Category: Panchkula

  • दिनदहाड़े महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    दिनदहाड़े महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर क्षेत्र में चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शिव कॉलोनी में एक वृद्ध महिला से दिनदहाड़े कानों की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला आमना देवी शिव कॉलोनी स्थित रोहिला वाली गली से होकर अपने किराए के मकान की ओर जा रही थीं।

    तभी पीछे से आए एक युवक ने उन्हें जोर से धक्का दिया और उनके दोनों कानों की बालियां छीनकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपी युवक ने काले रंग की कमीज पहन रखी थी और उसकी लंबी-लंबी मूंछें थीं। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला कुछ समझ ही नहीं पाईं। घटना के बाद आमना देवी काफी घबराई हुई नजर आईं।

    उन्होंने बताया कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखती हैं और किराए के मकान में रहकर अपना जीवन यापन कर रही हैं। इस घटना से उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई जिसमें आरोपी एक्टिवा पर दिखाई दे रहा है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।

  • Haryana News: EVM मशीनों के स्ट्रांग रूम का CCTV बंद, कांग्रेस प्रत्याशी ने जताई आपति, देखें वीडियो

    Haryana News: EVM मशीनों के स्ट्रांग रूम का CCTV बंद, कांग्रेस प्रत्याशी ने जताई आपति, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगम समेत निकाय चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो गए। कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी जगहों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक रात 9 बजे तक निकायों में 54.7 प्रतिशत वोटिंग हुई। सांपला नगर पालिका में सबसे ज्यादा 79.2 प्रतिशत वोटिंग हुई, वहीं सोनीपत नगर निगम में सबसे कम 48.1 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वोटों के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में भेज दिया गया है जो प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे।

    वहीं दूसरी ओर पंचकूला में स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी को लेकर विवाद हो गया। केंडिडेट ओर उनके समर्थकों ने ईवीएम मशीनों के स्ट्रांग रूम का सीसीटीवी कैमरा बंद होने के आरोप लगाए हैं। केंडिडेट ओर उनके समर्थकों ने कैमरा बंद होने पर आपत्ति जताई है। जानकारी मुताबिक, सुबह करीब 9:30 बजे से 11 बजे तक स्ट्रांग रूम की निगरानी करने वाला मुख्य कैमरा बंद रहा। मामले की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों में चिंता बढ़ गई। बताया जा रहा है कि कैमरे में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे ठीक करने के लिए तुरंत सीसीटीवी कैमरा एक्सपर्ट को बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक कैमरा बंद रहने के कारण सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल खड़े होने लगे।

    मामले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस उम्मीदवार Sudha Bhardwaj अपने समर्थकों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वह रात को खुद सभी ईवीएम स्टांग रूम में बंद करवाकर गए थे, तब सभी कैमरे चल रहे थे और अब ये कैमरा टेक्निकल खराबी कारण बंद होने के बारे में बात कही जा रही है जिससे इनका मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रात को उन्हें कहा गया था कि सभी कैमरे एक मिनट के लिए भी बंद नहीं होंगे और अब इस तरह की घटना होने के चलते इसकी पूरी तरह जांच होनी चाहिए।

     

     

  • Haryana News: Hotel Picasso में पुलिस और एक्साइज विभाग की दबिश, हुई ये कार्रवाई, देखें वीडियो

    Haryana News: Hotel Picasso में पुलिस और एक्साइज विभाग की दबिश, हुई ये कार्रवाई, देखें वीडियो

    पंचकूलाः ढकोली स्थित बालाजी एन्क्लेव के होटल पिकासो में देर रात पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान होटल पर बिना लाइसेंस शराब परोसने का मामला दर्ज किया है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल की छत पर चल रही निजी पार्टी में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है जिस पर पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ होटल पर दबिश दी। मौके पर पहुंची टीम को पार्टी के दौरान युवक-युवतियों को अवैध रूप से शराब पिलाई जाने का पता चला। जांच के दौरान होटल के काउंटर से शराब की इस्तेमाल की हुई कुल 5 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें बॉम्बे सैफायर की 2 खुली बोतलें, जेम्सन की 1 बोतल, ब्लैक लेबल की 1 बोतल और धुली की 1 बोतल शामिल हैं।

    पूछताछ में होटल मालिक महीप वधावन और मैनेजर साहिल गुप्ता कोई वैध शराब लाइसेंस पेश नहीं कर सके। एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब एक्साइज एक्ट की धारा 68-1-14 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     

  • Haryana News : बर्फ की सिल्ली पर पेशाब करने का VIDEO वायरल, मचा बवाल

    Haryana News : बर्फ की सिल्ली पर पेशाब करने का VIDEO वायरल, मचा बवाल

    पंचकूलाः जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद बर्फ बेचने वाले एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगे हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वह बर्फ की सिल्ली के पास पेशाब करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मौके से सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

    वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप
    बताया जा रहा है कि यह मामला पंचकूला के रायपुर रानी इलाके का है। सोशल media पर वायरल करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति बर्फ की सिल्लियों के पीछे बैठा नजर आता है। कुछ देर बाद वह खड़ा होता है और वहीं कुछ गतिविधि करता दिखाई देता है, जिसे लेकर लोगों ने आरोप लगाया कि वह पेशाब कर रहा था। वीडियो वायरल होते ही यह मामला चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

    वीडियो में क्या दिखा?
    वीडियो में देखा गया कि बुजुर्ग व्यक्ति बर्फ की सिल्लियों के पीछे खड़ा होता है। इसके बाद वह पानी से अपने हाथ साफ करता दिखाई देता है और फिर वापस अपनी कुर्सी पर बैठ जाता है। इस दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति भी आसपास घूमता नजर आता है। इसी वीडियो को आधार बनाकर लोगों ने सवाल उठाए कि क्या बर्फ को गंदा किया गया।

    हिंदू संगठन ने पुलिस को दी शिकायत
    इस मामले में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी। संगठन का कहना है कि इस घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया।

    आरोपी की पहचान को लेकर भी विवाद
    शिकायत करने वालों का आरोप है कि आरोपी व्यक्ति का रिकॉर्ड में नाम कुछ और है, जबकि उसकी असली पहचान अलग बताई जा रही है। इसी बात को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस पहलू की भी जांच कर रही है।

    पुलिस ने लिए मौके से सैंपल
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से मिट्टी और अन्य नमूने इकट्ठा किए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) भेजा जाएगा, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    कई विभागों से मांगी गई रिपोर्ट
    पुलिस ने इस मामले में फूड एंड सप्लाई विभाग, हेल्थ विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग से भी रिपोर्ट मांगी है। हालांकि शुरुआती स्तर पर इन विभागों ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया है। अब पुलिस जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
    रायपुर रानी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 271, 274 और 275 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

    आरोपी ने दी सफाई
    वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी का बयान भी सामने आया है। उसका कहना है कि वह पेशाब नहीं कर रहा था, बल्कि अपना नाड़ा ठीक कर रहा था। उसने बताया कि हाथ धोना उनकी धार्मिक परंपरा का हिस्सा है और इसका गलत मतलब निकाला जा रहा है। आरोपी ने कहा कि उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था और वह कई सालों से अपना व्यापार कर परिवार चला रहा है।

    जांच के बाद साफ होगी सच्चाई
    फिलहाल पूरा मामला जांच के अधीन है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर सच्चाई सामने आएगी। तब तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

     

     

     

     

  • Haryana News: नगर निगम चुनाव का 1535 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा, सभी तैयारियां पूरी

    Haryana News: नगर निगम चुनाव का 1535 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा मोर्चा, सभी तैयारियां पूरी

    खाकी का फर्ज पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाएं, ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डीसीपी सृष्टि गुप्ता

    पंचकूला: नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, अव्यवस्था या कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था लागू की गई है। इसी कड़ी में आज पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित सरकारी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना करने से पूर्व डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुरक्षा संबंधी हिदायतें दी गईं।

    डीसीपी ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पोलिंग स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव करवाना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है तथा पुलिस का दायित्व केवल खाकी का फर्ज निभाते हुए पूरी ईमानदारी, सतर्कता और निष्पक्षता के साथ ड्यूटी करना है। उन्होंने सभी कर्मियों को चुनाव ड्यूटी के दौरान पूर्ण अनुशासन बनाए रखने, हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसीपी ने स्पष्ट कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

    सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना
    आज सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गईं, जहां पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने तथा लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं ताकि आमजन बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्णः पुलिस कमिश्नर
    पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस द्वारा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पहले जहां करीब 1200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, वहीं अब इस संख्या में बढ़ोतरी करते हुए कुल 1535 पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसमें 2 डीसीपी स्तर के अधिकारी, 7 एसीपी, 22 इंस्पेक्टर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इंटर स्टेट नाकों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख स्थानों पर भी विशेष चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है ताकि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में बनी रहे।

    पंचकूला पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। यदि किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो तुरंत डायल 112 पर सूचित करें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

     

     

     

     

     

  • सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री घायल, गाड़ी के खुले एयरबैग, उड़े परखच्चे

