Category: Himachal>Una
-
उद्योग परिसर में चोरी करने वाले दो काबू
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते औद्योगिक क्षेत्र के बेला वाथडी के एक उद्योग में चोरी करने के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। पुलिस को दी शिकायत में सनी सूद निवासी तिलक नगर नई दिल्ली ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया बीती 03.05.2024 को इसकी फैक्ट्री जो की वेला बाथड़ी में स्थित है वहां चोरी हो गई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि दो व्यक्ति रात के समय फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर आए, संभवत चोरी उन्होंने की है। वहीं पुलिस ने अच्छर सिंह निवासी नंगल कलां तह. हरोली व गणेश कुमार निवासी बाथड़ी तह. हरोली के विरुद्ध धारा 457,380,511,34 भा.द.स. के अंतर्गत थाना हरोली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर ऊना में लगा रक्त दान शिविर
डीसी जतिन लाल ने स्वयं रक्त दान कर युवाओं को किया प्रेरित
ऊना/ सुशील पंडित : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने बुधवार 8 मई को ऊना में एक रक्त दान शिविर लगाया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं रक्तदान करके युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। डीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है जिससे हम अनेक बहुमूल्य जिंदगियां बचा सकते हैं। आवश्यक है कि लोग विशेषकर युवा रक्तदान के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएं। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से मानवता की भलाई और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्त दान करने की अपील की।वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान ने बताया कि इस शिविर में कुल 49 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा और कल्याण के लिए चलाई गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा, चिकित्सा ध्यीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. करण सांख्यान, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान, रेडक्रॉस के स्टेट पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, टीम ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ के संस्थापक लविश कपिला, ब्लड लाईंस ऊना के संदीप शर्मा, ऊना ऑल ब्लेसिंग हैंड एनजीओ के हिमांशु विश्वमित्र समेत विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, डीसी तथा एसपी कार्यालयों के कर्मचारियों, आईटीआई ऊना समेत अन्य शिक्षिण संस्थानों के युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ भाग लिया। -

चिट्टे सहित एक काबू
ऊना सुशील पंडित : जिला पुलिस ने थाना चिंतपूर्णी में एक युवक को 5.91 ग्राम चिट्टे सहित काबू कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिन्तपूर्णी के मुलाजिम गश्त करते हुए विहाल वस्ती डूहल वंगवाला में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी लेने पर 5.91 ग्रांम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपित युवक को तुरंत प्रभाव से हिरासत में ले लिया गया। आरोपित युवक की पहचान शौनक ठाकुर पुत्र मुकेश लाल निवासी करियाड़ा तह. व थाना देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना चिन्तपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है। -

नंदपुर, पंजोआ में गेहूं की फसल जलकर राख
ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव नंदपुर और पंजोआ के थड़ा में भीषण अग्निकांड में 18 कनाल भूमि में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नंदपुर में गेहूं की फसल में अचानक ही लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सारी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में नंदपुर के करीब 20 किसानों की फसल जलकर राख हुई है। इतना ही नहीं, नंदपुर निवासी हरभजन पुत्र प्रकाश चंद की पशुशाला और उसमें रखा हजारों रुपए का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। वहीं पंजोआ के थड़ा निवासी महिंद्र सिंह के खेतों में गेहूं जलकर राख हो गई। फसल जलने से करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। तहसीलदार अम्व प्रेम धीमान ने बताया कि आग की घटना की सूचना मिलने पर उनकी ओर से संबंधित हलका पटवारी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। -

पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ देख अनुराग ठाकुर ने चैतन्य शर्मा की पीठ थपथपाई
ऊना/सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत करके कांग्रेस पर खूब हमले किये। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देख अनुराग ठाकुर गदगद हो गये और उन्होंने चैतन्य शर्मा एवम मंडल भाजपा की पीठ थपथपाई।इस अवसर पर प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर,जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, उत्तराखंड के विधायक सुरेश सिंह घड़िया, नवीन धीमान एवम जिला पार्षद सुशील कालिया इत्यादि उपस्थित रहे।चैतन्य शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा करते एवम नारे लगाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवम श्रीकांत शर्मा का भव्य स्वागत किया।सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। अपने सम्बोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट विधानसभा की जनता के पास वोट डालने का डबल मौका है और एक वोट सांसद के रूप में अनुराग ठाकुर को और विधायक के लिए वोट चैतन्य शर्मा को डाले ताकि डबल इंजन की सरकार देश प्रदेश में बन सके और जो प्रदेश के विकास पर पिछले 15 माह से ग्रहण लग चुका है, उसको हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोहारली – चुरूडू पुल, अंदौरा-गगरेट पुल दो विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा देने के साथ साथ क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। अनुराग ठाकुर ने कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक से जिला ऊना को रेलवे नेटवर्क द्वारा पूरे भारत के प्रमुख शहरों और तीर्थ स्थलों से जोड़ा गया है, साथ ही बताया कि मोदी सरकार के आशीर्वाद से दौलतपुर चौक – तलवाडा रेल लाइन का कार्य जारी है।उन्होंने कहा कि हम सभी को यह सोचना है कि क्या हमे ऐसी सरकार चाहिए जो देश को टुकड़ों में, जाति-धर्म, संप्रदाय के नाम पर बांटना चाहती है या भाजपा सरकार भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाना चाहती है ? उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पुछा, ‘क्या उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे नहीं लगाए? बेंगलुरु में बम विस्फोट हुए और आरोपियों को बंगाल में शरण मिली. क्या तुष्टिकरण की राजनीति से हमारी बेटियां सुरक्षित हो सकती हैं या हमारी सीमाएं सुरक्षित हो सकती हैं?केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करने पर तुली हुई है. उन्होंने टिप्पणी की, ‘उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया, इसके उद्घाटन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और राम सेतु को काल्पनिक बताया. ईवीएम बीप ऐसे लोगों को जवाब देगी.’केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस उन लोगों के बीच बांटने के लिए नागरिकों की संपत्ति और गाढ़ी कमाई छीन लेगी जो उसके वोट बैंक हैं और जिनके साथ वह तुष्टीकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा सामने आ गया है. उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से दिखाता है, आपकी मृत्यु के बाद भी वे विरासत कर के नाम पर आपको लूटते रहेंगे. मैं इसे वसूली कर कहता हूँ।इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस के14 माह के शासनकाल में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ हुई उपेक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री महोदय में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में खोले गये कार्यालयों और संस्थानों पर ताला लटकाकर विकास के पहियो को रोका और मजबूरन उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मित्रों की सरकार चला रहे है और जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गगरेट की जनता कांग्रेस झूठे बहकाबे में नहीं आने वाली और न ही किसी गुंडागर्दी से डरने वाली है और भाजपा की जीत कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से सुनिश्चित है।उधर भाजपा नेता श्रीकान्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की जिस प्रकार विगत चुनावों में कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र से भाजपा को बढ़त दिलाई थी अब उसी तरह इस बार भी रिकार्ड मतों से भाजपा प्र्तायाशियों की जीत को सुनिश्चित बनाना है |पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने पूर्व विधायकों पर बिकने आरोपों पर कहा की ऐसी बयानबाजी करके कांग्रेस के नेता सत्यता को झुठलाने के प्रयास कर रहे है लेकिन जनता सब जानती है | पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि चैतन्य शर्मा की जीत पक्की है क्योंकि कांग्रेस की कथनी एवम करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश 15 माह के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है। -

अनुराग ठाकुर ने चैतन्य शर्मा के लिए मांगे वोट, बोले कांग्रेस भ्र्ष्टाचार की जननी
ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में विशाल पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत करके कांग्रेस पर खूब हमले किये। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को देख अनुराग ठाकुर गदगद हो गये और उन्होंने चैतन्य शर्मा एवम मंडल भाजपा की पीठ थपथपाई।इस अवसर पर प्रभारी श्रीकांत शर्मा, पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर,जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, उत्तराखंड के विधायक सुरेश सिंह घड़िया, नवीन धीमान एवम जिला पार्षद सुशील कालिया इत्यादि उपस्थित रहे।
चैतन्य शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुष्पवर्षा करते एवम नारे लगाते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवम श्रीकांत शर्मा का भव्य स्वागत किया।सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया। अपने सम्बोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि गगरेट विधानसभा की जनता के पास वोट डालने का डबल मौका है और एक वोट सांसद के रूप में अनुराग ठाकुर को और विधायक के लिए वोट चैतन्य शर्मा को डाले ताकि डबल इंजन की सरकार देश प्रदेश में बन सके और जो प्रदेश के विकास पर पिछले 15 माह से ग्रहण लग चुका है, उसको हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि लोहारली – चुरूडू पुल, अंदौरा-गगरेट पुल दो विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन की सुविधा देने के साथ साथ क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। अनुराग ठाकुर ने कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर चौक से जिला ऊना को रेलवे नेटवर्क द्वारा पूरे भारत के प्रमुख शहरों और तीर्थ स्थलों से जोड़ा गया है, साथ ही बताया कि मोदी सरकार के आशीर्वाद से दौलतपुर चौक – तलवाडा रेल लाइन का कार्य जारी है।उन्होंने कहा कि हम सभी को यह सोचना है कि क्या हमे ऐसी सरकार चाहिए जो देश को टुकड़ों में, जाति-धर्म, संप्रदाय के नाम पर बांटना चाहती है या भाजपा सरकार भारत को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाना चाहती है ? उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पुछा, ‘क्या उन्होंने कर्नाटक विधानसभा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे नहीं लगाए? बेंगलुरु में बम विस्फोट हुए और आरोपियों को बंगाल में शरण मिली. क्या तुष्टिकरण की राजनीति से हमारी बेटियां सुरक्षित हो सकती हैं या हमारी सीमाएं सुरक्षित हो सकती हैं?केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करने पर तुली हुई है. उन्होंने टिप्पणी की, ‘उन्होंने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया, इसके उद्घाटन के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और राम सेतु को काल्पनिक बताया. ईवीएम बीप ऐसे लोगों को जवाब देगी.’केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया कि कांग्रेस उन लोगों के बीच बांटने के लिए नागरिकों की संपत्ति और गाढ़ी कमाई छीन लेगी जो उसके वोट बैंक हैं और जिनके साथ वह तुष्टीकरण की राजनीति करती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का छिपा हुआ एजेंडा सामने आ गया है. उन्होंने कहा, ‘यह स्पष्ट रूप से दिखाता है, आपकी मृत्यु के बाद भी वे विरासत कर के नाम पर आपको लूटते रहेंगे. मैं इसे वसूली कर कहता हूँ।इस अवसर पर विधायक चैतन्य शर्मा ने कांग्रेस के14 माह के शासनकाल में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ हुई उपेक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री महोदय में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में खोले गये कार्यालयों और संस्थानों पर ताला लटकाकर विकास के पहियो को रोका और मजबूरन उन्हें राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट डालनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मित्रों की सरकार चला रहे है और जनता से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गगरेट की जनता कांग्रेस झूठे बहकाबे में नहीं आने वाली और न ही किसी गुंडागर्दी से डरने वाली है और भाजपा की जीत कार्यकर्ताओ के आशीर्वाद से सुनिश्चित है।उधर भाजपा नेता श्रीकान्त शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की जिस प्रकार विगत चुनावों में कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र से भाजपा को बढ़त दिलाई थी अब उसी तरह इस बार भी रिकार्ड मतों से भाजपा प्र्तायाशियों की जीत को सुनिश्चित बनाना है | पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने पूर्व विधायकों पर बिकने आरोपों पर कहा की ऐसी बयानबाजी करके कांग्रेस के नेता सत्यता को झुठलाने के प्रयास कर रहे है लेकिन जनता सब जानती है | पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि चैतन्य शर्मा की जीत पक्की है क्योंकि कांग्रेस की कथनी एवम करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश 15 माह के कार्यकाल से परेशान हो चुकी है। -

ऊना जिले में मुद्रा और सिक्के से भरी बोरियों का जब्ती मामला
रकम की गिनती पूरी, 3 सदस्यीय समिति ने सौंपी रिपोर्ट
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले में संतोषगढ़ के पास 82 बोरियों में सिक्के और 01 बोरी में मुद्रा नोट के जब्ती मामले मंे बरामद रकम की गिनती को लेकर गठित तीन सदस्यीय समिति ने जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट के मुताबिक सिक्कों और मुद्रा नोटों की गिनती के उपरांत कुल 12,73,600.55 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इन सिक्कों और मुद्रा नोटों की गिनती के लिए लगभग 20 कर्मचारी तैनात किए गए थे।बता दें, निगरानी समिति में ऊना जिले के जिला कोष अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी और परियोजना अधिकारी (हिम ऊर्जा) को सदस्य बनाया गया था। समिति को गिनती प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करने और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। उन्हें गिनती प्रक्रिया के सख्त पर्यवेक्षण के साथ संपूर्ण प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक वीडियो रिकॉर्डिंग करने के भी निर्देश थे। -

कुटलैहड़ व गगरेट विस में नामांकन के पहले दिन किसी उम्मीदवार ने दाखिल नहीं किया परचा
ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ व गगरेट विधानसभा क्षेत्र में नामांकन के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना परचा दाखिल नहीं किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 मई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्हें संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के पास नामांकन पत्र जमा होंगे। किसी कारणवश संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम के मौजूद न रहने पर उम्मीदवार संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार के पास नामांकन पत्र जमा करेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंगलवार, 7 मई को जिले की दोनों विधानसभा सीटों कुटलैहड़ और गगरेट के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारी के पास कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र अब 8, 9, 10 और 13 व 14 मई को कार्यदिवस पर प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 11 और 12 को अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। 15 मई को नामांकनों की छंटनी की जाएगी। 17 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। पहली जून को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुटलैहड़ व गगरेट विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे। नामांकन पत्र के साथ निर्धारित राशि को सीधे नकद या फिर चालान के जरिये जमा कराया जा सकता है। -
मीनू सिंह बिष्ट व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त
पर्यवेक्षक से कर सकते हैं चुनाव व्यय संबंधी शिकायत
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा के उप चुनावों में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने ऊना पहुंच कर मंगलवार 7 मई को अपना कार्यभार संभाल लिया है। मीनू सिंह बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। निर्वाचन अधिकरी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोग चुनाव व्यय संबंधी कोई भी शिकायत सीधे व्यय पर्यवेक्षक से कर सकते हैं।जतिन लाल ने कहा कि उपचुनावों में व्यय से संबंधित किसी शिकायत अथवा सुझाव को लेकर कोई भी व्यक्ति व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट के मोबाइल नम्बर 9317644760 अथवा लैंडलाइन नंबर 01975-292371 पर उनसे संपर्क कर सकता है। -
एनडीआरएफ टीम जिला में 20 से 31 मई तक चलाएगी सामुदायिक अभ्यास
आपदा प्रबंधन और क्षमता निर्माण बारे करेगी जागरूकऊना/ सुशील पंडित : प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 20 से 31 मई तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम 20 मई को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी।इसी कड़ी में 21 मई को रावमापा देहलां में प्रातः 9.30 बजे छात्रों व कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी। 22 मई को प्रातः 10 बजे आईऑसीएल, इंडेन बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोड़ां में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाईल को लेकर बैठक करेंगे। 23 मई को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पेखूबेला में प्रातः 10 बजे प्रबंधन अधिकारियों के साथ संवेदनशील प्रोफाईल बारे बैठक करेंगे।24 मई को उपमंडल गगरेट के रावमापा घनारी और 25 मई को रावमापा बढे़ड़ा राजपूतां में प्रातः 9.30 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित होगा।27 मई को उपमंडल अम्ब के तहत प्रातः 10 बजे माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में संवेदनशील प्रोफाइल से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे। 28 मई को रावमापा दयाड़ा में प्रातः 9.30 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित करेंगे।उपमंडल गगरेट के तहत 29 मई को 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम रावमापा थानाकलां में प्रातः 9.30 बजे छात्रों/स्टाफ के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण प्रोग्राम आयोजित करेगी। इसके अलावा 30 मई को गोबिंद सागर झील पर डूबने वाले संभावित क्षेत्रों और संवदेनशील प्रोफाईल की जानकारी एकत्रित करेगी।इसके अतिरिक्त हरोली उपमंडल के तहत 31 मई को नायसा मल्टीप्लास्ट बेला बाथड़ी में प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक और नेस्ले इंडियन लिमिटेड इंडस्ट्री ऐरिया क्षेत्र टाहलीवाल में दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच प्रबंधन अधिकारियों के साथ औद्योगिक यूनिट की संवेदनशील प्रोफाईल को लेकर बैठक करेंगे।