Haryana News: पति पर किया तलवार से हमला, ससुराल वालों ने भी की मारपीट, देखें Video

पंचकूलाः सेक्टर-20 के रहने वाले ट्रैक्टर ड्राइवर आजीम खान पर उसकी पत्नी और ससुराल वालों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाए कि उसकी पत्नी ने उस पर तलवार से हमला किया। घटना के बाद आजीम ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते पीड़ित आजीम खान ने बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी और कुछ समय से पति-पत्नी में मनमुटाव चल रहा है। पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके में रह रहीं है। 8 जून को आजीम खान अपने काम से लौट रहा था। वह सेक्टर 20 के मकान नंबर 695 पार्ट-2 मेें एक मरले के मकान के सामने बाइक पर था। उसकी पत्नी पीछे से आयी और तलवार से हमला कर दिया।

उसके बाद पत्नी के भाई ने भी लोहे की पाइप से सिर पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद ससुर और साली ने भी बुरी तरह मारपीट की जिसमें आजीम खान के सिर, पैर, हाथों, पेट और टांगों पर गम्भीर चोट लगी है। आजीम ने आरोप लगाया कि मारपीट दौरान ससुराल वाले एक लाख रुपए और सोने की चेन छींनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया।

सेक्टर 20 से जांच अधिकारी सुखबीर सिंह व एसएचओ सेक्टर 20 सोमवार डांका भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *