Haryana News: Amravati Mall के बाहर गोलियां मारकर कत्ल करने के मामले DCP ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में अमरावती माल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग करके व्यक्ति का कत्ल किया गया। वहीं इस घटना को लेकर डीसीपी सृष्टि गुप्ता का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि फायरिंग करने वाले आरोपी और मृतक दोनों अच्छे दोस्त थे। कुछ दिन पहले एक साथ ही रह रहे थे, लेकिन हत्या की घटना को क्यों अंजाम दिया गया है यह जांच का विषय है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का गैंगस्टर कनेक्शन है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम लिया गया लेकिन आरोपी का लिंक उनके साथ है या नहीं यह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता लग पाएगा। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि फायरिंग मरने वाले सोनू नोलटा को 4 गोलिया लगी थी।

फायरिंग करने वाले पियूष पिपलानी और सोनू के बीच अच्छा रिश्ता था और कुछ दिन पहले एक साथ ही थे, लेकिन इसके बाद क्या कारण रहा इसकी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस फायरिंग में एक अन्य प्रिंस राणा को भी गोलियां लगी है, जिसे पीजीआई रेफर किया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया में फायरिंग के बाद वीडियो वायरल किया गया। पुलिस ने कहा कि उसकी जांच भी की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि जिस प्रकार से यह लोग मूवी का शो देखकर बाहर निकले तभी उन पर आरोपियों द्वारा 12 राउंड फायर किए गए। इस फायरिंग में 4 गोलियां सोनू को लगी। इससे यह लगता है कि पहले से उसकी रेकी की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि सोनू नोलटा पर हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी फायरिंग करने के बाद भागते नजर आए उसकी भी तलाश की गई है।

डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की कई टीमों के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में पुलिस की कई टीमों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद फायरिंग कर मौत के घाट उतारने के पीछे क्या रणजी थी और क्या मकसद था इसका खुलासा हो पाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *