Category: Haryana|Panchkula

  • Haryana News: गड्ढे में गिरी Audi Car, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    Haryana News: गड्ढे में गिरी Audi Car, बाल-बाल बचा चालक, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी रोड पर नाडा गांव के पास आज ऑडी कार गड्ढे में गिर गई। इस घटना में गनीमत यह रही कि चालक बाल-बाल बच गया। हादसे में चालक को कोई ज्यादा चोट नहीं आई। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

    हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है एक बड़े गड्ढे में ऑडी कार गिर गई। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गाड़ी के गड्ढे में गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

  • Haryana News: पति पर किया तलवार से हमला, ससुराल वालों ने भी की मारपीट, देखें Video

    Haryana News: पति पर किया तलवार से हमला, ससुराल वालों ने भी की मारपीट, देखें Video

    पंचकूलाः सेक्टर-20 के रहने वाले ट्रैक्टर ड्राइवर आजीम खान पर उसकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी ने उस पर तलवार से हमला किया। घटना के बाद आजीम ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित आजीम खान ने बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी और कुछ समय से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा है। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके में रह रहीं है। 8 जून को आजीम खान अपने काम से लौट रहा था। वह सेक्टर 20 के मकान नंबर 695 पार्ट-2 मेें एक मरले के मकान के सामने बाइक पर था। उसकी पत्नी पीछे से आयी और तलवार से हमला कर दिया।

    उसके बाद पत्नी के भाई ने भी लोहे की पाइप से सिर पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद ससुर और साली ने भी बुरी तरह मारपीट की जिसमें आजीम खान के सिर, पैर, हाथों, पेट और टांगों पर गम्भीर चोट लगी है। आजीम ने आरोप लगाया कि मारपीट दौरान ससुराल वाले एक लाख रुपए और सोने की चेन छींनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया।

    सेक्टर 20 से जांच अधिकारी सुखबीर सिंह व एसएचओ सेक्टर 20 सोमवार डांका भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Vigilance Police Station के बाहर युवक ने लगाई फांसी, देखें वीडियो

    Vigilance Police Station के बाहर युवक ने लगाई फांसी, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-17 मे स्थित विजिलेंस पुलिस थाने के बाहर एक युवक द्वारा पेड़ से लटककर फांसी लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना से इलाके मे सनसनी फैल गई।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। इसलिए पुलिस ने शव को सेक्टर 6 के अस्पताल की मोर्चरी मे 72 घंटो के लिए रखवा दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।

  • Haryana News: Amravati Mall के बाहर गोलियां मारकर कत्ल करने के मामले DCP ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Haryana News: Amravati Mall के बाहर गोलियां मारकर कत्ल करने के मामले DCP ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में अमरावती माल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करके व्यक्ति का कत्ल किया गया। वहीं इस घटना को लेकर डीसीपी सृष्टि गुप्ता का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी और मृतक दोनों अच्छे दोस्त थे। कुछ दिन पहले एक साथ ही रह रहे थे, लेकिन हत्या की घटना को क्यों अंजाम दिया गया है यह जांच का विषय है।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी का गैंगस्टर कनेक्शन है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम लिया गया लेकिन आरोपी का लिंक उनके साथ है या नहीं यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता लग पाएगा। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि फायरिंग मरने वाले सोनू नोलटा को 4 गोलिया लगी थी।

    फायरिंग करने वाले पियूष पिपलानी और सोनू के बीच अच्छा रिश्ता था और कुछ दिन पहले एक साथ ही थे, लेकिन इसके बाद क्या कारण रहा इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस फायरिंग में एक अन्य प्रिंस राणा को भी गोलियां लगी है, जिसे पीजीआई रेफर किया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया में फायरिंग के बाद वीडियो वायरल किया गया। पुलिस ने कहा कि उसकी जांच भी की जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि जिस प्रकार से यह लोग मूवी का शो देखकर बाहर निकले तभी उन पर आरोपियों द्वारा 12 राउंड फायर किए गए। इस फायरिंग में 4 गोलियां सोनू को लगी। इससे यह लगता है कि पहले से उसकी रेकी की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि सोनू नोलटा पर हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी फायरिंग करने के बाद भागते नजर आए उसकी भी तलाश की गई है।

    डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमों के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में पुलिस की कई टीमों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फायरिंग कर मौत के घाट उतारने के पीछे क्या रणजी थी और क्या मकसद था इसका खुलासा हो पाएगा।

  • Haryana News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, 2 गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    Haryana News: 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, 2 गंभीर जख्मी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चंडीगढ़ के सेक्टर-29 साईं बाबा मंदिर रोड पर 2 बाइक सवारों की आपस में भयानक टक्कर हो गई। जिसमें तीन युवक बुरी तरह जख्मी हुए। जिनको इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार केटीएम और बुलेट बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई।

    https://x.com/Encounter_India/status/1928350200612950018

    हादसे में केटीएम चला रहे ईएसआई अस्पताल कर्मचारी विनय के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा रामदरबार निवासी बिट्टू और बुलेट चला रहा बलटाना निवासी शशांक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखे थे, लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गए। टक्कर के बाद दोनों बाइकें करीब 30-35 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं।

  • Haryana News: रेहड़ी-फड़ी वालों और पुलिस मुलाजिमों के बीच हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    Haryana News: रेहड़ी-फड़ी वालों और पुलिस मुलाजिमों के बीच हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-22 चंडीगढ़ में रेहड़ी फड़ी वालों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। 30 साल से फड़ी लगाने वाले रिंकू और उनके परिवार ने पुलिस पर नाजायज पर्चा दर्ज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन वंडर के लाइसेंस भी बने हुए हैं हर महीने लाइसेंस की फीस भी भर रहे हैं, लेकिन फिर भी नगर निगम व पुलिस प्रशासन तंग कर रहा है।

    Click Here to Watch Video

  • Haryana News: मासूम बच्चों की सुरक्षा से कर रहे थे खिलवाड़, DTO ने निजी स्कूल वाहन पर की कार्रवाई, देखें Video

    Haryana News: मासूम बच्चों की सुरक्षा से कर रहे थे खिलवाड़, DTO ने निजी स्कूल वाहन पर की कार्रवाई, देखें Video

    पंचकूलाः जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के निजी स्कूलों के वाहन परिवहन विभाग के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए फर्राटे भर रहे हैं। सेफ्टी रूल्स को अंदेखा कर बच्चों की जिंदगी को खतरे में डाला जा रहा है। इन स्कूल वाहनों पर लगाम कसने के लिए आर.टी.ए. विभाग भी पूरा सतर्क दिख रहा है। ताजा मामले में डीटीओ हेरतजीत कौर के आदेशों के अनुसार आर.टी.ए. विभाग के एमवीओ देशराज टीम को लेकर रूटीन चेकिंग के बाद पंचकूला के बरवाला से लौट रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक प्राइवेट गाड़ी में मासूम स्कूली बच्चों को ठूस ठूस कर भरा हुआ था।

    वह गाड़ी बरवाला से पंचकूला की ओर लौट रही थी। वाहन में लगभग 30 से अधिक बच्चे बैठाए गए थे जिनकी उम्र 6 साल से 10 तक है। इस वाहन में कोई भी बच्चा वाहन की सीट पर ठीक तरह से बैठ नहीं पा रहा था और बच्चे खड़े होकर सफर कर रहे थे। टीम ने उस गाड़ी को अलीपुर के टोल प्लाजा के पास रोका और चैकिंग टीम को वाहन चालक से परमिट संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले। वाहन में सुरक्षा के इंतजाम भी कही नजर नहीं आए और आदेश अनुसार न ही महिला कर्मचारी नजर आई। बाद में एमवीओ देशराज ने तुरंत एक अन्य स्कूल की बस को बुलाकर बच्चों को बिठाकर उनके घर भेजने का सराहनीय कार्य किया।

    इस दौरान पूछताछ में गाड़ी के ड्राइवर ने बताया कि ये स्कूली बच्चे बरवाला में संचालित एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। उसने बताया कि आज उनकी स्कूल बस खराब हो गई थी, इसलिए इस वाहन की मदद ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीटीओ ने स्कूल के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए गाड़ी पर भारी जुर्माना किया और उन्होंने कहा कि वह स्कूल के खिलाफ भी संबंधित विभाग को लिखेंगी, ताकि स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई हो सके। जब इस बारे मे जिला पंचकूला के शिक्षा अधिकारी डीईओ से बात की गई तो उन्होंने कहा ये मामला अभी उनके संज्ञान में आया है। हम इस घटना पर स्कूल पर संज्ञान लेंगे और स्कूल की मान्यता रद्द भी करेंगे।

  • Haryana News: खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    Haryana News: खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच की टीम ने खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र जयकरण वासी गांव सुल्तानपुर, गुरदीप उर्फ पहलवान पुत्र सिंहराज वासी गांव रामपुर, रायपुर रानी और राजीव कुमार पुत्र सोमनाथ वासी गांव जोली पंचकला के रूप मे हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि उक्त आरोपियों द्वारा रायपुररानी में माइनिंग विभाग के कर्मचारीयो के साथ मारपीट की थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। जिसमें प्रवीण यादव घ्याल हो गया था। घटना को अंजाम देकर हमलावर धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।

    आरोपी अंकित राणा के ऊपर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कुल 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं गुरदीप पर फिरौती के दो और राजीव पर एक फिरौती का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत मे पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

  • Haryana News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियारों सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियारों सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकुला: क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभ्यास उर्फ बाबा, मोहम्मद आदिल और सुशील उर्फ बउआ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ तो केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।

    डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया ने बताया कि एसीपी क्राइम ब्रांच की टीम के अरविंद कंबोज और इंस्पेक्टर मनदीप ढांडा और उनकी टीम ने आरोपितों को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा है। आरोपियों के पास से चार देसी कट्टे और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और इनका इस्तेमाल किन आपराधिक गतिविधियों में होना था।

  • Haryana News: व्यापारी ने पत्नी से छेड़छाड़ की झूठी FIR दर्ज करवाई, चौकी इंचार्ज Suspend, देखें वीडियो

    Haryana News: व्यापारी ने पत्नी से छेड़छाड़ की झूठी FIR दर्ज करवाई, चौकी इंचार्ज Suspend, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस कमिशनर के निर्देशों पर सेक्टर 16 के चौकी इंचार्ज को ससपेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त पुलिस कर्मी ने एक व्यापारी के साथ मिलकर साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज किया था। यह मामला व्यापारी ने खुद की पत्नी को छेड़ने की अवज मे दाखिल करवाया था।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बताया कि कुछ दिन पहले सेक्टर 16 के चौंकी इंचार्ज राजवीर सिंह यादव द्वारा सेक्टर 14 में एक FIR दर्ज हुई थी। जिसमे तमिलनाडु के रहने वाले बी प्रकाश के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को इस मामले में जांच पड़ताल करने की अपील की थी। जांच में पाया गया कि पुलिस अधिकारियों की मिली भगत के चलते झूठा मामला दर्ज किया गया है।

    झूठा मामला दर्ज करवाने वाले व्यापारी और तमिलनाडु निवासी के बीच पैसों का लेनदेन था। जिसके बाद चौंकी इंचार्ज यादव के साथ साजिश रच कर तमिलनाडु के व्यापारी के खिलाफ छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले मे चौंकी के अन्य पुलिस मुलाजिम भी जांच के घेरे मे है।