Category: Panchkula

  • विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन में शिविर का आयोजन, देखें वीडियो

    विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी सत्संग भवन में शिविर का आयोजन, देखें वीडियो

    पंचकूलाः निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पवित्र आशीर्वाद से आज ”विश्व रक्तदाता दिवस” के अवसर पर स्थानीय सेक्टर 9 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 44 महिलाओं सहित कुल 225 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में एक श्रेष्ठ कदम बढ़ाया है।  रक्तदान शिविर में जिला रेडक्रास सोसायटी का सहयोग भी प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओ.पी.निरंकारी जी ने कहा कि सन् 1986 से अब तक 9000 से अधिक रक्तदान शिविरों में लगभग 15 लाख यूनिट रक्त मानव कल्याण के लिए समर्पित किए जा चुके है। इसी प्रकार चंडीगढ़ जोन में 20 कैंप इस वर्ष में लगाए जा रहे हैं जिनमें लगभग 3500 यूनिट रक्तदान होने का अनुमान है।

    आज विश्व रक्तदाता दिवस भी है। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस का अभियान है -” मानवता की एक बूँद। रक्तदान करें। जीवन बचाएँ।” इसीलिए संत निरंकारी मिशन में रक्तदान को केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि मानवता की निःस्वार्थ सेवा माना जाता है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अनेक अवसरों पर यह संदेश दिया है कि रक्तदान ऐसा दान है जो सीधे किसी व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

    श्री निरंकारी जी ने आगे कहा कि रक्तदान के अतिरिक्त निरंकारी मिशन द्वारा समय समय पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल अभियान इत्यादि चलाए जाते हैं । निरंकारी भवनों पर कढ़ाई-सिलाई केंद्र, फ्री चेरिटेबल डिस्पेंसरी भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगले रविवार दिनांक 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस भी लगभग सभी भवनों पर आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणा कि “मानव रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए” के अंतर्गत आज सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी मानव कल्याण के हित को ध्यान में रखते हुए सभी को बढ़चढ़ कर इस महादान में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं ।

    इस अवसर पर पंचकुला के संयोजक एस. के. सोनी जी ने जोनल इंचार्ज चंडीगढ़ सहित सभी रक्तदाताओं का आभार व धन्यवाद किया। सारी मानवता ही अपना परिवार है। जब हम रक्तदान करते हैं, तब हम किसी  के जीवन में आशा का दीप जलाते हैं। यही सच्ची इंसानियत और सेवा का मार्ग है। सिविल अस्पताल सेक्टर 6, पंचकुला के डॉ अमित के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम ने यूनिट एकत्रित किए। इस अवसर पर स्थानीय सेवादल ने भी भरपूर सहयोग दिया।

  • Haryana News : दिनदिहाड़े NRI पर तेजधार हथियारों से हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    Haryana News : दिनदिहाड़े NRI पर तेजधार हथियारों से हमला, चली गोली, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 4 हरिपुर में कनाडा से आए एक एनआरआई पर जानलेवा हमला और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बलविंदर सिंह कुछ महीने पहले ही कनाडा से पंचकूला आया था। वह सेक्टर 4 हरिपुर में एक दुकान पर बैठा था। इस दौरान चार से पांच हमलावरों ने तेज धार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।

    मौके पर मौजूद लोगो के मुताबिक हमलावरों ने गोली भी चलाई है। घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि वह दुकान पर बैठा था तभी कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जब उसने अपना बचाव करने की कोशिश करने पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली उसके हाथ को छू कर निकली है।

    पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा चल रहा था। फिलहाल सेक्टर 5 थाना प्रभारी रुपेश चौधरी और अन्य पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहे है।

    एनआरआई को गंभीर रूप घायल अवस्था में पंचकूला के सेक्टर 6 सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है। एनआरआई का अपने पत्नी के साथ विवाद चल रहा हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण उस पर जानलेवा हमला किया गया। इसकी जांच पुलिस कर रही है लेकिन जांच पड़ताल के बाद ही पूरा खुलासा हो पाएगा।

     

     

     

     

  • 2 भाइयों और सालें में हुआ विवाद, 32 वर्षीय नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    2 भाइयों और सालें में हुआ विवाद, 32 वर्षीय नौजवान का कत्ल, देखें वीडियो

    पंचकूलाः नाडा साहिब के पास 2 भाइयों और एक सालें में आपसी बहस खूनी विवाद में बदल गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय रवि के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़े भाई का कत्ल करके साला फरार हो गया। मृतक रवि की पत्नी अस्पताल के बाहर विलाप करती रही। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। मृतक रवि मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और नाडा गांव में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

    रवि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भारी भीड़ जुट गई, जहां कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही। मिली जानकारी के अनुसार रवि, उसका भाई बंटी और बंटी की पत्नी का भाई विक्की शुक्रवार रात घर के पास घग्गर नदी के किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर रवि और बंटी के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर बंटी वहां से चला गया लेकिन विक्की ने रवि पर तंज कसना और उसे उकसाना जारी रखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई।

    इसी दौरान विक्की ने किसी धारदार हथियार से रवि पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बाद रवि मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। परिजन और स्थानीय लोग घायल रवि को तत्काल सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। चंडीमंदिर के एडिशनल एसएचओ योग ध्यान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ट्रांसफार्मर में आग लगने से 7 वाहन सहित 2 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    ट्रांसफार्मर में आग लगने से 7 वाहन सहित 2 लोग झुलसे, देखें वीडियो

    रायपुररानी: हरयोली-हंगोली सड़क मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी के बाहर लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस घटना में मौके पर खड़े 7 मोटरसाइकिल आग की चपेट में आकर जल गए। घटना के दौरान मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग पर काबू पाने और मोटरसाइकिलों को बचाने के प्रयास के दौरान 2 लोग भी झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

    घटना के बाद फैक्टरी परिसर के बाहर पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में काम करने वाले कई कर्मचारी अपने वाहन बाहर सड़क किनारे या ट्रांसफार्मर के आसपास खड़े करने को मजबूर हैं, क्योंकि अंदर पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में हादसे के बाद नुकसान की जिम्मेदारी किसकी होगी, यह बड़ा सवाल बन गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

     

  • High Court में खुलासाः Kotak Mahindra Bank की 109 शाखाएं सील होने पर 14 लाख ग्राहक परेशान

    High Court में खुलासाः Kotak Mahindra Bank की 109 शाखाएं सील होने पर 14 लाख ग्राहक परेशान

    नगर निगम के खाते पर लगाई रोक

    पंचकूलाः नगर निगम बैंक घोटाले 150 करोड़ रुपए मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, कोटक महिंद्रा बैंक ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दावा किया है कि हरियाणा पुलिस ने मार्च महीने में राज्यभर में उसकी 109 शाखाओं को सील कर दिया था। बैंक का कहना है कि पंचकूला नगर निगम के खाते में 127.27 करोड़ रुपए जमा कराने के बाद ही इन शाखाओं को डी-सील किया गया। मामला पंचकूला नगर निगम की एफडी में कथित 150 करोड़ रुपए की हेराफेरी से जुड़ा है। इस घोटाले में कोटक महिंद्रा बैंक की सेक्टर-11 शाखा के तत्कालीन प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह को मास्टरमाइंड माना जा रहा है। मामले की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) कर रही है। बैंक की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जनक द्वारकादास ने हाईकोर्ट में बताया कि 18 मार्च को नगर निगम से एफडी भुगतान संबंधी पहला पत्र मिलने के बाद बैंक ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी थी। बैंक का आरोप है कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई, बल्कि 30 मार्च को हरियाणा में उसकी 109 शाखाओं को सील कर दिया गया, जिससे बैंकिंग कामकाज ठप हो गया। बैंक के अनुसार, हरियाणा में उसके करीब 14 लाख ग्राहक हैं और कुल जमा राशि 24 हजार करोड़ रुपए है। शाखाएं सील होने से ग्राहकों और बैंक दोनों को भारी नुकसान हुआ। बैंक ने कोर्ट में कहा कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद समाधान निकला। बैंक ने नगर निगम के खाते में 127.27 करोड़ रुपए जमा कराए, जिसके बाद शाखाओं की सील हटाई गई। हालांकि बैंक का कहना है कि यह राशि केवल लंबित मिलान प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी रूप से जमा कराई गई थी। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति आरिफ एस डॉक्टर की पीठ ने पाया कि नगर निगम जिन टीडीए के आधार पर दावा कर रहा है, वे बैंक के रिकॉर्ड में उपलब्ध टीडीए से अलग दिखाई देते हैं। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले को गंभीर मानते हुए नगर निगम को खाते में जमा राशि के उपयोग या हस्तांतरण से रोक दिया और बैंक को अंतरिम राहत प्रदान की।      
  • Haryana News: CM Nayab Saini ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये किए जारी, देखें वीडियो

