Category: Punjab>Mansa

  • पंजाबी दिवंगत गायक Sidhu Moose Wala की प्रतिमा पर गोली चलाने को लेकर मां चरण कौर ने तोड़ी चुप्पी

    पंजाबी दिवंगत गायक Sidhu Moose Wala की प्रतिमा पर गोली चलाने को लेकर मां चरण कौर ने तोड़ी चुप्पी

    मानसाः मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की याद में बने बुत पर हाल ही में गोली चलाए जाने की घटना पर सिद्धू की मां चरण कौर ने गहरा दुख और गुस्सा जताया है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट सांझा की है। उन्होंने लिखा, “हमारे बेटे की याद पर हमला, हमारी आत्मा पर ज़ख्म है। बीते दिन मेरे बेटे की याद पर गोलियां चलाई गईं। वो सिर्फ पत्थर की एक मूर्ति नहीं थी, वो उन चाहने वालों का सम्मान था, जो उन्होंने उसे दिया था। वो लोगों के दिलों में बसे प्यार की निशानी थी।”

    उन्होंने आगे लिखा, “मेरा बेटा लोगों के हकों की आवाज़ बना रहा, उसे अकाल पुरख के पास गए हुए भी चुप करवाने की कोशिश की जा रही है। यह हमला हमारी रूह पर चोट की तरह लगा। मेरे बेटे की जान के दुश्मन, उसे जाने के बाद भी चैन से नहीं रहने दे रहे। उसकी बगावत को दबाया जा सकता है, लेकिन मिटाया नहीं जा सकता। वो एक लहर है, जो हमेशा चलती रहेगी। मैं सभी से कहना चाहती हूं कि एक न एक दिन हर किसी को अपने कर्मों की सज़ा ज़रूर मिलेगी। हमारी चुप्पी हमारी हार नहीं है।”

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मूसेवाला के परिवार ने न्याय और सम्मान की मांग करते हुए सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखी हो। लेकिन इस बार बुत पर गोली चलाना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह मूसेवाला की विरासत और यादों का अपमान भी है। फिलहाल, इस घटना को लेकर जांच जारी है, लेकिन मूसेवाला के प्रशंसकों और परिवार में गुस्सा और दुख साफ देखा जा सकता है।

    तकरीबन तीन दिन पहले यह घटना हरियाणा के डबवाली इलाके में घटी, जहां मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मूर्ति पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। फायरिंग से मूर्ति को नुकसान पहुंचा, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह स्मारक स्थल डबवाली के पास स्थित है, जहां सिद्धू मूसेवाला की याद में यह मूर्ति लगाई गई थी। हमलावर रात के समय आए और गोली चलाकर फरार हो गए। मौके से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मूसेवाला के प्रशंसकों में गहरा आक्रोश है।

    हरियाणा के डबवाली में स्थापित पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फायरिंग को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पोस्ट में प्रतिमा लगाने वालों को चेतावनी दी गई कि वे मूसेवाला को शहीद का दर्जा देकर लोगों को भटका रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर दिग्विजय चौटाला और गगन खोकरी का नाम लेते हुए कहा कि अगर वे नहीं सुधरे तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस अब इस धमकी भरे पोस्ट की सत्यता की जांच में जुटी है।

     

  • Punjab News: मूसेवाला कत्लकांड में जमानत पर आया आरोपी हुआ फरार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    Punjab News: मूसेवाला कत्लकांड में जमानत पर आया आरोपी हुआ फरार, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी शाहबाज अंसारी फरार हो गया है। दरअसल, आरोपी को पिछले महीने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। मई 2022 में मूसेवाला की हत्या के लिए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हथियार और गोला-बारूद देने का उस पर आरोप है। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी अंसारी को दिसंबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था। 18 जून को वेकेशन जज ने उसकी पत्नी की स्पाइन डिकंप्रेशन सर्जरी के लिए एक महीने की अंतरिम जमानत दी थी। लेकिन, अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का कहना है कि अंसारी का मोबाइल फोन बंद है और उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही।

    एनआईए ने कोर्ट को बताया कि शाहबाज अंसारी की ओर से दिया गया फोन नंबर असम के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। जमानत के लिए जमानतदार ने कथित तौर पर पैसे लेकर यह काम किया था। इसके अलावा, अंसारी ने जिस गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल का हवाला दिया, वहां ऐसी सर्जरी नहीं होती। इन खुलासों के बाद, एनआईए ने विशेष लोक अभियोजक राहुल त्यागी के जरिए 8 जुलाई को जमानत रद्द करवा दी। हालांकि, अंसारी ने कोर्ट में हाजिर होने के नोटिस की अनदेखी की। उसके वकील अमित श्रीवास्तव ने भी कहा कि उन्हें अपने मुवक्किल के ठिकाने की जानकारी नहीं है।

    यह पहली बार नहीं है जब शाहबाज अंसारी ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया हो। फरवरी 2023 में उसे अपनी गर्भवती पत्नी के लिए 5 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन उसने एनआईए को अपनी लोकेशन नहीं दी। इसके कारण उसकी 30 दिन की जमानत विस्तार याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद, अक्टूबर 2023 और जनवरी 2024 में अंसारी की बहन की शादी के लिए जमानत याचिकाएं भी खारिज हुईं, क्योंकि एनआईए ने बताया कि उसके परिवार में दूसरे पुरुष सदस्य मौजूद हैं। अब, अंसारी के फरार होने से जांच एजेंसी को उनकी आपराधिक नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की आशंका है।

  • Punjab News: यूट्यूबर के घर NIA की Raid, पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित 18 जगह पर की कार्रवाई

    Punjab News: यूट्यूबर के घर NIA की Raid, पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित 18 जगह पर की कार्रवाई

    मानसाः पंजाब, हरियाणा और यूपी में NIA की टीम द्वारा 18 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में 6 जगह, यूपी में 3 और हरियाणा में 9 जगहों पर रेड की जा रही है। जिसमें जालंधर, होशियारपुर जिले भी शामिल है। वहीं हरियाणा और यूपी में एनआईए की टीम द्वारा रेड की जा रही है। हरियाणा के करनाल में एनआईए की रेड के दौरान पता चला है कि करनाल की गली नंबर 19 में जिस घर में कार्रवाई की गई है, उस घर का लड़का यूके में रहता है।

    सूत्र बताते है कि व्यक्ति द्वारा किसी आरोपी को ट्रांसजेक्शन की गई है। इस दौरान जिस आरोपी के खाते में ट्रांजेक्शन की गई है वह आरोपी पंजाब से संबंधित है। इसी के चलते हरियाणा के बाद एनआईए की टीम द्वारा रेड की जा रही है। वहीं मानसा के कस्बा बुड़लाडा में तड़कसार एनआईए ने एक यू ट्यूबर सुखबीर सिंह के घर में रेड की गई है।

    यूट्यूबर घर पर ना मिलने के चलते एनआई की टीम ने घर में 1:30 घंटे की सर्च की। जिसके बाद एनआईए टीम दस्तावेज खंगलाकर वापस रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने यूट्यूबर के परिजनों को यूट्यूबर से संबंधित मैसेज दे दिया है कि वह चंडीगढ़ एनआईए के दफ्तर में आए। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यूट्यूबर सुखबीर सिंह के पाकिस्तान के शहजाद भट्टी से चैट और बातचीत होने को लेकर एनआईए की टीम ने रेड की थी।

  • Punjab News: काफी देर तक चला रेस्क्यू, 20 वर्षीय साजिया ने तोड़ा दम, निकाला शव बाहर, देखें वीडियो

    Punjab News: काफी देर तक चला रेस्क्यू, 20 वर्षीय साजिया ने तोड़ा दम, निकाला शव बाहर, देखें वीडियो

    मानसाः जिले के कस्बा गांव जोगा में 20 वर्षीय साजिया पुराने कुएं में गिर गई। दरअसल, युवती अपनी मौसी के पास गांव जोगा में आई हुई थी। इस दौरान बच्चों के साथ खेलते हुए वह कुएं में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, डॉक्टर्स और एनडीआरएफ की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया। काफी समय तक चले रेस्क्यू के बाद जब साजिया को बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

    जिसके बाद डॉक्टर्स की टीम द्वारा साजिया के शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि आज गांव जोगा में सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब 20 वर्षीय साजिया कुएं में गिर गई। दरअसल, साजिया कुछ दिन पहले ही मोगा के गांव किशनगढ़ से मौसी के पास आई थी। इस दौरान वह मौसी के बच्चों के संग बाहर खेल रही थी कि अचानक युवती घर के बाहर मौजूद पुराने कुएं में गिर गई। जिसके बाद बच्चों ने युवती के कुएं में गिरने का शोर मचाया।

    घटना की सूचना मिलने पर गांव वासियों के साथ-साथ गांव जोगा के तहसीलदार, डॉक्टर्स और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवती को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। युवती की मौसी और रिश्तेदारों ने बताया कि उनके घर भांजी पिछले कई दिनों से आई हुई थी। अचानक खेलते हुए कुएं में गिर गई। काफी देर तक चले रेस्क्यू के बाद साजिया को टीम की मदद से जब बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई।

  • Punjab News: कुएं में गिरी 20 वर्षीय लड़की, निकालने के लिए रेस्क्यू जारी

    Punjab News: कुएं में गिरी 20 वर्षीय लड़की, निकालने के लिए रेस्क्यू जारी

    मानसा: जिले के गांव योगा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पुराने कुएं में 20 वर्षीय लड़की गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही तुरंत गांववासी इकट्ठा हो गए। लोगों द्वारा लड़की को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया। लड़की की पहचान 20 वर्षीय सादिया निवासी किशनगढ़ के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। टीम द्वारा लड़की को निकालने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए हैं।

    लड़की के रिश्तेदार ने बताया कि सादिया मौसी के पास गांव योगा आई हुई थी। कुएं में गिरने के बाद वह पानी में लापता है। गांव के लोगों के साथ-साथ मौके पर तहसीलदार, रेस्क्यू टीम, पंजाब पुलिस और डॉक्टरों की टीम की मदद से बच्ची की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कुएं में पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण लड़की अभी भी कुएं में है, जिसे कैमरे की मदद से देखा जा रहा है।

  • Punjab News: सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री को लेकर आज कोर्ट में याचिका दायर करेंगे बलकौर सिंह

    Punjab News: सिद्धू मूसेवाला की डॉक्यूमेंट्री को लेकर आज कोर्ट में याचिका दायर करेंगे बलकौर सिंह

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की ‘अनधिकृत डॉक्यूमेंट्री’ को लेकर विवाद छिड़ गया है। वहीं मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह आज मानसा की अदालत में एक अहम याचिका दाखिल करने जा रहे हैं। यह याचिका उस ‘अनधिकृत डॉक्यूमेंट्री’ के खिलाफ है, जिसे 11 जून को मूसेवाला की जयंती पर मुंबई के जुहू इलाके में एक विदेशी प्रसारक द्वारा प्रदर्शित किया जाना है।

    बलकौर सिंह का आरोप है कि डॉक्युमेंट्री में सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी संवेदनशील और निजी जानकारियाँ शामिल हैं, जिनमें उनके मर्डर केस से जुड़ी अधूरी व एकतरफा जानकारियाँ, गवाहियों और पारिवारिक पहलुओं का खुलासा किया गया है। वह मानते हैं कि यह फिल्म उनके बेटे की छवि को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ जांच प्रक्रिया में भी बाधा डाल सकती है। उन्होंने प्रसारक को पहले ही कानूनी नोटिस भेजा है।

    महाराष्ट्र पुलिस को शिकायत के साथ एक रिमाइंडर भी भेज चुके हैं। अब अदालत से वह तत्काल निर्देश मांग रहे हैं कि डॉक्युमेंट्री के प्रसारण पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि इस प्रकार की सनसनीखेज प्रस्तुति न केवल सार्वजनिक असंतोष को हवा दे सकती है, बल्कि परिवार की निजता और दिवंगत गायक की मरणोत्तर गरिमा का भी गंभीर उल्लंघन है।

  • Punjab News: जंग का मैदान बना बस स्टैंड, PRTC अड्डा इंचार्ज और कंडक्टर पर किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना बस स्टैंड, PRTC अड्डा इंचार्ज और कंडक्टर पर किया हमला, देखें वीडियो

    मानसाः बस स्टैंड में जमकर हंगामा हुआ, जहां 2 नौजवान और एक औरत ने पीआरटीसी के अड्डा इंचार्ज केवल सिंह और एडवांस बुकिंग करने वाले कंडक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में केवल सिंह और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में पता चल रहा है कि 2 नौजवान और एक औरत की तरफ से बस स्टैंड पीआरसी के अड्डा इंचार्ज और कंडक्टर के साथ काफी मारपीट की जा रही है। इस दौरान व्यक्ति किसी नुकीली चीज से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं घटना में घायल हुए दोनों व्यक्तियों का कहना है कि वह बस स्टैंड पर पीआरटीसी के दफ्तर पर बैठकर अपना काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी लुधियाना से आने वाली गाड़ी लेट थी। जबकि चंडीगढ़ से आने वाली गाड़ी टाइम पर थी। ऐसे में उसने गाड़ियों की अदला-बदली करके गाड़ियों को रवाना कर दिया। इस मामले को लेकर मंगा ड्राइवर आ गया और उनके साथ विवाद करने लग गया।

    Watch Video

    https://x.com/Encounter_India/status/1928762030393082257

    जिसके बाद उसने अन्य नौजवानों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया। वहीं कुलदीप ने कहाकि वह यात्रियों की टिकटे काट रहा था। इस दौरान 2 महिलाओं और मंगा सिंह के साथ कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने कांच की बोतलों से हमला कर दिया। वहीं उन पर पर नुकीली चीजों से हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। वहीं हमला करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए है। इस मामले में बनती कार्रवाई की जा रही है।  
  • Punjab News: Sidhu की बरसी पर छोटे Moosewala को लेकर पहुंचा परिवार, देखें Live

    Punjab News: Sidhu की बरसी पर छोटे Moosewala को लेकर पहुंचा परिवार, देखें Live

    मानसा: पंजाब के लोकप्रिय गायक शुभदीप सिंह उर्फ ​​सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला की आज (29 मई) तीसरी बरसी है। इस मौके पर मानसा जिले के मूसा गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। इसमें बड़ी संख्या में सिद्धू के प्रशंसकों, समर्थकों और सभी परिजनों के पहुंचने की संभावना है। वहीं सिद्धू का परिवार छोटे मूसेवाला को लेकर बरसी पर पहुंचा है। जहां सभी छोटे मूसेवाला को देख भावुक हो रहे है। दरअसल, सिद्धू बिना सुरक्षा के काले रंग की थार कार में अपने घर से निकले थे। जवाहरके गांव में बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और 30 से अधिक गोलियां चलाईं, जिनमें से 19 गोलियां सिद्धू को लगीं।

    सिद्धू मूसेवाला भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपनी लेखनी और गीतों के जरिए आज भी अपने प्रशंसकों के बीच जिंदा हैं। सिद्धू मूसेवाला को गुजरे 3 साल हो गए हैं, लेकिन समाज को प्रतिबिंबित करने वाले अपने गीतों के माध्यम से वह आज भी अपने प्रशंसकों के दिलों में जीवित हैं। सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। इनमें कला, संगीत और फिल्म जगत के कई बड़े नाम शामिल थे। सिद्धू का समर्थन करने वालों में पंजाब सहित अन्य राज्यों के साथ-साथ अन्य देशों और विदेशों से भी लोग शामिल थे। सिद्धू का अंतिम संस्कार उनके खेतों में किया गया, जहां बाद में उनके लिए एक स्मारक बनाया जा सका।

    लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. इसके बाद अब तक पुलिस इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस और गोल्डी बराड़ समेत कुल 36 लोगों को नामजद करते हुए चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 30 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिर भी मुख्य दोषियों को अभी भी सजा नहीं मिल पाई है. सिद्धू के परिवार और प्रशंसक अभी भी न्याय का इंतजार कर रहे हैं। आज भी हर छोटे-बड़े मौके पर सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक उनके गाने गाकर उन्हें याद करते नजर आते हैं। सिद्धू मूसेवाला ने छोटी सी उम्र में ही दुनिया भर में ख्याति प्राप्त कर ली थी।

    आज शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि पर दिवंगत सिद्धू मूसेवाला को याद करते हुए उनके पिता बलकौर सिंह ने बरसी से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि कभी-कभी वास्तविकता बनावटी लगती है, कभी-कभी सब झूठ निकलता है… मैं यह भी सोचता हूं कि क्या कोई बुरा सपना या बुरा विचार चल रहा है, फिर मैं खुद से कहता हूं कि नहीं, एक ही सपना तीन साल तक कैसे चल सकता है, मैं एक गहरी सांस लेता हूं और खुद से कहता हूं कि यह खत्म हो गया, और फिर मैं दुखी हो जाता हूं।

     

  • Punjab News: Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह का ऐलान, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, देखें वीडियो

    Punjab News: Sidhu Moosewala के पिता बलकौर सिंह का ऐलान, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की तीसरी पुण्यतिथि से केवल 2 दिन पहले पिता बलकौर सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, बलकौर सिंह ने राजनीतिक में आने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ताकि अपने पुत्र को न्याय दिला सकें। मानसा में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए बलकौर सिंह ने बताया कि वह अपने पुत्र के हत्या के मामले में न्याय के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे।

    |

    उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिला है। बलकौर सिंह ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बहुत खराब हो चुकी है। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, लेकिन अभी तक कई साजिशकर्ता पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पंजाब प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार द्वारा गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी की बात की गई थी, लेकिन अभी तक वह कहीं भी गिरफ्तार नहीं हुआ है। बलकौर सिंह ने भावुक होकर कहा कि वह पुत्र के न्याय के लिए आखिरी दम तक लड़ते रहेंगे।

    उल्लेखनीय है कि 28 वर्षीय सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाबी गायक को बहुत ही करीब से गोली मारी गई थी और मानसा सिविल अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। मूसेवाला 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए और बाद में 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में लड़ाई लड़ी। इससे पहले 2018 में उन्होंने अपनी मां चरण कौर के लिए सक्रिय प्रचार किया था, जिन्होंने उसी साल दिसंबर में मूसा गांव से सरपंच का चुनाव जीता था।

  • Punjab News: दिवंगत गायक Moose Wala Murder Case के गवाह का हुआ निधन

    Punjab News: दिवंगत गायक Moose Wala Murder Case के गवाह का हुआ निधन

    • मानसा: दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले के गवाह व सेवा मुक्त एसएचओ इंस्पेक्टर अंगरेज सिंह का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। इसी के चलते पिछले दिनों वे अदालत में गवाही देने के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे। जिसके बाद अदालत ने उन्हें 4 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया था। उनके निधन से इस मामले को बड़ा झटका लगा है।
    सूत्रों के अनुसार अंग्रेज सिंह को कैंसर जैसी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, जो बीती रात उनकी मौत का कारण बनी। सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह की अदालत में अभी गवाही बाकी थी। अब आने वाले समय में यह हत्या मामला किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। गौरतलब है कि इस हत्या की जिम्मेदारी खतरनाक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस हत्या मामले में जितने भी आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह की भूमिका काफी अहम रही है। सब इंस्पेक्टर की मौत के कारण सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले को झटका लगने का डर जताया जा रहा है। वहीं इस मामले संबंधी मानसा के जिला अटॉर्नी हरविंदर सिंह का कहना है कि इस मौत से सिद्धू मूसेवाला हत्या केस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भले ही अंग्रेज सिंह की गवाही नहीं हो पाई, लेकिन इस संबंध में सारे दस्तावेज तैयार हैं जिन पर तत्कालीन जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह के हस्ताक्षर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अन्य भी गवाह मौजूद हैं।