Category: Panchkula

  • Haryana News: Night Club में पार्टी करने जा रहे युवकों का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: Night Club में पार्टी करने जा रहे युवकों का हुआ एक्सीडेंट, एक की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूला। चंडीगढ़ से पंचकूला के नाइट क्लब में पार्टी करने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक बाइक पर सवार होकर नाइट क्लब में पार्टी करने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगया कि पुलिस ने नाके के दौरान बेरीगेट आगे करके लगाया था। इसी कारण गिरकर युवक की मौत हुई है।

    घटना देर रात 1 बजे की बताई जा रही है। जब चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट सेक्टर 7 पंचकूला की तरफ एक नाका लगा हुआ था। जिसमें बाइक को विशाल नामक युवक चला रहा था और लक्षित पीछे और बीच में मृतक हनी भेटा बैठा था। जब नाके पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो युवकों ने बाइक की स्पीड बरा ली और बेरीगेट से बाइक टकरा गई। जिस से तीनों युवक बाइक से गिर गए। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत गई। जिस से युवक को सेक्टर 6 हॉस्पिटल में लाया गया। देर रात मृतक युवक के परिजनों ने सेक्टर 6 हॉस्पिटल में हंगामा किया। की उनके बच्चे के आगे नाके का बेरीगेट किया जिस से वह गिर पड़े। जिस से उनके लड़के की मौत गई।

    परिजनों ने पुलिस स्टेशन का किया घेराव
    देर रात हॉस्पिटल एसीपी दिनेश और एसएचओ सेक्टर 7 राकेश कुमार व काफी पुलिस को बुलाना पड़ा। वहीं मृतक के परिजनों ने सेक्टर 7 पुलिस स्टेशन का घेराव किया। इसके बाद आरोप लगाया कि जिन पुलिसकर्मियों की वजह से उनके बच्चे की जान गई है। उन पुलिसकर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएं।

    पुलिस के आश्वासन के बाद करवाया गया पोस्टमार्टम
    एसीपी और एसएचओ के आश्वासन के बाद बॉडी का करवाया गया पोस्टमार्टम और बॉडी परिजनों को दी गई। सुबह से मृतक के परिजन बॉडी का पोस्टमाेर्टम और बॉडी न लेजाने पर अड़े हुए थे। जब तक पुलिसकर्मियों पर करवाई नहीं होती तो वह बॉडी नहीं लेकर जाएंगे। जिसके बा पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन मानें।

  • Haryana News: छापेमारी कर 990 ग्राम सोना, 18 लाख की नगदी सहित अन्य दस्तावेज बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: छापेमारी कर 990 ग्राम सोना, 18 लाख की नगदी सहित अन्य दस्तावेज बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूला। क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने पंचकूला के सेक्टर 17 के मकान नंबर 128 में कई घंटों छापेमारी कर 990 ग्राम सोना, 18 लाख रुपए नगदी ओर दस्तावेज बरामद किये है। इस छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा घर, गाड़ियां और ऑफिस में सर्च अभियान चलाया गया।

    क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला सेक्टर 26 के रहने वाले कपिल चावला की शिकायत पर सेक्टर 14 में ब्लैकमेल करने और धमका कर ज्यादा पैसे वसूलने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और इस मामले में क्राइम ब्रांच 19 की टीम के द्वारा पंचकूला सेक्टर 17 के मकान नंबर 128 में छापेमारी की गई। जहां पर मुकेश गोयल नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, 87 लाख रुपए फाइनेंस देकर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था और छापेमारी के दौरान करीब 18 लाख रुपए नगद 990 ग्राम सोना और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

    महिला के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में भी जैसे ही तथ्य आएंगे कार्रवाई की जाएगी और उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा की गाड़ियां और मकान के साथ-साथ कार्यालय की भी जांच की जाएगी और जो भी जांच में आए सामने आएगा कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: अवैध हथियारों सहित एक तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अवैध हथियारों सहित एक तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। अवैध हथियारों की तस्करी करने वालों के खिलाफ डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हतियारों सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सतीश कुमार उर्फ टीटी (उम्र 34 वर्ष), निवासी गांव माजरा महताब पंचकूला के रहने वाले के रूप में हुई।

    मामले बारे मीडिया को जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक अवैध पिस्टल के साथ पिंजौर-मढ़ावाला हाईवे पर गांव जट्टामाजरी के समीप खड़ा है। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इंचार्ज मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू को पकड़ लिया।

    पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सतीश कुमार उर्फ टीटी निवासी गांव माजरा महताब पंचकूला के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल (मेड इन जापान) तथा चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई गुरमेज सिंह द्वारा की जा रही है।

    आरोपी को किया गया कोर्ट में पेश
    वहीं डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास तथा आपसी झगड़ों से संबंधित कुल छह मामले थाना पिंजौर एवं कालका में दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान मुख्य हथियार सप्लायर, गिरोह में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी उक्त हथियारों की सप्लाई करने वाला था अथवा किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

     

  • Haryana News: अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, टिप्पर- पोपलेन व ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 4 वाहन जब्त

    Haryana News: अवैध माइनिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, टिप्पर- पोपलेन व ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 4 वाहन जब्त

    पंचकूला। पुलिस द्वारा जिले भर में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां, एंटी इलीगल माइनिंग टीम, रामगढ़ चौकी और रायपुर रानी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बीती एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध माइनिंग में संलिप्त कुल 4 वाहनों को रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गए वाहनों में 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 टिप्पर और 1 पोपलेन मशीन शामिल है। सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित माइनिंग विभाग को नियमानुसार कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

    डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार आज देर रात करीब 1 बजे पंचकूला पुलिस की एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने इंस्पेक्टर मनसा राम की अगुवाई में गश्त के दौरान कालका क्षेत्र में मेहताब नदी के पास चेकिंग की। इस दौरान टीम ने अवैध खनन करते हुए एक टिप्पर और एक पोपलेन मशीन को मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों वाहन अवैध रूप से नदी से खनन कार्य में लगे हुए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को कालका थाना परिसर में खड़ा कराया और माइनिंग विभाग को सूचना देकर आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू करवाई।

    इसी क्रम में रामगढ़ चौकी इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह ने आज सुबह करीब 4 बजे चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के गांव श्यामटू के समीप बेसिन नदी में गश्त के दौरान अवैध माइनिंग में लिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एएसआई कृपाल सिंह और मुख्य सिपाही विकास सैनी भी मौके पर मौजूद रहे। पकड़े गए वाहन को चौकी में खड़ा कर माइनिंग विभाग को सूचित कर दिया गया।

    इसके अलावा बीती रात करीब 8 बजे रायपुर रानी थाना प्रभारी प्रीतम सिंह की टीम ने भी प्यारेवाला क्षेत्र के पास गश्त के दौरान अवैध खनन सामग्री से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस टीम द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर माइनिंग विभाग को सूचना दी गई, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।

    इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंचकूला पुलिस अवैध माइनिंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अवैध खनन न केवल पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कानून व्यवस्था और प्राकृतिक संसाधनों के लिए भी बड़ा खतरा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी एंटी इलीगल माइनिंग टीमें व स्थानीय पुलिस टीम पूरी प्लानिंग के साथ लगातार गश्त कर रही हैं। जिले के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जो भी व्यक्ति या माफिया अवैध माइनिंग में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Haryana News: हेरोइन सहित I-20 कार सवार युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: हेरोइन सहित I-20 कार सवार युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही पंचकूला पुलिस ने नए साल की शुरुआत भी बड़ी कार्रवाई के साथ की है। बीते वर्ष नशा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाने के बाद, वर्ष के पहले ही दिन पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन की सप्लाई करने के उद्देश्य से मौजूद एक तस्कर को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 1 जनवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक आई-20 कार में सवार होकर सेक्टर-15 सब्जी मंडी क्षेत्र में हेरोइन के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज की अगुवाई में इंचार्ज दलीप सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और युवक को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 296.92 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जिला हरिद्वार, उत्तराखंड का रहने वाला है। वर्तमान में वह जीरकपुर, मोहाली में किराये के मकान में रहकर नशा तस्करी के धंधे में संलिप्त था। पुलिस ने आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद नशा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

    वर्ष 2026 में क्या रहेगी रणनीति
    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि वर्ष 2026 में पंचकूला पुलिस की ड्रग्स के खिलाफ रणनीति पूरी तरह स्पष्ट और सख्त है। हमारा उद्देश्य केवल नशेड़ियों को पकड़ना नहीं, बल्कि पूरे नशा नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है। जिसमें क्राइम यूनिट्स, थाना-चौकी टीम, एंटी नारकोटिक्स यूनिट, मुखबिर, बीट पुलिस और सीसीटीवी की अहम भूमिका रहेगी। जिलों और राज्यों के बीच सूचनाओं का लगातार आदान-प्रदान किया जाएगा।

    नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ उनकी अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे तथा माता-पिता और शिक्षकों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।

