Category: Himachal>Una
-

विद्यालय बदोली में +2 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बदोली जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में कक्षा+2 के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने विद्यालय के सभी अध्यापकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि हमें इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर मेहनत करनी चाहिए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा है।ईशा रानी ने 467 अंक लेकर प्रथम, ईशा 456 अंक लेकर द्वितीय तथा दीक्षा ने 439 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। -

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने गगरेट में लोस चुनाव को लेकर चर्चा की
भाजपा को नुक्कड़ सभाओं व पार्टी के कार्यक्रमों में मिल रहा भरपूर सहयोग: चैतन्य
ऊना/ सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने गगरेट मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा विकास का मुद्दा प्रमुखता से लेकर मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि बूथ व मंडल के कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन कल्याण की योजनाओं का व्याख्यान आम जनमानस तक जा क़र करें और प्रदेश की सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करें। सौदान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद विचार से बना राजनीतिक दल है जो समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं का निर्माण करके धरातल पर गरीब, शोषित, बंचित समाज तक पहुंचाकर समावेशी विकास को तरजीह देता है।
पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है। पूरे देश में भाजपा 400 पार्क के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपने चुनाव घोषणा पत्र के माध्यम से देश को कमजोर करने की अपनी जनविरोधी रणनीति जनता के सामने उजागर की है। राष्ट्र विरोधी ताकतों का साथ देने वाली कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका खामियां का भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि परिवार कि कमाई पर कांग्रेस का घोषणापत्र बताओ रहा कि सत्ता में आते ही समाज में तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर सनातनी कमाई का लाभ विशेष वर्ग को देने कि फिराक में है। सौदान सिंह ने कहा प्रदेश की जनता देशसहित कांग्रेस मुक्त लोकसभा निर्माण में अहम भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 पार्क के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करेगी।
गगरेट विस क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रचार के लिए जुटे हैं। भाजपा के मंडल समेत सभी मोर्चो का भरपूर सहयोग नुक्कड़ सभाओं व पार्टी के कार्यक्रमों में मिल रहा हैं। गगरेट क्षेत्र के कार्यकर्ता एक मिशन को लेकर चुनाव में सहयोग कर रहे हैं। क्योंकि यहां देश में तीसरी बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, वहीं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पांचवी बार भारी मतों के अंदर से विजयी होंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा व हिमाचल में हो रहा उपचुनाव काफी मायने रखने के साथ ही अहम भी हैं। क्योंकि इसमें प्रत्येक मतदाता एक वोट यहां मोदी सरकार बनाने को डालेगा। वहीं एक वोट प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए डालेगा। कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा देश व प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि गगरेट क्षेत्र में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के आगमन पर उनका तहेदिल से स्वागत करते हैं। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का भव्य स्वागत किया और शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, जिला भाजपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, विजय चौधरी, गगरेट मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार राजू, पूर्व विधायक नवीन धीमान,गगरेट क्षेत्र के प्रभारी सुनील शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी शुक्ला, विशाल शर्मा मंडल अध्यक्ष राजीव राजू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रोमिला ठाकुर, मंजू जरियाल, लक्ष्मी जरियाल,राकेश कुमारी समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
-

अभय साहसिक खेल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बने
ऊना/सुशील पंडित:जिला में बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान से संबंधित अभय पराशर हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए हैं।
जिला ऊना के साथ लगती गोविंद सागर झील के नजदीक स्थित होटल सी रॉक के प्रबंधक निदेशक अभय पराशर साहसिक खेल गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। उनकी इस क्षेत्र में अनुभव को देखते हुए हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अभय पराशर ने कहा कि हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश को एडवेंचर स्पोर्ट्स हब बनाना है।
हिमाचल प्रदेश को विश्व पर्यटन मानचित्र पर उभरने के लिए हिमाचल एडवेंचर्स वाटर एंड ऐरो एलाइड स्पोर्टस एसोसिएशन कार्य करेगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों के लिए बेहतरीन एडवेंचर स्पोर्ट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी स्थलाकृति और इलाके के कारण ट्रेकर्स, पर्वतारोहियों और रोमांच की भावना के अन्य उत्साही भक्तों के लिए एक स्वर्ग है। साहसिक खेल जैसे ट्रैकिंग, पर्वतारोहण, रॉक-क्लाइंबिंग और हेली-स्कीइंग, हैंग ग्लाइडिंग, स्कीइंग, वॉटर स्कीइंग सहित वॉटर स्पोर्ट्स, रिवर-राफ्टिंग, फिशिंग, गोल्फ कोर्स इत्यादि स्पोर्ट्स को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रोत्साहित किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ खिलाड़ियों को भी इन खेलो में राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान किए जाएंगे।
-

अबकी बार 400 पार को सार्थक करेगा कार्यकर्त्ता :सौदान सिंह
कांग्रेस का घोषणापत्र जनविरोधी
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय कार्यालय दीप कमल में बुधवार को हरोली मंडल भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौदान सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी व प्रदेश सचिव सुमीत शर्मा,जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर चौधरी हरोली भाजपा नेता रामकुमार भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री राजकुमार पठानीयां और मंडल अध्यक्ष गुलविंदर सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर सौदान सिंह ने मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा विकास का मुद्दा प्रमुखता से लेकर मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि बूथ व मंडल के कार्यकर्ता मोदी सरकार की जन कल्याण की योजनाओं का व्याख्यान आम जनमानस तक जा क़र करें और प्रदेश की सुक्खू सरकार की नाकामियों को उजागर करें। सौदान ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद विचार से बना राजनैतिक दल है जो समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए योजनाओं का निर्माण क़र धरातल पर गरीब, शोषित, वँचित समाज तक पहुँचाकर समावेशी विकास को तरजीह देता है।

पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को केंद्र सरकार की 10 साल की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपने चुनाव घोषणा पत्र के माध्यम से देश को कमजोर करने की अपनी जनविरोधी रणनीति जनता के सामने उजागर की है। राष्ट्र विरोधी ताकतों का साथ देने वाली कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका खामियां का भुगतना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र बता रहा है कि सत्ता में आते ही समाज में तुष्टिकरण को बढ़ावा देकर सनातनी कमाई का लाभ विशेष वर्ग को देने कि फिराक में है। सौदान ने कहा प्रदेश की जनता देशसहित कांग्रेस मुक्त लोकसभा निर्माण में अहम भूमिका अदा करेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 400 पार्क के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करेगी।इस मौके पर युवा मोर्चा महामंत्री सन्नी शुक्ला व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
-

जो खुद दल बदलू परिवार का सदस्य,वह हमें दल बदलू कहकर ढूंढ रहे लोकप्रियता:देवेंद्र भुट्टो
जो लगा रहे आरोप,वह ही सबसे बड़े आरोपी, टिकट लेना आसान, पर कुटलैहड़ की जनता का आशीर्वाद पाना मुश्किल,
ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी बताएं कि जब उनके पिता स्व रामनाथ शर्मा आजाद चुनाव लड़ते थे, तो क्या उनके बेटे अलग रहते थे। खुद दल बदलू की राजनीति करने वाले हमारे पर आरोप लगा रहे हैं जब कि आरोप लगाने वाले खुद बड़े आरोपी है। और अब जनता में ईमानदारी का पटका पहन कर लोकप्रियता हासिल करने का ढोंग कर रहे है। यह शब्द कुटलैहड़ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के पंचायत वुधान ,धयुंग्ली,कोहड़रा पंचायतों में जन संपर्क अभियान के दौरान संबोधन में कहे।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम साफ सुथरी राजनीति पर विश्वास करते है। और हमने राज्यसभा चुनाव में सरेआम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सुक्खू सरकार के पोलिंग एजेंट को दिखाकर मतदान किया है फिर हम कहां से धोखेबाज बन गए। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ के कांग्रेस प्रत्याशी कभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कभी कर्मचारियों को कभी दुकानदारों को सुक्खू सरकार की धौंस दिखाकर डरा धमका रहे है लेकिन ऐसे राजनीति करके कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। क्योंकि कुटलैहड़ की जनता ने भाजपा के पक्ष में समर्थन देने का मन बना लिया है।
देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी भाजपा कार्यकर्ताओं को डराना धमकाना छोड़ दें। भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी से कुटलैहड़ की हमारी माताएं बहनें प्रति माह 15 सौ की गारंटी का हिसाब मांग रही है क्योंकि हमने जब देखा कि सुक्खू सरकार 14 माह के कार्य काल पूरा होने पर एक भी गारंटी पूरी नहीं कर पाई है और इस सरकार से 5 वर्ष में एक भी गारंटी पूरी नहीं होगी व कुटलैहड़ की जनता की पूरी अनदेखी हो रही है। तो हमने सुक्खू सरकार को अलविदा कहना ही मुनासिब समझा। उन्होंने कहा कि हमने जो किया वह धर्म को साक्षी मानकर किया है।
भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता जहाज बन चुकी है। और डूबते जहाज के कोई भी सवारी बैठना पसंद नहीं करती है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव लड़वाने के लिए पैराशूट नेता दिल्ली से लाने पड़ रहे हैं। जैसे कांगड़ा लोकसभा में कांग्रेस ने पैराशूट नेता चुनावी मैदान उतारा हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा,सूरम सिंह, बीड़ीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, दलजीत शर्मा, कैप्टन प्रीतम सिंह, अभय राणा,अरुण मनकोटिया ,अभिनाश शर्मा के अलावा स्थानीय प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य एवम दर्जनों भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-

डीसी के अधिकारियों को निर्देश…सुनिश्चित करें प्रत्येक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में हो दर्ज
कहा…खुद फील्ड में उतरें अधिकारी, लें व्यक्तिगत जिम्मेदारी
ऊनासुशील पंडित :जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में 18-19 आयु वर्ग के सभी युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए 4 मई अंतिम तिथि है। ऐसे में सभी एसडीएम अपनी पूरी टीम के साथ खुद फील्ड में उतरें। पंजीकरण से छूटे प्रत्येक पात्र युवा को चिन्हित करके लक्षित प्रयास करें। ये सुनिश्चित करें कि हरेक पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो।
वे जिले में चुनावी तैयारियों की समीक्षा को लेकर बुधवार को ऊना के जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।जतिन लाल ने कहा कि जिले में उच्च शिक्षण व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे 18-19 आयु वर्ग के सभी युवाओं का पंजीकरण तय बनाएं। अपने क्षेत्र में ऐसे प्रत्येक शिक्षण संस्थान का व्यक्तिगत दौरा करें और पंजीकरण के छूटे हर पात्र युवा का नाम मतदाता सूची में दर्ज करें। शिक्षण संस्थान प्रमुखों से इस आशय का प्रमाणपत्र लें कि उनके संस्थान में पात्र युवाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण कर लिया गया है। बता दें, जो युवा 1 अप्रैल, 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए पात्र हैं।
चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का करें अक्षरशः पालन, तय प्रोटोकॉल का अनुसरण करें
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को चुनावों की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए उन्हें बिंदुवार नामांकन, मतदान, मतों की गिनती व परिणामों की घोषणा तक की सारी प्रक्रिया तथा ईवीएम व वीवीपैट के उपयोग व रखरखाव से जुड़े प्रोटोकॉल की संपूर्ण जानकारी दी गई। बैठक में चुनाव आयोग के तय प्रोटोकॉल पर विस्तार से चर्चा एवं शंका व जिज्ञासा समाधान किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनावों के सुचारू निष्पादन में चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन तय बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर तय प्रोटोकॉल का पूर्ण अनुसरण करें। चुनावी कर्मियों को पूरी तरह प्रशिक्षित करें। उन्हें चुनावी दायित्वों को लेकर पूर्ण स्पष्टता हो ताकि किसी भी तरह की संशय की गुंजाइश ना रहे।
जतिन लाल ने सभी एसडीएम को बूथ स्तरीय प्रबंधन योजना और असेंबली स्तरीय प्रबंधन योजना प्राथमिकता पर तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर ऑफिसर, पीआरओ और एपीआरओ समेत सभी चुनाव कर्मियों का प्रशिक्षण ठीक से कराएं। सुनिश्चित करें कि उन्हें उनके दायित्वों की सही व सम्पूर्ण जानकारी हो। पीआरओ और एपीआरओ से यह प्रमाणपत्र लें कि वे ईवीएम के संचालन को लेकर पूरी तरह जानकार और सहज हैं।
मतदान केंद्रों पर उपलब्ध हों सभी आवश्यक सुविधाएं
जतिन लाल ने कहा कि जिले में 516 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 51 क्रिटिकल मतदान केंद्र हैं। पुलिस वहां प्रोटोकॉल के अनुरूप सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित करे। इसके अलावा एसडीएम अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा कर के सुनिश्चित कर लें कि वहां मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। गर्मियों के दृष्टिगत वहां छायादार स्थान हों। मतदान केंद्रों पर पेयजल, रैम्प, मेडिकल किट इत्यादि समेत सारी जरूरी व्यवस्था हो। वहां मतदाताओं की मदद के लिए वालंटियर तैनात रहें।
नामांकन 7 मई से
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव समेत विधानसभा उप चुनावों के लिए नामांकन 7 से 14 मई तक होंगे। लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डीसी हमीरपुर के पास होगी। वहीं गगरेट तथा कुटलैहड़ के उपचुनावों के लिए संबंधित उपमंडल के एसडीएम निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। नामांकन उन्हीं के कार्यालय में लिए जाएंगे। 11 और 12 मई को अवकाश के दिन नामांकन नहीं होंगे। अन्य दिनों के साथ साथ 10 मई को भी नामांकन लिए जाएंगे। 15 मई को नामांकन की छंटनी की जाएगी। 17 मई को 3 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे, उसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे। पहली जून को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना की जाएगी। बैठक में एसपी राकेश सिंह ने जिले में पुलिस विभाग के प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर व नायब तहसीलदार अजय शर्मा, जिले के अन्य तहसीलदार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। -
कीबोर्ड ऐप्स यूज़र्स हो जाएं सावधान, हो सकता है फ्रॉड
नई दिल्लीः अकसर हम लोग स्मार्टफोन में चेटिंग को इंटरस्टींग बनाने के लिए कीबोर्ड ऐप्स का इस्तेमाल करते है , लेकिन अब इसी से जुड़ा एक डराने वाला मामला सामने आया है। दरअसल पता चला है कि कुछ पॉपुलर फोन ब्रांड को कीबोर्ड ऐप्स की वजह सुरक्षा में जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। यहां बात हो रही है शाओमी, ओप्पो और वीवो जैसे दूसरे ब्रांड के बारे में जिनके कीबोर्ड ऐप्स का इस्तेमाल फोन पर आपके कीस्ट्रोक्स के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए किया जा सकता है।
उदाहरण के लिए, हम कैब बुक करने और ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, और इसके लिए फोन का उपयोग करते हैं। इसके लिए पासवर्ड और पिन डिटेल की भी जरूरत होती है। जब आप इन कीबोर्ड ऐप्स का उपयोग करते हैं, तो कीस्ट्रोक्स रेजिस्टर्ड होते हैं लेकिन कहीं भी स्टोर नहीं होते हैं। सिक्योरिटी संबंधी समस्या वाले ये ऐप्स इन कीस्ट्रोक्स को लीक कर सकते हैं।
-
नियमों की अवहेलना करने पर काटे 83 चालान
ऊना/ सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 83 वाहनों के चालान किए व जुर्माने के रूप में 4400/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 02 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 200/- रूपये वसूल किए गए। -
घर के प्रांगण से स्कूटी चोरी
ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव हीरां थडां में घर के प्रांगण में खड़ी स्कूटी और दो वंडल कांटे दार तार चोरी हो गई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में किरण कुमारी पत्नी शाम लाल निवासी हीरां थडां तहसील हरोली जिला ऊना ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि पिछले कल इसकी ननद उषा व ननदोई कमलजीत सिंह नई स्कूटी पर इसके घर शाम के समय आए व विना नंबर नई स्कूटी इसके घर के प्रागंण में पार्क करके ज्वालाजी माता के मन्दिर माथा टेकने के लिए अन्य गाड़ी में चले गए तथा यह अपने बच्चों सहित रात को सो गई। जब यह सुबह 5 बजे बिस्तर से उठकर प्रागंण में गई तो देखा कि स्कूटी प्रागंण में नहीं थी तथा प्रांगण मे लगा लोहे का गेट खुला हुआ था तथा प्रांगण में रखी खेतों में वाढ़ लगाने वाली काँटेदार तार के बंडलों में से 02 बंडल गायब पाए गए । पुलिस द्वारा धारा 379, 34 भा.द.स. के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, मामला दर्ज
ऊना /सुशील पंडित : जिला मुख्यालय से रक्कड़ कालौनी में पैदल सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोटें आईं हैं। पुलिस को दी शिकायत में जसवीर पुत्र विहारी लाल निवासी रक्कड़ कालौनी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि 6.30 बजे प्रात: माऊंट कार्मल स्कूल गेट के सामने दूसरी तरफ इसके पिता जी विहारी लाल सड़क किनारे पैदल अपनी साईड मे मैहतपुर से ऊना की तरफ जा रहे थे तो उसी समय मैहतपुर से ऊना की तरफ गाडी संख्या ( एचपी 39 डी-0829) तेज रफ्तार से आई जिसने इसके पिता जी को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक चन्दन शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा गांव लुथयार्ड गांव सिद्धपुर गार्ड तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के खिलाफ थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।