    Haryana News: CM Nayab Saini ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये किए जारी, देखें वीडियो

    पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय सशक्त पंचायत समारोह में हिस्सा लेते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत करोड़ों रुपये की सहायता राशि लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पंच, सरपंच और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    मुख्यमंत्री ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत भी 9.89 लाख लाभार्थियों को 207.75 करोड़ रुपये की राशि जारी की। वहीं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत 35.76 लाख लाभार्थियों को 1151.51 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ओबीसी और डीएनटी वर्ग के 25,729 छात्र-छात्राओं को 23.17 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। वहीं हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत अप्रैल 2026 के लिए 5.37 लाख लाभार्थियों को 19.75 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की गई।

    समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायत स्तर पर शिक्षा और डिजिटल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 350 अटल ई-लाइब्रेरी का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्ञान और तकनीक तक पहुंच बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न पंचायतों को विकास कार्यों के लिए स्वीकृत लाभ राशि का सीधा हस्तांतरण भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतों को सशक्त बनाकर गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण पवार, कृष्ण बेदी, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

     

     

     

  • SIR प्रक्रिया को लेकर शेयर की गई अहम जानकारी, मीडिया के जरिए जनता से की अहम बात, देखें वीडियो

    SIR प्रक्रिया को लेकर शेयर की गई अहम जानकारी, मीडिया के जरिए जनता से की अहम बात, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिला सचिवालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उपायुक्त द्वारा पंचकूला में शुरु हुई SIR प्रक्रिया को लेकर अहम जानकारी साझा की गई। उपायुक्त ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भारत सरकार के द्वारा SIR की प्रक्रिया करवाई जा रही है।

    उन्होंने बताया कि हमारे जिला के कार्रवाई शुरु हुई है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर को लेकर 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ को फार्म दिए जाएंगे और उनसे लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि फाइनल इलेक्ट्रोरोल पब्लिकेशन 22.9.26 को होगा।

    जनता से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें भाग ले। उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए से जनता तक बात पहुंचाए। उन्होंने कहा कि हमारे बीएलओ की पूरी ट्रेनिंग की जा रही है। पोलटिकल पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ता लोगों को मिलकर शंका दूर कर रहे है।

    कुल 455 बीएलओ लगाए गए हैं जिसमें कालका, पंचकूला शामिल है। घर जाकर लोगों को SIR के लिए प्रेरित किया जा रहा है। फ्रॉड की स्थिति में पंचकूला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर भी संपर्क कर सकते हैं।

    बीएलओ से भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। पारदर्शी तरीके से हो और यह प्रक्रिया पूरे जिले में चलेगी और हमारी टीम में लगातार इस प्रक्रिया में काम कर रही है।

     

  • अवैध कब्जों पर प्रशासन का एक्शन, 2 हजार लोगों को नोटिस, अपने मुख्यालय से HSVP की कार्रवाई शुरू, देखें वीडियो

    अवैध कब्जों पर प्रशासन का एक्शन, 2 हजार लोगों को नोटिस, अपने मुख्यालय से HSVP की कार्रवाई शुरू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शहर में ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। ऐसे में अब पूरे शहर में अतिक्रमण पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का बडा एक्शन होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ड्राइव चलाई जाएगी। दरअसल, हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में शहरभर में प्रस्तावित तोड़फोड़ अभियान से पहले HSVP ने अपने ही मुख्यालय परिसर के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से हटाकर स्पष्ट संदेश दिया है कि कार्रवाई में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    आज HSVP अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यालय के बाहर ग्रीन बेल्ट पर की गई अवैध बाउंड्री वॉल और फेंसिंग को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ग्रीन बेल्ट, पार्कों और सार्वजनिक भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों को चिन्हित किया जा चुका है और अब चरणबद्ध तरीके से इन्हें हटाया जाएगा। HSVP द्वारा अब तक शहर के छह सेक्टरों में नोटिस देने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग की ओर से करीब 2 हजार लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस में कब्जाधारकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया है।

    निर्धारित समय सीमा के बाद विभाग बुलडोजर कार्रवाई करेगा और पूरा खर्च भी संबंधित कब्जाधारकों से वसूला जा सकता है। अतिक्रमण हटाने के लिए HSVP ने अधिकारियों और कर्मचारियों की लगभग 70 सदस्यीय टीम गठित की है। इस टीम में इंजीनियरिंग, एस्टेट, प्रवर्तन और अन्य शाखाओं के अधिकारी शामिल हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल की भी मदद ली जाएगी ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि पर बढ़ते अवैध कब्जों को लेकर दायर मामलों के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा है।

    इसी के चलते HSVP ने शहरभर में सर्वे कर कब्जों की सूची तैयार की है। कई स्थानों पर लोगों ने ग्रीन बेल्ट को निजी संपत्ति की तरह इस्तेमाल करते हुए बाउंड्री वॉल, लोहे की ग्रिल, फेंसिंग और अन्य निर्माण कर रखे हैं। HSVP अधिकारियों का कहना है कि विभाग ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सबसे पहले अपने मुख्यालय के बाहर मौजूद अवैध निर्माण हटाया है। इससे यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि सरकारी परिसर हो या निजी क्षेत्र, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर समान रूप से कार्रवाई होगी।

  • Haryana News: सीवरेज ओवरफ्लो होने से दुकानदार परेशान, कहा- समाधान न हुआ तो करेंगे सड़क जाम, देखें वीडियो

    Haryana News: सीवरेज ओवरफ्लो होने से दुकानदार परेशान, कहा- समाधान न हुआ तो करेंगे सड़क जाम, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पभात रोड मार्केट के दुकानदार पिछले करीब एक महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। दुकानदारों का आरोप है कि बार-बार शिकायतें करने के बावजूद नगर परिषद की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वे नियमित रूप से टैक्स अदा करते हैं,  लेकिन इसके बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। सीवरेज का गंदा पानी सड़क और मार्केट क्षेत्र में जमा होने से दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

    दुकानदार जॉनी, जगजीत जगा, मिट्ठू, मोनू गौड़, निशांत गोयल और डॉ. विनोद ने बताया कि पिछले एक महीने से वे लगातार नगर परिषद के अधिकारियों को सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायतें दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रभात रोड मार्केट शहर की सबसे पुरानी और प्रमुख मार्केटों में से एक है, फिर भी यहां की बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा।

    व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक सीवरेज समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे अगले सप्ताह सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके अलावा इस संबंध में शिकायत उपायुक्त (डीसी) मोहाली तथा सीएम विंडो पर भी दर्ज करवाई जाएगी।

    दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए ताकि लोगों और व्यापारियों को राहत मिल सके। वहीं, सवनीत सिंह जेई, नगर परिषद जीरकपुर ने बताया कि कल सुबह टीम भेज कर मौका चेक करवाया जाएगा और समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

     

  • Haryana News: गुरुद्वारा की Parking से Auto चोरी, पीड़ित ने ढूंढने वाले को इनाम देने का किया ऐलान, देखें CCTV

    Haryana News: गुरुद्वारा की Parking से Auto चोरी, पीड़ित ने ढूंढने वाले को इनाम देने का किया ऐलान, देखें CCTV

    पंचकूलाः नाडा साहिब गुरुद्वारा परिसर के पास स्थित पार्किंग से एक ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ऑटो चालक के अनुसार वह एक सवारी को लेकर नाडा साहिब गुरुद्वारा पहुंचा था।

    सवारी के साथ वह स्वयं भी गुरुद्वारे में माथा टेकने चला गया। चालक ने बताया कि उसने अपना ऑटो पार्किंग में खड़ा किया था, लेकिन जब कुछ समय बाद वापस लौटा तो ऑटो वहां से गायब मिला। ऑटो की काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की पूरी वारदात पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति ऑटो लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पीड़ित ऑटो चालक ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को चोरी हुए ऑटो के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह तुरंत उससे या पुलिस से संपर्क करे। चालक ने ऑटो का पता बताने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा भी की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद इलाके के ऑटो चालकों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है।