घर के प्रांगण से स्कूटी चोरी

ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव हीरां थडां में घर के प्रांगण में खड़ी स्कूटी और दो वंडल कांटे दार तार चोरी हो गई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में किरण कुमारी पत्नी शाम लाल निवासी हीरां थडां तहसील हरोली जिला ऊना ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि पिछले कल इसकी ननद उषा व ननदोई कमलजीत सिंह नई स्कूटी पर इसके घर शाम के समय आए व विना नंबर नई स्कूटी इसके घर के प्रागंण में पार्क करके ज्वालाजी माता के मन्दिर माथा टेकने के लिए अन्य गाड़ी में चले गए तथा यह अपने बच्चों सहित रात को सो गई। जब यह सुबह 5 बजे बिस्तर से उठकर प्रागंण में गई तो देखा कि स्कूटी प्रागंण में नहीं थी तथा प्रांगण मे लगा लोहे का गेट खुला हुआ था तथा प्रांगण में रखी खेतों में वाढ़ लगाने वाली काँटेदार तार के बंडलों में से 02 बंडल गायब पाए गए । पुलिस द्वारा धारा 379, 34 भा.द.स. के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *