Category: Punjab>Amritsar

  • Punjab News: संगत ने उठाई Kartarpur Sahib Corridor खोलने की मांग, SGPC सचिव ने PM से की अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: संगत ने उठाई Kartarpur Sahib Corridor खोलने की मांग, SGPC सचिव ने PM से की अपील, देखें वीडियो

    अमृतसर: करतारपुर साहिब कोरिडोर खोलने की मांग फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव बलविंदर सिंह कहलवा ने करतारपुर साहिब कोरिडोर के मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस पवित्र स्थान के खुले दर्शन-दीदार सिख संगत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि 1947 के विभाजन के बाद जब पाकिस्तान और हिंदुस्तान अलग हुए, तो बहुत से ऐतिहासिक गुरुद्वारे पाकिस्तान की धरती पर रह गए। भारत में निवास करने वाली संगत को अपने इन गुरु घरों से बिछड़ने का हमेशा दुख रहा है।

    सिख संगत की लंबे समय से यह अरदास थी कि उन्हें अपने गुरु घरों के दर्शन करने का अवसर मिले। 2019 में भारत सरकार द्वारा बनाए गए कॉरिडोर ने लाखों संगत को अपने गुरु के दर्शन करने का सौभाग्य प्रदान किया था। लेकिन दुर्भाग्यवश, ‘ऑपरेशन संधूर’ के बाद दोनों देशों के बीच बढ़ी आपसी तल्खी के कारण यह रास्ता बंद हो गया, जिससे संगत में भारी निराशा है।

    शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट सरदार हरजिंदर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अपील की है कि संगत की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस गलियारे को पुनः जल्द चालू किया जाए। संगत की मांग है कि पासपोर्ट और वीजा की सख्त शर्तों को हटाकर, आधार कार्ड या पहचान पत्र के माध्यम से दर्शन की अनुमति दी जाए। सिख संगत को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री साहब इस मुद्दे की गंभीरता को समझते हुए इस रास्ते को जल्द खोलेंगे, ताकि संगत अपने गुरु के दर्शन करके अपना जीवन सफल कर सकें और गुरु के प्रति अपनी अकीदत जाहिर कर सकें। यह प्रयास सिखों के लिए न केवल एक रास्ता खुलने जैसा होगा, बल्कि उनकी अरदासों की पूर्ति भी होगा।

  • Punjab News: अब मोहल्लों में ही मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, ‘हेल्थ केयर ऑन व्हील्स’ की हुई शुरुआत, देखें वीडियो

    Punjab News: अब मोहल्लों में ही मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, ‘हेल्थ केयर ऑन व्हील्स’ की हुई शुरुआत, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में लोगों को उनके इलाकों में ही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से भवन हेल्थ केयर द्वारा शुरू की गई ‘हेल्थ केयर ऑन व्हील्स’ मोबाइल मेडिकल वैन की सेवा अब विभिन्न इलाकों तक पहुंचेगी। पिछले दिनों पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया द्वारा न्यू अमृतसर में इस मोबाइल मेडिकल वैन का उद्घाटन किया गया था। इसी कड़ी के तहत बटाला रोड स्थित बांके बिहारी गली में एमएलए कुंवर विजय प्रताप सिंह द्वारा इस मोबाइल वैन की सेवा का औपचारिक आगाज किया गया।

    इस मौके पर एमएलए कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भवन एस.एल. पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा की भावना से यह सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि बांके बिहारी गली, मुस्तफाबाद, लक्ष्मी विहार, राम बली चौक, जवाहर नगर, विजय नगर और टंडन नगर सहित कई इलाकों के लोगों को अब अपने पास ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि हर मंगलवार और शुक्रवार को यह मोबाइल मेडिकल वैन बांके बिहारी गली में लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल वैन में डेंटल चेयर, विशेषज्ञ डेंटिस्ट और जनरल फिजिशियन की सुविधा मौजूद है, जहां लोगों का मुफ्त मेडिकल चेकअप किया जाएगा और जरूरी दवाइयां भी बिना किसी खर्च के दी जाएंगी।

    इस मौके पर भवन हेल्थ केयर के चेयरमैन अविनाश महेंद्रू ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों तक उनके घरों के पास स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मेडिकल जांच और दवाएं पूरी तरह मुफ्त दी जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाया जाए ताकि जरूरतमंद लोग समय पर अपना इलाज करवा सकें। जानकारी के अनुसार यह मोबाइल मेडिकल वैन अमृतसर के इस्लामाबाद रतन सिंह चौक और बटाला रोड स्थित बांके बिहारी गली में हफ्ते के दौरान दो-दो दिन मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।

     

  • Punjab News: श्मशानघाट में करवाई गई लावारिस लाशों की याद में अरदास, देखें वीडियो

    Punjab News: श्मशानघाट में करवाई गई लावारिस लाशों की याद में अरदास, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) द्वारा श्मशानघाट में हर साल की तरह इस बार भी उन लावारिस लाशों की याद में अरदास की गई, जिन्हें पार्टी ने 1980-90 के दशक के दौरान कथित तौर पर लावारिस बताकर दाह संस्कार किए जाने का दावा किया। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने भाई जसवंत सिंह खालड़ा के काम को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा इस मामले संबंधी एकत्रित किए गए विवरण इतिहास का अहम हिस्सा हैं और पीड़ित परिवारों को आज तक न्याय नहीं मिला।

    शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के कार्यकारी प्रधान इमान सिंह मान ने दावा किया कि यह मामला कथित स्टेट-स्पॉन्सर्ड एक्स्ट्रा-ज्यूडिशियल किलिंग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ निचले स्तर के पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई, पर उच्च अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई। उन्होंने अपने बयान में केंद्र सरकार, सुरक्षा एजेंसियों और कुछ पूर्व अधिकारियों के बारे में भी कई आरोप लगाए और कहा कि पंजाब से संबंधित कई मसलों का हल सिखों के आत्मनिर्णय के अधिकार में है। वहीं पार्टी के नेता हरपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि उनकी पार्टी हर साल श्मशानघाट में पहुंचकर उन लोगों को श्रद्धांजलि देती है, जिन्हें वे लावारिस करार देकर दाह संस्कार किए जाने का दावा करते हैं।

    उन्होंने कहा कि भाई जसवंत सिंह खालड़ा द्वारा सामने लाए गए तथ्यों को आज भी भुलाया नहीं जा सकता और बहुत से परिवार अपने लापता परिजनों के लिए अभी भी न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भुल्लर ने दावा किया कि पार्टी दरबार साहिब में भी अरदास करना चाहती थी, लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं मिली। उन्होंने विभिन्न कानूनों, पंजाब के मसलों, विदेश में सिखों से जुड़ी घटनाओं और पंथक एकता बारे भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही उन्होंने सभी पंथक धड़ों को एक मंच पर एकत्रित होकर मीरी-पीरी के सिद्धांतों के अनुसार राजनीति करने की अपील की।

  • Punjab News: दो गुटों में हुई खूनी झड़प, घरों में तोड़फोड़, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: दो गुटों में हुई खूनी झड़प, घरों में तोड़फोड़, कई घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के अधीन आते गांव नाग खुर्द में 2 गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर घरों में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना में दोनों परिवारों के एक-एक सदस्य के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित पक्ष के बयानों के अनुसार, 4 दिन पहले मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर से विवाद शुरू हुआ था, जिसे उस समय बुजुर्गों ने आपसी सहमति से शांत करवा दिया था।

    लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि बाद में दूसरे पक्ष कथित तौर पर कई व्यक्तियों को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और घर में तोड़फोड़ करते हुए एलसीडी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बेड और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही परिवार के बुजुर्ग के साथ मारपीट करने और हवाई फायरिंग करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार ने इंसाफ की मांग की है।

    वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि यह दोनों पक्षों का आपसी झगड़ा है और घटना के दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट (MLR) आने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और मामले की हर पहलू से बारीकी से तफ्तीश जारी है। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

     

  • Punjab News: SGPC प्रधान धामी के खिलाफ सिख जत्थेबंदियों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC प्रधान धामी के खिलाफ सिख जत्थेबंदियों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला, देखें वीडियो

    अमृतसरः गोल्डन गेट पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी जत्था सिरहाला तथा अन्य सिख जत्थेबंदियों ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने धामी का पुतला फूंककर नारेबाजी की और एसजीपीसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।

    प्रदर्शन के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के नेता बलबीर सिंह मुच्छल ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरुपों को कथित तौर पर कंटेनर के माध्यम से कनाडा भेजा गया, जो सिख मर्यादा के विपरीत है। उनका कहना था कि ऐसे मामले में पहले श्री अकाल तख्त साहिब से अनुमति लेना अनिवार्य होता है और पूरी मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि एसजीपीसी ने पहले भी कई मामलों में पारदर्शिता नहीं दिखाई है।

    उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले की तह तक जांच की जाए और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सिख जत्थेबंदियों ने ऐलान किया कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में पंजाब भर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और प्रशासन को मांगपत्र भी सौंपा जाएगा।

     

  • Punjab News: दर्दनाक हादसा, तेज बहाव में बहे 2 सगे भाई, तालाश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: दर्दनाक हादसा, तेज बहाव में बहे 2 सगे भाई, तालाश जारी, देखें वीडियो

    एक भाई कर रहा था विदेश जाने की तैयारी

    अमृतसरः बाबा बकाला इलाके में 2 सगे भाई दरिया के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार, लापता हुए दोनों भाइयों की पहचान सुखराज सिंह (17) और उसके बड़े भाई प्रिंस राजा (18) के रूप में हुई है। घटना की सूचना रविवार शाम शाम करीब साढ़े चार बजे प्रशासन और गोताखोरों को दी गई। स्थानीय लोगों ने भी काफी देर तक अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। देर शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा और गोताखोरों ने सुबह दोबारा तलाश शुरू करने की बात कही। अब एक बार फिर सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना के बाद से दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार और ग्रामीण लगातार मौके पर मौजूद हैं। गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है। परिजनों को अब भी उम्मीद है कि उनके बच्चे सुरक्षित मिल जाएंगे। सुखराज सिंह सिख स्वरूप में था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही परिवार की नई कोठी का मुहूर्त हुआ था। वहीं, बड़े बेटे के विदेश जाने की तैयारी भी चल रही थी, जिसके चलते रिश्तेदार घर आए हुए थे। परिजनों के मुताबिक सभी लोग दरिया देखने के लिए गए थे। इसी दौरान एक भाई अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसने बचाने के लिए आवाज लगाई तो दूसरा भाई उसे बचाने के लिए दरिया में कूद गया, लेकिन देखते ही देखते दोनों ही तेज बहाव में लापता हो गए। लापता नौजवानों के चाचा गज्जन सिंह ने बताया कि दोनों सगे भाई थे। एक धार्मिक पाठ करता था, जबकि दूसरा दिहाड़ी मजदूरी करता था। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। जैसे ही घर के अन्य बच्चों ने घटना की सूचना दी, पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है। परिजन बेसब्री से रेस्क्यू टीम की ओर देख रहे हैं और दोनों भाइयों के जल्द सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
  • Punjab News: गोल्डन टेंपल के बाहर हुआ विवाद, 2 सगी बहनों में हुई हाथपाई, देखें वीडियो

    Punjab News: गोल्डन टेंपल के बाहर हुआ विवाद, 2 सगी बहनों में हुई हाथपाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः गोल्डन टेंपल के बाहर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब 2 सगी बहनें टेंपल के बाहर आपस में भिड़ गईं। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने की कोशिश भी की। कुछ समय तक गोल्डन टेंपल के बाहर हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। यह घटना परसों शाम करीब 6 बजे गोल्डन टेंपल के घंटाघर गेट के सामने स्थित फव्वारे के पास हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कियां अमृतसर की रहने वाली हैं। दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आईं थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गोल्डन टेंपल के अंदर जाने से पहले दोनों भिड़ गईं। उनकी लड़ाई का वीडियो शनिवार को सामने आया। वीडियो में सबसे पहले टी-शर्ट पहने लड़कियां पीले सूट वाली लड़की पर अचानक उसे मारने की नीयत से झपट पड़ती है और उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ देती है। थप्पड़ खाने के बाद पीले सूट पहने लड़की भी जवाबी हमला करने के लिए उसकी ओर दौड़ती है, लेकिन तभी वहां मौजूद एक लड़का बीच-बचाव करते हुए काफी देर तक पीले सूट वाली लड़की को पकड़कर रोकता है। इसके बाद हमला करने वाली लड़की वहां से जाने लगती है, लेकिन मौका मिलते ही पीले सूट पहने लड़की खुद को छुड़ाकर दोबारा उसके पीछे दौड़ पड़ी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों शांत हुईं। कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरमनजीत सिंह ने बताया कि मारपीट करने वाली दोनों लड़कियां नाबालिग हैं। दोनों गोल्डन टेंपल में माथा टेकने आई थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।  
  • Punjab News: Hotel Four Seasons में संदिग्ध परिस्थितियों युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: Hotel Four Seasons में संदिग्ध परिस्थितियों युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर की 100 फीट रोड पर स्थित होटल फोर सीजन्स में संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही होटल मैनेजमेंट ने तुरंत बी-डिविजन पुलिस स्टेशन को सूचना दी। इसके बाद SHO बलजिंदर सिंह औलख पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है ताकि युवक की मौत की असली वजह का पता लगाया जा सके। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले संदीप सिंह के तौर पर हुई है।

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संदीप सिंह कल रात अपने चचेरे भाई के साथ हवाई जहाज़ से अमृतसर पहुंचे थे। दोनों ने होटल फोर सीजन्स में कमरा लिया और रात वहीं रुके। सुबह जब चचेरे भाई ने संदीप को जगाने की कोशिश की, तो वह बेहोश मिले। जांच करने पर पता चला कि उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद तुरंत होटल मैनेजमेंट और पुलिस को सूचना दी गई।

    SHO बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्ज़े में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अमृतसर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और परिवार के सदस्य जल्द ही अमृतसर पहुंच रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अभी मौत की वजह के बारे में कोई भी अंतिम नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और होटल के CCTV फुटेज समेत अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मौत मानकर हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है।

     

     

  • Punjab News: मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहे पिता-पुत्र को मारी टक्कर, हुआ जबरदस्त हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहे पिता-पुत्र को मारी टक्कर, हुआ जबरदस्त हंगामा, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के लॉरेंस रोड पर नॉवेल्टी चौक पर उस समय हंगामा मच गया जब पुलिस का स्टिकर लगी मोटरसाइकिल चला रहे और खुद को पुलिसवाला बताने वाले एक व्यक्ति की पैदल जा रहे पिता-पुत्र से बहस हो गई। बहस के दौरान मोटरसाइकिल से उन्हें टक्कर मार दी और बाद में लकड़ी के डंडे से युवक के सिर और बुज़ुर्ग व्यक्ति के पैर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    घायल युवक सतनाम सिंह ने बताया कि वह अपने पिता मंजीत सिंह के साथ जगदेव कलां गांव से अमृतसर आए थे और पैदल ही अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस का स्टिकर लगी मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति से उनकी बहस हो गई। सतनाम सिंह के अनुसार कुछ ही पल बाद मोटरसाइकिल उनकी तरफ़ चलाई गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं,  जबकि उनके पिता मंजीत सिंह के पैर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    सतनाम सिंह ने कहा कि मोटरसाइकिल पर पुलिस का स्टिकर लगा था और उस पर सवार व्यक्ति खुद को पुलिसवाला बता रहा था। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

    मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने लगाया ये आरोप
    दूसरी ओर,  मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने कहा कि पिता-पुत्र ने उसे अपशब्द कहे थे, जिसके कारण यह विवाद हुआ।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी नरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सिविल लाइन्स पुलिस स्टेशन में शिकायत भेज दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने और मौके पर मिले सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

     

     

  • Punjab News: शिक्षा के क्षेत्र में की गई कड़ी मेहनत देश और समाज का भविष्य तय करती है: गवर्नर कटारिया, देखें वीडियो

    Punjab News: शिक्षा के क्षेत्र में की गई कड़ी मेहनत देश और समाज का भविष्य तय करती है: गवर्नर कटारिया, देखें वीडियो

    गवर्नर गुलाब चंद कटारिया GNDU के 51वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए

    अमृतसरः गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) का 51वां दीक्षांत समारोह बहुत धूमधाम से आयोजित किया गया। पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि के तौर पर समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर अलग-अलग फैकल्टी के छात्रों को डिग्रियां और मेडल दिए गए।

    मीडिया से बात करते हुए गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी यूनिवर्सिटी का सबसे बड़ा उत्सव होता है, क्योंकि इस दिन छात्रों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का नतीजा डिग्री के रूप में उनके हाथों में आता है। उन्होंने कहा कि यह दिन न सिर्फ छात्रों के लिए, बल्कि उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए भी गर्व और खुशी का पल होता है।

    गवर्नर ने कहा कि इस बार समारोह में मौजूद सभी 456 छात्रों को मंच पर बुलाकर व्यक्तिगत रूप से डिग्रियां दी गईं, जिसके लिए उन्होंने वाइस-चांसलर और यूनिवर्सिटी के सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

    उन्होंने उन माता-पिता का भी धन्यवाद किया जिन्होंने अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जितनी ज़्यादा कोशिश की जाएगी, देश और समाज के लिए नतीजे उतने ही बेहतर होंगे। समारोह के दौरान छात्रों और उनके परिवारों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।