    सड़क हादसे में कैबिनेट मंत्री घायल, गाड़ी के खुले एयरबैग, उड़े परखच्चे

    पानीपतः हरियाणा की नायब सैनी सरकार में कद्दावर मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे का घायल हो गए। पानीपत के जीटी रोड पर एल्डिको सिटी के पास मंत्री का काफिला अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गया। इस हादसे में मंत्री की सरकारी इनोवा गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मंत्री पंवार शुक्रवार को चंडीगढ़ से पानीपत लौट रहे थे। शाम 4 बजे से पहले जब उनका काफिला नेशनल हाईवे 44 पर टोल प्लाजा से पहले बाबरपुर ट्रैफिक थाना के करीब पहुंचा, तो मंत्री के काफिले के आगे चल रही एक दिल्ली नंबर की एक प्राइवेट गाड़ी अचानक CIA-1 वाले रोड पर मोड़ गई।

    पीछे से निर्धारित गति में आ रही मंत्री की गाड़ी से आगे चल रही पायलट गाड़ी उस गाड़ी में जा टकराई। इसके बाद एकाएक काफिले की सारी गाड़ियां पायलट गाड़ी के पीछे आपस में टकराती चली गईं। इस दौरान मंत्री की इनोवा गाड़ी भी हादसे का शिकार हुई। उनकी गाड़ी के सभी एयरबैग खुल गए, जिसके चलते मंत्री समेत अन्य लोग बच गए। हालांकि, हादसे में उन्हें चोटें जरूर आई हैं, जिसके बाद उन्हें दूसरी गाड़ी में तुरंत सरकारी अस्पताल लाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

    हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, शहरी विधायक प्रमोद विज, डीसी वीरेंद्र दहिया, एसपी भूपेंद्र सिंह समेत अन्य लोग अस्पताल पहुंचे। एसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया- आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार के ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, डीसी डॉक्टर वीरेंद्र दहिया ने बताया कि पंवार की सभी रिपोर्ट,नॉर्मल हैं। जल्द उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा। डॉक्टर रिंकू सांगवान ने बताया कि मंत्री पंवार को डॉक्टरों की स्पेशलिस्ट टीम ने निगरानी में रखा है। अभी जो जांच की गई है, उनमें किसी प्रकार की बड़ी चोट सामने नहीं आई है। उन्हें खरोंचें आई हैं। उनका सिर भी लगा है, लेकिन वह ठीक हैं। उनके घुटने में दिक्कत हुई है और अभी उनका उपचार चल रहा है।

  • निगम चुनाव प्रचार में शामिल हुए Singer Masoom Sharma, देखें वीडियो

    निगम चुनाव प्रचार में शामिल हुए Singer Masoom Sharma, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सभी राजनीतिक दल गुप्त बैठकों और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे है। वहीं नगर निगम चुनाव प्रचार में गायक मासूम शर्मा शामिल हुए। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी भी चुनाव प्रचार में पहुंचे।

    चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी दलों और प्रत्याशियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी है। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवार हैं, जबकि 20 वार्डों में पार्षद पद के लिए 87 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र में 204 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रशासन द्वारा ईवीएम मशीनों की पहली रैंडमाइजेशन प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।

    शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दो ईवीएम मशीनें लगाई जाएंगी। एक मेयर पद के लिए और दूसरी पार्षद पद के लिए। नगर निगम चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा। मेयर पद के उम्मीदवार के लिए अधिकतम 30 लाख रुपये और पार्षद पद के लिए 7.50 लाख रुपये खर्च सीमा निर्धारित की गई है। चुनावी खर्च की निगरानी के लिए डीईटीसी पंचकूला को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त देवेंद्र सिंह कल्याण ने कहा कि आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

  • नगर निगम चुनाव को लेकर DCP ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    नगर निगम चुनाव को लेकर DCP ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, देखें वीडियो

    पंचकूला: आगामी नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पंचकूला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने पुलिस लाइन में एसीपी स्तर के अधिकारियों, पेट्रोलिंग पार्टी इंचार्जों तथा विभिन्न नाका इंचार्जों को चुनाव ड्यूटी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। डीसीपी ने बताया कि नगर निगम चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। इसके तहत 5 इंटरस्टेट नाके, 2 इंटर डिस्ट्रिक्ट, अन्य 17 नाकों समेत कुल सभी 24 नाके पूरी तरह से संचालित किए जा रहे हैं।

