जालंधर: सुशील रिंकू के कुत्ते वाले बयान पर आप नेता राजविंदर थियाड़ा ने किया पलटवार, देखें वीडियो

जालंधर,(ENS): सुशील रिंकू की वायरल वीडियो पर आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा ने दिया जवाब- कुत्ते आज भी वफादार हैं आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी मे शामिल हुए और जालंधर से लोक सभा चुनावों के उम्मीदवार सुशील रिंकू की वायरल वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी की सीनियर नेता राजविंदर कौर थियाड़ा ने कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि आप कांग्रेस के हारे हुए नेता थे, आम आदमी पार्टी ने आपको राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया । आपको दोबारा टिकट दिया।  रिंकू जी आप रातों-रात मजदूर  और गरीब विरोधी पार्टी बीजेपी में चले गए और आपकी जीत के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बहाए गए पसीने को भूल गए।

राजविंदर कौर थियाड़ा  ने कहा कि आपने भाषण के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर व्यंग्य किया है, एक एहसानफ्रमोश व्यक्ति से भी किसी एहसान की उम्मीद नहीं की जाती है, जिसका आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कड़ा आक्रोश है, लेकिन आप जान लें कि एक कुत्ता जीवन भर अपने मालिक का वफादार रहता है।

उन्होंने कहा सुशील रिंकू उन दिनों को भूल गए हैं। जब वह उनके ऑफिस में भीख मांगते हुए आते थे और कहते थे कि कांग्रेस ने उन्हें कई जगह धोखा दिया है। उस समय वह राजन के डर से घर से बाहर भी नहीं निकलते थे और विदेश जाने की तैयारी कर रहे थे, ये बातें अब पता चली हैं। इसलिए हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि आपने हमें समय पर छोड़ दिया। राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि इस संबंधी व .चुनाव आयोग को शिकायत करेगीं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *