेलवे लाइन पर हुए धमाके से ट्रेन का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त, लोको पायलट घायल

    फतेहगढ़ साहिबः जिला फतेहगढ़ साहिब में देर रात कुछ अनजान व्यक्तियों द्वारा अमृतसर–दिल्ली रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। मिली जाने वाले जानकारी के अनुसार जिले के गांव खानपुर के निकट रेलवे किलोमीटर नंबर 1208/15 के पास करीब आधी रात 12:30 बजे कुछ शरारती तत्वों ने धमाके कर रेलवे लाइन को उड़ाने की कोशिश की। सूत्रों के अनुसार यह धमाका आरडीएक्स से किया गया बताया जा रहा है। इस घटना के कारण लगभग 600 मीटर रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया। इस धमाके में मालगाड़ी के इंजन चालक को भी चोटें आई हैं। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेलवे अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई।
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और रेलवे विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेराबंदी कर जाँच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवागमन के संबंध में आवश्यक कदम भी उठाए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले संबंधी अभी तक किसी भी अधिकारी द्वारा कोई पुष्ट जानकारी या आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच तेज कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
  • Punjab News: लुधियाना के बाद अब इस जगह न्यायिक परिसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    Punjab News: लुधियाना के बाद अब इस जगह न्यायिक परिसर को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    फतेहगढ़ः पंजाब के गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस है। लेकिन दूसरी ओर पिछले कुछ समय से सरकारी और प्राइवेट इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हाल ही स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का थमा नहीं था, कि अब सरकारी इमारतों को धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आने लगी है। आज सुबह लुधियाना के कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी मिली थी।

    यह धमकी बुधवार सुबह ज्यूडिशियल की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजी गई, जिससे पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं उसके बाद अब फतेहगढ़ साहिब स्थित न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। एहतियात के तौर पर न्यायिक परिसर की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई और अदालतों में मौजूद वकीलों, कोर्ट स्टाफ व आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया। बार एसोसिएशन के सदस्य और कोर्ट कर्मचारी परिसर के बाहर इंतजार करते नजर आए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां परिसर के हर कोने की गहन जांच कर रही हैं। एहतियातन आसपास के इलाके को भी सील कर दिया गया है। प्रशासन ने आम जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही अदालतों के कामकाज को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: थार की चपेट में आने से नौजवान की मौत, देखें CCTV

    Punjab News: थार की चपेट में आने से नौजवान की मौत, देखें CCTV

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में अमलोह के गांव अनियां घर के बाहर ड्योढ़ी पर बैठा युवक अचानक थार की चपेट में आ गया। इस घटना में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनियां गांव के गुरप्रीत सिंह उम्र 26 साल के रूप में हुई है। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नौजवान घर के बाहर हुआ है। जैसे की थार उसके पास पहुंचती तो अचानक नौजवान भी बेसुध होकर नीचे गिर जाता है और वहां से गुजर रही थार के टायर के नीचे आ जाता है। इस घटना में नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। नौजवान पर जब थार का टायर चढ़ता है तो वह चीखता है, जिसके बाद लोग वहां पर एकत्रित हो जाते हैं।

    थार चालक कुछ देर वहां पर रुकता है। जैसे ही वहां पर भीड़ होती है तो ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो जाता है। लोग उसके पीछे भागने की कोशिश करते हैं लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आता है। थाना अमलोह में अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR भी दर्ज हो गई। मृतक गुरप्रीत सिंह का घर गांव के गुरुद्वारा साहिब के बिल्कुल सामने है। गुरुद्वारा साहिब में उस समय काफी लोग बैठे थे। गुरप्रीत काफी समय से अपने घर की ड्योढ़ी पर बैठा था। यह सारी घटना गुरुद्वारा साहिब के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।

    गुरप्रीत सिंह अपने घर के बाहर की ड्योढ़ी पर बैठा था। पहले वहां से एक सफेद रंग की कार निकली और फिर दूसरी तरफ से काले रंग की थार आती है। जैसे ही थार गुरप्रीत के नजदीक पहुंचती है वो नीचे गिरता हुआ दिख रहा है। गुरप्रीत सिंह थार के टायर के नीचे आया। जैसे ही वह टायर के नीचे आया तो कार चालक ने ब्रेक लगा दी। पहले कार चालक खड़ा रहा। उसे आगे निकालने की कोशिश की लेकिन नहीं निकली तो उसने फिर बैक की। उसके बाद थार के टायर फिर से उसके शरीर पर चढ़ गया। जब गुरप्रीत कार के नीचे आया तो वह जोर से चीखा तो सामने की तरफ खड़ा राजू नाम का व्यक्ति आया और गुरुद्वारा साहिब के अंदर से भी लोग बाहर भागे।

    इसी बीच आसपास के लोग भी आए और उन्होंने थार ड्राइवर को रोका। उसके बाद लोगों ने गुरप्रीत को उठाने की कोशिश की। थार ड्राइवर घटना के बाद बाहर निकला और उसने देखा कि वहां पर काफी लोग एकत्रित हो गए। उसके बाद वह फिर से कार के अंदर बैठा और धीरे-धीरे कार को पीछे करने लगा। इतने में दूसरी तरफ से एक टैंकर आ गया और उसी की आड़ में थार का ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने थार ड्राइवर की वीडियो बनाई। जब वह मौके से फरार हुआ तो कुछ लोग उसके पीछे भी भागे। लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया।

    गुरप्रीत के परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गुरप्रीत ड्योढ़ी पर बैठा था और गली में से कुछ चीज उठाने के लिए नीचे झुका था। जैसे वही नीचे झुका तो थार ड्राइवर ने उस पर कार चढ़ा दी। यही नहीं दो तीन बार कार आगे पीछे गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। थाना अमलोह की पुलिस ने परिवार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दी। थाना अमलोह की पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर पर्चा दर्ज कर दिया है और अब मामले की जांच की जाएगी। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: विधायक की गाड़ी की आई 20 कार से हुई टक्कर, महिला घायल

    Punjab News: विधायक की गाड़ी की आई 20 कार से हुई टक्कर, महिला घायल

    श्री चमकौर साहिबः जिले में स्थानीय पुल पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां आज हलका विधायक डॉ. चरणजीत सिंह की इनोवा गाड़ी की आई20 कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में आई20 कार में सवार महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    इस घटना में आई 20 और इनोवा कार का काफी नुकसान हुई है। वहीं घटना के दौरान विधायक सहित इनोवा में सवार सभी लोग सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को फिर से चालू करवाया।

     

  • Punjab News: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा घायल, 3 दिन पहले हुई थी शादी

    Punjab News: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत, दूल्हा घायल, 3 दिन पहले हुई थी शादी

    फतेहगढ़ साहिबः जिले में दिल दहलाने वाले सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां कार में जा रहे नवविवाहित जोड़े का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। इस भीषण हादसे में दुल्हन की मौत हो गई, जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुल्हन के हाथों से अभी मेहंदी भी नहीं उतरी थी कि यह दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 3 दिन पहले ही हुई थी। दूल्हे की पहचान गुरमुख सिंह के रूप में हुई जबकि मृतक दुल्हन की पहचान अमरदीप कौर बताई गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना बदाली के एएसएचओ हरकीरत सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मानुपुर से ब्लाड़े वाले रोड पर हादसा हुआ है जिसमें एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में 21 वर्षीय नवविवाहित जोड़ा सवार था। हादसे में लड़की अमरदीप कौर की मौत हो गई और गुरमुख सिंह का इलाज सेक्टर 32 चंडीगढ़ में चल रहा है। इन दोनों की शादी इसी रविवार 23 नवंबर को हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • Punjab News: टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    Punjab News: टूर्नामेंट में कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    फतेहगढ़ साहिबः खेल जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। यहां कबड्डी खिलाड़ी बिट्टू बलियाल की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, बीते दिन फतेहगढ़ साहिब में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान रेड करने के बाद बिट्टू बलियाल को दिल का दौरा पड़ गया और मैदान में ही उसने दम तोड़ दिया। कबड्डी खिलाड़ी बिट्टू बलियाल ने जिंदगी के साथ लंबा संघर्ष किया। बिट्टू बलियाल के माता-पिता और बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।

    इसके बाद बिट्टू बलियाल बीमार रहने लगा था। बता दें कि बिट्टू बलियाल के तीन स्टंट भी पड़े हुए थे। अपनी सेहत ठीक होने के बाद अब उसने लंबे समय के बाद मैदान में वापसी की थी लेकिन परमात्मा को कुछ और मंजूर था। बिट्टू बलियाल को चाहने वाले सदमे में हैं।