पुलिस जिला बरनाला के थाना महल कलां के गांव हरदासपुरा में भीड़ ने अमृतधारी युवक सतपाल सिंह को पुलिस की गाड़ी से खींचकर तलवारों से कई वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। वहां मौजूद हथियारबंद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन यह सब देखते ही रहे। पीड़ित की पत्नी लोगों से गुहार लगाती रही लेकिन लोग लगातार हमला करते रहे। घायल युवक को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला आपसी विवाद का है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी पहचान के लिए वीडियो का सहारा लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार 27 मई को सतपाल सिंह ने पत्नी को छेड़ने के आरोप में गांव के गुरुद्वारा रविदास के ग्रंथी बलजीत सिंह को बुरी तरह पीटा था। किरपाण से हमला कर उसे घायल कर दिया था। सुखदेव के बयान पर सतपाल के खिलाफ इरादा ए कत्ल का मामला दर्ज किया गया था लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। शुक्रवार सुबह सुखदेव सिंह के परिवार को सतपाल के घर में ही छिपे होने की भनक लग गई। सुखदेव के बेटे और गांववासी उसके घर पहुंच गए जहां सतपाल घर की छत पर हाथ में किरपाण लिए सब को ललकारने लगा। थाना महलकलां को भी जानकारी मिली तो पुलिस टीम भी गांव में पहुंच गई। गांववासियों ने सतपाल को पत्थर मारने शुरू किए तो वह छत से भागकर छिपने की जगह तलाशने लगा। लोगों से बचने के लिए वह पुलिस की गाड़ी में घुस गया। इसके बाद हाथों में तलवार और और डंडे लेकर गांववासियों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उसमें बैठे सतपाल पर तलवारों व तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसवाले खड़े होकर यह सब देखते रहे। गांववासियों ने सपताल पर हमला बोला तो वहां मौजूद उसकी पत्नी हाथ जोड़कर जान की भीख मांगती रही लेकिन किसी ने भी उसकी एक न सुनी। लोगों ने पुलिस की गाड़ी से खींचकर सपताल को बाहर निकाला और लहूलुहान कर दिया। उसे बचाने के लिए उसकी पत्नी उससे लिपट गई। काफी देर बाद पुलिस के जवानों ने भीड़ को तितर बितर किया।थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि सतपाल के खिलाफ सुखदेव सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। अब मुकदमा नंबर 34 सतपाल पर हमला करने वालों के खिलाफ दर्ज किया गया है। सुखदेव के बेटे और अन्य परिवार वाले वीडियो में नजर आ रहे हैं बाकियों की पहचान की जा रही है। सब को नामजद करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, पुलिस के सामने व्यक्ति को तलवारों से काटा, वीडियो वायरल pic.twitter.com/ngge55tFmY
— Encounter India (@Encounter_India) May 31, 2025
Category: Punjab>Barnala
-

Punjab News: सरेआम गुंडागर्दी, पुलिस के सामने व्यक्ति को तलवारों से काटा, वीडियो वायरल
बरनालाः जिले में थाना महलकलां के गांव हरदासपुरा में गुंडागर्दी के नंगा नाच की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होरही है। जिसमें पुलिस की आंखों के सामने हमलावरों ने एक व्यक्ति पर तलवारों से हमला कर दिया। वायरल हुई वीडियो में व्यक्ति की गांव के कुछ लोगों से लड़ाई होती दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो काफी डरावना है। वीडियो में दिख रहा है कि हमलवरों से बचने के लिए व्यक्ति पुलिस की गाड़ी में घुस जाता है, लेकिन हमलावर लगातार वार कर रहे हैं। हमलावरों की भीड़ ने पुलिस के सामने ही व्यक्ति को काट दिया। व्यक्ति की पत्नी ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने एक के बाद एक कई वार किए। -

Punjab News: पावरकाम के सहायक लाइनमैन की करंट लगने से मौत
बरनालाः महिल कलां में दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है। जहां खियाली लिंक रोड़ पर ट्रांसफार्मर पर काम करते हुए पावरकाम के एक सहायक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरजंन्ट सिंह निवासी छीनीवाल कलां, हाल आबाद कस्बा महिल कलां के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
-

Punjab News: हनी ट्रैप मामले में महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
बरनालाः एसएसपी सफ़राज आलम के दिशा निर्देशों पर जिले में हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी-2 के SHO चरणजीत सिंह के नेतृत्व में सहायक सब-इंस्पेक्टर जगरूप सिंह ने हनी ट्रैप लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जगरूप सिंह ने बताया कि उक्त गिरोह की सरगना सदस्य जसवीर कौर ने खूड्डी कलां के एक व्यक्ति बलविंदर सिंह को अपने घर बुलाया और फिर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
लेकिन पीड़ित बलविंदर सिंह इस गिरोह के जाल से निकलकर शिकायत देने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचा। पीड़ित के शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने गिरोह के 3 सदस्यों में से हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह और जसवीर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उनका एक साथी दीप सिंह भागने में सफल रहा। जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ के दौरान फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं जांच की जाएगी कि आरोपियों ने ओर कितने लोगों को ब्लैकमेल किया है।
-

Punjab News: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, DIG का आया बयान, देखें वीडियो
बरनालाः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए गए युद्ध अभियान के तहत डीआईजी सुखवंत सिंह गिल जिले में पहुंचे। जहां डीआईजी ने नशे को पूरी तरह से खत्म करने के लिए और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का दावा किया। इस दौरान डीआईजी नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड में दिखाई दिए। दरअसल, उन्होंने ड्रग तस्करों को चेतावनी दी कि वह या तो ड्रग तस्करी बंद करें या फिर देश छोड़ दें। वहीं डीआईजी ने बरनाला पुलिस की नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की प्रशंसा की। इस दौरान स्कूली बच्चों को बड़े उत्साह से संबोधित किया।
डीआईजी सुखवंत गिल ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के अलावा तस्करों द्वारा बनाई गई संपत्तियों को भी जब्त किया जा रहा है। इस दौरान उनकी संपत्तियों को भी ध्वस्त किया जा रहा है, ताकि पंजाब से नशे को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। बड़ी संख्या में पहुंचे स्कूली बच्चों को संबोधित करने का एकमात्र उद्देश्य अपने परिवार और पड़ोसियों को नशे के खिलाफ एक बड़ा संदेश देना है ताकि वे नशे को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकें।
उन्होंने हुए कहा कि नशा तस्कर या तो नशा तस्करी छोड़ दें या फिर देश छोड़ दें। यदि कोई भी नशा तस्कर क्षेत्र में नशा तस्करी या कारोबार करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशीली दवाओं के तस्करों को मेडिकल ड्रग्स और व्हाइट ड्रग्स के खिलाफ कड़ी चेतावनी भी जारी की।
-

Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां
बरनालाः पंजाब में गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज अल सुबह जिले के टल्लेवाल थाने की पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर के बीच फायरिंग हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ बरनाला-मोगा हाईवे पर गांव विधाता लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस और गैंगस्टर की ओर से गोलियां चलाईं।पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर लवप्रीत सिंह उर्फ जंडो को गिरफ्तार कर लिया, जो सुखा धुंना गैंग से जुड़ा है।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम बताया कि गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर हत्या, जबरन वसूली और लूट सहित कई गंभीर मामलों में दोषी है। वहीं एक मामले में वह भगोड़ा भी चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर नाकाबंदी की गई थी। जब लवप्रीत ने पुलिस को देखा तो वह मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश करने लगा और पुलिस पर गोलीबारी कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गैंगस्टर के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मुठभेड़ के दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी को भी लगी, लेकिन किसी पुलिसकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस ने गैंगस्टर से एक पिस्तौल भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद लवप्रीत को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और अन्य गैंग सदस्यों की तलाश कर रही है।
-

Punjab News: इस इलाके में हुआ धमाका, दुकानों में आई दरारें
बरनाला : शहर के वार्ड नंबर 22 प्रेम नगर में बड़ा धमाका हो गया। इस दौरान 2 किलोमीटर दूर तक लोगों को धमाके की आवाज़ सुनाई दी। घटना को लेकर इलाके में दहशत फैल गई। यह धमाका उस समय हुआ जब एक पुराना तेल का ड्रम, जिसे मालिक ने स्क्रैप डीलरों को बेच दिया था, उसे गैस कटर से काटा जा रहा था। धमाके से ड्रम में आग लग गई और नज़दीकी दुकानों की खिड़कियां-शिशे टूट गए, कई दुकानों में दरारें भी आ गईं। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में सफल रही, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान होने से बच गया।
फायर विभाग ने इस घटना के लिए गंभीर लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है और लोगों से अपील की है कि ऐसी वस्तुओं को काटने या खोलने से पहले सावधानी बरतें और फायर विभाग को सूचित करना आवश्यक है। इस हादसे ने इलाके के निवासियों को सावधान कर दिया है कि ऐसी वस्तुओं के साथ लापरवाही न बरती जाए।
-

Punjab News: 2 घरों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, जमीन पर रोती चिल्लाती दिखी महिला, देखें वीडियो
बरनालाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाया है। इसी कड़ी में आज जिले के कस्बा हंडियाइया में पुलिस और प्रशासन द्वारा तस्कर के घरों पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया गया। यह कार्रवाई एसएसपी सरफराज आलम की अगुवाई में पुलिस ने हंडियाइया में की है, जहां 2 नशा तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाते हुए ध्वस्त कर दिया गया।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सरफराज आलम ने बताया कि इन घरों के मालिक मारो कौर, मक्खन सिंह, सोनिया और बलदेव सिंह है, जो काफी समय से नशा बेचने का काम कर रहे थे। इनमें से सोनिया और मारो कौर नशे की तस्करी के आरोप में जेल में हैं। पुलिस का कहना है कि इन्होंने गैरकानूनी तरीके से कब्जा करके नशे की कमाई से मकान बनाए थे, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा घरों पर की गई कार्रवाई के दौरान मकान मालिक रोती हुई नजर आ रही है और बरनाला पुलिस उसे उठाकर कार्रवाई से दूर ले जाती हुई दिख रहीहै।
-

Punjab News: मजदूर दिवस पर अपनी मांगों को लेकर मजदूर सड़कों पर उतरे, देखें वीडियो
बरनालाः जिले में मजदूर दिवस पर मजदूरों ने डीसी कार्यालय के समक्ष धरना लगाया। जिसके बाद उन्होंने शहर में रोष मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी मजदूर नेताओं ने कहा कि मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा है। अगर काम मिलता है कि किए काम के पैसे नहीं दिए जा रहे। रोजगार न मिलने के कारण आज का मजदूर लाचार हो गया है। करीब 5 हजार मजदूरों ने डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया है। इस दौरान मजदूरों ने 11 मांगें रखी है। जिसमें बुढ़ापा पेंशन, मजदूर की दिहाड़ी 700 रुपए तय करना, सेहत व शिक्षा सहूलियत सहित मुद्दे शामिल है।
इस दौरान उन्होंने मांगे पूरी ना होने पर मुख्यमंत्री की रिहायश आगे प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर भाई लालो मंच के अध्यक्ष हरजीत सिंह खियाली ने कहा कि 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर विभिन्न गांवों से लोग डीसी कार्यालय के समक्ष एकत्रित हुए हैं और मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि आज के हालात बहुत बुरे हो गए हैं, मजदूरों को समय पर काम नहीं मिल रहा।
बुजुर्गों को समय पर बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही, बच्चों को स्कूलों में शिक्षा नहीं मिल रही और इसके साथ ही अस्पतालों में अच्छा इलाज भी खत्म हो गया है, जिसके चलते आज मजदूर दिवस के मौके पर डीसी दफ्तर के सामने यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों द्वारा किए गए काम का पैसा सरकार की ओर से खाते में जमा नहीं करवाया जा रहा। जिसके चलते वे फसल के सीजन में गेहूं लेने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज 5 हजार मजदूर धरने पर पहुंचे हैं, अगर ये मांगें पूरी नहीं की गईं तो आने वाले समय में 20 हजार मजदूर मुख्यमंत्री आवास के सामने धरना देंगे।
-

Punjab News: Battery में Spark से गेहूं की नाड़ को लगी आग, Tractor भी जलकर राख, देखें वीडियो
बरनालाः गांव धौला के फतेहपुर पिंडी में दुख भरी खबर सामने आई है। जहां किसान की गेहूं की नाड़ के साथ-साथ ट्रैक्टर भी जलकर राख हो गया। आग का कारण ट्रैक्टर की बैटरी से चिंगारी निकलना बताया जा रहा है। किसान गुरमेल सिंह ने बताया कि वह छोटा किसान है और एक एकड़ जमीन पर खेती करता है। गेहूं की कटाई कर ली थी और आज वह ट्रैक्टर से खेत में नाड़ को जोत रहा था कि अचानक ट्रैक्टर की बैटरी में चिंगारी निकली। जिससे गेहूं की नाड़ ने आग पकड़ ली। जब तक ट्रैक्टर को वहां से भगाने की कोशिश करता इतने में आग तेजी से फैल गई और ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। आग से करीब उसका 2 लाख का नुकसान हुआ। पीड़ित किसान गुरमेल सिंह ने बताया कि उस पर पहले ही 5 लाख रुपए का कर्ज है।
मौके पर पहुंचे भारत किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन के इकाई अध्यक्ष बलजिंदर सिंह समेत गांव की पंचायत ने जहां पंजाब सरकार से प्रभावित किसान के लिए मुआवजे की मांग की है, वहीं समाज सेवी संगठनों और विदेशों में रहने वाले एनआरआई भाइयों से भी किसान के हक में आगे आने की मांग की। पीड़ित किसान कुल ढाई एकड़ जमीन पर खेती करता था, जिसमें एक एकड़ अपनी और डेढ़ एकड़ जमीन गुरमेल सिंह से ठेके पर ली हुई थी।
-

Punjab News: केमिकल फैक्ट्री में हुई गैस लीक से एक की मौत, देखें वीडियो
बरनाला: जिले में IOL केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की फैक्ट्री में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। इस दुर्घटना में एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई और चार अन्य घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह गैस लीक फतेहगढ़ छन्ना गांव की फैक्ट्री के यूनिट नंबर 3 में हुई, जहां हाइड्रोजन सल्फाइड गैस रिसाव हुआ। गैस चढ़ने से 4 कर्मचारी अनमोल चंपा, विकास शर्मा, युग्म खन्ना और लवप्रीत सिंह बेहोश हो गए। उन्हें बरनाला के बीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां अनमोल चंपा की मौत हो गई।
युग्म खन्ना और लवप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना के सीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि विकास शर्मा बीएमसी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। इस अवसर पर एसडीएम बरनाला हरप्रीत सिंह अटवाल ने कहा कि आईओएल केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक की घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लुधियाना के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री में कई चैंबर हैं, जिनमें से एक चैंबर में गैस लीक हो गई, जहां चार कर्मचारी काम करते थे। ये कर्मचारी गैस रिसाव के दौरान फंस गए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने घायल कर्मचारियों के परिजनों से भी बातचीत की है।
फैक्ट्री और प्रशासन ने घायलों के इलाज का पूरा आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच प्रशासन और फैक्ट्री विभाग के उपनिदेशक द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान यदि फैक्ट्री प्रबंधकों की ओर से कोई लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आस-पास के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह गैस रिसाव केवल एक चैंबर तक ही सीमित रहा है। किसी भी कक्ष के बाहर गैस का रिसाव नहीं हुआ, जिसके कारण स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा घटना की पूरी जांच की जा रही है और यदि फैक्ट्री प्रबंधन की कोई लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बचाव कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं और हालात में तेजी से सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।