Category: Mohali

  • Punjab News: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती हैं बारिश

    Punjab News: आज बदलेगा मौसम का मिजाज, हो सकती हैं बारिश

    मोहालीः देशभर में कड़ाके की ठंड जारी है। पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बारिश भी हो रही है। जम्मू-कश्मीर में बन रहे दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है।

    पंजाब में आज शाम से मौसम बदल सकता है। पंजाब में कल बठिंडा और गुरदासपुर सबसे ठंडे इलाके दर्ज किये गये, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं धुंध के चलते बठिंडा में हादसा हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टोहाना में होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे किसानों की बस धुंध के कारण मानसा नेशनल हाईवे पर फुटपाथ पर चढ़ गई। संतुलन बिगड़ने से बस पलट गई। हादसे में दो चार किसानों को मामूली चोटें आई हैं।

  • Punjab News: जगजीत डल्लेवाल ने मेडिकल सेवाएं लेने से किया मना, पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जगजीत डल्लेवाल ने मेडिकल सेवाएं लेने से किया मना, पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला में हाई लैवल कमेटी में नहीं शामिल होंगी दोनों जत्थेबंदिया, मीटिंग में होगी अगली रणनीति तय

    पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के साथ पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर किसानों का आया बयान

    मोहालीः पंजाब के किसानों द्वारा लगातार शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिमय ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां किसानों द्वारा पंचायती बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी। वहीं सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को उठाने के लिए केंद्र से पंजाब को आदेश जारी किए गए थे, लेकिन किसानों ने डल्लेवाल को वहां उठाने नहीं दिया। पंधेर ने कहा कि पंजाब की 3 करोड़ जनता ने जब पंजाब को शांतिमय ढंग से बंद करके दिखाया तो सरकारें पीछे हट गई। हमारा आंदोलन ना तो पंजाब सरकार के खिलाफ है और ना ही हरियाणा सरकार के खिलाफ हमारा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ है। पंचकूला में आज हो रही सुप्रीम कोर्ट की हाई पॉवर की मीटिंग को लेकर पंधेर ने कहा कि हमारी दोनों जत्थेबंदियों ने निर्णय लिया कि वह इस मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। वहीं मेडिकल सेवाएं लेने से जगजीत डल्लेवाल ने मना कर दिया है। पंधेर ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर 4 जनवरी होने जा रही बड़ी महापंचायत दिल्ली सरकार को हिला कर रख देंगी। इस मीटिंग में अगली रणनीति को लेकर फैसले लिए जाएंगे। इस दौरान भारी मात्रा में किसानों को बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की गई है। दूसरी ओर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को लेकर किसानों का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, नए साल के पर्व पर दिलजीत दोसांझ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की थी। पीएम मोदी के साथ दिलजीत की मुलाकात को लेकर किसानों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के पास पंजाबी गायक से मुलाकात करने का समय है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की फैमिली और तैमूर से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की थी, जिसके बाद वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात भी कर चुके है। किसानों का कहना है कि कि दूसरी ओर पिछले 11 महीनों से किसान धरने पर बैठे हुए है, उन्हें मिलने का समय नहीं दिया जा रहा। किसानों के मुद्दे पर देश की मीडिया से पीएम मोदी बात नहीं कर रहे और ना ही आदिवासियों से या किसानों से वह बात कर रहे है।
  • Punjab News: नाकेबंदी पर SSP की दबिश, इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

    Punjab News: नाकेबंदी पर SSP की दबिश, इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

    मोहालीः जिले में नए साल के दौरान पुलिस द्वारा जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है। वहीं देर रात एसएसपी दीपक पारिक खुद चेक पोस्ट पर लगे नाकों को देखने के निकले। एसएसपी की दबिश के दौरान ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर लापरवाही बरतते हुए पाया गया। दरअसल, एसएसपी ने इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को अपनी कार में सोता पाया।

    जिसके बाद एसएसपी ने सख्ती के कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी द्वारा यह कार्रवाई तड़के 3 बजे की गई। इस दौरान एसएसपी ने चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल से सटे चेक पोस्टों का औचक निरीक्षण किया।

    इस दौरान इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह, जो पुलिस लाइंस में तैनात रहते हुए चेक पोस्ट की जिम्मेदारी निभा रहा था, अपनी गाड़ी में सोते हुए मिला। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाने की सख्त हिदायत दी है।

     

     

  • Punjab News: यूनियन का ऐलान, 3 दिन नहीं चलेगी बसें

    Punjab News: यूनियन का ऐलान, 3 दिन नहीं चलेगी बसें

    मोहालीः पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में यूनियन ने अब चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास के सामने 3 दिन प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसके चलते 6 जनवरी, 7 और 8 जनवरी को पीआरटीसी और पनबस की बसें नहीं चलेंगी।

    यूनियन का कहना है कि उन्होंने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने पिछले महीने पंजाब भर के मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर ठेका कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया था। इस सिलसिले में पिछले महीने जालंधर डिपो 1 और 2 के कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत और दोआबा के विभिन्न विधायकों से उनके आवास पर मुलाकात की थी। कैबिनेट मंत्री के आवास पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रधान बिक्रमजीत सिंह, सतपाल सिंह सत्ता, जसबीर सिंह, वरिष्ठ नेता चानन सिंह चन्ना समेत अन्य लोग कर रहे थे।

    यूनियन पदाधिकारियों ने महेंद्र भगत को ज्ञापन सौंपकर यूनियन की मांगों से अवगत कराया। मंत्री व विधायकों को ज्ञापन सौंपने के बाद यूनियन ने स्थानीय बस स्टैंड पर भी संबोधित किया। बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने में हो रही देरी के चलते यूनियन को संघर्ष का बिगुल फूंकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में अब 3 दिन सरकारी बसों में सफर करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

  • Punjab News: Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में DSP Gursher Singh को किया बर्खास्त

    Punjab News: Lawrence Bishnoi इंटरव्यू मामले में DSP Gursher Singh को किया बर्खास्त

    मोहालीः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल में इंटरव्यू के मामले में डीएसपी गुरशेर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। राज्यपाल की ओर से गुरशेर सिंह पर कार्रवाई की मंजूरी मिलने के बाद गृह सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए। बीते सप्ताह ही गृह विभाग ने डीएसपी को बर्खास्त करने की फाइल पंजाब लोक सेवा आयोग को भेजी थी। पिछले दिनों हाई कोर्ट में राज्य सरकार ने एफिडेविट देकर कहा था कि गुरशेर सिंह को बर्खास्त करने का काम शुरू कर दिया है।

    डीएसपी पिछले साल अक्टूबर माह से निलंबित चल रहे थे। बता दें कि लारेंस के इंटरव्यू के मामले में हाई कोर्ट ने निचले अधिकारियों पर कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी। हाई कोर्ट ने कहा था कि बड़े अधिकारियों को बचाने के लिए निचले अधिकारियों पर कार्रवाई की जा रही है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का इंटरव्यू मार्च, 2023 में प्रसारित हुआ था। यह इंटरव्यू वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से हुआ था।

    जिस समय यह इंटरव्यू एक निजी चैनल पर प्रसारित हुआ था, उस समय लारेंस सीआईए खरड़ की हिरासत में था। डीएसपी गुरशेर सिंह मामले की जांच कर रहे थे। 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में लारेंस की अहम भूमिका थी। इस मामले में पंजाब पुलिस जांच के लिए लारेंस को ट्रांजिट रिमांड पर तिहाड़ जेल से लेकर लाई थी।

    इंटरव्यू मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने के लिए हाईकोर्ट ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया था। हाई कोर्ट ने इस पर नाराजगी जताई थी। बीते दिनों पंजाब पुलिस ने शपथ पत्र देकर हाई कोर्ट में जानकारी दी कि डीएसपी को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था, लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। अब डीएसपी को बर्खास्त किया गया है।

     

     

  • Punjab News: फर्जी सब इंस्पेक्टर ने दर्जनों लोगों से मारी लाखों की ठगी, पत्नी गिरफ्तार

    Punjab News: फर्जी सब इंस्पेक्टर ने दर्जनों लोगों से मारी लाखों की ठगी, पत्नी गिरफ्तार

    डेराबस्सीः गांव कारकौर में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर दर्जन भर लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। आरोपी अपने आपको हरियाणा पुलिस में पंचकूला के डीआईजी दफ्तर में तैनात सब इंस्पेक्टर बताया था और हर समय वर्दी पहनकर रखता था। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि गांव वासियों को चकमा देने के लिए वह अपने परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा था और कई लोगों को ठगी का शिकार बनाकर फरार हो गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और 5 वाहन बरामद किए है।

    आरोपी की पहचान नथपाल सिंह उर्फ ​​टाइगर के रूप में हुई है। आरोपी ने अपनी नकली नाम रघबीर सिंह रखा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी परमिंदरजीत कौर सहित 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद अब परमिंदरजीत कौर को गिरफ्तार करके जेल में भेज दिया। पुलिस ने गांव वासियों से मारी ठगी के मामले में 3 कारें और 2 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

    उक्त आरोपी ने अपने घर के बाहर पुलिस सब इंस्पेक्टर की प्लेट भी लगा रखी थी। इसी बीच आरोपी को गांव वालों से प्यार हो गया और उसने उन्हें अलग-अलग तरीके से लोगों को धोखा दिया और रातों-रात फरार हो गया। आरोपी ने पुलिस में भर्ती होने के लिए एक व्यक्ति से 15 लाख, 2 नई अर्टिगा कारें यह कहकर लीं कि 60 हजार प्रति माह किराया मिलेगा। एक गांववासी की बेटी की शादी में देने के लिए उसके नाम पर एक मोटरसाइकिल फाइनेंस कराई गई, एक एक्टिवा, और रास्ते में उसने एक किआ कार भी ली।

    गांव वासियों को धोखाधड़ी का पता तब चला जब आरोपी परिवार समेत गांव से गायब हो गया। जिसके बाद गांव के रहने वाले लखवीर सिंह समेत अन्य लोगों ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी टाइगर के खिलाफ हरियाणा में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। घोटाले में उनकी पत्नी भी शामिल हैं। दोनों ने करीब 6 साल पहले प्रेम विवाह किया था। आरोपी टाइगर को ऑस्ट्रिया से वापस भेज दिया गया था। जिसके बाद वह भारत लौट आया और लोगों को ठगना शुरू कर दिया।

  • Loan App के जरिए 68 हजार करोड़ की ठगी, 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Loan App के जरिए 68 हजार करोड़ की ठगी, 2 गिरफ्तार, हुआ चौकाने वाला खुलासा

    4 देशों में बनाई 146 फर्जी कंपनिया

    मोहालीः Chinese Loan App के जरिए करोड़ों रुपए की ठगी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 4 देशों में 146 फर्जी सेल कंपनियां बनाई हुई थी। इस दौरान पिछले 3 सालों में 68 हजार करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन करके ठगी मारी। आरोपी लोगों को लोन के नाम पर फंसा लेते थे। Chinese Loan App में 2 आरोपियों को दिल्ली की ईडी ने गिरफ्तार करके जांच की। पूछताछ के बाद आरोपियों से मामले को लेकर खुलासे हुए। दरअसल, बीते दिन साइबर सेल थाना दिल्ली की पुलिस पुनीत महेश्वरी और आशीष कक्कड़ को गिरफ्तार करके मोहाली लेकर आई थी। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने भारत के अलावा सिंगापुर, हांगकांग, चीन और थाइलैंड में 146 फर्जी सेल कंपनियां बनाई हुई थी। अब तक 146 फर्जी कंपनियों में से मात्र 3 सालों में 68 हजार करोड़ रुपए की ट्रांजेक्शन मिली है। यह सारा पैसा आरोपियों द्वारा साइबर ठगी के द्वारा जुटाया गया था। हवाले के रूप में यह सारा पैसा बाहर भेजा गया था। इन फर्जी कंपनियों के कई साझेदार हैं जो अभी भी फरार हैं। यह सारा खुलासा ईडी की चार्जशीट में सामने आया है। चंडीगढ़ साइबर सेल ने आधिकारिक तौर पर ईडी दिल्ली से रिपोर्ट मांगी है। पुनीत और आशीष को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और पूछताछ में फर्जी कंपनियों का खुलासा हुआ। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद अक्टूबर में आशीष को जमानत मिल गई थी और पुनीत की दिसंबर में जमानत हुई थी। अब तक डीजीपी सुरिंदर सिंह यादव की केस पर नजर बनाई हुई है। इन दोनों को पकड़ने के लिए साइबर सेल ने छापेमारी भी की है लेकिन अभी तक ये दोनों साइबर सेल के हाथ नहीं आए हैं। पिछले कुछ दिनों से ईडी के अधिकारी कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। ये मामला सबसे पहले अगस्त 2021 में सामने आया था। जिसमें बैंग चिंगोआ को गिरफ्तार किया गया, तो उससे पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया था। ये अपराधी फर्जी आयात-निर्यात का काम दिखाकर 2 या 3 रुपये के सामान की लाखों में पेमेंट करके विदेशों में पैसे भेज देते थे और भारत का पैसा विदेशों में सीधे तौर पर नहीं बल्कि फर्जी कंपनियां बना भेजा जाता था।
  • PM नरेंद्र मोदी से मिले Singer Diljit Dosanjh, देखें वीडियो

    PM नरेंद्र मोदी से मिले Singer Diljit Dosanjh, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः अपने दिल लुमिनाटी टूर के बाद दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। हाल ही में हुई इस मुलाकात की तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी से हुई इस मुलाकात में सिंगर, एक्टर दिलजीत काफी खुश नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की। इंटरनेशनल लेवल पर एक अलग पहचान बनाने वाले सिंगर दिलजीत की पीएम ने खूब तारीफ की। सिंगर से हुई बातचीत को प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत ही यादगार बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बातचीत का एक छोटा सा क्लिप शेयर किया है। इस मुलाकात के वीडियो में दिलजीत ने जब गाना गाया तब पीएम मोदी स्टूल से तबले की थाप देते नजर आए। आगे उन्होंने सिंगर की पीठ भी थपथपाई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स (ट्वीटर) अकांउट पर एक पोस्ट में कहा- ‘दिलजीत दोसांझ के साथ शानदार बातचीत। वह वास्तव में बहुमुखी हैं, प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण हैं। हम संगीत, संस्कृति और बहुत सारे माध्यम से जुड़े हैं।’ सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत का जो क्लिप शेयर हो रहा है, उसमें पीएम को कहते सुना जा सकता है कि सिंगर लोगों का दिल जीत रहे हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सिंगर दिलजीत दोसांझ ने एक्स (ट्वीटर) पर एक पोस्ट में लिखा- ‘ यह 2025 की शानदार शुरुआत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात रही। हमने संगीत के अलावा कई चीजों पर बात की।’ पिछले कुछ महीनों से सिंगर दिलजीत दोसांझ देश भर में अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे थे। उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में अपना म्यूजिक टूर किया, इस म्यूजिक टूर का नाम दिल लुमिनाटी था। सच में दिलजीत ने देश भर में संगीत प्रेमियों का दिल जीत लिया था।
  • Punjab News: आज BJP की अहम बैठक में चुनावी नतीजों और किसानी मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

    Punjab News: आज BJP की अहम बैठक में चुनावी नतीजों और किसानी मुद्दे पर हो सकती है चर्चा

    मोहालीः पंजाब में किसान आंदोलन और 5 नगर निगम चुनावों को लेकर मुद्दा गरमाया हुआ है। चुनावी नतीजे सामने आने के बाद भी अभी तक मेयर पद का ऐलान नहीं किया गया। दरअसल, इस बार आप पार्टी के पास बहुमत हासिल ना होने के चलते जोड़तोड़ का सिलसिला चल रहा है।

    वहीं किसान आंदोलन भाजपा के लिए एक बार फिर से बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में आज भाजपा की गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अध्यक्षता में होने जा रही अहम बैठक में इन मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। लुधियाना में मेयर पद को लेकर हाल ही में भाजपा ने तय किया था कि वह मेयर पद के लिए किसी को समर्थन नहीं देगी।

    पहले ऐसी चर्चा थी कि भाजपा और कांग्रेस मिलकर लुधियाना में मेयर बना सकते हैं। हालांकि इसके बाद भाजपा ने तुरंत कहा कि हमारा लक्ष्य कांग्रेस मुक्त भारत है। ऐसे में कांग्रेस से समझौते की कोई बात नहीं चल रही है। साथ ही विपक्ष में बैठेगी। इस चुनाव में भाजपा को कई जगहों पर अच्छी सफलता मिली है।

    भाजपा ने लुधियाना में 19, अमृतसर में 9, जालंधर में 19, फगवाड़ा में 5, पटियाला में 4 सीटें जीती हैं। वहीं किसानी आंदोलन की बात करें तो पिछले दिनों पंजाब बंद के दौरान जब किसान नेता सरवन सिंह पंधेर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तो उन्होंने कहा था कि भाजपा नेताओं का घेराव किया जाना चाहिए। किसानों का कहना है कि सरकार को हमसे बात करनी चाहिए।

     

  • Punjab News: शीत लहर से पारा सामान्य से हुआ नीचे, इस दिन हो सकती हैं बारिश

    Punjab News: शीत लहर से पारा सामान्य से हुआ नीचे, इस दिन हो सकती हैं बारिश

    मोहालीः पंजाब में नए साल के उपलक्ष्य पर कईं जगहों पर ठंड से तापमान में गिरावट रही। इस दौरान पारा सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नए साल के मौके पर बुधवार को भी कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना जताई है। साथ ही चार जनवरी को पंजाब के मौसम पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ असर करेगा, जिसके चलते तीन दिन कईं जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के मुताबिक इससे पारा और गिरेगा और ठंड का प्रकोप बढ़ेगा।

    पंजाब के 14 शहरों का पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 5 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब में दिसंबर के महीने में इस बार चार सालों के बाद सामान्य के मुकाबले ज्यादा बारिश रही है। आंकड़ों के मुताबि 10.9 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 24.7 एमएम बारिश हुई है, जो 126 फीसदी अधिक है। गौरतलब है कि जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाता है और अधिकतम पारा भी सामान्य से 4.5 डिग्री से 6.4 डिग्री नीचे गिर जाता है, उस समय कोल्ड डे रहता है।

    अमृतसर का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री, लुधियाना का 14.2, पटियाला का 13.1, पठानकोट का 11.2, बठिंडा का 14.4 डिग्री, बरनाला का 13.3 डिग्री, फिरोजपुर का 13.8 डिग्री, मोगा का 12.4 डिग्री, सबसे अधिक 15 डिग्री का पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.0, लुधियाना का 7.4 डिग्री, पटियाला का 8.9 डिग्री, पठानकोट का 8.9, फरीदकोट का 6.0, फाजिल्का का 7.2 डिग्री दर्ज किया गया।