Category: Panchkula

  • Haryana News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का मिला शव, देखें वीडियो

    Haryana News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का मिला शव, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-21 में शनिवार देर रात एक 18 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला और हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती कानपुर की रहने वाली थी और पिछले चार वर्षों से इसी कोठी में काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसी घर में काम करने वाली दूसरी युवती ने शव को पंखे से लटका देखा और तुरंत मकान मालिक को इसकी जानकारी दी।

    इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 स्थित मोर्चरी में भेज दिया गया है। मृतका के पिता बबलू और परिजनों ने पंचकूला पहुंचकर पुलिस जांच पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

  • Visa लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Visa लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला के एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम के द्वारा इंग्लैंड का वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी के मामले में तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के जांच अधिकारी ग्रुप बच्चन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला के रहने वाले एक व्यक्ति को इंग्लैंड में वर्क वीजा दिलवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    शिकायतकर्ता ने रायपुररानी थाने में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में अभी तक कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा शिकायतकर्ता से इंग्लैंड में वर्क वीजा लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपए की मांग की गई थी।

    जिनमें से 10 लाख रुपए शिकायतकर्ता ने आरोपियों को दिए थे। लेकिन आरोपियों ने ना तो वर्क वीजा लगवाया और ना ही पैसे वापस दिए। जिसके बाद इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी ताकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

  • Haryana News: चाकू की नोक पर ऑटो लूटने के मामलेे में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: चाकू की नोक पर ऑटो लूटने के मामलेे में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच 19 और क्राइम ब्रांच 26 की टीमों ने एक संयुक्त अभियान में चाकू की नोक पर ऑटो लूटने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि यह घटना 16 सितंबर को घटी थी। उन्होंने बताया कि कुछ युवकों ने सेक्टर 10-11 डिवाइडिंग रोड के स्लिप रोड पर एक व्यक्ति से उसका ऑटो छीन लिया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयानों पर थाना सेक्टर-5 में लूट का मामला दर्ज किया था।

    लेकिन आरोपियो की तलाश लगातार जारी थी। डीसीपी क्राइम के अनुसार इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज प्रीतम सिंह की टीम ने सबसे पहले आरोपी धर्मेंद्र पुत्र राजा राम निवासी मौली जांगरा चंडीगढ़, उम्र 24 साल को 18 सितंबर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया।

    जांच के दौरान क्राइम ब्रांच 26 के इंचार्ज दलीप सिंह की टीम ने इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय सोनेश पुत्र रशिपाल निवासी हरिपुर सेक्टर 4 जिला पंचकूला और 22 वर्षीय सूरज पुत्र मुकेश कुमार निवासी सेक्टर 12 पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को ऑटो बरामद करने के बाद आज जेल भेज दिया है।

  • Haryana News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    Haryana News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः देश भर के कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश के चलते इस समय बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई लोग घरों से बेघर हो चुके हैं। पंजाब, हिमाचल, उतराखंड और जम्मू के कई इलाकों में आपदा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के आपदा पीड़ितों के लिए राशन और जरूरी सामान एकत्रित करने के लिए दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

    जिसमें आम जनता से अपील की जा रही है कि ज्यादा से ज्यादा राशन और अन्य सामान दें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा जा सके। सेक्टर 16 में आज भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के द्वारा इसकी शुरुआत की गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के जरूरतमंद लोगों के लिए समान एकत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भाजपा नेत्री रंजीता मेहता और अन्य भाजपा नेता लोगों के मदद के लिए आगे आए।

    विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि ऐसे मौके पर जहां पंजाब हिमाचल और जम्मू कश्मीर में लोगों पर आपदा आई है ऐसे में राजनीति करना उचित नहीं है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि जरूरतमंद लोगों के लिए जो बेघर हो चुके हैं और बाढ़ से प्रभावित हैं उनके लिए राशन और अन्य सामान दे ताकि लोगों तक पहुंचा जा सके। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि दो दिन तक लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए राशन और अन्य सामान एकत्रित किया जाएगा। उसके पश्चात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा इस सम्मान को हरी झंडी दिखाकर हिमाचल प्रदेश के चंबा के लिए रवाना किया जाएगा।

  • Punjab News: फर्जी काल सेंटर मामले में SIT का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: फर्जी काल सेंटर मामले में SIT का एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 22 आईटी पार्क में फर्जी कॉल सेंटर चलकर विदेशी लोगों को ठगने के मामले में एक आरोपी को सेक्टर 20 से गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले की जांच कर रही एसआईटी के इंचार्ज ने बताया कि अभी तक इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आज आरोपी मनीष कुशवाहा को सेक्टर 20 से गिरफ्तार किया है।

    इस मामले में एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है। 3 आरोपियों में से 2 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं गुजरात के रहने वाले मनीष कुशवाहा को आज कोर्ट में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाए कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

  • Haryana News: 4 करोड़ रुपए के चेक के मामले में आरोपी को 2 साल की सजा, देखें वीडियो

    Haryana News: 4 करोड़ रुपए के चेक के मामले में आरोपी को 2 साल की सजा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला की जिला अदालत द्वारा 4 करोड रुपए के चेक बाउंस के मामले में आरोपी को 2 साल की सजा सुनाई। इस दौरान 4 करोड रुपए ना लौटने को लेकर 2 महीने अतिरिक्त सजा सुनाई गई। शिकायतकर्ता के वकील महेश गोयल ने बताया कि पंचकूला निवासी अशोक मित्तल से आरोपी विकास वालिया पार्टनरशिप में डायमंड का बिजनेस किया था। पार्टनरशिप टूटने पर आरोपी ने 4 करोड़ का चेक दिया, लेकिन 4 करोड़ का चेक बाउंस हो गया।

    जिसके बाद पंचकूला कोर्ट में मामला चला और कोर्ट ने आरोपी विकास वालिया को चेक बाउंस मामले ने 2 साल की सजा व 4 करोड़ ना लौटाने पर 2 महीने की अतिरिक्त सजा सुनाई है। वकील ने बताया कि इस मामले में कोर्ट ने 4 करोड़ रुपये ना देने पर रकम दोगुनी देने और पेमेंट ना देने पर 2 महीने की अतरिक्त सजा सुनाई।

  • Haryana News: सतलुज पब्लिक स्कूल में गाड़ी पर गिरा विशाल पेड़, 5 बच्चे घायल, देखें वीडियो

    Haryana News: सतलुज पब्लिक स्कूल में गाड़ी पर गिरा विशाल पेड़, 5 बच्चे घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बारिश का कहर लगातार जारी है। प्रतिदिन कहीं न कहीं बड़े हादसे हो रहे हैं जिससे कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हजारों एकड़ फसले तबाह हो गई है और लोगों के घरों में भी कई फुट पानी घुस गया है। प्रशासन भी अपनी ओर से लगातार राहत कार्य चला रहा है, लेकिन कुदरती आपदा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब तो कई सालों पुराने पेड़ भी गिरने लगे हैं। ताजा मामला पंचकूला के सेक्टर 4 में सतलुज पब्लिक स्कूल से सामने आया है जहां, विशाल पेड़ स्कूल वाहन पर जा गिरा जिससे 4 से 5 बच्चे घायल हो गए जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देती पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पंचकूला के सेक्टर 4 में सतलुज पब्लिक स्कूल में पेड़ गिरा है जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इस दौरान 4 से 5 बच्चे घायल हो गए थे जिन्हें गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि सुबह स्कूल खुला था, लेकिन बाद में छुट्टी कर दी गई थी। बच्चे चंडीगढ़ नंबर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। पुलिस ने बताया बच्चों को हल्की चोटे ही आई हैं जिन्हें ईलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

  • Haryana News: 6 देसी कट्टे, 4 पिस्टल सहित 12 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: 6 देसी कट्टे, 4 पिस्टल सहित 12 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा पुलिस द्वारा क्राइम की वरादातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एडीजीपी क्राइम के आदेशानुसार राज्यभर में आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए 15 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध हथियारों की तस्करी और इनके सहारे अपराध करने वाले गिरोहों पर शिकंजा कसना था।

    पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन व डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में सभी क्राइम यूनिट्स ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाया। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज की अगुवाई में जगह-जगह नाकेबंदी की गई, छापेमारी की गई और गुप्त सूत्रों से मिली सूचनाओं पर कार्रवाई की गई।

    डीसीपी क्राइम ने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कुल 7 मामले दर्ज किए और 12 शातिर हथियार तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इनमें ऐसे अपराधी भी शामिल हैं जिनके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी संगठित तरीके से हथियारों की आपूर्ति करते थे। तलाशी के दौरान हमारी टीमों ने आरोपियों के कब्जे से 6 देसी कट्टे, 4 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए। इस कार्रवाई से न केवल अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ा गया है। बल्कि भविष्य में होने वाले अपराधों को भी रोका जा सका है।

  • Haryana के राज्यपाल गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Haryana के राज्यपाल गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के राज्यपाल आशिम कुमार घोष आज पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मात्था टेककर गुरुसाहिबान का आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल का गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सिख धर्म की शिक्षाओं की सराहना की और प्रदेशवासियों के लिए शांति, समृद्धि और भाईचारे की कामना की।

    गुरुद्वारा परिसर में पहुंचने पर राज्यपाल ने वहां की व्यवस्था और सेवाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने लंगर हाल, सरोवर और दर्शन स्थल का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा की सामाजिक एवं आध्यात्मिक भूमिका की प्रशंसा की।

    राज्यपाल ने कहा कि गुरुद्वारा नाडा साहिब न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह सिख इतिहास और संस्कृति की विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी बातचीत की और गुरुद्वारे में सेवा कार्य कर रहे सेवादारों की सराहना की।

    गुरुद्वारा दर्शन के उपरांत राज्यपाल का कार्यक्रम सेक्टर-1 स्थित मदर टेरेसा साकेत हॉस्पिटल का दौरा करने का है। अस्पताल में वह चिकित्सा सेवाओं, मरीजों की सुविधा और अस्पताल की सामाजिक स्वास्थ्य पहल की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह चिकित्सकों, स्टाफ और अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा कर सकते हैं।

  • Haryana News: BJP कार्यकर्ताओं में रोष, कांग्रेस MLA के घर के बाहर फूंका राहुल गांधी का पुतला, देखें वीडियो

    Haryana News: BJP कार्यकर्ताओं में रोष, कांग्रेस MLA के घर के बाहर फूंका राहुल गांधी का पुतला, देखें वीडियो

    पंचकूलाः बिहार के दरभंगा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर की गई टिप्पणी से भाजपाइयों में आक्रोश फैल गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कांग्रेस का विरोध किया जा रहा है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सेक्टर 8 कांग्रेस विधायक चंद्र मोहन बिश्नोई के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया।

    वहीं भाजपा ने राहुल गांधी की पुतला फूंककर रोष जाहिर किया। प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मेयर पंचकूला कुलभूषण गोयल,जिला अध्यक्ष अजय मित्तल और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर बोले अपशब्दों की निंदा की।

    बताया जा रहा हैकि बुधवार के दिन राहुल गांधी की वोटर जोड़ो यात्रा के दौरान बनाए गए मंच से पीएम मोदी को गाली दी गई थी। यह कार्यक्रम यूथ कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद नौशाद ने करवाया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद नौशाद ने माफी भी मांग ली थी और गाली देने वाले व्यक्ति की आलोचना की थी। हालांकि अगले दिन आरोपी रिज़वी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया था।