Punjab News: जंग का मैदान बना बस स्टैंड, PRTC अड्डा इंचार्ज और कंडक्टर पर किया हमला, देखें वीडियो

मानसाः बस स्टैंड में जमकर हंगामा हुआ, जहां 2 नौजवान और एक औरत ने पीआरटीसी के अड्डा इंचार्ज केवल सिंह और एडवांस बुकिंग करने वाले कंडक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में केवल सिंह और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में पता चल रहा है कि 2 नौजवान और एक औरत की तरफ से बस स्टैंड पीआरसी के अड्डा इंचार्ज और कंडक्टर के साथ काफी मारपीट की जा रही है।
इस दौरान व्यक्ति किसी नुकीली चीज से हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं घटना में घायल हुए दोनों व्यक्तियों का कहना है कि वह बस स्टैंड पर पीआरटीसी के दफ्तर पर बैठकर अपना काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी लुधियाना से आने वाली गाड़ी लेट थी। जबकि चंडीगढ़ से आने वाली गाड़ी टाइम पर थी। ऐसे में उसने गाड़ियों की अदला-बदली करके गाड़ियों को रवाना कर दिया। इस मामले को लेकर मंगा ड्राइवर आ गया और उनके साथ विवाद करने लग गया।
Leave a Reply