Punjab News: इस इलाके में पहुंची भारी पुलिस फोर्स, घरों में की चेकिंग, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस और प्रशासन की ओर से नशा तस्करों पर लगाम कसने और नशे को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि राज्य को फिर से रंगला पंजाब बनाया जा सके। इसी के चलते गुरदासपुर पुलिस ने नशे के हॉटस्पॉट मोहल्लों में caso ऑपरेशन चलाया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न घरों का चप्पा-चप्पा छाना।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार के युद्ध नशेयां विरुद्ध अभियान के तहत यह caso ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत 250 के करीब घरों को चेक किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

सीमावर्ती इलाका होने के चलते सरकार द्वारा नशा करने वालों पर खास ध्यान दिया जा रहा है और उन्होंने नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें अच्छी जिंदगी जीने के लिए काम भी दिलाए जा रहे हैं। सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रयासरत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *