Category: Mohali

  • पंजाबः पूर्व DGP की बढ़ी मुश्किलें, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरोप है कि उन्होंने रेप के एक आरोपी और भगोड़े को संरक्षण दिया था। इसके अलावा उन पर अपनी सुरक्षा के लिए 40 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात करने का भी आरोप लगा है। दरअसल, पंजाब सरकार ने पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के खिलाफ जांच पूर्व जज को सौंप दी है।

  • पंजाबः कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार

    चंडीगढ़ः पंजाब में जनवरी महीने में दिन ज्यादा ठंडे रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक पूरा महीना दिन के तापमान सामान्य व सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान सामान्य व सामान्य से ऊपर दर्ज किया जाएगा। जनवरी में सामान्य से अधिक बारिश होने के भी आसार हैं। नए साल के पहले दिन भी दिन के तापमान में गिरावट जारी रही। सोमवार को 0.7 डिग्री सेल्सियस की और कमी के साथ यह सामान्य से कुल 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। विभाग ने मंगलवार से चार दिन पंजाब में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही इस दौरान पंजाब के ज्यादातर जिलों में बेहद ठंडे दिन (कोल्ड डे) रहेंगे। हालांकि मौसम शुष्क बना रहेगा।

    मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक शिवइंद्र के मुताबिक जनवरी में फिलहाल अगले चार दिन मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन बारिश के लिहाज से जनवरी महीना ठीक रहेगा। सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी तरह से लुधियाना का 10.6 डिग्री और यह सामान्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। पटियाला का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बठिंडा का 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

  • पंजाबः मातम में बदली नए साल की खुशियां, करंट लगने से बिजली कर्मी की मौ’त

    अबोहरः पंजाब के अबोहर स्थित बिजली सब डिवीजन खुईयां सरवर में ठेके पर नियुक्त एक कर्मचारी की कल रात गांव गिदडांवाली में बिजली ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, लेकिन परिजन उसका शव बिना पोस्टमार्टम कराए ही ले गए। जिसका आज गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार को एक ओर जहां नववर्ष पर सभी तरफ हर्ष का माहौल था।

    वहीं, इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। नववर्ष की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार की ओर से सोमवार दोपहर उसका गमगीन माहौल में गांव की शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार ठेके पर नियुक्त गांव बजीतपुर कट्टियांवाली निवासी बिजली कर्मचारी 22 वर्षीय सुधीर पुत्र विनोद कुमार गांव गिदडांवाली में बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान जोरदार करंट लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी व लोगों ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाबः लड़की के परिजनों ने युवक पर तेजधार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    अबोहरः युवती को भगाकर उससे शादी करने से गुस्साए लड़की के परिजनों ने आज कुछ युवकों संग मिलकर पंजपीर नगर रहने वाले लड़के  पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में उसके कई अंग बुरी तरह से कट गए। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक इलाज के बाद अमृतसर के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार युवक विजय कुमार की मां व भाई ने बताया कि विजय ने करीब 10 दिन पहले ही जम्मू बस्ती निवासी एक लड़की से प्रेम प्रसंगों के चलते उसे भगाकर उसके साथ गुरूद्वारा साहिब में शादी की थी।

    बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। इसके बाद लडकी वालों के दबाव में आकर गत दिनों पंचायत हुई तो पुलिस की मौजूदगी में उनकी बेटी को उसके मायके वालों के हवाले कर दिया गया, लेकिन परिवार वाले मन में रंजिश रखे हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाए है कि आज जब उनका बेटा सीडफार्म में किसी काम से जा रहा था तो 15 से 20 लड़कों ने उसे घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे अधमरा कर छोड़कर फरार हो गए। जिसे आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अमृतसर में रैफर कर दिया गया।

  • पंजाबः इन्हें मिली सीएम मान के नए प्रिंसीपल चीफ सैकेटरी की कमान

    चंडीगढ़ः वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नया प्रिंसीपल चीफ सैकेटरी नियुक्त किया गया है। पढ़ें आदेश

  • पंजाब: शहीद उधम सिंह की प्रतिमा के हाथ से बंदूक हुई चोरी

    अबोहरः पंजाब के अबोहर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां चार दिन पहले ही पंजाब कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और गुरुमीत सिंह खुदियां ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा को लोगों को समर्पित किया था। जिसका शरारती अंनसरों द्वारा अपमान किया गया है। इतना ही नहीं शरारती अनंसर प्रतिमा के हाथ में मौजूद बंदूक चोरी करके करके ले गए।
    हालांकि, मौके पर पहुंचे अबोहर के वार्ड प्रभारी और सामाजिक कार्यकर्ताओं में काफी विरोध पाया जा रहा है। इस दौरान वह घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेने के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वसान दिया है। 
  • पंजाब : हमले में घायल हुए युवक की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : गांव बाजिदपुर साहिब में झड़प में घायल हुए युवक की मौत हो गई। गांव बाजिदपुर साहिब में झड़प हुई थी घर के पास रहने वाले वाले लोगों ने सौरव पर हमला कर दिया था। जिससे झड़प में सौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिससे फिरोजपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था कि हालत ज्यादा खराब होने के चलते घायल युवक को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन सौरव की मौत हो गई। वहीं परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है।

    वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावर को पकड़ लिया है। वहीं मृतक के पिता बलविंदर कुमार ने कहा कि उसका बेटा कैंट से गांव घर के पास पहुंचा ही था कि पीछे से हमला कर दिया। हमलावर गांव के घर के पास ही रहने वाले है, उनके साथ अज्ञात भी थे। जिन्होंने मेरे बेटे की रेकी की थी। इन्होंने ने मेरे बेटे पर जानलेवा हमला किया, जिससे वह जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ मिलना चाहिए। वही एसपीडी रणधीर कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर को भी पकड़ लिया गया है।

  • पंजाबः सुनील जाखड़ ने दिया सीएम मान के चैलेंज का जवाब

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पंजाब के झांकियों पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की फोटो के बयान पर भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने जवाब दिया है। ट्वीट के जरिए सुनील जाखड़ ने सीएम मान के चुनौती वाले बयान का जवाब देते हुए कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि भगवंत मान जी, मैंने जो कल कहा था, मैं उस पर कायम हूं, दरअसल आपके सिस्टम की समस्या यह है कि “झूठों को सभी झूठे ही दिखाई देते हैं।”

    जाखड़ के इस पलटवार के बाद झांकी को रिजेक्ट करने के मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। दरअसल, सीएम मान ने बीते दिन लुधियाना में कहा कि सुनील जाखड़ ने 26 जनवरी को राष्ट्रीय समारोह में पंजाब की झांकी रिजेक्ट होने का कारण केजरीवाल और भगवंत सिंह मान बताया है लेकिन वह साबित करें कि झांकी में उन दोनों की फोटो लगी है। यदि वह साबित कर देंगे तो वह राजनीति छोड़ देंगे। यदि साबित नहीं कर पाए तो पंजाब में न घुसे। मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि जाखड़ अभी नए-नए भाजपा में गए है। अभी पूरी तरह से उन्हें झूठ बोलना नहीं आता। बीते दिन जब जाखड़ झूठ बोल रहे थे तो उनके होंठ कांप रहे थे। 

  • पंजाबः तेजधार हथियार से कई वार करके होटल संचालक का किया बेहरमी से क’त्ल

    मोहालीः जीरकपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां होटल संचालक का तेजधार हथियार से बेरहमी से कत्ल किया गया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के चलते पार्टनर के द्वारा कत्ल किया गया है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय शिवम के रूप में हुई है। वहीं आरोपी इसका पार्टनर 26 वर्षयी गौतम बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक शिवम और आरोपी गौतम ने मिलकर ठेके पर जीरकपुर में एक होटल लिया था।

    दोनों पार्टनर होटल को चला रहे थे, लेकिन पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों को आपस में विवाद हो गया। कई दिनों से दोनों के बीच में मनमुटाव चल रहा था। इसलिए गौतम ने बदला लेने के लिए शिवम पर हमला किया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने चार अन्य साथियों के साथ रात को होटल में पहुंचा था। वहां पर उसने शिवम पर तीखे तेजधार हथियार के साथ हमला किया है। उसने मृतक पर चार से पांच वार किए हैं। जिसकी वजह से उसका खून ज्यादा बह जाने के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस अभी मामले में दूसरे आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • पंजाबः इस मामले में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

    अबोहरः गांव सैदांवाली निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुद को आग लगाकर जलाने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते परिवार  वालो ने आग बुझाई और समिति सदस्यों के सहयोग से उसे अस्पताल भर्ती करवाया। पीड़ित पिछले काफी समय से फसलों के ना होने से परेशान था। अस्पताल में उपचाराधीन 65 वर्षीय धर्मपाल के रिश्तेदार ने बताया कि वह जमीन हिस्से पर लेकर खेती कर अपने परिवार का गुजारा करता है।

    लेकिन पिछले दो सालों से फसल न होने से उस पर कर्ज अधिक हो गया और वह परेशान रहने लगा। जिसके चलते कल रात उसने घर के बाहर आकर खुद पर तेल छिडकर आग लगा ली। उसका शोर सुनकर आसपास के लोग और परिवार वाले एकत्र हएु और बउी मशक्त से आग बुझाई और इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी जिन्होंंने घनी धुंध में वहां पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर डाक्टरों के अनुसार धर्मपाल के शरीर का ऊपरी हिस्सा करीब 30 प्रतिशत  तक झुलसा है, लेकिन उसकी हालत अभी ठीक है।