    सभी नाकों पर पुलिस कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि चुनाव को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को समय रहते रोका जा सके। इस दौरान डीसीपी ने पेट्रोलिंग पार्टियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में लगातार गश्त करने तथा सभी संवेदनशील, अति संवेदनशील और सामान्य मतदान बूथों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले का समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए पुलिस की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान अवैध शराब तस्करी, नशा तस्करी या धनबल के जरिए चुनाव प्रभावित करने जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह निगरानी रखी जाए। साथ ही असामाजिक तत्वों को चुनावी क्षेत्रों से दूर रखने और प्रत्येक शिकायत पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा डीसीपी ने आमजन से भी चुनाव के दौरान शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तुरंत डायल 112 पर देने का आग्रह किया।

     

     

  • CM Nayab Singh Saini और BJP के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे पंचकूला, ओमवती पूनिया होंगी बीजेपी में शामिल, देखें वीडियो

    CM Nayab Singh Saini और BJP के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे पंचकूला, ओमवती पूनिया होंगी बीजेपी में शामिल, देखें वीडियो

    पंचकूला: नगर निगम चुनाव के दौरान टिकट मिलने से नाराज उम्मीदवारों को भारतीय जनता पार्टी मनाने में लगी हुई है। वार्ड नंबर 12 से टिकट न मिलने से आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही है। ओमवती पूनिया को बीजेपी में वापसी करवाने के लिए सीएम हरियाणा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनला बडोली उनके निवास स्थान पर पहुंचे।

    उन्होंने बीजेपी का पटका पहनकर बीजेपी में उनकी वापसी करवाई है। पंचकूला पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी साथ में प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली भी मौजूद वार्ड नं 12 से निर्दलीय प्रत्याशी ओमवती पूनिया को मनाने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे।

    वॉर्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी ओमवती पूनिया ने बीजेपी प्रत्याशी राकेश जगोता को दिया समर्थन। पंचकूला के वॉर्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पार्षद का चुनाव लड़ रही ओमवती पूनिया के आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे हैं।

    ओमवती पूनिया वॉर्ड 12 से पिछली बार निर्दलीय पार्षद थी। लगभग 2 साल पहले ओमवती पूनिया ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी लेकिन इस बार नगर निगम चुनाव में ओमवती पूनिया को बीजेपी की ओर से टिकट नहीं मिला। इस पर ओमवती पूनिया निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरी है।

     

     

     

     

  • नगर निगम चुनावों को लेकर बीजेपी सांसद और गायक मनोज तिवारी पहुंचे पंचकूला, देखें वीडियो

    नगर निगम चुनावों को लेकर बीजेपी सांसद और गायक मनोज तिवारी पहुंचे पंचकूला, देखें वीडियो

    पंचकूला: नगर निगम चुनावों को लेकर बीजेपी सांसद और गायक मनोज तिवारी पंचकूला पहुंच गए हैं। राजस्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करने पहुंचे। पूर्वाचल के वोटरों को वोट की अपील कर रहे हैं और मनोज तिवारी। बीजेपी के मेयर और पार्षद उम्मीदवार मौजूद हैं। सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने पूर्वांचली लोगों के बीच तू लगावेलू जब लिपिस्टिक गाना सुनाया। करीब 20 मिनट के संबोधन में मनोज तिवारी ने 4 भोजपरी गीत लोगों को सुनाए। वे पंचकूला में भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में पूर्वांचली लोगों को संबोधित करने आए थे।

    पंचकूला में संबोधित करते हुए कहा कि सांसद कार्तिकेय शर्मा ने हमसे रास्ते में कहा था कि भईया ये बोलना, वो बोलना। हम कहते हैं हम बोलने थोड़े ही आए हैं। हम तो सिफ यही कहने आए हैं कि बड़ी दूर से आए हैं, प्यार का तोहफा लाए हैं। तिवारी ने मंच से कहा कि कांग्रेस के लोगों ने बंगाल में भ्रम फैलाया था कि ये लोग आपकी मछली छीन लेंगे। BJP के लोग किसी का खाना नहीं छीनते, आप जहां रहें, प्रेम से रहिए।

    पूर्वांचल के लोगों की भूमिका को लेकर तिवारी ने कहा कि पंजाब में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो ये यूपी-बिहार के लोगों को भगाने की बात करते थे। इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। BJP ही देश के हर नागरिक का सम्मान करती है। पंचकूला में भी बिहार के लोगों के लिए छठ घाट बनवाया गया है। मंच पर मनोज तिवारी ने पांडे सरनेम देखकर वार्ड 10 के प्रत्याशी शेखर पांडे से पूछा कि बिहार में कहां से आए हो, तो उसने जवाब दिया कि मोतिहारी से हैं। तिवारी ने कहा कि यही BJP है, बिहार से आए युवक को यहां पर चुनाव लड़वा दिया। इसी को कहते हैं सबका साथ-सबका विकास।