कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, मामला दर्ज

ऊना /सुशील पंडित : जिला मुख्यालय से रक्कड़ कालौनी में पैदल सड़क किनारे चल रहे व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें चोटें आईं हैं। पुलिस को दी शिकायत में जसवीर पुत्र विहारी लाल निवासी रक्कड़ कालौनी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि 6.30 बजे प्रात: माऊंट कार्मल स्कूल गेट के सामने दूसरी तरफ इसके पिता जी विहारी लाल सड़क किनारे पैदल अपनी साईड मे मैहतपुर से ऊना की तरफ जा रहे थे तो उसी समय मैहतपुर से ऊना की तरफ गाडी संख्या ( एचपी 39 डी-0829) तेज रफ्तार से आई जिसने इसके पिता जी को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस ने कार चालक चन्दन शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा गांव लुथयार्ड गांव सिद्धपुर गार्ड तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के खिलाफ थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *