Category: Punjab>Barnala

  • Punjab News: Marathon में दौड़े 2000 से अधिक बच्चे, नशे को लेकर दिया संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: Marathon में दौड़े 2000 से अधिक बच्चे, नशे को लेकर दिया संदेश, देखें वीडियो

    बरनालाः एंटी ड्रग्स मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत जिला स्तरीय प्रशासन ने वॉकथन और मैराथन करवाई। जिसमें स्कूल कॉलेज के तकरीबन 2000 बच्चों ने भाग लिया। डिप्टी कमिश्नर के निर्देश में आप एमएलए लाभ सिंह उगौके, आप लीडरशिप और शहर निवासियों ने बच्चों और नौजवानों को नशे से दूर रहकर खेलों के प्रति जागरूक होने की अपील की।
    डीसी बरनाला टी बेनिथ ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ लड़ाई में हर पंजाबी की भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। नशे के खिलाफ यह लड़ाई एकजुट होकर ही लड़ी जा सकती है। एमएलए लाभ सिंह उगौके ने कहा कि लोगों को नशे से दूर कर सेहत के प्रति अवेयर होना चाहिए।

    नशा मुक्त पंजाब की मुहिम को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से हर उधम किया जा रहा है। आए दिन नशे के तस्करों की धरपकड़ भी की जा रही है और वही नशे की लत में फंस चुके नौजवानों को नशे से बाहर करने के लिए जागरूक मुहिम भी चलाई जा रही है। इसी के तहत पंजाब सरकार के दिशा निर्देश में डीजीपी पंजाब द्वारा समय-समय पर वॉकथन और मैराथन दौड़ करवाई जा रही है।

    बरनाला डिप्टी कमिश्नर बरनाला टी. बेनिथ की निर्देश में सिविल प्रशासन, राजनीतिक पार्टियों और शहर निवासियों  ने मैराथन में भाग लेकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके आप MLA हलका भदौड लाभ सिंह उगौके ने कहा कि अगर नौजवान नशे से दूर होंगे उनकी सेहत ठीक होगी उनका मन दिमाग शार्प होगा तो वह लोकहित लोक समाज में अच्छे कार्य की तरफ लगा सकते हैं। इसीलिए अच्छी तंदुरुस्ती होना बहुत जरूरी है और पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ मोहिम चलाई जा रही है।

  • Punjab News: सोलर पंप के बिल पास करने को लेकर मांगी रिश्वत, पंचायत सचिव गिरफ्तार

    Punjab News: सोलर पंप के बिल पास करने को लेकर मांगी रिश्वत, पंचायत सचिव गिरफ्तार

    बरनालाः जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंचायत के सचिव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला में तैनात पंचायत सचिव गुरमेल सिंह को 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सचिव गुरमेल सिह को पटियाला के एक ठेकेदार की तरफ से दर्ज दी गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ठेकेदार ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने 2023 में बरनाला जिले के गांव फतेहगढ़ छन्ना में पंचायती जमीन पर 3 लाख 84 हजार रुपये की लागत से सोलर पंप लगाया था, लेकिन उक्त पंचायत सचिव ने बिलों को पास करने के एवज में घूस मांग रहा था। पंचायत सचिव गुरमेल सिंह ने कमीशन के तौर पर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। विजिलेंस ने ठेकेदार की शिकायत की जांच की। जांच के बाद आरोप सही पाए गए।

    इसके बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी सचिव को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। विजिलेंस के बिछाए जाल में सचिव फंस गया और आरोपी पंचायत सचिव गुरमेल सिंह को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी पंचायत सचिव गुरमेल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला रेंज में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। विजिलेंस टीम आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर भी ले सकती है।

  • Punjab News: Social Media पर Live होकर 2 युवकों ने किया सुसाइड, 4 पर मामला दर्ज, देखे वीडियो

    Punjab News: Social Media पर Live होकर 2 युवकों ने किया सुसाइड, 4 पर मामला दर्ज, देखे वीडियो

    बरनालाः भदौड़ के निकट छन्ना गुलाब सिंह वाला गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 2 दोस्तों ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने के बाद जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मृतक मित्र गरीब परिवारों से संबंधित थे। वहीं घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं भदौड़ पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव छन्ना गुलाब सिंह वाला के मृतक कुलविंदर सिंह किंदा और बलवीर सिंह उर्फ बीरा पुराने दोस्त थे। वे दोनों एक साथ खेत में खड़ी गाड़ी के पास गए। कार में बैठे-बैठे ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर वीडियो के माध्यम से कुछ व्यक्तियों द्वारा उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए और हाथ में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। लाइव वीडियो में वे कुछ व्यक्तियों पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा रहे थे। कुलविंदर सिंह किंदा पुत्र जगरूप सिंह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वे अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बेटे और बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए। इसी प्रकार बलबीर सिंह उर्फ बीरा पुत्र नछत्तर सिंह भी गरीब परिवार से संबंधित था जो मेहनत मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि वह बीमारी से ग्रसित था। उन्होंने अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और बुजुर्ग माता-पिता को भी छोड़ दिया। दोनों मृतक गरीब परिवार से हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। इस घटना से जहां गांव में मातम छाया हुआ है, वहीं परिवार के सदस्य और माता-पिता भी गमगीन हैं। इस मामले संबंधी थाना भदौड़ के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने बताया कि गांव छन्ना गुलाब सिंह वाला के दो व्यक्तियों द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। परिजनों के बयानों के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।
  • विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    बरनाला : पंजाबी युवक की फिलीपींस की राजधानी मनीला में सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान जीवनजोत सिंह(28) निवासी गांव महल कलां के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार  बेहतर भविष्य की तलाश में करीब दो साल पहले मनीला गया था। बताया जा रहा है कि मनीला में युवक की कार बस और बाइक से टकरा गई। इस हादसे में जीवनजोत की मौत हो गई।

    महल कला सोढे के सरपंच सरबजीत सिंह संभू ने बताया कि उसकी कार बस और मोटरसाइकिल से टक्करा गई।जीवनजोत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता का देहांत लगभग 12 साल पहले हो चुका था। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जीवनजोत की मां, जो अब अकेली रह गई हैं, की स्थिति बेहद दयनीय है। परिवार के पास मृतक का पार्थिव शरीर पंजाब लाने के लिए संसाधन नहीं हैं। सरपंच ने पंजाब और केंद्र सरकार से मदद की अपील की है ताकि जीवनजोत का पार्थिव शरीर उसकी मातृभूमि लाया जा सके।

     मृतक की माता ने बताया कि बुधवार को उनकी अपने बेटे से आखिरी बार बात हुई थी, जिसके बाद उसने कहा वह सो रहा है और सुबह बात करेगा। जिसके बाद उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन उनके बेटे ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि जब रिश्तेदार हमारे घर आने लगे तो उन्हें संदेह हुआ कि उनके बेटे को कुछ हो गया है और बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मृतक के गांव वासी अजमेर सिंह ने कहा कि मृतक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने कहा की मृतक के शव को पंजाब लाने के लिए परिवार असमर्थ है, जिसके लिए वह केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की अपील करते हैं।

  • Punjab News: मर्दाना ताकत बढ़ाने के नाम पर चल रहे दवाखाने पर सेहत विभाग की दबिश, किया सील

    Punjab News: मर्दाना ताकत बढ़ाने के नाम पर चल रहे दवाखाने पर सेहत विभाग की दबिश, किया सील

    बरनालाः जिले के गांव रायसर में सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी। जहां पिछले लंबे समय से गांव के व आस-पास के लोगों को मर्दाना ताकत बढ़ाने के नाम पर चल रहे नकली देसी दवाइयों के दवाखाने को विभाग द्वारा सील किया गया। इस दौरान विभाग ने दवाखाने के संचालक पर केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल संचालक फरार चल रहा है। दरअसल, पिछले साल 12 दिसंबर को विभाग की ओर से दवाखाने के 3 सैंपल भरे गए थे, लेकिन जांच में सभी सैंपल फेल पाए गए।

    सेंपल फेल होने के बाद अब विभाग द्वारा दवाखाने के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी देते हुए जिला मेडिकल अफसर डॉक्टर अमन कौशल ने बताया कि कुछ महीने पहले भरे गए सैंपल फेल होने की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के गांव रायसर में एक रहमत दवाखाना नामक क्लीनिक था।

    उन्हें सूचना मिली थी कि संचालक जसप्रीत सिंह अपने स्तर पर ही घर में दवाइयां तैयार करता है और सोशल मीडिया पर प्रचार करता था। उसके पास किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं था। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में विभाग की तरफ से वहां पर सैंपल भरे गए थे और यह सभी सैंपल लैबोरेट्री से टेस्ट करवाए गए और सभी सैंपल फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए जसप्रीत सिंह के दवाखाने को सील कर दिया।

     

  • Punjab News: रिश्वत के मामले में पटवारी और फिल्ड कानूनगो गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत के मामले में पटवारी और फिल्ड कानूनगो गिरफ्तार

    बरनालाः जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी और फिल्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस मामले में शामिल फिल्ड कानूनगो की बहन की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए विजीलेंस विभाग द्वारा छापेमारी जारी है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो के मुख्य डायरेक्टर सुरिंदरपाल सिंह परमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों और Senior Superintendent राजपाल सिंह द्वारा रिश्वतखोरी को रोकने और खत्म करने के लिए दी गई हिदायतों के अनुसार विजीलेंस ब्यूरो यूनिट बरनाला द्वारा रिश्वत लेने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई।

    इसी कड़ी में विजीलेंस ब्यूरो को किरणजीत कौर धालीवाल पत्नी लेट मनजीत सिंह धालीवाल निवासी ठुल्लीवाला द्वारा एक शिकायत मिली। जिसमें कि वजीदके कला में तैनात पटवारी मंदिर सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी पत्ती औलख पिंड ठीकरीवाल और फिल्ड कानूनगो संहेड़ा गुरचरण सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी पंड ठुल्लीवाला तथा महिंदर कौर विधवा अजमेर सिंह निवासी पंड नंगल ने आपस में मिलिभुगत करके शिकायतकर्ता के पास से उसका काम करने के बदले 10,000/- रुपये और फिर 5000/- रुपये कुल 15,000/- रुपये बतौर रिश्वत हासिल किए हैं।

    गहराई से जांत के बाद मंदिर सिंह पटवारी और गुरचरण सिंह फिल्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है। जबकि आरोपी महिंदर कौर विधवा अजमेर सिंह निवासी पंड नंगल की गिरफ्तारी बाकी है। अधिकारियों ने कहा कि महिंदर कौर को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। कर्मचारियों के खिलाफ थाना विजीलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज पटियाला द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: डॉ. बीआर आम्बेडकर जयंती की तैयारियां जोरों पर, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉ. बीआर आम्बेडकर जयंती की तैयारियां जोरों पर, प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, देखें वीडियो

    बरनालाः 14 अप्रैल (कल) को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती को ध्यान में रखते हुए पूरे समाज द्वारा उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। आज विशेष तौर पर बरनाला पहुंचे वाल्मिकी धर्म समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिंका कुटबा बहमनिया अपनी पूरी टीम के साथ बरनाला पहुंचे। डीसी कार्यालय में स्थापित डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी की प्रतिमा को जहां विशेष तौर पर दूध से स्नान करवाया गया, वहीं प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई भी की गई।

    इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रावदास भारत, राइंका कुटबा बामणिया ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आम्बेडकर जी का जन्मदिवस मनाया जा रहा है, जहां बरनाला में आप पार्टी के नेतृत्व के अलावा संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, प्रदेश एससी विंग अध्यक्ष कुलवंत सिंह पंडोरी विशेष रूप से पहुंचेंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं पन्नू की धमकी के बाद से पुलिस और ज्यादा मुस्तैद दिख रही है और पुलिस द्वारा किसी भी तरह की कोई भी चूक नहीं बरती जा रही है।

  • Punjab News: 2 वर्षीय बच्ची के किडनैपिंग की सुलझी गुत्थी, हुए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 वर्षीय बच्ची के किडनैपिंग की सुलझी गुत्थी, हुए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    डॉक्टर समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

    बरनाला: पुलिस ने बरनाला की 4 अप्रैल को अगवा हुई 2 वर्षीय बच्ची की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले को ट्रेस करने के लिए पुलिस मध्य प्रदेश पहुंच गई और बच्ची को सुरक्षित किडनैपरों को कब्जे से छुड़वा लिया। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता की मदद से उनकी टीम अपहरणकर्ताओं तक पहुंची। जिसके बाद इस मामले में लुधियाना के अस्पताल के एक डॉक्टर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि बच्चे को 2 लाख रुपये में एक निःसंतान दम्पति को बेचा जाना था। मध्य प्रदेश में जिस स्थान पर बच्चे को बेचा जाना था, वहां एक तांत्रिक के लिए सेट तैयार किया गया था। इस घटना में शामिल 2 आरोपी लुधियाना में हुई 8 करोड़ रुपये की लूट में भी शामिल थे। इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीआईजी ने बताया कि 4 अप्रैल को बरनाला की अनाज मंडी में रहने वाले एक झुग्गी-झोपड़ी निवासी व्यक्ति के 2 वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया था। इस मामले में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आरोपी दविंदर सिंह, रोहित और दशरथ सिंह को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी दमनप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ फूली, आदित्य उर्फ नन्नी, मानव अरोड़ा, रविंदर कौर और डॉ. विकास तिवारी को लुधियाना से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत बच्चे अक्षय कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी रविंदर कौर ने निःसंतान दंपत्ति को ढूंढकर बच्चे को आरोपी डॉ. विकास तिवारी के माध्यम से 2 लाख रुपये में बेचने की साजिश रची थी। आरोपी कोहिनूर सिंह, जो कि रविंदर कौर का बेटा है, उसने जेल में आरोपी आदित्य उर्फ नन्नी और दमनप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ फूली के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। आरोपी मानव अरोड़ा और दमनप्रीत सिंह ने 4 अप्रैल को बरनाला की झुग्गी-झोपड़ी अनाज मंडी से बच्चे का अपहरण कर लिया और रास्ते में आरोपी आदित्य उर्फ नन्नी भी उनके साथ शामिल हो गया। जिसके बाद आगे बच्चे को कोहिनूर सिंह और दविंदर सिंह को सौंप दिया गया। जिसके बाद वह बच्चे को लुधियाना के सार्थिक हेल्थ केयर मुंडिया खुर्द में रविंदर कौर और डॉ. विकास तिवारी के पास ले गए। इस गिरोह में दमनप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ फूली और आदित्य उर्फ नन्नी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इससे पहले वर्ष 2023 में लुधियाना में 8 करोड़ रुपए की बैंक डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि बच्चे के सिर के बाल मुंडे हुए हैं और आरोपियों ने बच्चे को मध्य प्रदेश में जिस स्थान पर ले जाना था, वहां किसी तरह के तांत्रिक अनुष्ठान का माहौल बनाया हुआ था और पूरे मामले की आगे जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक कार और तकनीकी सामग्री बरामद कर ली गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का गिरोह है जो कई राज्यों में समन्वय से काम कर रहा है। इस संबंध में बरनाला पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पूरी पुलिस टीम को पंजाब पुलिस द्वारा विशेष तौर पर अलग-अलग पदकों से सम्मानित किया जाएगा तथा पदोन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि पुलिस केवल अमीर लोगों के बच्चों की सुरक्षा करती है। बच्चा एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार से ताल्लुक रखता है। इस वजह से पुलिस ने बच्चे की जान बचाकर बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है तथा पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।