    पुलिस की अपीलः आम नागरिक ड्रग्स से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए पंचकूला पुलिस ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर 7087081100, 7087081048 अथवा मानस हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क कर सकते हैं पुलिस आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

  • Haryana News: नवनियुक्त DGP Ajay Singhal ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा को बताया प्राथमिकता, देखें वीडियो

    Haryana News: नवनियुक्त DGP Ajay Singhal ने संभाला कार्यभार, महिला सुरक्षा को बताया प्राथमिकता, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने बुधवार को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया निवर्तमान डीजीपी ओपी सिंह ने पूरी कराई।

    कार्यभार संभालने के बाद डीजीपी अजय सिंघल मीडिया से रूबरू हुए और अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि वह ओपी सिंह की तरह अच्छे स्पीकर नहीं हैं, लेकिन ओपी सिंह की इस फील्ड में गहरी पकड़ रही है। सिंघल ने बताया कि उन्होंने, आलोक राय और ओपी सिंह के साथ ही ट्रेनिंग ली थी और उनके बैच के 8–10 अधिकारी आज देश के अलग-अलग राज्यों में डीजीपी के पद पर कार्यरत हैं।

    डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता ग्रीवेंस रिड्रेसल यानी जनशिकायतों का त्वरित निपटारा रहेगा। इसके साथ ही महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस किया जाएगा। “अब एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का जमाना है। हम तकनीक का उपयोग कर हर क्षेत्र में और अधिक प्रभावी तरीके से काम करेंगे।” चाहे आतंकवाद हो या क्राइम कंट्रोल, हर प्लेटफॉर्म पर हरियाणा पुलिस की सराहना हुई है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पूरे क्षेत्र में शांति बनाए रखने में हरियाणा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की है।

    डीजीपी ने कहा कि साइबर क्राइम, नारकोटिक्स और एक्सटॉर्शन जैसी चुनौतियों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस दिशा में टीमें लगातार काम कर रही हैं और सख्त कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। हाल के दिनों में कई बड़े ऑपरेशनों के जरिए हरियाणा पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। नए आपराधिक कानूनों को लेकर डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हाल ही में 3 नए क्रिमिनल लॉ लागू किए गए हैं, जो नए भारत के लिए बेहद जरूरी हैं। हरियाणा पुलिस इनके इम्प्लीमेंटेशन में देश में नंबर वन है। कन्विक्शन रेट बढ़कर 72 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जबकि लक्ष्य 100 प्रतिशत कन्विक्शन हासिल करना है।

    उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पुलिस द्वारा विकसित एक सॉफ्टवेयर के जरिए क्राइम हॉटस्पॉट की पहचान की जा रही है और उसी आधार पर रणनीति बनाकर कार्रवाई की जाती है। आने वाले समय में एसटीएफ को रिऑर्गनाइज किया जाएगा। इसके साथ ही लैंड माफिया पर नियंत्रण, वायलेंट क्राइम, रोड सेफ्टी और क्राइम अगेंस्ट वुमन पर सख्ती से काम किया जाएगा।

    कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान डीजीपी ओपी सिंह ने नवनियुक्त डीजीपी अजय सिंघल को पदभार सौंपते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरियाणा पुलिस नई ऊंचाइयों को छुएगी।

  • नए साल के मौके पर फूलों से सजा माता मनसा देवी मंदिर, देखें वीडियो

    नए साल के मौके पर फूलों से सजा माता मनसा देवी मंदिर, देखें वीडियो

    पंचकूला: कुछ घंटे में नया साल शुरु होने वाला है। ऐसे में पंचकूला के शक्तिपीठ माता मनसा देवी में भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद लगाई जा रही है। 1 जनवरी को लाखों लोग माता मनसा देवी के मंदिर में माथा टेकने के लिए पहुंचेंगे ऐसे में पंचकूला माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने खास प्रबंध किए हैं।

    इस बार माता मनसा देवी के मुख्य द्वारा के पास फूलों से माता मनसा देवी की एक प्रतिमा भी बनाई गई है। यह प्रतिमा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। शक्तिपीठ माता मनसा देवी मंदिर को लाखों रुपये के फूलों से भी सजाया गया है। मंदिर में सजावट के लिए इस्तेमाल हुए सारे फूल कोलकाता से मंगवाए गए हैं।

    शक्तिपीठ माता मनसा देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित भगवती प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि नए साल के पहले दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। ऐस में खास प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के भी खास प्रबंध किए गए हैं।

    मंदिर परिसर को फूलों और लाइटों के साथ सजाया गया है। हर साल नए साल के समय भारी संख्या में लोग साल के पहले दिन माता मनसा देवी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा हिमाचल और चंडीगढ़ से लाखों श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं।

    लोगों की मंदिर के प्रति भी खास आसल्था है। साल के पहले दिन माता के दर्शन करने के लिए आएंगे। वहीं 31 दिसंबर और 1 जनवरी के लिए मंदिर खुलने और बंद होने का समय एक-एक घंटा बढ़ाया गया है। जहां पर पहले मंदिर सुबह 5 बजे खुलता था परंतु अब 2 दिन के लिए सुबह 4 बजे खुलेगा। मंदिर 9 बजे बंद होता था अब 10 बजे बंद होगा।

    उन्होंने कहा कि नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं के आने को लेकर यह फैसला लिया गया है। इसेक अलावा मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई समस्या न आए। उसके लिए खास प्रबंध किए गए हैं। माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के सुरक्षाकर्मी और पंचकूला पुलिस के सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चंडी मंदिर और कालका काली माता मंदिर में भी खास इंतजाम किए गए हैं।

     

  • Haryana News: Marriage Palace में लगी आग, सजावट का सामान व बाइक जलकर राख, देखें वीडियो

    Haryana News: Marriage Palace में लगी आग, सजावट का सामान व बाइक जलकर राख, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले के बरवाला क्षेत्र के बतौड गांव में स्थित एक मैरिज पैलेस में बीती रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देर रात अचानक मैरिज पैलेस से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, साथ ही फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी जानकारी दी।

    जानकारी देते मैरिज पैलेस के संचालक मोनू मल्होत्रा ने बताया कि वह रात को काम खत्म करके घर गए थे। जब सुबह आकर देखा तो पैलेस से धुआं निकल रहा था। उन्होंने तुरंत अंदर घुसकर आग को बुझाने की कोशिश की। इस घटना में पैलेस में रखा सजावट का सामान, फर्नीचर, बिजली का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इसके अलावा परिसर में खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आ गई। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

    संचालक ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर रात के समय आग लगाई है। वह पैलेस में शीशा तोड़कर अंदर घुसा और इस घटना को अंजाम दिया गया। करीब एक महीने पहले भी इस तरह की घटना उनके साथ हुई थी, परन्तु तब उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब फिर ऐसा ही मामला उनके साथ हुआ है।

    वहीं पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। मामले को लेकर मैरिज पैलेस संचालक ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Haryana News: इस इलाके में दिखा तेंदुआ, बाल-बाल बचा बाइक सवार, देखें CCTV

    Haryana News: इस इलाके में दिखा तेंदुआ, बाल-बाल बचा बाइक सवार, देखें CCTV

    पंचकूलाः शहर के सेक्टर-6 इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ सड़क पर खुलेआम घूमता नजर आया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ सड़क पर टहलते हुए अचानक सामने से आ रहे एक बाइक सवार को देख लेता है। तेंदुए को देखते ही बाइक सवार घबरा गया और बिना समय गंवाए मौके से तेजी से बाइक वहीं छोड़कर भाग निकला, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू की गई। एहतियातन आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों को रात के समय घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने बताया कि तेंदुआ संभवतः पास के जंगल या अरावली क्षेत्र से भटककर रिहायशी इलाके में आ गया होगा।

    प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अगर तेंदुआ दिखाई दे तो अफरा-तफरी न मचाएं और तुरंत प्रशासन को सूचना दें। वहीं, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सहमे हुए हैं। प्रशासन और वन विभाग की टीमें तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

  • Haryana News: इस इलाके से निकला कई फीट लंबा अजगर, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके से निकला कई फीट लंबा अजगर, बना दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले के गांव चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीणों ने आबादी वाले इलाके में कई फीट लंबा एक अजगर घूमते हुए देखा। अजगर को देखते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित लोगों को दी।

    सूचना मिलने पर प्रसिद्ध सांप पकड़ने वाले लियाकत खान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से लियाकत खान ने सावधानीपूर्वक अजगर को काबू में किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़े जाने के बाद वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई।

    रेस्क्यू के बाद अजगर को गांव से दूर जंगल क्षेत्र में ले जाकर सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। लियाकत खान ने बताया कि बारिश और मौसम में बदलाव के कारण ऐसे जीव अक्सर आबादी वाले इलाकों की ओर आ जाते हैं। वहीं प्रशासन और वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे मामलों में घबराने के बजाय तुरंत विशेषज्ञों और प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।