Category: Panchkula

  • IDFC Bank Scams मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    IDFC Bank Scams मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सीबीआई के द्वारा हरियाणा में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले मामले को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की गई। सीबीआई की टीम के द्वारा आईडीएफसी बैंक घोटाले मामले में बैंक के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आईडीएफसी बैंक का अकाउंटेंट है, जबकि दूसरा एयू स्मॉल बैंक का डाटा एंट्री ऑपरेटर है। दोनों आरोपियों को सीबीआई के द्वारा आज कोर्ट में पेश किया गया।

    जहां पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों का तीन-तीन दिन का रिमांड हासिल किया है और तीन दिन के रिमांड के दौरान सीबीआई के द्वारा करोड रुपए के घोटाले मामले में बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। सीबीआई के द्वारा हरियाणा के विभिन्न विभागों में हुए करोड़ों रुपए के गबन मामले को लेकर एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है।

    इससे पहले हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में कई और लोगों की गिरफ्तारी के लिए सीबीआई के द्वारा अलग-अलग स्थान पर छापेमारी की जा रही है। वहीं इस मामले में आईडीएफसी बैंक और एयू स्मॉल बैंक के दो कर्मचारियों का सीबीआई के हत्या चढ़ना कहीं ना कहीं इस मामले में सीबीआई के लिए एक बड़ी लीड है। करोड़ रुपए के गबन और हेर फेर मामले में अब सीबीआई के हाथ कुछ और डाटा सामने आ सकता है और इस मामले में आने वाले समय में कई लोगों पर भी गाज गिर सकती है।

     

  • Haryana News : 1.5 Crore की Online ठगी मामले मे 2 आरोपी गिरफ्तार

    Haryana News : 1.5 Crore की Online ठगी मामले मे 2 आरोपी गिरफ्तार

    पंचकूला : थाना साइबर क्राइम की पुलिस ने डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश से दो बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जाँच के दौरान पता चला है कि बैंक में फर्जी करंट अकाउंट खोलकर पैसे ट्रांसफर करके साइबर ठगी करने वालों को भेज खुद कमीशन लेते थे। इस मामले में अभी तक आठ आरोपीयो की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

    थाना के जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि यह 2024 का मामला है। इस मुकदमे में बैंक के कर्मचारी सीतापुर ओर हरदोई को यूपी से पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि साथी संदीप के साथ मिलकर ठगी को अंजाम दिया था। आरोपीयो ने एक फर्जी करंट खाता खोलकर साइबर अपराधियों के साथ मिलकर डेढ़ करोड़ रुपए का फ्रॉड किया था। पुलिस इस मामले मे संलिप्त अन्य आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

  • मकान किराये पर लेने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मकान किराये पर लेने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के निर्देश पर लंबित साइबर अपराध मामलों के निपटारे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पंचकूला की टीम ने 3 साल पुराने केस में 14.13 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में राजस्थान से 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम सिंह भंडारी निवासी जिला भरतपुर, राजस्थान तथा दिलखुश मीणा निवासी जिला दौसा, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    इस मामले में इससे पहले आयुष कुमार मिश्रा निवासी जिला रीवा (मध्य प्रदेश) तथा पियूष कुमार त्रिपाठी निवासी जिला रीवा, मध्य प्रदेश को वर्ष 2023 में गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपियों से धोखाधड़ी की रकम का हिस्सा तथा वारदात में प्रयुक्त कई एटीएम कार्ड भी बरामद किए गए थे। साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार पंचकूला में रह रहे शिकायतकर्ता ने दिल्ली स्थित अपने मकान को किराये पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। इसी दौरान आरोपियों ने स्वयं को सीआईएसएफ का अधिकारी बताकर विश्वास में लिया और किराया व सिक्योरिटी राशि भेजने का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 14,13,500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर वर्ष 2023 के मई माह में यह मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर जगमीत सिंह द्वारा की जा रही है।

    इस दौरान सामने आया कि आरोपी विक्रम सिंह भंडारी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया था, जिसमें शिकायतकर्ता से 8.40 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए थे। पुलिस ने आरोपी को 24 जून को राजस्थान से काबू किया।पूछताछ में आरोपी ने खाता बेचने की बात स्वीकार की तथा उसकी निशानदेही पर सहआरोपी दिलखुश मीणा की भूमिका सामने आई, जिसे बाद में 28 जून को उसे भी गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य सहआरोपियों की गिरफ्तारी तथा आगे की जांच अभी जारी है।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ पंचकूला पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि चाहे मामला कितना भी पुराना क्यों न हो, प्रत्येक आरोपी को कानून के शिकंजे तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मकान किराये पर देने, ऑनलाइन भुगतान प्राप्त करने, बैंकिंग प्रक्रिया या किसी भी डिजिटल लेन-देन के दौरान अंजान व्यक्ति के कहने पर कभी भी पैसे ट्रांसफर न करें, न ही किसी संदिग्ध कॉल, लिंक या क्यूआर कोड पर भरोसा करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ित की राशि बचाई जा सके।

  • Haryana News : अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News : अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ ने आरोपी को गिऱफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान कालका क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले में आगे की जांच जारी है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कालका निवासी निखिल चौरसिया (33 वर्ष) अपने पास अवैध देशी कट्टा लेकर टिपरा बाईपास से ग्रीन वैली घाटीवाला जाने वाली सड़क पर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही सूचना के आधार पर इंचार्ज तजिंदर पाल सिंह की अगुवाई में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी की की जेब से एक अवैध देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ कालका थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1B)(A) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अवैध हथियार खरीदने संबंधी खुलासा किया।

    पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले से लड़ाई-झगड़े के दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने, अपराधियों की गतिविधियों या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के विरुद्ध पंचकूला पुलिस की कार्रवाई भविष्य में भी इसी प्रकार सख्ती से जारी रहेगी।

     

     

     

  • कालका-पिंजौर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, सड़क किनारे कब्जे हटाए, देखें वीडियो

    कालका-पिंजौर में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, सड़क किनारे कब्जे हटाए, देखें वीडियो

    पंचकूलाः जिला उपायुक्त के आदेशों के तहत कालका और पिंजौर क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एस डी ओ अमर सिंह की मौजूदगी में संबंधित विभागों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

    जानकारी देते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट अमर सिंह ने बताया कि यह अभियान जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कालका स्थित काली माता मंदिर से लेकर पिंजौर के मल्लाह मोड़ तक सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। टीम ने सड़क पर रखे सामान, अस्थायी ढांचे और अन्य अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को खाली कराया।

    उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना है। लंबे समय से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमणों के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी, जिससे आम लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की गई कि वे सड़क और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

     

     

  • Fake CBI और Police Officer बनकर डिजिटल अरेस्ट करके ठगे 80 लाख, आरोपी गिरफ्तार

    Fake CBI और Police Officer बनकर डिजिटल अरेस्ट करके ठगे 80 लाख, आरोपी गिरफ्तार

    18 शिकायतें दर्ज, बैंक खाते में मिला 5.47 करोड़ का संदिग्ध साइबर फ्रॉड का लेनदेन

    पंचकूलाः सेक्टर 20 स्थित साइबर क्राइम थाना टीम ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए बुजुर्ग से ठगी करने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी रंजारला रामूलू को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर आरोपी के बैंक खाते से देश भर में करीब 5 करोड़ 47 लाख रुपये का संदिग्ध साइबर फ्रॉड का लेन-देन मिला है। आरोपी के खिलाफ देश भर में 18 शिकायतें दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें पहला आरोपी सौरभ कुमार निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश और दूसरा आरोपी पाथुकर मुरली कृष्ण निवासी हैदराबाद, तेलंगाना है। साइबर थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह के अनुसार यह मामला पिंजौर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत के आधार पर 19 जनवरी 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2), 61(2), 319(2) के तहत दर्ज हुआ था, जिसमें जालसाजों ने ट्राई और सीबीआई के फर्जी अधिकारी बनकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए बुजुर्ग को डराया था। ठगों ने बुजुर्ग को झूठा झांसा दिया कि उनके नाम से जारी सिम का उपयोग किसी बड़े अपराध में हुआ है और उनके खाते में 2 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस का फर्जी लोगो लगा पत्र दिखाकर और बच्चों को नुकसान पहुंचाने व जेल भेजने का डर दिखाकर आरोपियों ने बुजुर्ग को कई दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इसके बाद बैंक खातों की चेकिंग और बाद में पैसे वापस करने का झांसा देकर आरोपियों ने पीड़ित बुजुर्ग से कुल 80,09,500 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए, जिसमें से 62 लाख रुपये अकेले वर्तमान आरोपी के खाते में गए थे। मामले की जांच एएसआई रविंद्र द्वारा की जा रही है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि साइबर पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर पहले सौरभ और मुरली कृष्ण को पकड़ा था और फिर मुरली कृष्ण के खुलासे पर तीसरे आरोपी रंजारला रामूलू को तेलंगाना के निजामाबाद जिले से 22 जून को दबोच लिया। आरोपी रामूलू ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनी का खाता खुलवाया था ताकि ठगी की रकम उसमें मंगवाई जा सके। तेलंगाना कोर्ट से 4 दिन का ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद पंचकूला पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ की और रिमांड खत्म होने पर आज उसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी सरकारी एजेंसी, पुलिस, सीबीआई, ईडी, ट्राई, आरबीआई या अदालत किसी व्यक्ति को फोन, व्हाट्सएप कॉल या वीडियो कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट नहीं करती और न ही किसी जांच के नाम पर बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के निर्देश देती है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर गिरफ्तारी, बैंक खाते सीज करने या जांच के नाम पर पैसे जमा करवाने का दबाव बनाए, तो उसकी बातों में बिल्कुल न आएं, तुरंत कॉल काट दें और संबंधित नंबर की सूचना राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा पर दें। साथ ही निकटतम साइबर पुलिस थाना या स्थानीय पुलिस से तुरंत संपर्क करें।
  • ऑटो में नशा सप्लाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख की अफीम और 10 लाख की हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    ऑटो में नशा सप्लाई करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 21 लाख की अफीम और 10 लाख की हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर पंकज नैन द्वारा जिला को पूरी तरह नशामुक्त बनाने की दिशा में शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत 24 घंटे में तीन शातिर नशा तस्करों को गिऱफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बाजार में करीब 31 लाख रुपये की कीमत के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिसमें 21 लाख रुपये मूल्य की अफीम और 10 लाख रुपये मूल्य की हेरोइन शामिल है। पुलिस की टीमें नशा माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में आज भी सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने स्निफर डॉग्स की मदद से इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी में सघन तलाशी अभियान चलाया।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: नशा तस्करी के पहले मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भारी मात्रा में अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार उर्फ ननौरी निवासी बदायूं, यूपी और संजय निवासी बरेली, यूपी के रूप में हुई है, जो फिलहाल पंचकूला के रामगढ़ और मदनपुर में किराये पर रह रहे थे। पीएसआई अनुज मदान को गुप्त सूचना मिली थी कि ये आरोपी किराये का ऑटो लेकर सेक्टर-28 के कब्रिस्तान के पास किसी ग्राहक को अफीम सप्लाई करने आने वाले हैं। पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर ऑटो को रोका और तलाशी के दौरान राज कुमार के पिट्ठू बैग से 4 किलो 205 ग्राम अफीम और 32,500 रुपये ड्रग मनी बरामद की।

    यह खेप हरियाणा-यूपी बॉर्डर से लाई गई थी और अगले 5 दिनों के भीतर ट्राईसिटी में इसकी खपत होनी थी, लेकिन पुलिस ने इसे पहले ही पकड़ लिया। थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर कोर्ट से आरोपियों का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि यूपी के मुख्य सप्लायर के अन्य नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने सौरव रावत की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-28 शमशान घाट के पास से चंडीगढ़ के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक करण पुत्र सतपाल को गिरफ्तार किया है। एएसआई जितेंद्र कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी पंचकूला में हेरोइन की सप्लाई देने आने वाला है। पुलिस टीम ने सिविल कपड़ों में जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों काबू किया।

    तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 ग्राम हेरोइन (बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये), एक मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद हुए। अदालत ने आरोपी करण को 29 जून 2026 तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान मुख्य हेरोइन सप्लायर प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार पुलिस की टीमें नशा माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार उनके संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में आज भी सेक्टर-16 पुलिस चौकी की टीम ने स्निफर डॉग्स की मदद से इंदिरा कॉलोनी और राजीव कॉलोनी में सघन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने साफ किया है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

  • बाईपास के पास टेंपो ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में 3 घायल, देखें वीडियो

    बाईपास के पास टेंपो ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में 3 घायल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर थाना क्षेत्र के सूरजपुर बाईपास के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 5:00 बजे बाईपास के पास यह हादसा हुआ। नारकंडा से चंडीगढ़ एयरपोर्ट जा रहे टेंपो ट्रैवलर की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
    वहीं पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती करवाया । बताया जा रहा है कि यात्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जयपुर की फ्लाइट पकड़ने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।  
  • IDFC-AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले मामले में पॉल्यूशन बोर्ड का कर्मी गिरफ्तार

    IDFC-AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले मामले में पॉल्यूशन बोर्ड का कर्मी गिरफ्तार

    पंचकूलाः हरियाणा में 661 करोड़ रुपए के IDFC-AU स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले मामले में सीबीआई ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सीबीआई ने 2 सीनियर आईएएस की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा पॉल्यूशन स्टेट कंट्रोल बोर्ड के कर्मचारी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार, सौरभ हरियाणा पॉल्यूशन स्टेट कंट्रोल बोर्ड के अकाउंट ब्रांच में डाटा एंट्री ऑपरेटर है। गिरफ्तार के बाद उसे पंचकूला की जिला अदालत में पेश गया, जहां से उसका चार दिन का रिमांड मिला है। एजेंसी का दावा है कि सौरव शर्मा ने निजी बैंकों को अनुचित लाभ पहुंचाने, सरकारी धन के निवेश नियमों की अनदेखी करने और महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिटाने में भूमिका निभाई।

    उधर, अभी तक इस मामले में दो आईएएस आरके सिंह और पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल, सीबीआई पंकज अग्रवाल से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान सीबीआई को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मैनेजर और घोटाले के मास्टरमाइंड रिभव ऋषि तथा पंकज अग्रवाल के बीच हुई फोन बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली थी। इस बातचीत में रिभव ऋषि ने पंकज अग्रवाल से 10 करोड़ रुपए एक बिल्डर के खाते में ट्रांसफर करने की बात कही थी। सूत्रों का दावा है कि अग्रवाल की सहमति मिलने के बाद जनवरी में उक्त राशि बिल्डर के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

    इस रिकॉर्डिंग के बाद ही सीबीआई ने पंकज पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। यह भी आरोप है कि पंकज अग्रवाल ने बिना कोटेशन और प्रोसेस के कोटक बैंक से 100 करोड़ रुपए आईडीएफसी बैंक में खुलवाए गए खाते में ट्रांसफर करवाए ​थे। फिलहाल पंकज अग्रवाल दो दिन के रिमांड पर हैं। सीबीआई ने अदालत को बताया कि सौरव शर्मा HSPCB में डेटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था और उसे सरकारी धन निवेश से जुड़े वित्त विभाग के नियमों और सीमाओं की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद उसने कथित रूप से निजी बैंक के पक्ष में निवेश प्रस्तावों को प्रोसेस करने में सहायता की।

    आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में सरकारी धन जमा करने की सीमा 50 करोड़ रुपये थी, लेकिन मार्च 2025 में यह राशि बढ़कर 67.9 करोड़ रुपये पहुंच गई। बाद में जून 2025 में यह निवेश 105.68 करोड़ रुपये और अक्टूबर 2025 में 113.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सीबीआई के दस्तावेजों के मुताबिक, 13 मार्च 2025 से 13 फरवरी 2026 के बीच खाते से कई संदिग्ध डेबिट ट्रांजेक्शन हुए, जिनके जरिए करीब 187.26 करोड़ रुपये विभिन्न शेल कंपनियों में ट्रांसफर किए गए। कुछ क्रेडिट एंट्री के बाद भी सरकारी खाते को 169.35 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। एजेंसी का आरोप है कि निवेश के बाद धन को शेल कंपनियों के माध्यम से बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़े पैमाने पर सरकारी धन की हेराफेरी हुई।

     

  • Haryana News: लंबित मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थी, एक की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    Haryana News: लंबित मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे अभ्यर्थी, एक की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की विभिन्न भर्तियों से जुड़े करीब 30 से अधिक अभ्यर्थी अपनी लंबित मांगों को लेकर सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। वहीं धरना स्थल पर बैठे अभियर्थियों के अनशन के छठे दिन एक अभियार्थी की तबियत बिगड़ गई। अभियार्थी की पहचान पल्लवी जांगड़ा के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार HPSC में 35% का केटीरिया समापत करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से सरकार और आयोग के समक्ष अपनी मांगें उठाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है, जिसके चलते उन्हें अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।

    धरने पर बैठी अभ्यर्थी पल्लवी, सुमन, रमनदीप और सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में कथित विसंगतियों को दूर करने और लंबित मामलों के समाधान की मांग कर रहे हैं। इसी बीच 20 जून की रात करीब 12:30 बजे से आमरण अनशन पर बैठी पीजीटी अभ्यर्थी पल्लवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी अभ्यर्थियों ने उन्हें तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनका मेडिकल परीक्षण कर आवश्यक उपचार दिया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें विशेषज्ञ परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।

    वहीं पंचकूला के JJP नेता ओपी सिहाग अभ्यर्थियों को समर्थन के लिए पहुंचे। सिहाग ने बताया कि सरकार आश्वासन के बाद इनसे बातचीत नहीं कर रहे हैं। यह गलत तरीका है, प्रदर्शन के दौरान सीएम आवास पर इन्हें मिलवाया गया था। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा कि उनकी मांगों का समाधान होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि लंबे समय से संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

    अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी, कि यदि अनशन के दौरान किसी अभ्यर्थी के स्वास्थ्य, जीवन या सुरक्षा को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने सरकार और HPSC से जल्द हस्तक्षेप कर भर्ती संबंधी विवादों का समाधान करने तथा पात्र अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की है।